मेटल स्ट्रैप Analogue Watch For Women के साथ अपने स्टाइल स्टेटमेंट करें अपग्रेड

महिलाओं के लिए यहां खूबसूरत डिज़ाइन और मजबूत मेटल स्ट्रैप के साथ आने वाली Analogue Watch के ट्रेंडी विकल्प देख सकती हैं। ऑफिस हो, पार्टी या रोजमर्रा की जिंदगी, ये घड़ी हर मौके पर आपके लुक को और निखारती हैं।
महिलाओं के लिए मेटल स्ट्रैप वाली एनालॉग वॉच
महिलाओं के लिए मेटल स्ट्रैप वाली एनालॉग वॉच

आप कैजुअल और क्लासिक लुक के लिए मेटल स्ट्रैप वाली वॉच लेना चाहती हैं, तो नीचे लेख में बताई गई ब्रांडेड घड़ी को ले सकती हैं। ये घड़ी सिल्वर, गोल्ड और रोज गोल्ड कलर की स्ट्रैप में आती हैं, जो हर ऑउटफिट के साथ मैच होकर आपके लुक को पूरा करती हैं। लिस्ट में Casio, Titan, Sonata और Fastrack ब्रांड के विकल्प है, जो हर बजट में शानदार डिज़ाइन पेश करते हैं। इनका मेटल स्ट्रैप पहनने पर बहुत ही आरामदायक रहता है। साथ ही  मिनरल ग्लास होने से Analogue Watch के शीशे पर स्क्रैच जल्दी से नहीं लगते हैं। इनमें से कुछ घड़ी वाटर रेसिस्टेंट फीचर के साथ आती है, जो हल्के पानी के छींटे लगने से खराब नहीं होती है।  

आइए, नीचे महिलाओं के लिए मेटल स्ट्रैप के साथ आने वाली एनालॉग वॉच की शानदार विकल्प देखें - 

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Fastrack Fleek Quartz Analog Rose Gold Metal Strap Watch for Women

    फास्ट्रैक ब्रांड की यह एक बेहद स्टाइलिश और मॉडर्न एनालॉग घड़ी है, जो खासतौर पर महिलाओं के लिए डिज़ाइन की गई है। इसका रोज गोल्ड कलर बहुत ही एलिगेंट और ट्रेंडी लगता है, जो हर तरह के आउटफिट के साथ आसानी से मैच हो जाता है। इस Fastrack घड़ी का डायल भी रोज़ गोल्ड कलर का है, जिसमें सिंपल और साफ-सुथरा डिज़ाइन दिया गया है, जिससे समय देखना आसान रहता है और लुक भी क्लासी लगता है। इसका मेटल स्ट्रैप मेष स्टाइल में आता है, जो दिखने में बहुत सुंदर और पहनने में आरामदायक होता है। स्ट्रैप में स्लाइडिंग क्लैस्प दिया गया है, जिससे आप इसे अपने हाथ के अनुसार आसानी से एडजस्ट कर सकती हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Fastrack 
    •  केस डायमीटर - 36 मिलीमीटर
    • बैंड का रंग - रोज गोल्ड 
    • बैंड मटेरियल टाइप - मेटल 
    • वारंटी प्रकार - लिमिटेड
    • वॉच मूवमेंट टाइप - क्वार्ट्ज
    • आइटम का वजन - 139.78 ग्राम

    खूबियां 

    • इस घड़ी का केस डायमीटर 36 मिलीमीटर है, जो महिलाओं के हाथों के लिए बढ़िया साइज है। यह घड़ी क्वार्ट्ज मूवमेंट पर काम करती है।
    • इसमें 30 मीटर तक वॉटर रेसिस्टेंस दिया गया है, जो रोजमर्रा के हल्के पानी के छींटों से सुरक्षित रहती है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने कोई खास कमी नहीं बताई। 
    01
  • Casio Enticer Ladies Analog Silver Dial Women

    महिलाओं के लिए क्लासिक और सिंपल डिज़ाइन वाली यह कैसियो एनालॉग घड़ी रोज़मर्रा के इस्तेमाल के लिए बहुत ही शानदार विकल्प है। इसका सिल्वर डायल बहुत साफ और एलिगेंट दिखता है, जिसमें आसानी से समय देखा जा सकता है। यह हर तरह के कपड़ों के साथ मैच होकर बहुत ही एलिगेंट और आकर्षक लुक देती है। इसका पूरा लुक सिल्वर टोन में है, जो एक टाइमलेस और प्रोफेशनल अपील देता है। इस Casio Watch का केस डायमीटर 22 मिलीमीटर है, जो काफी छोटा और कॉम्पैक्ट साइज है। यह घड़ी क्वार्ट्ज मूवमेंट पर चलती है और इसमें एनालॉग डिस्प्ले है। इसका केस मैटेरियल क्रोम प्लेटेड है, जो चमकदार और प्रीमियम फिनिश देता है। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Casio 
    •  केस डायमीटर - 22 मिलीमीटर
    • बैंड का रंग - सिल्वर 
    • बैंड मटेरियल टाइप - स्टेनलेस स्टील 
    • वारंटी प्रकार - लिमिटेड
    • वॉच मूवमेंट टाइप - क्वार्ट्ज
    • आइटम का वजन - 51 ग्राम

    खूबियां 

    • इसका वजन 51 ग्राम है, जो पहनने पर बहुत हल्की महसूस होती है।
    • इसमें स्टेनलेस स्टील का स्ट्रैप दिया गया है, जो मजबूत, टिकाऊ और जंग-रोधी है। 
    • इसमें डबल लॉकिंग फोल्डओवर क्लैस्प और ट्रिपल-फोल्ड क्लोजर दिया गया है, जो हाथ में मजबूती से फिट रहती है।
    • यह 30 मीटर तक वॉटर रेसिस्टेंस फीचर के साथ आती है। 

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने डिज़ाइन को अच्छा नहीं बताया है।

     ऐसे ही लेटेस्ट अपडेट्स के लिए जागरण स्मार्ट-चॉइस पेज चेक करें।


    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Titan Raga Delight Quartz Analog Brown Metal Strap Watch for Women

    इस टाइटन घड़ी का डीप ब्राउन डायल बहुत ही यूनिक और रिच लुक देता है, जिसमें गोल्डन एक्सेंट्स और सिंपल इंडिसेस यानी घंटों के निशान दिए गए हैं। यह डिजाइन घड़ी को बहुत ही क्लासी और सॉफ्ट लुक देता है, जो खासकर महिलाओं की पर्सनैलिटी को निखारता है। इस Titan Watch का मेटल स्ट्रैप ब्राउन कलर में है, जो दिखने में बहुत प्रीमियम और पहनने में आरामदायक लगता है। यह स्ट्रैप एक ब्रेसलेट स्टाइल में आता है, जो हाथ में बहुत सुंदर लगता है और ज्वेलरी जैसा फील देता है। इसका स्मूद फिनिश और भी ज्यादा लग्ज़री लुक देता है। यह हर मौके के लिए बढ़िया वॉच है, जिसको आप ऑफिस, किसी पार्टी में या रोजमर्रा के कामों में, यह हर आउटफिट के साथ पहनकर अपने लुक को और भी आकर्षक बनाती है

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Titan 
    •  केस डायमीटर - 35 मिलीमीटर
    • बैंड का रंग - ब्राउन 
    • बैंड मटेरियल टाइप - ब्रास 
    • वॉच मूवमेंट टाइप - क्वार्ट्ज
    • आइटम का वजन - 150 ग्राम

    खूबियां 

    • इस घड़ी का केस साइज कॉम्पैक्ट और स्लिम है। 
    • इसे लंबे समय तक पहनने पर भारीपन महसूस नहीं होता है।
    • इसमें बेसिक वॉटर रेसिस्टेंस दिया गया है। 

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने क्वालिटी को अच्छा नहीं बताया है।
    03
  • Sonata Quartz Analog Pink Dial Silver Metal Strap Watch for Women

    यह सोनाटा घड़ी एक सॉफ्ट, स्टाइलिश, टिकाऊ और आरामदायक विकल्प है, जो हर महिला के लुक में एक हल्का, खूबसूरत और एलिगेंट टच जोड़ती है। इसका पिंक डायल बहुत ही सॉफ्ट और आकर्षक दिखता है। यह रंग खासतौर पर उन महिलाओं के लिए परफेक्ट है जिन्हें हल्के और क्लासी शेड्स पसंद होते हैं। इस Sonata घड़ी का केस डायमीटर 20.1 मिलीमीटर है, जो काफी छोटा और कॉम्पैक्ट साइज है। यह साइज पतले और छोटे हाथों पर बहुत अच्छा लगता है और एक नाजुक, स्लिम लुक देता है। इसमें सिल्वर मेटल स्ट्रैप दिया गया है, जो चमकदार फिनिश के साथ आता है। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Sonata 
    •  केस डायमीटर - 20.1 मिलीमीटर
    • बैंड का रंग - सिल्वर 
    • बैंड मटेरियल टाइप - मेटल 
    • वॉच मूवमेंट टाइप - क्वार्ट्ज
    • वारंटी प्रकार - लिमिटेड
    • आइटम का वजन - 200 ग्राम

    खूबियां 

    • इसका डिज़ाइन स्लिम और चिक है।
    • इसमें लिमिटेड वारंटी मिलती है, जिसमें कंपनी कुछ समय तक मैन्युफैक्चरिंग से जुड़ी समस्याओं को कवर करती है। 
    • यह घड़ी भारत में निर्मित है, जो विश्वसनीयता को और बढ़ाता है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने अच्छी क्वालिटी नहीं बताई है।
    04
  • Carlington Iconic Analog Watches for Women Stainless Steel Mesh Strap

    महिलाओं और लड़कियों के लिए यह बहुत स्टाइलिश, हल्की और एलिगेंट घड़ी है। इसका रोज़ गोल्ड कलर बहुत ही आकर्षक और ट्रेंडी है, जो हर तरह के आउटफिट के साथ प्रीमियम लुक देता है। इस Analog Watch में स्टेनलेस स्टील मेश स्ट्रैप है, जो रोज़ गोल्ड रंग में आता है। यह मेश डिज़ाइन देखने में बहुत फाइन और स्टाइलिश लगता है। साथ ही पहनने में बहुत आरामदायक होता है और पूरे दिन हाथ में आसानी से फिट रहता है। इसका स्ट्रैप स्किन-फ्रेंडली है, जिससे त्वचा पर कोई जलन या परेशानी नहीं होती है। इसका केस डायमीटर 22 मिलीमीटर और मोटाई 8 मिलीमीटर है, जो स्लिम और कॉम्पैक्ट है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Carlington 
    •  केस डायमीटर - 22 मिलीमीटर
    • बैंड का रंग - रोज गोल्ड 
    • बैंड मटेरियल टाइप - स्टेनलेस स्टील 
    • वॉच मूवमेंट टाइप - क्वार्ट्ज
    • आइटम का वजन - 32 ग्राम

    खूबियां 

    • इसमें जापानी क्वार्ट्ज मूवमेंट दिया गया है, जो बहुत सटीक और भरोसेमंद टाइम दिखाता है।
    • इस घड़ी की बॉडी स्क्रैच-रेसिस्टेंट और वॉटर-रेसिस्टेंट है।
    • इसका स्टेनलेस स्टील बैक कवर मजबूत और टिकाऊ है, जिससे घड़ी लंबे समय तक चलती है। 

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने बताया अचानक से घड़ी ने काम करना बंद कर दिया।
    05

फैशन से संबंधित लेख पढ़ने के लिए स्टाइल स्ट्रीट कैटेगरी पर क्लिक करें। 

इन्हें भी पढ़ें 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या मेटल स्ट्रैप वाली घड़ी रोज़ पहनने के लिए सही है?
    +
    हां, मेटल स्ट्रैप वाली घड़ी रोज़ाना पहनने के लिए बहुत अच्छी होती है। ये मजबूत, टिकाऊ और लंबे समय तक चलने वाली होती है, साथ ही स्टाइलिश लुक भी देती है।
  • क्या मेटल स्ट्रैप से त्वचा को कोई नुकसान होता है?
    +
    अच्छी क्वालिटी के स्टेनलेस स्टील स्ट्रैप आमतौर पर स्किन-फ्रेंडली होते हैं। अगर आपकी त्वचा बहुत संवेदनशील है, तो आपको हाइपोएलर्जेनिक मटेरियल वाली घड़ी चुननी चाहिए।
  • क्या ये एनालॉग घड़ी पानी में खराब हो सकती है?
    +
    ज्यादातर मेटल स्ट्रैप एनालॉग Women's Watch वॉटर-रेसिस्टेंट होती हैं, जो हल्के पानी के छींटों से सुरक्षित रहती हैं। लेकिन इन्हें स्विमिंग या ज्यादा पानी में इस्तेमाल करना सही नहीं होता है।