लेदर और सिंथेटिक जूतों के बीच टिकाऊपन और आराम का चुनाव आपकी जरूरत पर निर्भर करता है। असली लेदर से बने शज अपनी मजबूती के लिए जाना जाता है और लंबे समय तक चलता है, क्योंकि यह समय के साथ पैर के आकार में ढल जाता है। हालांकि इसे शुरुआत में ज्यादा देखभाल की जरूरत होती है और यह महंगा हो सकता है, लेकिन सही रखरखाव से यह सालों साथ निभाता है। दूसरी ओर, सिंथेटिक शूज हल्के, किफायती और कम रखरखाव वाले होते हैं, जो जिम या कैजुअल इस्तेमाल के लिए बेहतरीन हैं। लेकिन इनमें समय के साथ क्रैकिंग या परत निकलने जैसी समस्याएं आ सकती हैं। आराम के मामले में लेदर ज्यादा बेहतर माना जाता है क्योंकि यह हवादार होता है और पैर के अनुसार एडैप्ट हो जाता है, जबकि सिंथेटिक जूते उतने लचीले नहीं होते। मार्डन तकनीक ने सिंथेटिक मटेरियल को पहले से काफी बेहतर बनाया है, फिर भी लंबे और रफ इस्तेमाल के लिए लेदर आज भी पहली पसंद बना हुआ है।
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।
नीचे देखें अमेजन पर उपलब्ध पुरुषों के लिए 3-3 बढ़िया लेदर और सिंथेटिक मटेरियल शूज विकल्प।
Red Chief Genuine Leather Formal Shoes for Men
ऑफिस, मीटिंग या फॉर्मल मौकों के लिए के लिए यह लेदर शू क्लासिक डिजाइन देते हैं। इसका जेनुइन लेदर अपर जूते को साफ और प्रीमियम दिखाने में मदद करता है, जिससे यह Red Chief Shoes फॉर्मल आउटफिट के साथ आसानी से मेल खा सकता है। लेस-अप डिजाइन फिटिंग को पैर के अनुसार सेट करने में काम आता है, इसलिए लंबे समय तक पहनने में संतुलित महसूस हो सकता है। इस रेड चीफ शूज में नीचे पॉलीयूरीथेन सोल दी गई है, जो रोज इस्तेमाल के दौरान हल्का आराम देने में मदद कर सकती है। डर्बी स्टाइल डिजाइन इसे फॉर्मल शर्ट और ट्राउजर के साथ ही नहीं, बल्कि जींस या चिनो के साथ भी पहनने लायक बनाता है।
किसके लिए रहेंगे अच्छे?
शादी, ऑफिस या सामान्य फॉर्मल आउटिंग जैसे अलग-अलग मौकों पर यह आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।
01
ASICS Mens Gel-Nimbus 26 Waterscape/Black Running Shoe
लंबी दूरी की रनिंग और ज्यादा कुशनिंग पसंद करने वालों के लिए यह रनिंग शू आराम को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें FF BLAST ECO PLUS कुशनिंग दी गई है, जो कदम रखते समय नीचे से नरम एहसास देने में मदद करती है और रनिंग के दौरान दबाव थोड़ा कम महसूस होता है। इस Asics शूज का अपडेटेड निट कॉलर और टंग डिजाइन पैर के बीच हिस्से को ज्यादा सपोर्टिव फिट देने के लिए तैयार किया गया है, जिससे लंबे समय तक पहनने में स्थिरता महसूस हो सकती है। मेश अपर हवा आने जाने में मदद करता है, इसलिए रनिंग के दौरान पैर ज्यादा बंद महसूस नहीं होते। नीचे रबर आउटसोल दिया गया है, जिसे पकड़ और टिकाऊपन बढ़ाने के लिए डिजाइन किया गया है।
किसके लिए रहेंगे अच्छे?
यह शू उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकता है जो रोज रनिंग करते हैं या लंबे समय तक आरामदायक कुशनिंग चाहते हैं।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Woodland Mens GC 1869115NW Khaki Casual Shoe
मजबूत बनावट और लंबे समय तक इस्तेमाल होने वाले कैजुअल स्टाइल इन जूतों की पहचान है। इस Woodland Shoes का जेनुइन लेदर अपर जूते को प्रीमियम लुक देने के साथ रोज इस्तेमाल में टिकाऊपन बनाए रखने में मदद कर सकता है। अंदर कुशन वाला इनसोल और एर्गोनोमिक फुटबेड दिया गया है, जो लंबे समय तक चलने या पहनने के दौरान थोड़ा ज्यादा आराम महसूस कराने में उपयोगी हो सकता है। लेदर लाइनिंग हवा आने जाने में मदद करती है, जिससे पैर ज्यादा बंद महसूस नहीं होते। नीचे मजबूत सोल अलग सतहों पर पकड़ बनाए रखने के लिए बनाई गई है, इसलिए सामान्य आउटडोर इस्तेमाल में स्थिरता महसूस हो सकती है।
किसके लिए रहेंगे अच्छे?
यह स्नीकर जींस, चिनो या कैजुअल पहनावे के साथ आसानी से पहना जा सकता है और ऑफिस से लेकर वीकेंड आउटिंग तक अलग मौकों में इस्तेमाल हो सकता है।
03
PUMA | Court Shatter Low Sneakers
क्लीन स्ट्रीट स्टाइल और कोर्ट इंस्पायर्ड डिजाइन इन Puma स्नीकर को आकर्षक लुक देता है। इसका सिंथेटिक अपर साफ फिनिश देता है, जबकि ऊपर दिए गए छोटे परफोरेशन हवा आने जाने में मदद कर सकते हैं, जिससे लंबे समय तक पहनने में पैर ज्यादा बंद महसूस नहीं होते। लो टॉप डिजाइन इसे क्लासिक स्नीकर्स जैसा लुक देता है और रोज पहनावे के साथ आसानी से मैच हो सकता है। नीचे EVA और रबर बेस सपोर्ट के लिए दिया गया है, जो हल्का आराम और पकड़ बनाए रखने में मदद कर सकता है।
किसके लिए रहेंगे अच्छे?
इसका ऑल ब्लैक डिजाइन जींस, कार्गो या कैजुअल आउटफिट के साथ आसानी से पहना जा सकता है।
04
Nike Men Killshot 2 Leather Sneaker
रेट्रो स्नीकर्स और साफ कैजुअल स्टाइल पसंद करने वालों के लिए यह शू पुराने टेनिस शू डिजाइन से प्रेरित लुक के साथ आता है। इसमें जेनुइन और सिंथेटिक लेदर का कॉम्बिनेशन मिलता है, जो जूते को मजबूत बनावट और क्लासिक फिनिश देने में मदद करता है। नीचे गम रबर सोल दी गई है, जो पुराने Nike Sneakers जैसा रेट्रो लुक देने के साथ पकड़ बनाए रखने में मदद कर सकती है। अंदर नरम कुशनिंग और फोम सपोर्ट लंबे समय तक पहनने में थोड़ा ज्यादा आराम महसूस कराने में उपयोगी हो सकते हैं।
किसके लिए रहेंगे अच्छे?
इसका लो प्रोफाइल डिजाइन जींस, चिनो या कैजुअल पहनावे के साथ आसानी से मैच हो सकता है।
05
BXXY Black Height Increasing British Full Brogue Shoes for Men
फॉर्मल आउटफिट में क्लासिक लुक के साथ थोड़ा ऊंचा दिखने का एहसास चाहिए, तो यह ब्रिटिश स्टाइल ब्रोग शू अलग डिजाइन लेकर आता है। इस Formal Shoes में फुल ब्रोग पैटर्न दिया गया है, जिसमें ऊपर की तरफ छोटे कटवर्क डिटेल जूते को ट्रेडिशनल फॉर्मल लुक देते हैं। सिंथेटिक लेदर अपर और अंदरूनी लाइनिंग इसे साफ और सधा हुआ फिनिश देने में मदद करती है। लेस-अप डिजाइन फिटिंग को पैर के अनुसार सेट करने में काम आता है। इसका हाइट इंक्रीजिंग डिजाइन सामान्य फॉर्मल शूज के मुकाबले थोड़ा अलग अनुभव देने के लिए बनाया गया है।
किसके लिए रहेंगे अच्छे?
यह शू शादी, पार्टी, ऑफिस या ब्लेजर और ट्राउजर जैसे फॉर्मल पहनावे के साथ आसानी से मैच किया जा सकता है।
06
ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें स्टाइल स्ट्रीट का पेज।
निष्कर्ष -
लेदर और सिंथेटिक जूतों के बीच चुनाव आपकी जरूरत और आराम पर निर्भर करता है। लेदर के जूते ज्यादा समय तक चलते हैं, लेकिन थोड़े महंगे हो सकते हैं। दूसरी ओर, सिंथेटिक जूते वजन में हल्के और कम दाम में मिल जाते हैं, जिन्हें रोजाना इस्तेमाल करना आसान है। दोनों तरह के जूतों के बेहतरीन विकल्पों की जानकारी ऊपर दी गई हैं, जिन्हें आप अपने बजट और पसंद के अनुसार चुन सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें :-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।