आजकल फैशन की दुनिया में हर दिन नया ट्रेंड छाया रहता है और अगर बात Gen Z की हो, तो देसी स्वैग के साथ थोड़ा सा स्टाइल जोड़ना उनका हमेशा पसंदीदा काम रहता है। चाहे आप कॉलेज के लिए एक सिंपल लुक चाहती हों या किसी खास मौके पर पूरी महफ़िल में सबसे अलग चमकना चाहती हों, एक सही ज्वेलरी पूरे लुक में चार चांद लगा सकती है और इसमें सबसे आगे है ट्राइबल Nose Pin Designs का ट्रेंड। ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर, छोटे-छोटे प्यारे फूल, एंटीक पैटर्न और बोल्ड ज्योमेट्रिक शेप्स में मिलने वाली ये नोज पिन आपके चेहरे की खूबसूरती को एकदम नया और निखरा हुआ अंदाज देने में मदद करेंगी। सबसे मजेदार बात तो यह है कि ये न केवल साड़ी या कुर्ती जैसे पारंपरिक कपड़ों पर खिलती हैं, बल्कि जींस-टॉप और इंडो-वेस्टर्न ड्रेसेस के साथ भी बेहद कूल और स्टाइलिश लुक दे सकती हैं।
देखें 5 विकल्प यहां -
जागरण स्मार्ट चॉइस पर अन्य कैटेगरी के प्रोडक्ट के बारे में पढ़ें।
GURJARI JEWELLERS Oxidized Silver Chain Design Nose Ring
आजकल कई सारी लड़कियां नाक में छेद नहीं करवाना चाहती हैं। उनके लिए यह नोज़ पिन काफी सही रहेगा क्योंकि इसे पहनने के लिए नाक छिदवाने की बिल्कुल जरूरत नहीं होती। इसे आप आसानी से अपनी नाक के सेप्टम या साइड में क्लिप की तरह दबाकर पहन सकती हैं। ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर फिनिश के साथ आने वाली इस Nose Ring में एक सुंदर डबल-चेन या अटैच्ड चेन डिज़ाइन दी गई है, जो अफगानी और बोहो आर्ट से प्रेरित है। यह चेहरे और आपके आउटफिट को एक बोल्ड और अट्रैक्टिव लुक देने में मदद करेगी।
कुछ मुख्य पहलू
- मटेरियल - ब्रास
- स्टाइल - विंटेज
- मेटल टाइप - नो मेटल टाइप
- वजन - 2 ग्राम
01
LeCalla 925 Sterling Silver Nose Pin Nath for Women
कई सारी महिलाओं को नाक में रिंग पहनने से एलर्जी होने लगती है जिससे वे चाह कर भी अपने पसंद नोज पिन नहीं पहन पाती। ऐसे में आप इसे चुन सकती हैं जो पूरी तरह से निकेल-फ्री और लीड-फ्री है। इससे सेंसिटिव स्किन वाली महिलाएं भी इसे आराम से पहन सकती हैं। ट्राइबल स्टाइल वाली इस नोज पिन में फ्लोरल डिजाइन बना हुआ है जो इसे काफी आकर्षक दिखा रहा है। साथ ही, यह असली 925 स्टर्लिंग सिल्वर से बनी हुई है और एंटी-टार्निश और ड्यूरेबल कोटिंग की वजह से यह जल्दी काली नहीं होगी और लंबे समय टक नई जैसी बनी रहेगी।
कुछ मुख्य पहलू
- मटेरियल - स्टर्लिंग सिल्वर
- स्टोन - नो जेमस्टोन
- मेटल टाइप - स्टर्लिंग सिल्वर
- स्टाइल - मोर पंख का डिज़ाइन
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
NEMICHAND JEWELS Sterling Silver Flower Nose Pin for Women
चाहे साड़ी पहन रही हो या सूट, लहंगा या फिर कॉटन कुर्ती के साथ-साथ बोहो स्टाइल भी चाहिए यह सिल्वर की नोज पिन आपके लुक को देसी अंदाज में निखारने में मदद करेगी। क्लासिक स्टाइल में बनी हुई इस Silver Nose Pin में दिया गया ऑक्सीडाइज्ड एंटीक लुक इसे साधारण चाँदी की नोज़ पिन से अलग बनाने में मदद करता है। वहीं, इसमें की गई बारीक नक्काशी और कारीगरी इसे काफी खास बनाते हैं। आपको बता दें, यह फूल वाले पैटर्न में बनी हुई है जो न सिर्फ एथनिक बल्कि वेस्टर्न आउटफिट के साथ भी आपके लुक को आकर्षक बना देगी।
कुछ मुख्य पहलू
- मटेरियल - सिल्वर
- स्टाइल - क्लासिक
- मेटल टाइप - सिल्वर
- वजन - 100 ग्राम
03
THANU'S CRAFT Oxidized Black Silver Clip On Tribal Nose Pin
1, 2 नहीं बल्कि कुल 12 पीस में आने वाली इन नोज पिन को आप अलग-अलग ड्रेस के साथ आराम से स्टाइल कर सकती हैं। इनकी खास बातें यह है कि इन्हें पहनने के लिए आपको किसी भी छेद की जरूरत नहीं पड़ेगी, बस इन्हें दबाकर आराम से पहन सकती हैं। आपको बता दें, आजकल बोहो और ट्राइबल फैशन काफी ट्रेंड में है और ये सारी नोज पिन इसी डिजाइन में बने हुए हैं जो आपको फैशन की दुनिया में सबसे आगे रखने में मदद करेंगी। इन नोज़ रिंग्स में काले रंग के नग लगे हुए हैं और साथ ही, इस कॉम्बो पैक में मोर और कमल जैसे पारंपारिक भारतीय डिज़ाइनों के मोटिफ्स शामिल हैं। इसे आप त्योहारों से लेकर शादियों, गरबा व डांडिया या कॉलेज इवेंट्स के लिए भी पहन सकती हैं।
कुछ मुख्य पहलू
- मटेरियल - मेटल
- स्टाइल - बिना छेद वाली नोज पिन
- मेटल टाइप - सिल्वर
- वजन - 30 ग्राम
04
Abhooshan Designer and Tribal Horse Shoe Look Big Silver Alloy Nose
क्या आपको भी बोल्ड लुक पसंद तो ट्राइबल स्टाइल में डिज़ाइन की गई इस नोज पिन को पहन सकती हैं जो आपके एथनिक लुक को निखारने में मदद करेगी। इसका हॉर्स शू यानी घोड़े की नाल वाला बड़ा आकार इसे काफी अनोखा और ट्रेंडी बनाता है, जो इंडो-वेस्टर्न और ट्रेडिशनल दोनों तरह के आउटफिट पर जंचेगा। इसे पहनने के लिए नाक छिदवाने की बिल्कुल आवश्यकता नहीं है। इसे आसानी से नाक पर रखकर क्लिप किया जा सकता है। जिन महिलाओं या लड़कियों ने Nose Piercing नहीं करवाई है, उनके लिए यह एक बेहतरीन विकल्प है। वहीं, ऑक्सीडाइज्ड फिनिश में आने की वजह से यह दिखने में असली चांदी की तरह लगता है। भले ही यह दिखने में बड़ी और बोल्ड है, लेकिन इसे इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि इसका वजन हल्का रहे। इसे लंबे समय तक बिना किसी दर्द के आसानी से पहना जा सकता है।
कुछ मुख्य पहलू
- मटेरियल - सिल्वर, अलॉइ
- स्टाइल - क्लिप ऑन
- साइज़ - एडजेस्टेबल
- स्टोन - क्यूबिक ज़िरकोनिया
05
इन्हें भी पढ़ें
स्टाइल स्ट्रीट पर पढ़ें इस प्रकार के अन्य लेख।
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।