Navratri 2026: 9 दिन, 9 रंग! हर दिन दिखें सबसे अलग इन आउटफिट और ज्वेलरी टिप्स के साथ

Navratri 2026 में हर दिन अपने लुक को थोड़ा अलग और स्टाइलिश रखना चाहती हैं, तो 9 दिनों के 9 रंगों के आउटफिट पहन सकती हैं और साथ ही खूबसूरत ज्वेलरी मैच कर सकती हैं।
Navratri 2026: 9 दिन 9 रंगों के आउटफिट
Navratri 2026: 9 दिन 9 रंगों के आउटफिट

Navratri 2026 की शुरुआत 11 अक्टूबर से होने वाली है जिसकी तैयारी और उमंग हर तरफ अभी से ही देखने को मिल रहा है। इस बार मां दुर्गा के स्वागत में रंगों का मेल बेहद खास रहने वाला है, पहले दिन की शुरुआत जहां ऊर्जावान नारंगी रंग से होगी, वहीं आगे के दिनों में सफेद, लाल, रॉयल ब्लू, पीला, हरा, ग्रे, बैंगनी और नवमी के दिन खूबसूरत पीकॉक ग्रीन का जादू बिखरेगा। ऐसे में पूजा-पाठ से लेकर गरबा नाइट्स और दुर्गा पंडाल घूमने तक, आप इन नौ पावन रंगों के हिसाब से अपनी मनपसंद साड़ी, लहंगा, कुर्ती या पारंपरिक चनिया-चोली चुनकर हर दिन एक नया लुक पा सकती हैं। बस इसके साथ ऑक्सीडाइज्ड झुमके, चूड़ियां, मांग-टीका या हैवी ट्रेडिशनल ज्वेलर पहनें, फिर देखिए कैसे इस त्योहार आपका एथनिक स्टाइल हर किसी का दिल जीत लेता है। 

जानें नवरात्रि के 9 दिन कौन-से रंग के आउटफिट पहनना है शुभ 

नवरात्रि तारीख 

नवरात्रि रंग 

नवरात्रि दिन 

11 अक्टूबर, 2026 

नारंगी 

मां शैलपुत्री

12 अक्टूबर, 2026 

सफेद 

मां ब्रह्मचारिणी

13 अक्टूबर, 2026 

लाल 

मां चंद्राघटा 

14 अक्टूबर, 2026 

रॉयल ब्लू 

मां कूष्मांडा

15 अक्टूबर, 2026 

पीला 

मां स्कंदमाता

16 अक्टूबर, 2026 

हरा 

मां कात्यायनी

17 अक्टूबर, 2026 

ग्रे 

मां कालरात्रि

18 अक्टूबर, 2026 

बैंगनी 

मां महागौरी

19 अक्टूबर, 2026 

मोर हरा (पीकॉक ग्रीन)

मां सिद्धिदात्री

जागरण स्मार्ट चॉइस पर अन्य प्रोडक्ट के बारे में पढ़ें।

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • MITZO Women Kurta with Palazzo & Dupatta

    • अनारकली डिजाइन में आने वाला यह कुर्ता पलाजो और दुपट्टा सेट के साथ आता है, जिससे आपको मैचिंग की अलग से झंझट नहीं होगी। 
    • रेयॉन फैब्रिक में बने होने की वजह से यह पूरे दिन पहनने पर भी आराम दे सकता है। 
    • इसका वी-नेक डिजाइन और 3/4 स्लीव इसे ट्रेंडी दिखा रहा है और इसे आप नवरात्रि के पहले दिन पहनकर पूजा-पाठ कर सकती हैं।  

    ज्वेलरी टिप्स 

    • इस ड्रेस के साथ ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर या कुंदन के झुमके बेहद खूबसूरत लगेंगे जिससे आपका पूरा लुक निखर जाएगा।
    01
  • Women's Chikan Computer Embroidery White Pure Cotton Straight Kurta

    • नवरात्रि के दूसरे दिन सफेद रंग को पहनना शुभ माना गया है और ऐसे में आप इस कॉटन से बने हुए सफेद रंग को कुर्ता को पहनने के लिए चुन सकती हैं जो पूरा दिन आराम देने में मदद करेगा। 
    • इसमें पारंपरिक लखनवी चिकनकारी को आधुनिक एम्ब्रॉयडरी के साथ उकेरा गया है, जो Navratri पर पहनने के लिए सही रहेगा।  
    • स्ट्रेट कट और स्लिम फिट डिज़ाइन हर बॉडी टाइप की महिला पर बढ़िया लगेगा।

    ज्वेलरी टिप्स

    • इस सफेद चिकनकारी कुर्ती के साथ हाथों में सिल्वर कड़े, थ्रेड बैंगल्स या एक सिंपल ब्रेसलेट पहनकर लुक को पूरा कर सकती हैं।
    02
  • हमारे मूल मूल्यहमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • FIORRA Women's Red Crepe Kurta and Palazzo Set with Matching Dupatta

    • दुर्गा पूजा में पंडाल घूमने के लिए आउटफिट ढूंढ रही हैं तो तीसरे दिन लाल रंग के इस कुर्ता, प्लाजो और दुपट्टा सेट को पहना जा सकता है। 
    • इसका क्रेप कपड़ा बेहद हल्का, सॉफ्ट और रिंकल-फ्री है, जिसे आप पूरे दिन बिना किसी असुविधा के आसानी से पहन सकती हैं।
    • स्लीवलेस डिजाइन की वजह से यह गर्मी लगने से बचाने में आपकी मदद करेगा। 

    ज्वेलरी टिप्स

    • आपको बता दें, रेड कलर के साथ गोल्डन या कुंदन वर्क के झुमके और चांदबाली बेहद शाही और ट्रेडिशनल लुक देने का काम करेंगे।
    03
  • Women's Glory Banarasi Satin Kanjivaram Saree

    • मां कूष्मांडा के दिन रॉयल ब्लू रंग पहनना शुभ माना जाता है। ऐसे में आप बनारसी सिल्क की इस साड़ी को पहन कर पूजा कर सकती हैं। 
    • साड़ी में कंट्रास्ट और शाइन देने के लिए खूबसूरत सिल्वर ज़री का काम किया गया है जो इस Navratri 2026 पर आपको खूबसूरत दिखाने में मदद करेगा।
    • मुलायम फैब्रिक में बने होने की वजह से इस आप लंबे समय तक आराम से पहन सकती हैं। 

    ज्वेलरी टिप्स

    • अगर आप सिंपल और सोबर लुक चाहती हैं, तो पर्ल नेकलेस और इयररिंग्स इसके साथ कैरी कर सकती हैं जो काफी आकर्षक दिखाने में मदद करेंगे।
    04
  • Xomantic Fashion Women's Jacket Style Top and Plazzo Set

    • 2026 के नवरात्रि के पांचवे दिन कुछ आरामदायक लेकिन स्टाइलिश पहनना है तो पीले रंग में आने वाले इस आउटफिट को चुन सकती हैं जो फ़ौक्स जॉर्जेट फैब्रिक में बना हुआ है और काफी हल्का है। 
    • इसमें टॉप के ऊपर ट्रेंडी स्टाइल की जैकेट दी गई है, जो बिना किसी अतिरिक्त मेहनत के आपको एक इंडो-वेस्टर्न और एथनिक लुक दे सकती है। 
    • इसमें मौजूद वाइड-लेग प्लाजो बॉटम पहनने में बेहद आरामदायक होता है और पूरे दिन आराम से घूमने-फिरने के लिए सही होता है। 

    ज्वेलरी टिप्स

    • अगर आप बहुत भारी लुक नहीं चाहतीं, तो एक हल्की मोती की माला या ड्रॉप इयररिंग्स के साथ इसे स्टाइल कर सकती हैं।
    05
  • ANNI Designer Women's Cotton Blend Embroidered Straight Kurta with Farshi Salwar

    • हरे रंग में मौजूद स्ट्रेट कट कुर्ता, पारंपरिक फारसी सलवार और मैचिंग दुपट्टे का यह थ्री-पीस से नवरात्रि के छठें दिन पहनने के लिए एक सुंदर विकल्प रहेगा ।
    • यह सेट कॉटन बलेंड फैब्रिक से बना हुआ है जो हवादार होने के साथ-साथ पूरे दिन पहनने के लिए आरामदायक चॉइस बन सकता है। 
    • इसमें दिए गए फूल स्लीव और कढ़ाई का पैटर्न सिंपल में भी आकर्षक बनाने का काम करते हैं।  

    ज्वेलरी टिप्स

    • हरे रंग के कुर्ते के साथ ऑक्सीडाइज्ड या जर्मन सिल्वर ज्वेलरी बेहद खूबसूरत लगेगी। आप भारी ऑक्सीडाइज्ड झुमके या चांदबाली पहन सकती हैं।
    06
  • ANNI Designer Women's Rayon Blend Solid Straight Kurta with Pant & Dupatta

    • नवरात्रि के सातवें दिन अगर आपके ऑफिस में एथनिक डे मनाया जा रहा है तो ऐसे में आप रेयॉन से बने हुए इस कुर्ता सेट को चुन सकती हैं जो ग्रे रंग में आता है। 
    • इसमें कुर्ता, मैचिंग पेंट और दुपट्टा तीनों साथ मिलते हैं, जिससे आपको मैचिंग की अलग से झंझट नहीं होती और तुरंत एक परफेक्ट एथनिक लुक तैयार हो जाता है।
    • स्ट्रेट कट कुर्ता हर तरह की बॉडी टाइप पर सुंदर दिखता है और एक स्लिम व स्ट्रक्चर्ड लुक प्रदान करता है।

    ज्वेलरी टिप्स

    • आप इसके साथ रंग-बिरंगे थ्रेड वर्क वाले डैंगलर्स या बोहो-स्टाइल ज्वेलरी भी कैरी कर सकती हैं, जिससे ड्रेस में नवरात्रि का ब्राइट फेस्टिव वाइब आ जाएगा।
    07
  • ELLITI Women's Solid Reach Color Embroidered Kurta with Floral Dupatta and Straight Pants

    • आकर्षक बैंगनी रंग में आने वाला यह सूट सेट Durga Puja के आठवें दिन कन्याओं की पूजा करने के दौरान आराम से पहना जा सकता है। 
    • इसके साथ मिलने वाला फ्लोरल प्रिंट दुपट्टा आपके सिंपल से लुक में चार चांद लगाने में मदद कर सकते हैं। 
    • इसमें दिए गए स्ट्रेट-कट पैंट्स न केवल दिखने में मॉडर्न और स्टाइलिश लगती हैं, बल्कि पहनने में भी बेहद आरामदायक रहती हैं। 

    ज्वेलरी टिप्स

    • पर्पल कलर पर सिल्वर का कॉम्बिनेशन बहुत उठकर आता है। आप बड़े ऑक्सीडाइज्ड झुमके या चांदबाली और साथ में भारी कड़ा पहन सकती हैं।
    08
  • Tissue Saree with Gini Work Motifs

    • नवरात्रि के अंतिम यानी नौवें दिन सबसे जुदा दिखना है तो पीकॉक ग्रीन रंग की यह साड़ी सबसे बेहतरीन विकल्प रहेगी जो आपके पूरे लुक को एक झटके में निखारने का काम करेगी। टिश्यू सिल्क फैब्रिक में बने होने की वजह से यह बेहद हल्की है और इसे आप पूजा-पाठ से लेकर घूमने तक के लिए आराम से पहन सकती हैं। 
    • साड़ी पर बना गिन्नी वर्क और डूअल टोन डिज़ाइन इसे काफी अलग दिखा रहा है। 

    ज्वेलरी टिप्स

    • अगर आप पूजा या किसी खास नवरात्रि फंक्शन के लिए हैवी रॉयल लुक चाहती हैं, तो कुंदन या पोलकी का चोकर नेकलेस में पहनना बेहद सही रहेगा और हाथों में काँच की चूड़ियां और गोल्ड-प्लेटेड चूड़ियों का सेट मिक्स करके पहन सकती हैं।
    09

स्टाइल स्ट्रीट पर इस प्रकार के अन्य लेख पढ़ सकते हैं।

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • नवरात्रि 2026 की शुरुआत कब से हो रही है?
    +
    नवरात्रि 2026 की शुरुआत 11 अक्टूबर से होने वाली है जिसमें पहले दिन माँ शैलपुत्री की पूजा होती है और इसी दिन कलश स्थापन भी होता है।
  • नवरात्रि में किस तरह के आउटफिट पहनना सबसे अच्छा रहेगा?
    +
    नवरात्रि में ट्रेडिशनल आउटफिट सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं। आप चनिया चोली, लहंगा, साड़ी, अनारकली सूट या एथनिक कुर्ती पहन सकती हैं। अगर आप गरबा या डांडिया खेलने वाली हैं, तो ऐसा आउटफिट चुन सकती हैं जो खूबसूरत होने के साथ आरामदायक भी हो।
  • नवरात्रि के आउटफिट के साथ कैसी ज्वेलरी पहननी चाहिए?
    +
    नवरात्रि के दौरान ऑक्सीडाइज्ड झुमके, चांदबाली, चूड़ियां, ट्रेडिशनल नेकलेस और मांग टीका काफी अच्छे लगते हैं। हैवी लहंगे के साथ हल्की ज्वेलरी और सिंपल आउटफिट के साथ स्टेटमेंट ज्वेलरी पहनकर आप अपने लुक को बैलेंस कर सकती हैं।
  • क्या नवरात्रि में हर दिन अलग रंग का आउटफिट पहनना जरूरी है?
    +
    ऐसा जरूरी तो नहीं है। आमतौर पर, 9 रंगों का चलन मुख्य रूप से त्योहार के दौरान लुक को खास और आकर्षक बनाने का एक तरीका है। अगर आपके पास हर रंग का अलग आउटफिट नहीं है, तो उस दिन के रंग को दुपट्टे, ज्वेलरी, चूड़ियों या हेयर एक्सेसरीज के जरिए भी अपने लुक में शामिल कर सकती हैं।