साधारण नहीं, इन Nyra कट Suit Designs के साथ त्योहारों में दिखें सबसे अलग!

त्योहारों के दिनों में दिखना है सबसे अलग तो देखें 5 खूबसूरत नायरा कट वाले सूट डिजाइन, जो लंबे समय तक आराम देने के साथ आपके फेस्टिव लुक को बनाएंगे खास।
नायरा कट सूट डिजाइन
नायरा कट सूट डिजाइन

त्योहारों के मौसम में हर महिला ऐसा पहनावा चाहती है, जो खूबसूरत होने के साथ-साथ आरामदायक भी हो। इस मामले में नायरा कट सूट एक शानदार विकल्प माने जाते हैं। इनका फ्लेयर्ड और आकर्षक कट पारंपरिक लुक में मॉडर्न अंदाज जोड़ने का काम करता है। फेस्टिव वियर के लिए आप जॉर्जेट, सिल्क या रेयॉन जैसे फैब्रिक के नायरा कट सूट चुन सकती हैं । गोल्डन या सिल्वर जरी, गोटा पट्टी, कढ़ाई और हल्के सीक्विन वर्क वाले डिज़ाइन त्योहारों के माहौल के लिए बेहद खूबसूरत लगते हैं। नायरा कट सूट की खासियत यह है कि इसे अलग-अलग मौकों के अनुसार स्टाइल किया जा सकता है। पारंपरिक ज्वेलरी और हील्स के साथ यह फेस्टिव पार्टी के लिए शानदार दिखता है, जबकि हल्की एक्सेसरीज के साथ इसे पूजा या पारिवारिक समारोह में भी पहना जा सकता है।

देखें 5 बढ़िया सूट यहां - 

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें अन्य कैटेगरी के बारे में।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Gori Collection Women Rayon Nyra Cut Kurta Pant and Dupatta Set

    ब्लू रंग में आने वाला यह सूट सेट रेयॉन फैब्रिक में बना हुआ है जिससे त्योहार के समय पूरे दिन इसे आप पहन सकती हैं और यह गर्मी महसूस होने नहीं देगा। नायरा कट डिजाइन में आने वाला यह सूट हाई-स्लिट कट के साथ आता है जो लंबा और स्लिम दिखाने में मदद करेगा। इसमें कुर्ता, मैचिंग पैंट और दुपट्टा तीनों शामिल हैं, जिससे आपको अलग से मैचिंग ढूंढने की जरूरत नहीं पड़ेगी। साथ ही, प्रिंटेड डिजाइन त्योहार के समय आपके लुक को और खास बना देंगे।

    कैसे करें स्टाइल?

    • ज्वेलरी - बड़े आकार के ऑक्सीडाइज्ड झुमके या चांदबाली इस सेट के साथ काफी खूबसूरत लगेंगे। 
    • फुटवियर - एथनिक और ट्रेडिशनल लुक के लिए गोटा-पत्ती या एम्ब्रॉयडरी वाली पंजाबी जूती इसके साथ पहनने के लिए बेहतरीन विकल्प रहेगा।
    01
  • PH POSHAKHUB Woman Maroon Georgette Aari Work A-Line Nyra Cut Kurta with Sharara

    नायरा कट डिजाइन में आने वाले इस सेट में आपको कुर्ता और शरारा साथ मिलेगा जिसके कुर्ते में कमर के पास से ऊंचा साइड स्लिट दिया गया है जो शरारा के साथ बेहद खूबसूरत लगता है। लाल रंग में बने होने की वजह से इसे नवरात्रि में भी आप पूजा-पाठ के दौरान पहन सकती हैं। वहीं, जॉर्जेट फैब्रिक के कारण यह सेट काफी हवादार है जिससे आप इसे पूरे दिन पहन कर आराम से रह सकती हैं। इस पर किया गया बारीक आरी एम्ब्रॉयडरी वर्क इसे काफी आकर्षक बनाते हैं। 

    कैसे करें स्टाइल?

    • ज्वेलरी - इसके कुर्ते में गले आकार गोल बना हुआ है इसलिए आप इसके साथ हल्का चोकर सेट या कुंदन व मोती का हार कैरी कर सकती हैं।
    • फुटवियर - अगर आपको शरारा की लंबाई की वजह से थोड़ी हाइट चाहिए, तो ब्लॉक हील्स या वेजेस पहनना सही रहेगा। इससे शरारा जमीन पर घिसटेगा नहीं और आप आराम से चल पाएंगी।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Xomantic Fashion Women's Ethnic Wear Nyra Cut Embroidery Kurti plazzo and Dupatta

    जॉर्जेट फैब्रिक में आने वाला यह सूट सेट काफी हल्का है जिसे आप पूजा-पाठ से लेकर नवरात्रि में घूमने जाने के समय भी आराम से पहन सकती हैं। हवादार फैब्रिक की वजह से यह Suit For Women गर्मी महसूस नहीं होने देगा। इसमें कुर्ते के गले और किनारों पर खूबसूरत गोल्डन कढ़ाई की गई है, जो इसे फेस्टिव और हैवी लुक देती है। साथ ही, इसमें मैचिंग कुर्ता, आरामदायक प्लाजो और वर्क वाला दुपट्टा एक साथ मिलता है, जिससे अलग से मैचिंग करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वहीं, 3/4 स्लीव आराम देने में मदद करती है।

    कैसे करें स्टाइल?

    • ज्वेलरी - 3/4 स्लीव की वजह से आप हाथों में गोल्डन चूड़ियां पहन सकती हैं जो इस सूट के साथ आपकी कलाई की खूबसूरती बढ़ाने में भी मदद करेंगी।
    • फुटवियर - एम्ब्रॉयडरी या गोटा-पत्ती वर्क वाली जूती इसके साथ आपके एथनिक लुक को कंप्लीट करने में मदद करेगी।
    03
  • Amayra Women's Viscose Rayon Nayra Cut Embroidered Kurta with Pant and Dupatta Set

    विस्कोस रेयॉन फैब्रिक में बना हुआ यह सूट बेहद मुलायम, हल्का और सांस लेने योग्य है जो लंबे समय तक पहनने के लिए काफी आरामदायक रहेगा। यह सफेद और हरे रंग में बना हुआ है जो इसे सबसे खास दिखाता है और त्योहार के दिनों में आकर्षक और हटके लुक देने में मदद करेगा। इस सेट के कुर्ते के गले और दुपट्टे पर दी गई बारीक कढ़ाई इस सेट को सिंपल से फेस्टिव और पार्टी वियर लुक में बदल देती है। साथ ही, इसका गोल गला डिजाइन और 3/4 स्लीव इसे ट्रेंडी लुक देते हैं।

    कैसे करें स्टाइल?

    ज्वेलरी - कुर्ते के गले पर कढ़ाई होने के कारण आप नेकलेस स्किप कर सकती हैं। लेकिन अगर पहनना चाहें तो हल्का सिल्वर चोकर चुन सकती हैं जो बढ़िया लगेगा। 

    फुटवियर - सफेद या सिल्वर ब्लॉक हील्स या कोल्हापुरी हील्स इसके साथ बढ़िया लगेंगी।

    04
  • Shantika Women's Printed Embroidered Rayon Nyra Cut Kurta Pant Set

    गहरा मैरून रंग के साथ आने वाला यह नायरा कट सूट में प्रिंट के साथ-साथ एंब्रॉयडरी का काम भी किया गया है जो त्योहार के दिनों में आपको शाही लुक देने में मदद करेगा। इस सेट में कुर्ता, पैंट और दुपट्टा तीनों साथ मिलते हैं और अलग-अलग साइज़ में आने की वजह से इसे आप अपने साइज़ के अनुसार चुन सकती हैं। अगर पूरे दिन भी पहनना है तो भी इसे आराम से चुना जा सकता है क्योंकि यह 100% रेयॉन से बना हुआ है जो पहनने में हल्का होता है और पूरे दिन आराम बनाए रख सकता है।

    कैसे करें स्टाइल?

    • ज्वेलरी - मैरून रंग के साथ ऑक्सीडाइज्ड गोल्ड, एंटीक फिनिश या कुंदन ज्वेलरी सबसे खूबसूरत लगती है। इसलिए आप ऐसे इयरिंग इसके साथ पहन सकती हैं। 
    • फुटवियर - गोल्डन या सीक्विन वर्क वाली एथनिक जूती इसके साथ बेहद जंचेगी।
    05

इन्हें भी पढ़ें 

स्टाइल स्ट्रीट पर पढ़ें इस प्रकार के अन्य लेख।

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • नायरा कट सूट क्या होता है?
    +
    नायरा कट सूट एक ऐसा पारंपरिक आउटफिट है, जिसमें कुर्ते का निचला हिस्सा आगे या साइड से फ्लेयर्ड होता है। इसका आकर्षक कट इसे सामान्य सलवार सूट से अलग लुक देता है और पहनने पर खूबसूरत व शाही अंदाज नजर आता है।
  • त्योहारों के लिए नायरा कट सूट क्यों पसंद किया जाता है?
    +
    नायरा कट सूट पारंपरिक और आधुनिक शैली का सुंदर मेल माना जाता है। इसमें कढ़ाई, जरी, गोटा पट्टी और सीक्विन जैसे सजावटी काम आसानी से शामिल किए जा सकते हैं, इसलिए यह पूजा, त्योहार और पारिवारिक समारोहों के लिए एक अच्छा विकल्प बन जाता है।
  • फेस्टिव वियर के लिए नायरा कट सूट में कौन से कपड़े अच्छे रहते हैं?
    +
    त्योहारों के लिए सिल्क, बनारसी, जॉर्जेट, वेलवेट और रेशम जैसे कपड़े अच्छे विकल्प माने जाते हैं। इन कपड़ों में किया गया कढ़ाई या जरी का काम सूट को आकर्षक और उत्सवी रूप देता है।
  • नायरा कट सूट के लिए कौन से रंग चुनने चाहिए?
    +
    त्योहारों में मैरून, रानी गुलाबी, गहरा हरा, नेवी नीला और लाल जैसे गहरे रंग खूबसूरत लगते हैं। अगर आप हल्का और सादगी भरा लुक चाहती हैं, तो पीच, क्रीम, हल्का गुलाबी और लैवेंडर जैसे रंग भी चुने जा सकते हैं।