जब बात खूबसूरती और शाही अंदाज की आती है, तो डिज़ाइनर साउथ इंडियन ज्वेलरी का नाम सबसे पहले लिया जाता है। इसकी बारीक कारीगरी, मंदिर शैली के डिज़ाइन और सोने जैसी चमक हर महिला को खास महसूस करा सकती है। यह सिर्फ एक आभूषण नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और परंपरा की खूबसूरत पहचान भी माना जाता है। शादी हो, त्योहार हो या कोई खास समारोह, South Indian ज्वेलरी हर अवसर पर आपके लुक में अलग ही निखार लाती है। लंबे हार, झुमके, कमरबंद और चूड़ियों जैसे गहने दुल्हन से लेकर हर महिला की सुंदरता को और भी आकर्षक बना देते हैं। यही वजह है कि आज की मॉडर्न महिलाएं भी पारंपरिक साउथ इंडियन ज्वेलरी को बड़े शौक के साथ पहनना पसंद करती हैं।
जागरण स्मार्ट-चॉइस पर क्लिक करके अन्य प्रोडक्ट के बारे में पढ़ सकते हैं।
DIKSHA COLLECTION Heavy South Indian Temple Jewellery Set
साउथ इंडियन ज्वेलरी अपने आकर्षक डिजाइन के लिए काफी मशहूर होते हैं। आपको बता दें, यह नेकलेस सेट भी मंदिर के डिजाइन में बना हुआ है जो इसे काफी आकर्षक और सबसे हटके दिखाने में मदद करता है। यह गोल्ड प्लेटेड है और इसमें देवी लक्ष्मी की नक्काशी की गई है। साथ ही, लाल और हरे रंग का स्टोन काफी शाही दिखाता है।
ऐसे करें स्टाइल
- आप इसे शादी से लेकर पूजा-पाठ के अवसरों पर भी पहन सकती हैं। इसके लिए डार्क मैरून, डार्क ग्रीन, येलो या रॉयल ब्लू रंग की कांजीवरम सिल्क साड़ियां बेहद खूबसूरत लगेंगी।
01
Shining Diva Fashion Latest Stylish Design Traditional Gold Plated Bracelet Bangles for Women
2 सेट में आने वाला यह कड़ा 18k गोल्ड प्लेटिंग के साथ आता है जिससे इसकी चमक बिल्कुल असली सोने जैसी लगती है। अगर आप इस महंगाई वाले जमाने में असली सोने की चूड़ियां नहीं खरीदना चाहती तो इसे लेना सही रहेगा। इन Bangles Design पर भगवान श्री राम और माता सीता यानी राम दरबार की खूबसूरत आकृति बनी हुई है।
ऐसे करें स्टाइल
- यह कड़ा कांचीपुरम, बनारसी, सिल्क या चंदेरी साड़ियों के साथ काफी मनमोहक लगेगा। अगर आपका आउटफिट बहुत हैवी है, तो आप एक हाथ में घड़ी या ब्रेसलेट पहन सकती हैं और दूसरे हाथ में ये दोनों कड़े एक साथ पहन सकती हैं।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Shining Diva Fashion Latest Stylish Design Fancy Pearl Choker
चाहे शादी में जाना हो या पूजा-पाठ में भाग लेना हो, अगर आप कुछ हटके पहना चाहती है तो साउथ इंडियन स्टाइल वाली इस चोकर नेकलेस सेट को पहन सकती हैं। इसमें दक्षिण भारतीय मंदिर कला की झलक मिलती है, जो इसे काफी शाही दिखाती है। वहीं, इसमें मोतियों का इस्तेमाल किया गया है, जो कभी भी फैशन से बाहर नहीं जाते।
ऐसे करें स्टाइल
- अगर आप पूरी तरह ट्रेडिशनल नहीं दिखना चाहतीं, तो एक सॉलिड कलर जैसे ब्लैक, मैरून या रॉयल ब्लू के क्रॉप टॉप और लॉन्ग स्कर्ट के साथ इसे कैरी कर सकती हैं। इस लुक में ईयररिंग्स को हटा कर सिर्फ चोकर भी पहना जा सकता है जो आपके मॉडर्न लुक में एक देसी ट्विस्ट जोड़ देगा।
03
Shining Diva Fashion Latest Stylish Fancy Traditional Peacock Jhumka
मोर वाले डिजाइन के साथ आने वाला यह कानों का झुमका पहनने पर बेहद आकर्षक और पारंपरिक लुक देता है। ये आमतौर पर उच्च गुणवत्ता वाले गोल्ड-प्लेटेड अलॉय मेटल से बने हुए हैं, जिनमें नकली मोती, कलरफुल स्टोन्स और घुंघरू भी लगे हुए हैं। यह Earrings For Women दिखने में भले ही भारी-भरकम हो लेकिन इसका वजन बस 50 ग्राम ही है जिससे पहनने में हल्का रहता है।
ऐसे करें स्टाइल
- इसे आप सिल्क, बनारसी या चंदेरी साड़ी, अनारकली सूट और लहंगे के साथ पहन सकती हैं क्योंकि यह थोड़ा दिखने में हेवी है। लेकिन जब आप इसे पहनती हैं तो गले में भारी हार पहनने से बचें। ताकि इसका डिजाइन उभर कर सामने आ सके। वहीं, अगर बाल खुले रखने हैं, तो उन्हें आगे से थोड़ा पिन-अप कर लें ताकि मोर का डिजाइन बालों के पीछे न छुपे।
04
VAMA FASHIONS Traditional 18K Gold Plated Lakshmi Laxmi Devi Kamrband South Indian
देवी लक्ष्मी के नक्काशी के साथ बना हुआ यह कमरबंद एडजेस्टेबल है जिसे आप अपने कमर के साइज़ के हिसाब से पहन सकती हैं। आपको बता दें, इसमें 18K सोने की परत चढ़ाई गई है, जो एंटीक फिनिश दिखाता है। इससे यह बहुत ज्यादा चमकने के बजाय असली सोने की ज्वेलरी जैसा क्लासी दिखता है। वहीं, इसमें सफेद मोतियों और स्टोन का काम किया गया है जो बेहद खूबसूरत लगते हैं।
ऐसे करें स्टाइल
- अगर आप दुल्हन हैं या परिवार की किसी शादी में भारी-भरकम लहंगा पहन रही हैं, तो दुपट्टे को कमर के पास सेट करके उसके ऊपर इस कमरबंध को स्टाइल करें। इससे लहंगा बार-बार खिसकेगा नहीं और आपका लुक बेहद आकर्षक लगेगा जिससे हर कोई बस आपको ही देखेगा।
05
इन्हें भी पढ़ें
स्टाइल स्ट्रीट की कैटेगरी पर इस प्रकार के अन्य लेख पढ़ा जा सकता है।
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।