अमेजन पर 5 बेस्ट रेटेड Electric Cycle के साथ साल 2026 में उठाएं स्मार्ट राइड का मजा, भारत में हैं ये ऑप्शन मशहूर

अगर आप भी अपनी सेहत को बनाए रखने के साथ कम खर्च में एक-जगह से दूसरी जगह राइड करना चाहते हैं तो साल 2026 में इन बेस्ट रेटेड Electric Cycles के साथ इस काम को पूरा कर सकते हैं। भारत में मशहूर और अमेजन पर उपलब्ध विकल्प देखें यहां।
अमेजन पर 5 इलेक्ट्रिक साइकिल मॉडल्स
अमेजन पर 5 इलेक्ट्रिक साइकिल मॉडल्स

2026 में जब पेट्रोल-डीजल की कीमतें और ट्रैफिक दोनों ही आसमान छू रही हैं, तब लोग रोज़ाना आने जाने के लिए ऐसे विकल्प ढूंढ रहे हैं जो जेब पर भारी न पड़ें और सेहत के लिए भी बेहतर हों। इसी वजह से इलेक्ट्रिक साइकिल धीरे धीरे भारतीय सड़कों पर आम होती जा रही है। यह न तो पूरी तरह बाइक जैसी महंगी है और न ही नार्मल साइकिल की तरह थकाने वाली। Amazon पर मिलने वाली इन बेस्ट रेटेड इलेक्ट्रिक साइकिल के साथ रोज़ाना ऑफिस जाना, कॉलेज आना-जाना या फिटनेस टास्क करना आसान बन जाता है।  इन Electric Cycle में पैडल और मोटर दोनों का सपोर्ट मिलता है, जिससे ज़रूरत पड़ने पर राइड आसान हो जाती है। एक बार बैटरी को चार्ज करके आप कम खर्च में अच्छी दूरी तय कर सकते हैं और साधारण रखरखाव इसे शहरों के लिए खासतौर पर स्मार्ट ट्रांसपोर्ट विकल्प बनाता है।

नीचे देखें अमेजन पर उपलब्ध इलेक्ट्रिक साइकिल के 5 बेस्ट रेटेड विकल्प और जानें विस्तार से।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • E MOTORAD X1 Mountain Electric Cycle

    यह माउंटेन इलेक्ट्रिक साइकिल शहरों की भीड़-भाड़ वाली सड़को पर स्मूद राइड करने के लिए खासतौर से डिजाइन की गई है। इसमें 27.5 इंच के बड़े टायर और मजबूत हाई टेंसाइल स्टील फ्रेम दिया गया है, जो खराब रास्तों पर भी बैलेंस बनाए रखता है। आगे की तरफ 100 मिमी ट्रैवल वाला फ्रंट सस्पेंशन झटकों को काफी हद तक कम करता है, जिससे लंबी राइड भी आरामदायक रहती है। इस E-Cycle में 250 वॉट का BLDC मोटर और 36V 7.65Ah की रिमूवेबल लिथियम आयन बैटरी मिलती है। बैटरी फुल चार्ज होने में लगभग 4 से 5 घंटे लेती है और पैडल असिस्ट मोड में 35 से 40 किलोमीटर तक चल सकती है। थ्रॉटल मोड में करीब 30 किलोमीटर की रेंज मिलती है। मैकेनिकल डिस्क ब्रेक ऑटो कट-ऑफ के साथ सुरक्षा बढ़ाते हैं। मजबूत बिल्ड क्वालिटी और वारंटी इसे भरोसे का साथी बनाते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - E MOTORAD X1
    • साइकिल टाइप - इलेक्ट्रिक बाइक
    • स्पीड संख्या - 1
    • कलर - ब्लू
    • वॉट - 281 वॉट
    • फ्रेम साइज - 18 इंच

    खूबियां 

    • खराब रास्तों पर भी बैलेंस बनाए रखने के लिए 27.5 इंच टायर और मजबूत स्टील फ्रेम
    • फुल बैटरी चार्ज पर थ्रॉटल मोड में करीब 30 किलोमीटर की रेंज
    • सुरक्षा के लिए ऑटो कट-ऑफ के साथ मैकेनिकल डिस्क ब्रेक

    कमी

    • इलेक्ट्रिक साइकिल को लेकर अभी तक किसी यूजर की कोई शिकायत नही है।
    01
  • VIGOREBIKE Vigor ZE Electric Bike

    कॉलेज स्टूडेंट्स या फिर रोजाना दफ्तर आने-जाने के लिए यह इलेक्ट्रिक बाइक बढ़िया विकल्प हो सकती है। इसमें 36V 350W का BLDC हब मोटर दिया गया है, जो मेट्रो-सिटीज की सड़कों पर स्मूद राइड देता है। बाइक की मैक्सिमम स्पीड 25 किलोमीटर प्रति घंटा तक जाती है, जिससे ऑफिस जाना या छोटे काम निपटाना आसान हो जाता है। इसमें 5.8Ah की लिथियम आयन बैटरी मिलती है, जो सिर्फ 2 से 3 घंटे में चार्ज हो जाती है। थ्रॉटल मोड में यह 20 किलोमीटर से ज्यादा और पैडल असिस्ट मोड में 30 किलोमीटर से अधिक चल सकती है। 20 इंच के फैट टायर्स खराब रास्तों पर भी अच्छी पकड़ देते हैं, जबकि ड्यूल डिस्क ब्रेक सुरक्षित ब्रेकिंग देते हैं। IP65 रेटिंग इसे धूल और पानी से सुरक्षित बनाती है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - VIGOREBIKE Vigor ZE
    • साइकिल टाइप - इलेक्ट्रिक बाइक
    • स्पीड संख्या - 1
    • कलर - ब्लैक
    • वॉट - 350 वॉट
    • फ्रेम साइज - 20 इंच

    खूबियां 

    • मेट्रो-सिटीज की सड़कों पर स्मूद राइड के लिए 350W का BLDC हब मोटर
    • ऑफिस जाना या छोटे काम से आस-पास जाने के लिए 25 किलोमीटर प्रति घंटा तक की स्पीड
    • खराब रास्तों पर भी अच्छी पकड़ देने वाले 20 इंच के फैट टायर्स

    कमी

    • साइकिल को लेकर अभी तक किसी अमेजन यूजर की कोई शिकायत नही है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Motovolt KIVO Easy Extended Carrier Electric Cycle

    पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के समय कम खर्च में आस-पास की जगहों पर राइड करने के लिए यह बासाइकिल भरोसेमंद विकल्प हो सकती है। इसमें 36V 250W का रियर हब मोटर दिया गया है, जो बिना ज्यादा मेहनत के सवारी को आसान बनाता है। इसकी अधिकतम स्पीड 25 किलोमीटर प्रति घंटा है, जिससे शहर की सड़कों पर आराम से चलाया जा सकता है। इस Electric Bicycle में 6Ah की रिमूवेबल लिथियम आयन फायर रेसिस्टेंट बैटरी मिलती है। पैडल असिस्ट मोड में यह एक बार चार्ज करने पर लगभग 45 किलोमीटर तक चल सकती है। पैडल असिस्ट मोड ताकत बढ़ाता है और थकान कम करता है, जिससे लंबी दूरी भी आराम से तय हो जाती है। साइकिल का हाई टेंसाइल स्टील फ्रेम मजबूत बनाया गया है, जो खराब रास्तों पर भी अच्छी मजबूती देता है। पीछे दिया गया एक्सटेंडेड कैरियर रोज़मर्रा का सामान ढोने में काफी काम आता है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Motovolt KIVO Easy Extended Carrier
    • साइकिल टाइप - इलेक्ट्रिक बाइक
    • स्पीड संख्या - 7
    • कलर - निओन सेटिन
    • वॉट - 250 वॉट 
    • फ्रेम साइज - 101 से.मी. 

    खूबियां 

    • बिना ज्यादा मेहनत के सवारी को आसान बनाने के लिए 36V 250W का रियर हब मोटर
    • कम खर्च में लंबी दूरी तय करने के लिए 6Ah की रिमूवेबल लिथियम आयन फायर रेसिस्टेंट बैटरी
    • रोज़मर्रा का सामान ढोने के लिए पीछे दिया गया एक्सटेंडेड कैरियर

    कमी

    • साइकिल में लाइट और हार्न ना होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    03
  • WEREV Air Urban E Cycle Unisex Electric Bike

    साल 2026 में अगर आप रोजाना के ट्रेवल को सुविधाजनक और किफायती बनाना चाहते हैं तो यह साइकिल आपके लिए बढ़िया ऑप्शन हो सकती है। इसमें 250W का इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है, जो शहर की सड़कों पर स्मूद राइड का अनुभव देता है। 7.8Ah की रिमूवेबल Li-ion बैटरी एक बार चार्ज करने पर लगभग 50 से 60 किलोमीटर तक की रेंज देती है, जिससे बार-बार चार्ज करने की चिंता नहीं रहती। इस इलेक्ट्रिक साइकिल में फ्रंट और रियर सस्पेंशन मिलता है, जो खराब रास्तों पर भी झटकों को कम करता है और आराम बढ़ाता है। सेफ्टी के लिए ड्यूल डिस्क ब्रेक दिए गए हैं, जो हर स्थिति में बेहतर कंट्रोल देते हैं। आगे और पीछे लगे एलईडी लाइट्स रात में राइड को सुरक्षित बनाते हैं। डिजिटल डिस्प्ले पर बैटरी लेवल, स्पीड, दूरी और राइड मोड की पूरी जानकारी आसानी से देखी जा सकती है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Air Urban
    • साइकिल टाइप - इलेक्ट्रिक बाइक
    • स्पीड संख्या - 25
    • कलर - ब्लैक
    • वॉट - 250 वॉट 
    • फ्रेम साइज - 18 इंच

    खूबियां 

    • बैटरी एक बार चार्ज करने पर लगभग 50 से 60 किलोमीटर तक की रेंज
    • खराब रास्तों पर भी झटकों को कम करने के लिए फ्रंट और रियर सस्पेंशन
    • रात के समय राइड को सुरक्षित बनाने के लिए आगे और पीछे लगे एलईडी लाइट्स

    कमी

    • साइकिल के सस्पेंशन को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    04
  • Nexzu Stormrider 26x4 Electric Fat Bike for Adults

    यह बाइक रोज़ाना कम्यूट और एडवेंचर राइड दोनों के लिए एक शानदार विकल्प है। इस इलेक्ट्रिक साइकिल में आपको 350W का वाटरप्रूफ और रस्टप्रूफ मोटर मिलता है, जो शहर की सड़कों से लेकर उबड़-खाबड़ रास्तों तक स्मूद राइड देता है। 36V 13Ah की स्वैपेबल Li-ion बैटरी लंबी रेंज देती है और जरूरत पड़ने पर आसानी से बदली जा सकती है, जिससे लंबी दूरी को भी बिना रुकावट पूरी कर सकते हैं। इस इलेक्ट्रिक बाइक का ERW स्टील फ्रेम और स्टेनलेस स्टील स्पोक्स इसे मजबूत और टिकाऊ बनाते हैं। 26x4 इंच के फैट टायर्स बेहतर ग्रिप देते हैं और हर तरह की सतह पर बैलेंस बनाए रखते हैं। फ्रंट सस्पेंशन और ड्यूल डिस्क ब्रेक से राइड और भी सुरक्षित व आरामदायक हो जाती है। पैडल अस्सिट और थॉर्टल मोड दोनों विकल्प मिलते हैं, जिससे आप अपनी जरूरत के अनुसार राइड कर सकते हैं। हेडलाइट और हॉर्न रात और ट्रैफिक में सुरक्षा बढ़ाते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Stormrider 26x4
    • साइकिल टाइप - इलेक्ट्रिक बाइक
    • स्पीड संख्या - NA
    • कलर - लाल
    • वॉट - 1208 वॉट घंटे
    • फ्रेम साइज - 18 इंच

    खूबियां 

    • सड़कों से लेकर उबड़-खाबड़ रास्तों तक स्मूद राइड के लिए 350W का वाटरप्रूफ और रस्टप्रूफ मोटर
    • साइकिल की मजबूती के लिए ERW स्टील फ्रेम और स्टेनलेस स्टील स्पोक्स
    • राइड को ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए फ्रंट सस्पेंशन और ड्यूल डिस्क ब्रेक

    कमी

    • साइकिल को लेकर अभी तक किसी अमेजन यूजर की कोई शिकायत नही है।
    05

तुलना: अमेजन पर 5 इलेक्ट्रिक साइकिल मॉडल्स

मॉडल

स्पीड संख्या

फ्रेम साइज

फीचर्स

E MOTORAD X1

1

18 इंच

27.5 इंच के बड़े टायर, BLDC मोटर, 30 किलोमीटर तक की रेंज, मैकेनिकल डिस्क ब्रेक

VIGOREBIKE Vigor ZE

1

20 इंच

350W का BLDC हब मोटर, लिथियम आयन बैटरी, 30 किलोमीटर तक की रेंज

Motovolt KIVO Easy Extended Carrier

7

101 से.मी. 

6Ah की रिमूवेबल लिथियम आयन फायर रेसिस्टेंट बैटरी, पैडल असिस्ट मोड, हाई टेंसाइल स्टील फ्रेम, एक्सटेंडेड कैरियर 

Air Urban

25

18 इंच

7.8Ah की रिमूवेबल Li-ion बैटरी, 50 से 60 किलोमीटर तक की रेंज, फ्रंट और रियर सस्पेंशन, एलईडी लाइट्स

Stormrider 26x4

NA

18 इंच

350W का वाटरप्रूफ और रस्टप्रूफ मोटर, स्वैपेबल Li-ion बैटरी, ERW स्टील फ्रेम, ड्यूल डिस्क ब्रेक 

ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें फिट-किट का पेज।

इन्हें भी पढ़ें :-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • इलेक्ट्रिक साइकिल किस तरह के लोगों के लिए सही रहती है?
    +
    यह रोज़ाना ऑफिस जाने वालों, स्टूडेंट्स और हल्की एक्सरसाइज चाहने वाले लोगों के लिए सही मानी जाती है।
  • क्या इलेक्ट्रिक साइकिल चलाना मुश्किल होता है?
    +
    नहीं, इसमें पैडल और मोटर दोनों का सपोर्ट मिलता है, जिससे चलाना आसान और आरामदायक रहता है।
  • इलेक्ट्रिक साइकिल लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
    +
    इलेक्ट्रिक साइकिल लेते समय बैटरी कितनी दूरी तक चलती है, चार्जिंग समय और वजन कितना है, इन बातों को जरूर देखना चाहिए।