कम खर्च में बेहतरीन सफर: स्टूडेंट्स के लिए खास Ranger Cycle, जो डेली कम्यूट को बनाएं आसान

रेंजर साइकिलें शहर में रोजाना आने-जाने के लिए सीधी राइडिंग पोजिशन और आराम पर ध्यान देती हैं। स्टूडेंट्स के लिए व्हील साइज, सीट की ऊंचाई, ब्रेक, गियर और साइकिल का वजन जरुरी बातें हैं। सही फिट से लंबे रोजाना सफर में राइडिंग ज्यादा सहज रह सकती है।
स्टूडेंट्स के लिए टॉप रेटेड रेंजर साइकिल
स्टूडेंट्स के लिए टॉप रेटेड रेंजर साइकिल

कॉलेज या स्कूल आने-जाने के लिए साइकिल ऐसी होनी चाहिए जिसे रोजाना शहर की सड़कों पर आसानी से संभाला जा सके। Ranger Cycles आमतौर पर ऊंचे हैंडलबार और सीधी राइडिंग पोजिशन वाली हाइब्रिड डिजाइन की साइकिलों के रूप में देखी जाती हैं, जो शहर की सड़कों और हल्की ऊबड़-खाबड़ रास्तों के लिए इस्तेमाल की जाती हैं। कुछ मॉडल में 26 इंच के टायर, आरामदायक सीट, गियर और बेहतर पकड़ के लिए चौड़े टायर मिलते हैं। स्टूडेंट्स के लिए सीट की ऊंचाई का सही होना भी जरूरी है, ताकि रुकते समय पैर आसानी से जमीन तक पहुंच सकें। रोजाना कॉलेज या स्कूल जाने में ब्रेक, रिफ्लेक्टर, स्टैंड और चेन गार्ड जैसे फीचर भी उपयोगी रहते हैं।

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।

नीचे देखें स्कूल से लेकर कॉलेज जाने वाले स्टूडेंट्स के लिए 5 टॉप रेटेड रेंजर साइकिल मॉडल।

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Leader Vivid Valero 26T IBC 7 Speed Cycle

    कॉलेज जाने वाली रोज की राइड आसान कैसे हो?

    • कॉलेज जाते समय कभी सीधी सड़क मिलती है, तो कभी फ्लाईओवर या हल्की चढ़ाई। Leader की इस रेंजर साइकिल में 7 स्पीड गियर दिए गए हैं, जिससे रास्ते के हिसाब से पैडलिंग का गियर बदला जा सकता है। इससे रोज के शहर वाले सफर में एक ही राइडिंग सेटिंग पर निर्भर नहीं रहना पड़ता।
    • स्टूडेंट के लिए साइकिल सिर्फ आने-जाने का साधन नहीं होती। बैग, किताबें या रोजमर्रा का छोटा सामान साथ रखना हो तो इसका इन-बिल्ट रियर कैरियर काम आता है। यानी बैग को हर समय कंधे पर रखने की जरूरत कम हो सकती है।
    • 18 इंच स्टील फ्रेम और 26 इंच टायर इसे 10 साल से ऊपर के राइडर्स के लिए बढ़िया विकल्प बनाते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Leader Vivid Valero
    • साइकिल टाइप - माउंटेन बाइक
    • स्पीड नंबर - 7
    • फ्रेम साइज - 18 इंच
    • रंग - ब्लैक

    खूबियां

    • डुअल डिस्क ब्रेक के साथ फ्रंट सस्पेंशन
    • हाई-ग्रिप हैंडलबार

    कमी

    • साइकिल की कमजोर बिल्ड क्वालिटी
    01
  • VESCO Envy Black 26T Road Bike

    रोज स्कूल जाना हो तो सादगी काम आती है

    • हर स्टूडेंट को ऐसी साइकिल की जरूरत नहीं होती जिसमें ढेरों गियर और मुश्किल सेटिंग्स हों। इस साइकिल में सिंगल स्पीड सेटअप है, इसलिए रोज के शहर वाले सफर में गियर बदलने की चिंता नहीं रहती। 26 इंच के व्हील्स और 17 इंच का फ्रेम इसे 15 साल से ऊपर के राइडर्स के लिए तैयार किया गया है।
    • स्कूल जाते समय बैग या जरूरी सामान साथ रखना हो तो इसका इन-बिल्ट कैरियर अलग से सामान बांधने की जरूरत कम करता है। स्टील फ्रेम के साथ यह सेटअप रोजमर्रा के इस्तेमाल को ध्यान में रखता है।
    • इसका कैलिपर ब्रेक शहर में सामान्य राइड के दौरान स्पीड़ कंट्रोल करने में मदद करता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - VESCO Envy
    • साइकिल टाइप - रोड बाइक
    • स्पीड नंबर - 1
    • फ्रेम साइज - 18 इंच
    • रंग - ब्लैक

    खूबियां

    • हाई-ग्रेड स्टील फ्रेम
    • 26 इंच व्हील साइज

    कमी

    • साइकिल के ब्रेक ठीक से काम ना करने से समस्या आ सकती है।
    02
  • हमारे मूल मूल्यहमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Hero Katana 26T Single Speed Mountain Bicycle

    शहर की सड़कों से आगे भी राइड का मन हो तो?

    • हर रोज कॉलेज या कोचिंग जाने वाली साइकिल कभी कभी शहर की पक्की सड़क से आगे भी ले जाई जाती है। इस Hero Cycle में फ्रंट सस्पेंशन है, जो रास्ते में आने वाले छोटे गड्ढों और असमतल हिस्सों के झटकों को कम करने में मदद करता है।
    • इसका सिंगल स्पीड सेटअप रोज के शहर वाले सफर को सीधा रखता है। बार-बार गियर बदलने की जरूरत नहीं होती, इसलिए कॉलेज, लाइब्रेरी या आसपास के बाजार तक जाने जैसी नियमित राइड में ध्यान सड़क पर रहता है।
    • आगे और पीछे डिस्क ब्रेक दिए गए हैं, जो शहर की राइड में स्पीड़ कंट्रोल करने के लिए काम आते हैं। यह मॉडल 13 साल से ऊपर के राइडर्स के लिए बताया गया है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Hero Katana
    • साइकिल टाइप - माउंटेन बाइक
    • स्पीड नंबर - 1
    • फ्रेम साइज - 18 इंच
    • रंग - ब्लू-ग्रे

    खूबियां

    • क्विक रिलीज के साथ PU Saddle
    • फ्रंट सस्पेंशन फोर्क

    कमी

    • साइकिल को लेकर अभी तक कोई किसी तरह की परेशानी नही है।
    03
  • Leader Beast 26T IBC Premium City Bike Cycle

    स्कूल-कॉलेज की राइड में बैग कहां रखें?

    • कॉलेज, कोचिंग या लाइब्रेरी जाते समय बैग को लगातार कंधे पर रखना हर किसी को पसंद नहीं आता। Leader की इस साइकिल में इनबिल्ट कैरियर दिया गया है, इसलिए बैग या हल्का रोजमर्रा का सामान साइकिल पर रखने की सुविधा मिलती है। यह छोटी सी चीज रोज की राइड को ज्यादा सुविधाजनक बना सकती है।
    • 26 इंच के टायर और 18 इंच का स्टील फ्रेम इसे 10 साल से ऊपर के राइडर्स के लिए उपुयक्त बनाता है। इसका सिंगल स्पीड सेटअप भी शहर में डेली चलाने को सीधा रखता है, जहां हर कुछ मिनट में गियर बदलने की जरूरत नहीं पड़ती।
    • साइकिल 90 प्रतिशत तक असेंबल होकर आती है और बॉक्स में जरूरी टूल्स दिए जाते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Leader Beast
    • साइकिल टाइप - सिटी बाइक
    • स्पीड नंबर - 1
    • फ्रेम साइज - 18 इंच
    • रंग - मेट ब्लैक

    खूबियां

    • फ्रंट और रियर V ब्रेक
    • सिंगल वॉल स्टील रिम्स

    कमी

    • साइकिल की कमजोर बिल्ड क्वालिटी
    04
  • XCi Flamerider 26-Inch Tires Single Speed Bicycle

    रोज की राइड में हल्की साइकिल क्यों मायने रखती है?

    • स्टूडेंट्स की साइकिल सिर्फ सड़क पर नहीं चलती, उसे पार्किंग तक ले जाना, सीढ़ियों के पास संभालना और दिनभर में कई बार खड़ा करना भी पड़ता है। इस साइकिल का 17 किलोग्राम वजन और 17 इंच का स्टील फ्रेम इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल में ज्यादा आसानी से संभालने की सुविधा देता है।
    • 26 इंच के 2.1 इंच चौड़े टायर शहर की सड़कों और रोज के आने-जाने के लिए बनाए गए सेटअप का हिस्सा हैं। सिंगल स्पीड सिस्टम भी राइड को सीधा रखता है, इसलिए हर बार गियर बदलने की जरूरत नहीं पड़ती।
    • कॉलेज बैग के साथ छोटी चीजें रखने के लिए इसमें इंटीग्रेटेड कैरियर भी मिलता है। साथ में मडगार्ड और बोतल केज जैसे एक्सेसरीज रोज की साइकिल को सिर्फ आने जाने के साधन के बजाय रोजाना इस्तेमाल के लिए ज्यादा उपयुक्त बनाते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - XCi Flamerider
    • साइकिल टाइप - माउंटेन बाइक
    • स्पीड नंबर - 1
    • फ्रेम साइज - 17 इंच
    • रंग - ब्लैक डार्क रेड

    खूबियां

    • V-ब्रेक सिस्टम
    • वॉटर बोतल और मडगार्ड

    कमी

    • डिलीवरी के समय बॉक्स से कुछ पार्ट्स ना होने की शिकायत
    05

तुलना: स्टूडेंट्स के लिए टॉप रेटेड रेंजर साइकिल 

यहां पर हमने ऊपर बताए गए 5 टॉप रेटेड Ranger Cycle मॉडल्स की अलग-अलग खासियतों के साथ में जानकारी प्रदान की है जिससे आप सभी विकल्पों की तुलनात्मक जानकारी पाकर सही मॉडल चुन सकते हैं। 

मॉडल

साइज

खास फीचर्स

Leader Vivid Valero

18 इंच

डुअल डिस्क ब्रेक के साथ फ्रंट सस्पेंशन, हाई-ग्रिप हैंडलबार

VESCO Envy

18 इंच

हाई-ग्रेड स्टील फ्रेम, 26 इंच व्हील साइज

Hero Katana

18 इंच

क्विक रिलीज के साथ PU Saddle, फ्रंट सस्पेंशन फोर्क

Leader Beast

18 इंच

फ्रंट और रियर V ब्रेक, सिंगल वॉल स्टील रिम्स

XCi Flamerider

17 इंच

V-ब्रेक सिस्टम, वॉटर बोतल और मडगार्ड

ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें फिट-किट का पेज।

इन्हें भी पढ़ें :-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • छात्रों के लिए रेंजर साइकिल क्यों उपयोगी हो सकती है?
    +
    इन साइकिलों में आमतौर पर सीधी राइडिंग पोजिशन होती है, जो शहर में रोजाना आने-जाने के लिए सुविधाजनक हो सकती है।
  • छात्र के लिए साइकिल चुनते समय सबसे जरूरी बात क्या है?
    +
    साइकिल का साइज छात्र की लंबाई के अनुसार होना चाहिए। सीट की सही ऊंचाई से पैडल चलाना और रुकते समय बैलेंस बनाए रखना आसान होता है।
  • क्या रेंजर साइकिल शहर की सड़कों के लिए इस्तेमाल की जा सकती है?
    +
    हां, रेंजर स्टाइल की साइकिलें मुख्य रूप से शहर की सड़कों और हल्की असमतल सतहों पर इस्तेमाल की जाती हैं।
  • रोजाना कॉलेज जाने के लिए गियर वाली साइकिल जरूरी है?
    +
    जरूरी नहीं। समतल शहर की सड़कों पर सिंगल स्पीड साइकिल भी पर्याप्त हो सकती है। चढ़ाई या अलग तरह की सड़कों पर गियर उपयोगी हो सकते हैं।
  • स्टूडेंट्स के लिए साइकिल में कौन-से फीचर काम आते हैं?
    +
    अच्छे ब्रेक, सही साइज के व्हील्स, आरामदायक सीट, रिफ्लेक्टर और स्टैंड रोजाना इस्तेमाल में उपयोगी रहते हैं। चेन गार्ड कपड़ों को चेन में फंसने से बचाने में भी मदद कर सकता है।