घर पर कसरत करने के लिए एडजस्टेबल डम्बल एक उपयोगी विकल्प माने जाते हैं। ये कम जगह में फिट होकर कई वजन का काम एक ही सेट में कर देते हैं। इनमें आप अलग-अलग प्लेट बदलकर या डायल घुमाकर वजन को आसानी से बदल सकते हैं। ऐसे Dumbbells में मजबूत पकड़ और संतुलन मिलता है, जिससे एक्सरसाइज करते समय सही कंट्रोल बना रह सकता है। इन डम्बल सेट विकल्पों में 2 किलो से लेकर 40 किलो से भी ऊपर तक का वजन बदलने की सुविधा मिलती है। इन डम्बल में मजबूत बनावट के साथ ही सही लॉकिंग सिस्टम मिलता है, जो सुरक्षा के लिहाज से बढ़िया माना जाता है। वहीं, कम जगह घेरने के कारण इन्हें घर में रखना आसान होता है और अलग-अलग Exercise के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।
नीचे देखें अमेजन पर उपलब्ध होम जिम के लिए 5 बढ़िया एडजस्टेबल डम्बल सेट।
Protoner PVC 3 in 1 convertible DM 4-40 Kg Dumbbells Set
घर पर ही पूरा वर्कआउट सेटअप बनाना है तो यह डम्बल सेट काफी काम में आ सकता हैं। इसमें 3 इन 1 कन्वर्टिबल डिजाइन दिया गया है, यानी आप इसे अलग-अलग तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं और अपनी जरूरत के हिसाब से वजन एडजस्ट कर सकते हैं। 4 से 40 किलो तक का रेंज होने से यह बिगिनर्स से लेकर प्रोफेशनल तक सभी के लिए सही रहता है। इस सेट में अलग-अलग वेट प्लेट्स मिलती हैं, जिन्हें जोड़कर या हटाकर आप अपनी स्ट्रेंथ के हिसाब से वर्कआउट कर सकते हैं। मजबूत मटेरियल से बना होने की वजह से यह लंबे समय तक चल सकता है और रोजाना इस्तेमाल के लिए भी भरोसेमंद हो सकता है।
01
FitBox Sports Intruder 20 KG Adjustable PVC Dumbbells
घर पर ही जिम जैसा सेटअप बनाने के लिए इस एडजस्टेबल डम्बल सेट में 20 किलो का वजन मिल जाता है। इसमें अलग-अलग वेट प्लेट्स मिलती हैं, जिन्हें आप अपने हिसाब से जोड़कर या हटाकर एक्सरसाइज कर सकते हैं। खास बात यह है कि इसमें कनेक्टिंग रॉड भी मिलती है, जिससे आप डम्बल को बारबेल में बदल सकते हैं और वर्कआउट में ज्यादा वैरायटी ला सकते हैं। इस सेट में 2 किलो और 3 किलो की प्लेट्स दी गई हैं, जिससे कुल 20 किलो वजन तैयार होता है। इन डम्बल सेट से आप बाइसेप्स, ट्राइसेप्स, स्क्वाट या फुल बॉडी ट्रेनिंग आसानी से कर सकते हैं।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Lifelong Adjustable Dumbbells Set for Men & Women
Lifelong ब्रांड के इस डम्बल में 2.5 किलो से लेकर 12.5 किलो तक वजन आसानी से बदला जा सकता है, जिससे हर तरह की स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करना आसान हो जाता है। खास बात यह है कि इस Adjustable Dumbbell का वजन बदलने वाला सिस्टम बहुत तेज है, एक सेकंड में आप अपना मनचाहा वजन चुन सकते हैं। लोहे से बना यह डम्बल मजबूत और टिकाऊ लगता है, इसलिए लंबे समय तक भरोसे के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका एंटी स्लिप हैंडल पकड़ को सुरक्षित बनाता है, जिससे वर्कआउट के दौरान कंट्रोल बना रहता है। साथ में स्टोरेज ट्रे भी मिलती है, जिससे घर में सामान बिखरता नहीं है।
03
Amazon Brand - Symactive PVC 10 Kg 3-in-1 Convertible Dumbbells Set
घर पर बेसिक वर्कआउट शुरू करना है तो इस 3 इन 1 डम्बल सेट को आप देख सकते हैं। इसमें 10 किलो तक का वजन मिलता है, जिसे आप अपनी जरूरत के हिसाब से जोड़ या घटा सकते हैं। साथ में दिए गए रॉड और कनेक्टर की मदद से इसे डम्बल के साथ-साथ बारबेल की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे एक्सरसाइज में अच्छा बदलाव मिलता है। PVC मटेरियल होने की वजह से यह सेट हल्का और संभालने में आसान रहता है, साथ ही फर्श पर भी ज्यादा असर नहीं डालता। इसका नॉन स्लिप ग्रिप वर्कआउट के दौरान पकड़ को सुरक्षित रखता है। बाइसेप्स, ट्राइसेप्स, शोल्डर और फुल बॉडी एक्सरसाइज के लिए यह एक बढ़िया विकल्प बन सकता है।
04
BULLAR Adjustable Dumbbells 20 KG Set
इस 20 KG Dumbbell Set में 2 और 3 किलो की प्लेट्स मिलती हैं, जिन्हें जोड़कर आप अपनी स्ट्रेंथ के हिसाब से वजन बढ़ा सकते हैं। इससे धीरे-धीरे प्रोग्रेस करना आसान हो जाता है और अलग-अलग एक्सरसाइज भी आराम से की जा सकती हैं। PVC मटेरियल होने की वजह से यह सेट ज्यादा भारी महसूस नहीं होता और संभालने में भी आसान रहता है। इसकी एंटी स्लिप ग्रिप पकड़ को मजबूत बनाती है, जिससे वर्कआउट करते समय कंट्रोल बना रहता है। प्लेट्स का डिजाइन ऐसा है कि वे रोल नहीं करतीं, जिससे सुरक्षा भी बनी रह सकती है।
05
ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें फिट-किट का पेज।
इन्हें भी पढ़ें :-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।