बॉलीवुड फैशन आइकन श्रद्धा कपूर अपने सिंपल और स्टाइलिश लुक के लिए जानी जाती हैं, और उनकी ज्वेलरी का चुनाव हमेशा ट्रेंड सेट करता है। उन्होंने PALMONAS ब्रांड लॉन्च की है जो अपनी ट्रेंडी ज्वेलरी के लिए जानी जाती है। ऐसे में अगर आप भी उनके पसंदीदा इयररिंग्स पहनना चाहती हैं तो यहां पर 5 इयररिंग्स दी गई हैं जो आपके फॉर्मल और कैजुअल दोनों अवसरों के लिए बिल्कुल सही हैं, साथ ही आप भी श्रद्धा जैसी चमक पा सकेंगी। इस ब्रांड के पास हुक से लेकर स्टड जैसे अलग-अलग डिज़ाइन देखने को मिल जाएंगे, जिन्हें आप अपने आउटफिट के अनुसार चुन सकती हैं।
जागरण स्मार्ट-चॉइस पर क्लिक करके अन्य लेख पढ़ें।
PALMONAS Emerald Hoop Earrings | Gifts For Girlfriend | Gift For Women & Girls
यह इयररिंग्स श्रद्धा कपूर के ब्रांड PALMONAS की है, जिसे हूप डिज़ाइन में बनाया गया है। यह स्टेनलेस स्टील मटेरियल से बनी है जिसमें हरे रंग का क्यूबिक ज़िरकोनिया स्टोन लगाया गया है। इसको कुछ इस तरीके से बनाया गया है कि पानी के संपर्क में आने से भी इसका रंग फीका नहीं पड़ता है। इसको आप फॉर्मल और कैजुअल कपड़ों के साथ पहन सकती हैं।
किस आउटफिट के साथ स्टाइल करें?
- इसको आप ऑफिस जाते समय फॉर्मल ब्लेज़र, पैंट और शर्ट के साथ पहन सकती हैं जो आपको स्टनिंग दिखाएंगी। इसके अलावा, अगर आप इसको कैजुअल मौके पर पहनना चाहती हैं तो प्लाजो और शॉर्ट या फिर लंबी, चिकनकारी कुर्ती के साथ पेयर करके स्टाइल कर सकती हैं।
01
PALMONAS Aurelia Triple Chain Earrings for Women - Waterproof & Anti-Tarnish
ट्रिपल चेन डिज़ाइन में बना यह इयररिंग्स देखने में काफी यूनीक लगता हैं। इसको एंटी-टार्निश बनाया गया है जिससे इसकी चमक हमेंश बरकरार रहता है। इसमें किसी भी तरह का स्टोन नहीं लगाया गया है, लेकिन इसका लेयरिंग डिज़ाइन इसको सबसे अलग बनाता है। यह आकार में थोड़ा बड़ा है, जिसे कैजुअल मौकों के लिए कैरी कर सकती हैं।
किस आउटफिट के साथ स्टाइल करें?
- इसे आप स्ट्रेट फिट जीन्स और चेक या फिर सॉलिड पैटर्न वाली शर्ट के साथ पहन सकती हैं, जो आपको मीटिंग रूम से लेकर ऑफिस तक में आकर्षक दिखाएंगी। वहीं, अगर आप इसे कैजुअल आउटफिट के साथ कैरी करना चाहती हैं तो आप लॉन्ग कुर्ती या फिर अनारकली के साथ भी स्टाइल कर सकती हैं।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
PALMONAS 18k Gold Plated Enchantress Pearl Stud Earring
स्टेनलेस स्टील से बने इस इयररिंग्स पर 18K की गोल्ड प्लेटिंग की गई है जो इसकी चमक को लंबे समय तक बनाए रखने में मदद करती है। इसको स्टड डिज़ाइन में बनाया गया है जिसमें पर्ल का इस्तेमाल किया गया है। लाइटवेट और स्टाइलिश डिज़ाइन में बने होने की वजह से, इस Gold Earrings को आप फॉर्मल कपड़ों के साथ तो पहन सकती हैं, साथ ही इसे रोज़ाना के लिए भी इस्तेमाल में ले सकती हैं।
किस आउटफिट के साथ स्टाइल करें?
- इसको फॉर्मल वियर के लिए बनाया गया है जिससे आप इसे स्ट्रेट पैंट, क्रॉप टॉप के साथ पहनकर सुंदर लगेंगी। वहीं, इसे आप शॉर्ट या फिर फुल स्लीव टॉप के साथ भी आसानी से पहन सकती हैं। इसके अलावा, इसे हर रोज़ पहनने के लिए भी इस्तेमाल में ले सकती हैं क्योंकि यह हल्की है।
03
PALMONAS Pearl and Moon Stud Earring
अगर आप एथनिक कपड़ों के साथ पहनने के लिए सुंदर इयररिंग्स लेना चाहती हैं तो श्रद्धा कपूर के ब्रांड PALMONAS की इस कान की बाली को चुन सकती हैं। इसे चांद डिज़ाइन में बनाया गया है जिसमें छोटी-छोटी मोती लगी हुई हैं, जो इसे बेहतरीन बनाती हैं। इसको स्टील मटेरियल से बनाया गया है जिस पर गोल्डन रंग की प्लेटिंग की गई है।
किस आउटफिट के साथ स्टाइल करें?
- इन इयररिंग्स को फॉर्मल में न पहनकर, आप इन्हें छोटे-मोटे इवेंट्स जैसे कि हाउस पार्टी, कैजुअल मीटिंग के दौरान स्ट्रेट-फिट कुर्ती, हल्की कढ़ाई वाली शरारा या को-ऑर्ड सेट के साथ पहन सकती हैं, जो आपको एलिगेंट दिखाएंगी। वहीं, आप इन्हें वेस्टर्न वियर के साथ भी स्टाइल कर सकती हैं।
04
PALMONAS 18k Gold Plated Pearl Hook Earring for Women
ऑफिस जाना हो या कॉलेज, यह हुक इयररिंग हर मौके के लिए बढ़िया होगा। इस पर 18K गोल्ड की प्लेटिंग की गई है जिससे इसकी चमक सालों तक बरकरार रहता है। इसमें ओपन हुक मिलता है जिससे इसे पहनना भी काफी आसान होता है। यह वाटरप्रूफ भी है, जिससे पानी के संपर्क में आने पर यह लंबे समय तक चलता है।
किस आउटफिट के साथ स्टाइल करें?
- फॉर्मल दिखने के लिए इसको ब्लेज़र और शर्ट्स के साथ स्टाइल कर सकती हैं। इसके अलावा अगर आप कैजुअल दिखना चाहती हैं तो इसे आप वाइट टी-शर्ट और जीन्स के साथ खूबसूरत दिखने के लिए पहन सकती हैं। वहीं इसको बॉडीकॉन ड्रेस या लिटिल ब्लैक ड्रेस के साथ पेयर किया जा सकता है।
05
स्टाइल स्ट्रीट पर क्लिक करके अन्य लेख पढ़ सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।