सोशल मीडिया पर रेट्रो लुक ट्रेंडिंग है। लोग ट्रेंड में शामिल होने के लिए AI की मदद से अपनी फोटो को 80 के दशक वाले लुक में बदल रहे हैं और पोस्ट कर रहे हैं। अगर आप ट्रेंड तो फॉलो करना चाहते हैं लेकिन भीड़ का हिस्सा न बनकर असल में अस्सी के जमाने वाला लुक ट्राई करना चाहते हैं, वो भी बिना AI की मदद लिए तो आपको इसके लिए आप Bootcut Jeans ले सकती हैं। फिल्मी लुक के लिए अमेजन पर कई बूटकट जीन्स मिल रही हैं, जिन्हें आप शर्ट, टॉप या शॉर्ट कुर्ती के साथ पहन सकती हैं। भारत में 70 और 80 के दशक में अमिताभ बच्चन, जीनत अमान और परबीन बॉबी समेत कई दिग्गज सितारे बेल-बॉटम्स पहने नजर आते थे। बेल-बॉटम का ही विकसित और सॉफ्ट वर्जन बूटकट जीन्स है। आप Levi's और ONLY समेत दूसरे और भी ब्रांड्स की जीन्स ले सकती हैं।
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।
Levi's Women's 726 Bootcut High Rise Jeans
अगर आप स्टाइल के साथ आरामदायक जीन्स भी चाहती हैं तो अमेजन पर उपलब्ध Levi's की बूटकट हाई-राइज जीन्स का चयन कर सकती हैं। इसे आप पूरे दिन आराम से पहन सकती हैं।
खासियतें
- मिड इंडियो कलर की Levi's जीन्स को आप सफेद या ब्लैक टॉप के साथ पहन सकती हैं। टॉप के साथ मिलते-जुलते रंग की प्वाइंटेड हील्स कैरी कर सकती हैं। इस कैजुअल आउटफिट में भी आप काफी स्टाइलिश लगेंगी।
- यह Women Jeans इंडियन वेस्ट साइज के हिसाब से 26, 28, 30, 32 और 34 साइज में उपलब्ध है। यह लूज-फिट और मीडियम स्ट्रेच वाली जीन्स है इसलिए काफी आरामदायक रहेगी।
- इसके फैब्रिक की बात करें तो इसमें 80 प्रतिशत कॉटन, 1% elastane और 19% पॉलिस्टर की इस्तेमाल किया गया है।
ध्यान दें
- इसे धोने के लिए ठंडे पानी का इस्तेमाल करें।
- अगर वॉशिंग मशीन में धुलाई करनी है तो जेंटल साइकिल में जीन्स को उल्टा करने के बाद ही धोएं।
01
ONLY Flare Fit Ankle Length Cotton Womens Jeans
अगर आप अपने लिए बूटकट जीन्स ढूंढ रही हैं, जो स्ट्रेचेबल भी और आरामदायक भी तो आप अमेजन पर मिल रही ONLY ब्रांड की जीन्स लेने के बारे में सोच सकती हैं। जानकारी के लिए बता दें कि यह एक डेनिश फैशन ब्रांड है। जो कि महिलाओं के बीच काफी लोकप्रिय है।
खासियतें
- ONLY की यह एंकल लेंथ जीन्स कमर से लेकर थाइज तक स्लीम है और घुटनों के नीचे से वाइड है। जीन्स का वजन 300 ग्राम है। यानी ज्यादा भारी नहीं लगेगी।
- ब्लू-ब्लैक डैनिम जीन्स को आप कैजुअल लुक के लिए पहन सकती हैं। इसे अगर आप सफेद रंग की शर्ट के साथ पेयर करना चाहें तो इस आउटफिट को आप ऑफिस में भी पहनकर जा सकती हैं।
ध्यान दें
- आप इसे मशीन में वॉश कर सकती हैं। हालांकि, ठंडे पानी में धोएं और उन कपड़ों के साथ वॉश न करें जो रंग छोड़ते हों। धुलाई के लिए माइल्ड डिटर्जेंट का इस्तेमाल करें।
- जीन्स को उल्टा करने के बाद ही धोएं और धोने के बाद तेज धूप में न सुखाएं।
- टंबल ड्राई न करें। ब्लीच, हार्ड केमिकल या फेब्रिक सॉफ्टनर से दूर रखें।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Womens High Waist Flare Jeans Stretchy Bottom Denim Pants
अगर आप ऑफिस वियर या रेगुलर यूज के लिए हजार रुपये से कम कीमत की बूटकट जीन्स ढूंढ रही हैं तो आप FERY LONDON की जीन्स ट्राई कर सकती हैं।
खासियतें
- हाई-वेस्ट जीन्स पहनना पसंद करती हैं तो ये आपके लिए अच्छी चॉइस साबित हो सकती है। कर्व्स एन्हांसिंग के लिहाज से भी अच्छी रहेगी।
- ये बूटकट के साथ-साथ स्किनी फिट और स्ट्रेचेबल भी है। इसे बनाने के लिए 100%डेनिम फैब्रिक का इस्तेमाल किया गया है।
- शॉर्ट कुर्ती और बंडाना के साथ पहनकर विंटेज लुक मिल सकता है।
ध्यान दें
- गर्म पानी से न धोएं।
- माइल्ड डिटर्जेंट का इस्तेमाल करें।
03
ADBUCKS Women's Wide Leg Fit High Rise Jeans
अगर आप कॉलेज या ऑफिस में रेट्रो लुक वाली जीन्स पहनकर जाना चाहती हैं तो आप बेल-बॉटम या बूटकट जीन्स पहन सकती हैं। ADBUCKS की टाइमलेस लुक वाली बूटकट जीन्स का चयन आप कर सकती हैं।
खासियतें:
- वाइड लेग फ्लेयर के लाथ लूज बूटकट और हाई-राइज स्टाइल में जीन्स मिलेगी। रेट्रो या एस्थेटिक लुक के लिए चुन सकती हैं।
- यह बूटकट जीन्स कॉटन फैब्रिक से बनी है, जिस वजह से पहनने में काफी जीन्स आरामदायक और लाइटवेट है।
- यह Wide Leg Jeans स्ट्रेचेबल है यानी पहनकर आसानी से उठ-बैठ सकती हैं।
- आप कैजुअल लुक के लिए जीन्स के नीचे शूज पहन सकती हैं और ग्लैमरस लुक चाहिए तो हील्स कैरी कर सकती हैं।
- आप इसे क्रॉप टॉप, ऑफ-शोल्डर टॉप या डेनिम डैकेट के साथ पेयर कर सकती हैं।
ध्यान दें
- व्हाइट कलर की जीन्स को वॉशिंग मशीन में रंगीन कपड़ों के साथ धोने से बचें।
04
Freehand Women Jeans
अगर आप ब्लैक या ब्लू कलर की जीन्स के अलावा किसी और रंग की जीन्स ट्राई करना चाहती हैं तो आप बेबी पिंक कलर की Freehand Women जीन्स ले सकती हैं। यह The Indian Garage Co. का सब-ब्रांड है।
खासियतें
- इसका फिट टाइप स्किनी है और मिड-राइज है। यह स्टाइलिश जीन्स हाई-क्वालिटी, स्ट्रेचेबल और ब्रीदेबल फैब्रिक की बनाई गई है।
- ट्रैवलिंग के दौरान भी आप इसे पहन सकती हैं।
- आप इसे मशीन में भी धो सकती हैं।
ध्यान दें
फेब्रिक सॉफ्टनर या ब्लीच का इस्तेमाल न करें।
05
स्टाइल स्ट्रीट पर देखें ऐसे ही और लेख।
इन्हें भी पढ़ें:-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।