करवाचौथ के मौके पर श्रृंगार करना हर शादीशुदा महिला के लिए बेहद खास होता है। ऐसे में श्रृंगार की चीजें जैसे चूड़ी, बिंदी, सिंदूर का विशेष महत्व होता है। इस मौके पर कई महिलाएं चूड़ियों को लेकर काफी असमंजस में रहती हैं। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं तो यहां दिए गए हैं सिल्क थ्रेड से बनी चूड़ियों के बेहतरीन कलेक्शन जिन्हें आप भी ट्राई कर सकती है। इन चूड़ियों को Karwa Chauth के अलावा, विभिन्न अवसरों पर पहना जा सकता है और ये महिलाओं को पारंपरिक रूप प्रदान करती है। साथ ही उनके हाथों की शोभा को बढ़ा सकती है। ये पहनने में काफी हल्की और सुंदर हैं। इनमें कलर कॉम्बिनेशन और धागे की काफी अच्छी क्वालिटी उपलब्ध है जो इसे खास बनाता है। आप भी इस करवाचौथ दूसरी महिलाओं से अलग दिखने के लिए सिल्क धागे से बनी चूड़ियों को पहन सकती हैं।
इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए स्टाइल स्ट्रीट पर क्लिक करें।
