Wedding Season में ट्रेंड कर रहे हैं ये हेवी एम्ब्रॉयडरी वाले Palazzo Suit, देंगे रानी सा शाही नूर

शादी, त्योहार और खास मौकों पर पहनने के लिए आप इन हेवी एम्ब्रॉयडरी वाले प्लाजो सूट को ले सकती हैं। ये सूट पारंपरिक और सुंदर कढ़ाई, आकर्षक डिजाइन और स्टाइलिश प्लाजो के साथ आते हैं, जो रॉयल और एलिगेंट लुक देने के साथ पूरे दिन आराम भी देते हैं।
हेवी एम्ब्रॉयडरी वाले प्लाजो सूट
हेवी एम्ब्रॉयडरी वाले प्लाजो सूट

हेवी एम्ब्रॉयडरी वाले प्लाजो सूट पारंपरिक खूबसूरती और मॉडर्न स्टाइल का बहुत ही शानदार मेल होते हैं। इनमें बारीक कढ़ाई, आकर्षक डिजाइन और फ्लोइंग प्लाजो का कॉम्बिनेशन हर मौके पर आकर्षक लुक देता है। इनको आप शादी, त्योहार या किसी खास फंक्शन में पहनकर अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं। साथ ही पहनने पर ये रॉयल और आरामदायक रहते हैं। यहां आप ट्रेंड में चल रहे हेवी एम्ब्रॉयडरी वाले Palazzo Suit के विकल्प देख सकती हैं जिन्हें पहनकर आप वेडिंग सीजन में अपने लुक को निखार सकती हैं। ये खूबसूरत सिल्क, जॉर्जेट या नेट जैसे फैब्रिक पर की गई भारी एम्ब्रॉयडरी के साथ आते हैं, जिससे हर महिला को एलिगेंट और ग्रेसफुल लुक मिलता है। परंपरा के साथ मॉडर्न फैशन का स्टाइलिश अंदाज अपनाने के लिए ये सूट आपको निराश नहीं करेंगे। 

आइये हेवी एम्ब्रॉयडरी वाले प्लाज़ो सूट के शानदार विकल्प देखें जो शादी सीजन के लिए हैं उपयुक्त - 

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • RUDRAPRAYAG Georgette Embroidered Work Palazzo Salwar Suit For Women With Dupatta

    यह हेवी एम्ब्रॉयडरी वाला प्लाजो सेट महिलाओं के लिए एक स्टाइलिश और फेस्टिव एथनिक आउटफिट है। यह सूट हेवी जॉर्जेट फैब्रिक से बना है, जिस पर सीक्वेंस और मोती की कढ़ाई की गई है, जो शादी, त्योहार और खास मौकों पर पहनने के लिए परफेक्ट विकल्प है। इसका अनारकली स्टाइल टॉप राउंड नेक और फुल स्लीव के साथ आता है, जिसको पहनने पर रॉयल और ग्रेसफुल लुक मिलता है। यह टॉप सेमी-स्टिच्ड है, जिसे आप अपनी फिटिंग के अनुसार सिलवा सकती हैं। इसकी लंबाई लगभग 41 इंच तक है और साइज 50 इंच तक एडजस्ट की जा सकती है। इसमें अंदर की तरफ सैंटून फैब्रिक का इनर लगा है, इसलिए यह पहनने में आरामदायक रहता है। इसके साथ अनस्टिच्ड प्लाज़ो बॉटम मिलता है, जिसकी लंबाई लगभग 2 मीटर है। वहीं इसका जॉर्जेट का एम्ब्रॉयडर्ड दुपट्टा इस शादी के सीजन में पहनने के लिए एक बढ़िया विकल्प बनाता है। 

    01
  • Miss Ethnik Women's Embroidered Kurta Palazzo Set

    पर्पल रंग का यह कुर्ता प्लाज़ो सेट खास मौकों और रोज़मर्रा के फेस्टिव लुक के लिए बढ़िया विकल्प है। यह सेट चिनॉन फैब्रिक से बना है, जिसमें 80% चिनॉन और 20% पॉलिएस्टर का मिश्रण है, जिससे कपड़ा हल्का, फ्लोई और पहनने में आरामदायक रहता है। वहीं कुर्ता मिड-थाई लंबाई में हेवी एम्ब्रॉयडरी के साथ आता है और इसमें मैंडरिन नेक व 3/4 स्लीव्स दी गई हैं, जो मॉडर्न और एलिगेंट लुक देती हैं। इस टॉप के अंदर सैंटून इनर लगा है, जिससे पहनने में ज्यादा आराम मिलता है और फिटिंग बढ़िया रहती है। Kurta Set के साथ मैचिंग प्लाज़ो बॉटम और चिनॉन का दुपट्टा भी मिलता है, जिससे पूरा आउटफिट आकर्षक और स्टाइलिश दिखता है। यह सेट पर्पल रंग में आता है और L, XL और XXL साइज में उपलब्ध है, जिसको आप अपनी फिटिंग के अनुसार ले सकते हैं।

    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • SHISHKALA Womens Heavy Embroidered Sharara Suit Set with Dupatta

    यह डिजाइनर हेवी एम्ब्रॉयडर्ड शरारा सूट सेट मॉडर्न और रॉयल लुक के लिए बढ़िया एथनिक आउटफिट है। इसको आप शादी-ब्याह, त्यौहार जैसे किसी भी खास अवसर पर सकती हैं। इसको बनाने के लिए प्रीमियम सिल्क फैब्रिक का इस्तेमाल किया गया है, जिस पर जरी और सीक्वेंस कढ़ाई की गई है। इससे इस हरे रंग के Palazzo Women Suit को शानदार और शाही लुक मिलता है। यह फ्लोर-लेंथ डिजाइन और 3/4 स्लीव्स के साथ आता है, वहीं स्वीटहार्ट नेक स्टाइल में मॉडर्न टच जोड़ता है। इस सेट में फ्लेयर वाला शरारा प्लाज़ो और मैचिंग एम्ब्रॉयडर्ड दुपट्टा मिलता है, जिससे यह एक पूरा एथनिक आउटफिट बन जाता है। 

    03
  • Women's Designer Salwar Suit Set with Embroidered Palazzo

    यह एक थ्री-पीस सेट है, जिसमें कुर्ता, पलाज़ो और दुपट्टा शामिल हैं। इसमें फुल स्लीव वाला 40 इंच लंबा कुर्ता और राउंड नेक डिजाइन के साथ आता है, जिस पर हेवी एम्ब्रॉयडरी, 5 मिमी सीक्वेंस वर्क और मोती की सजावट की गई है, जिससे इसे रिच और आकर्षक लुक मिलता है। पीले रंग के अलावा इसमें और भी रंग के विकल्प मौजूद हैं, जिनको आप अपनी पसंद के अनुसार ले सकती हैं। यह हेवी चिनॉन फैब्रिक से बना है, जो हल्का, फ्लोई और पहनने में आरामदायक है। इस सूट में रफल वर्क वाला प्लाज़ो दिया गया है, जो आउटफिट को और ज्यादा स्टाइलिश बनाता है। साथ ही इसमें हेवी चिनॉन का एम्ब्रॉयडर्ड दुपट्टा भी मिलता है, जिससे पूरा सेट एलिगेंट और पारंपरिक लुक देता है। इस सूट में डबल इंटरलॉकिंग स्टिचिंग की गई है, जिससे यह मजबूत और टिकाऊ रहता है। जागरण स्मार्ट-च्वॉइस पेज के जरिए आप अधिक जानकारी पा सकते हैं।



    04
  • ishin Women's Cotton Anarkali Embroidered Kurta suit Set

    ब्लैक रंग का यह सूट सेट स्टाइलिश और खूबसूरत एथनिक आउटफिट है, जो फेस्टिव लुक और खास मौके के लिए बढ़िया रहता है। इसमें अनारकली स्टाइल कुर्ता दिया गया है, जो फ्लोई और एलिगेंट सिल्हूट के साथ रॉयल लुक देता है। वहीं कुर्ते पर फ्लोरल प्रिंट और गोटा पट्टी एम्ब्रॉयडरी की गई है, जो आउटफिट को पारंपरिक और आकर्षक बनाती है, जिसके तहत इसे शादी के सीजन में पहना जा सकता है इसके साथ शरारा बॉटम और मैचिंग दुपट्टा भी मिलता है, जिससे यह एक पूरा एथनिक सेट बन जाता है। Anarkali Suitविस्कोस रेयान फैब्रिक से बना है, जो हल्का, सांस लेने योग्य और पहनने में आरामदायक है। इसका कपड़ा स्मूद टेक्सचर और फ्लोई ड्रेप के कारण शरीर पर ग्रेसफुल लुक देता है। यह 3/4 स्लीव और राउंड नेक डिजाइन के साथ आता है, जो पहनने में स्टाइलिश लगता है। 

    05

फैशन से संबंधित लेख पढ़ने के लिए स्टाइल स्ट्रीट कैटेगरी पर क्लिक करें। 

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • हेवी एम्ब्रॉयडर्ड प्लाज़ो सूट किन फैब्रिक में मिलते हैं?
    +
    ये सूट आमतौर पर सिल्क, जॉर्जेट, चिनॉन, नेट, वेलवेट और रेयान जैसे फैब्रिक में मिलते हैं, जिन पर जरी, सीक्वेंस या मोती की कढ़ाई की जाती है।
  • क्या हेवी एम्ब्रॉयडर्ड प्लाज़ो सूट पहनने में आरामदायक होते हैं?
    +
    हां, प्लाज़ो का फ्लोई और ढीला डिजाइन बेहद आरामदायक रहता है। सही फैब्रिक और फिटिंग के साथ यह सूट लंबे समय तक पहनने में भी आराम देता है।
  • हेवी एम्ब्रॉयडर्ड प्लाज़ो सूट को किस मौके पर पहना जा सकता है?
    +
    इसे शादी, रिसेप्शन, त्योहार, मेहंदी, संगीत, पार्टी या किसी भी खास पारंपरिक मौके पर पहना जा सकता है।