गर्मी की शादियों में अच्छा दिखना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी आरामदायक कपड़े चुनना भी होता है। ऐसे मौसम में हवादार फैब्रिक सबसे अहम भूमिका निभाते हैं। लिनन, कॉटन ब्लैंड और हल्के विस्कोस जैसे मटेरियल हवा पास होने देते हैं और लंबे फंक्शन में भी ज्यादा गर्मी महसूस नहीं होने देते। Summer सीजन के लिए Wedding Dress For Men का चुनाव फंक्शन के समय के हिसाब से भी करना चाहिए। जैसे कि दिन की शादी में हल्के रंग जैसे बेज, पेस्टल ब्लू या ऑफ-व्हाइट अच्छे लगते हैं, जबकि शाम के समारोह में हल्के कढ़ाई किए हुए कुर्ता सेट या बंदगला बेहतर विकल्प हो सकते हैं। बहुत हैवी लेयरिंग की बजाय स्ट्रकचर्ड लेकिन हल्के आउटफिट ज्यादा बेहतर विकल्प रहते हैं। साथ ही, सही फिट भी उतना ही जरूरी है, क्योंकि ढीले या बहुत टाइट कपड़े गर्मी में असुविधा बढ़ा सकते हैं। अगर गर्मियों की शादी के लिए लुक चाहिए, तो फैब्रिक, फिट और मौसम के हिसाब से आउटफिट चुनना स्टाइल और कम्फर्ट दोनों के लिए समझदारी भरा फैसला होता है।
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।
नीचे देखें गर्मियों की शादी में पुरुषों के लिए 5 बढ़िया आउटफिट विकल्प और जानें विस्तार से।
