भारत से लेकर देश-विदेश तक में भक्ति-भाव से मनाया जाने वाला छठ पूजा का त्योहार भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है। इसे कठोर तप का त्योहार भी कहा जाता है, क्योंकि महिलाएं इसे कई कठिन नियमों का पालन करते हुए पूरा करती हैं। हालांकि, पूजा-पाठ के साथ ही आजकल फैशन के जमाने में नई महिलाएं Chhath Puja पर अपने स्टाइल का भी खास ख्याल रखती हैं। इस मौके पर अक्सर लाल और पीली रंग की साड़ी पहनने की परंपरा है। ऐसे में हम आपके लिए कुछ ऐसी ट्रेंडी ज्वेलरी लेकर आए हैं, जो इन रंगों की साड़ी के साथ पहनी जा सकती हैं। आप त्योहार पर ट्रेडिशनल और मॉडर्न लुक के लिए इन ज्वेलरी को अपनी साड़ी के साथ स्टाइल करके बेहद सुंदर दिख सकती हैं। आपकी लाल और पीली साड़ी की खूबसूरती में ये ट्रेंडी ज्वेलरी चार-चांद लगा सकती हैं।
स्टाइल स्ट्रीट कैटेगरी पर आप इसी तरह के अन्य लेख भी पढ़ सकती हैं।
