कॉन्वर्स शूज़ की लोकप्रियता केवल पुराने फैशन ट्रेंड की वजह से नहीं है। हाई टॉप और लो टॉप दोनों डिज़ाइन कई दशकों से कैज़ुअल फैशन में बेहतरीन बने हुए हैं। ये Converse Shoes जींस, कार्गो और ढीले ट्राउजर जैसे कपड़ों के साथ आसानी से पहने जा सकते हैं। इस ब्रांड की चक टेलर सीरीज़ सबसे अलग पहचानी जाने वाली स्टाइल है। हाई टॉप डिज़ाइन एंकल तक कवरेज देते हैं और आजकल ओवरसाइज़्ड जींस और स्ट्रीटवियर के साथ ट्रेंड में हैं। वहीं, लो टॉप मॉडल हल्के होते हैं और गर्म मौसम या रोज़ाना पहनने के लिए ज़्यादा चुने जाते हैं। कॉन्वर्स शूज़ रनिंग शूज़ की तरह ज़्यादा कुशनिंग वाले नहीं होते हैं। लेकिन, इनकी सिंपल कैनवास बनावट, हल्का अहसास और आसान स्टाइलिंग इन्हें रोज़मर्रा के फुटवियर में एक बेहतरीन विकल्प बनाती है। इसलिए, कई लोग इन्हें परफॉरमेंस शूज़ के बजाय फैशन स्नीकर की तरह देखते हैं।
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।
नीचे देखें अमेजन पर उपलब्ध पुरुषों के लिए 5 बढ़िया कॉन्वर्स शूज विकल्प और जानें विस्तार से।
Converse Sport Casual Monochrome Sneaker
यह मोनोक्रोम स्नीकर उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो हर दिन पहनने के लिए साधारण स्ट्रीट स्टाइल और क्लासिक डिजाइन पसंद करते हैं। इसका साफ और आकर्षक लुक कैजुअल पहनावे के साथ आसानी से मैच हो जाता है, जबकि कैनवास अपर इसे वजन में हल्का और पहनने में आरामदायक बनाता है। बेहतर सपोर्ट के लिए इसमें लेदर आईलेट्स और स्केट-स्टाइल लुक देने के लिए मजबूत रबर टो बंपर दिया गया है, जो जूते के टिकाऊपन को भी बढ़ाता है। इसके अलावा, अंदर दी गई मेमोरी फोम कुशनिंग लंबे समय तक पैदल चलने या जूते पहने रहने के दौरान पैरों को आराम देने में सहायक हो सकती है।
किसके लिए रहेंगे अच्छे?
इसका सिंपल डिजाइन जींस, कार्गो या शॉर्ट्स के साथ आसानी से पहना जा सकता है और कॉलेज, आउटिंग या रोज इस्तेमाल में फिट बैठ सकता है।
01
Converse Unisex Chuck Taylor All Star Sneakers
सफेद स्नीकर्स के शौकीनों और पुराने स्ट्रीट स्टाइल को पसंद करने वालों के बीच यह हाई-टॉप डिजाइन काफी समय से एक सदाबहार पसंद बना हुआ है। इसके कैनवास अपर की वजह से यह वजन में हल्का महसूस होता है और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए मजबूत क्वालिटी प्रदान करता है। इस Converse Shoes for Men की हाई-टॉप स्टाइल पैरों के एंकल के पास एक अलग स्टाइलिश लुक देती है, जबकि जूते के किनारे पर लगा सिग्नेचर स्टार पैच इसे अन्य साधारण स्नीकर्स से अलग और खास बनाता है। बेहतर अनुभव के लिए इसमें OrthoLite इनसोल का इस्तेमाल किया गया है, जो लंबे समय तक पैरों को आरामदायक रखने में मदद करता है।
किसके लिए रहेंगे अच्छे?
इसका ऑल व्हाइट डिजाइन जींस, कार्गो, शॉर्ट्स या ढीले स्ट्रीटवियर कपड़ों के साथ आसानी से मैच किया जा सकता है। कॉलेज, आउटिंग या रोज के कैजुअल पहनावे में यह अलग स्टाइल देने वाला विकल्प हो सकता है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Converse Unisex Chuck Taylor All Star Sneakers
यह शूज उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जो क्लासिक हाई-टॉप स्नीकर्स के साथ विंटेज स्ट्रीट फैशन का स्टाइल पसंद करते हैं। इसका हेवी कैनवास अपर जूतों को मजबूती देने के साथ-साथ आपके डेली स्टाइल को और आकर्षक लुक प्रदान करता है। जहां इसका हाई-टॉप डिजाइन एंकल को अतिरिक्त कवर देता है, वहीं किनारे पर लगा सिग्नेचर स्टार पैच इसकी खास पहचान को दिखाता है। जूतों के अंदर मौजूद OrthoLite इनसोल पैरों को लंबे समय तक आरामदायक रखने में मददगार है। इसके साथ ही, बेहतर ग्रिप के लिए नीचे डायमंड पैटर्न वाला रबर आउटसोल और सामने की तरफ पारंपरिक कैप टो डिजाइन दिया गया है जो इसके क्लासिक स्नीकर लुक को पूरा करता है।
किसके लिए रहेंगे अच्छे?
इसे ढीली जींस, कार्गो, शॉर्ट्स या ओवरसाइज टीशर्ट के साथ पहनकर स्ट्रीट स्टाइल आउटफिट तैयार किया जा सकता है।
03
Converse Unisex Sport Casual Low Top Sneaker
यह लो टॉप कैजुअल स्नीकर उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है जो क्लासिक स्ट्रीट स्टाइल और हल्के फुटवियर को पहनना पसंद करते हैं। इस Converse Sneakers के कैनवास अपर के कारण यह वजन में काफी हल्का है। जूतों के अंदर की साइड मेमोरी फोम कुशनिंग पैदल चलने या लंबे समय तक इसे पहने रहने के दौरान अतिरिक्त आरामदायक अनुभव प्रदान करती है। इसकी मजबूती के लिए सामने की तरफ एक टिकाऊ रबर टो बंपर दिया गया है, जो इसे एक स्केट-इंस्पायर्ड लुक भी देता है। इसके साथ ही, साइड पर लगा स्टार लोगो इसके साधारण लुक में एक अलग आकर्षण लाता है।
किसके लिए रहेंगे अच्छे?
जींस, शॉर्ट्स या कार्गो के साथ इस लो टॉप डिजाइन को आसानी से स्टाइल किया जा सकता है। कॉलेज, आउटिंग या रोज के कैजुअल पहनावे में यह आसान विकल्प हो सकता है।
04
Converse Unisex All Star Classic Trainer Retro Low Top Sneaker
अगर आप रेट्रो स्पोर्ट्स स्टाइल और विंटेज स्नीकर्स के शौकीन हैं, तो यह लो-टॉप स्नीकर आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। कैनवास के बजाय, इसमें सॉफ्ट सुएड अपर का इस्तेमाल किया गया है जो इसे प्रीमियम फिनिश और एक अलग पहचान देता है। आरामदायक अनुभव के लिए इसके अंदर OrthoLite कुशनिंग के साथ हल्का फोम मिडसोल दिया गया है। इसका गम रबर बेस पुराने जमाने के क्लासिक ट्रेनर शूज की याद दिलाता है और इसके रेट्रो लुक को मजबूती प्रदान करता है।
किसके लिए रहेंगे अच्छे?
जींस, कार्गो या कैजुअल पहनावे के साथ यह आसानी से स्टाइल किया जा सकता है।
05
ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें स्टाइल स्ट्रीट का पेज।
इन्हें भी पढ़ें :-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।