सुबह की हल्की हवा हो या शाम की सैर, साइकिलिंग न सिर्फ रोज़मर्रा की कम्यूटिंग को आसान बनाती है बल्कि फिटनेस रूटीन में भी मदद करती है। ₹20,000 रुपये के बजट में मिलने वाली Firefox ब्रांड की Cycles खासतौर पर भारतीय सड़कों और रोज़मर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाए जाते हैं। इन साइकिलों में मजबूत फ्रेम, आरामदायक सीट और सही गियर सिस्टम मिलता है जो ट्रैफिक भरी सड़कों पर भी संतुलित राइडिंग अनुभव देता है। इस लेख में हमने ऐसे मॉडल्स को शामिल किया गया है जो शुरुआत करने वाले राइडर्स से लेकर नियमित उपयोग के लिए उपयुक्त हैं। फिटनेस के लिए लंबी सवारी हो या ऑफिस-स्कूल के लिए शोर्ट ट्रैवल, सही साइकिल रोज़ाना की जरूरतों को बेहतर ढंग से पूरा करती है।
नीचे देखें फायरफॉक्स की 5 बेहतरीन साइकिल मॉडल्स की लिस्ट और जानें विस्तार से।
FIREFOX Sigma+ 29T 21 Gear Mountain Bicycle
यह फायरफॉक्स माउंटेन साइकिल उन लोगों के लिए बनाई गई है जो रोज़मर्रा की राइड के साथ-साथ ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर भी बेझिझक निकलना चाहते हैं। इसका हाई-स्ट्रेंथ हल्का एलॉय फ्रेम साइकिल को मजबूत बनाता है और वजन कम होने की वजह से कंट्रोल भी बेहतर रहता है। इसमें दिया गया 100 मिमी फ्रंट सस्पेंशन खराब सड़कों और कच्चे रास्तों पर झटकों को काफी हद तक सोख लेता है, जिससे राइड ज्यादा आरामदायक बनती है। 21 गियर का कॉम्बिनेशन चढ़ाई, ढलान और सीधे रास्तों पर सही स्पीड और ताकत बनाए रखने में मदद करता है। मैकेनिकल डिस्क ब्रेक हर मौसम में भरोसेमंद ब्रेकिंग देते हैं, जिससे सुरक्षा का भरोसा बना रहता है। एर्गोनॉमिक हैंडल ग्रिप लंबे समय तक चलाने पर भी हाथों में थकान नहीं होने देती। 29 इंच के पहिए और लगभग सड़कों पर बढ़िया ग्रिप बनाकर रखते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - FireFox Sigma+
- साइकिल टाइप - माउंटेन बाइक
- रंग - ग्रे और ब्लैक
- फ्रेम साइज - 18 इंच
- आइटम का वजन - 18.7 किलोग्राम
खूबियां
- मजबूत बिल्ड के साथ में बेहतर कंट्रोल के लिए हाई-स्ट्रेंथ हल्का एलॉय फ्रेम
- राइड को ज्यादा आरामदायक बनाने के लिए 100 मिमी फ्रंट सस्पेंशन
- चढ़ाई, ढलान और सीधे रास्तों पर सही स्पीड बनाए रखने के लिए 21 गियर का कॉम्बिनेशन
कमी
- साइकिल को लेकर अभी तक कोई शिकायत नही है।
01
FIREFOX Sigma 29T Single Speed Mountain Bicycle
यह सिंगल स्पीड माउंटेन साइकिल उन लोगों के लिए एक बढ़िया विकल्प है जो सिंपल डिजाइन के साथ में मजबूत बिल्ड और आरामदायक राइडिंग चाहते हैं। इसका हाई-स्ट्रेंथ हल्का एलॉय फ्रेम साइकिल को मजबूत बनाता है और साथ ही वजन कम रखता है, जिससे कंट्रोल और बैलेंस बेहतर रहता है। 18 इंच का फ्रेम 5 फीट 8 इंच तक की हाइट वाले राइडर्स के लिए उपयुक्त है। इस साइकिल में दिया गया 100 मिमी फ्रंट सस्पेंशन खराब सड़कों, गड्ढों और हल्के ऑफ-रोड रास्तों पर झटकों को आसानी से संभाल लेता है, जिससे राइड स्मूद रहती है। मैकेनिकल डिस्क ब्रेक हर तरह के मौसम में भरोसेमंद ब्रेकिंग देते हैं। आरामदायक हैंडल ग्रिप लंबी दूरी में भी हाथों को थकने नहीं देती। 98 प्रतिशत प्री-असेंबल्ड डिजाइन के साथ यह साइकिल जल्दी तैयार हो जाती है और सीधे राइड के लिए तैयार रहती है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - FireFox Sigma
- साइकिल टाइप - माउंटेन बाइक
- रंग - सिल्वर और ब्लैक
- फ्रेम साइज - 18 इंच
- आइटम का वजन - 18.7 किलोग्राम
खूबियां
- हर तरह के मौसम में बढ़िया ब्रेकिंग देने के लिए मैकेनिकल डिस्क ब्रेक
- लंबी दूरी में हाथों को थकने से बचाने के लिए आरामदायक हैंडल ग्रिप
- खराब सड़कों, गड्ढों और हल्के ऑफ-रोड रास्तों पर झटकों को आसानी से संभालने के लिए 100 मिमी फ्रंट सस्पेंशन
कमी
- साइकिल को लेकर अभी तक किसी यूजर की कोई शिकायत नही है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Firefox Bikes Road Runner Pro V Hybrid Bike
रोज़ाना शहर में आने जाने और हल्की फिटनेस राइड के लिए यह बेहतर हाइब्रिड साइकिल है। इस Firefox Cycle का एलॉय हार्डटेल फ्रेम हल्का होने के साथ मजबूत भी है, जिससे ट्रैफिक और लंबे कम्यूट में साइकिल चलाना आसान रहता है। 18 इंच का फ्रेम 5.8 फीट तक की हाइट वाले राइडर्स के लिए आरामदायक फिट देता है और यूनिसेक्स डिजाइन होने की वजह से इसे कोई भी इस्तेमाल कर सकता है। इस साइकिल में 21 स्पीड गियर सिस्टम दिया गया है, जिसमें माइक्रोशिफ्ट शिफ्टर्स और फ्रंट व रियर डिरेलर शामिल हैं। सामने जूम सस्पेंशन फोर्क सड़क के छोटे झटकों को सोख लेता है, जिससे लंबी दूरी पर भी थकान कम महसूस होती है। V ब्रेक सिस्टम भरोसेमंद ब्रेकिंग देता है, जबकि डबल वॉल रिम्स साइकिल को अतिरिक्त मजबूती प्रदान करते हैं। 700C टायर साइज बेहतर रोलिंग और स्पीड में मदद करता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Firefox Bikes Road Runner Pro
- साइकिल टाइप - माउंटेन बाइक
- रंग - मैट सिल्वर और ग्रे
- फ्रेम साइज - 18 इंच
- आइटम का वजन - 14 किलोग्राम
खूबियां
- शहरों की सड़को पर आसानी से चलाने के लिए वजन में हल्का एलॉय हार्डटेल फ्रेम
- माइक्रोशिफ्ट शिफ्टर्स और फ्रंट व रियर डिरेलर के साथ में 21 स्पीड गियर सिस्टम
- बरसात के मौसम में भी स्मूद ब्रेकिंग के लिए V ब्रेक सिस्टम
कमी
- साइकिल के फ्रंट गियर सिफ्टर में कुछ परेशानी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
03
FIREFOX Tremor X 29D 21 Gear Mountain Bicycle
इस माउंटेन बाइक का 18 इंच स्टील फ्रेम साइकिल को मजबूती और स्थिरता देता है, जिससे खराब रास्तों पर भी राइड आत्मविश्वास के साथ की जा सकती है। 5 फीट 11 इंच तक की हाइट वाले राइडर्स के लिए यह साइकिल आरामदायक फिट देती है। इसमें दिया गया 60mm फ्रंट सस्पेंशन सड़क के गड्ढों और उबड़-खाबड़ रास्तों के झटकों को काफी हद तक कम कर देता है। लंबे समय तक चलाने पर भी हाथ और कंधों पर ज्यादा थकान महसूस नहीं होती। 29 इंच के बड़े टायर बेहतर ग्रिप और स्मूद रोलिंग देते हैं, जिससे शहर की सड़कों के साथ कच्चे रास्तों पर भी कंट्रोल बना रहता है। 21 स्पीड शिमैनो गियर सिस्टम की मदद से चढ़ाई, सीधी सड़क या ढलान हर तरह के रास्ते पर साइकिल चलाना आसान हो जाता है। डिस्क ब्रेक्स मजबूत और भरोसेमंद ब्रेकिंग देते हैं, खासकर गीले या फिसलन भरे रास्तों पर। आरामदायक हैंडल ग्रिप लंबी राइड को भी आसान बनाती है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - FireFox Tremor X
- साइकिल टाइप - माउंटेन बाइक
- रंग - लाइट ग्रे
- फ्रेम साइज - 18 इंच
- आइटम का वजन - 18.7 किलोग्राम
खूबियां
- 5 फीट 11 इंच तक की हाइट वाले राइडर्स के लिए आरामदायक फिट
- गड्ढों और उबड़-खाबड़ रास्तों के झटकों को काफी हद तक कम करने के लिए 60mm फ्रंट सस्पेंशन
- शहर की सड़को और कच्चें रास्तों पर बेहतर ग्रिपिंग के लिए 29 इंच के बड़े टायर
कमी
- साइकिल को लेकर अभी तक किसी यूजर की कोई शिकायत नही है।
04
Firefox Bikes Bad Attitude 8 Cycle
शहर की सड़कों पर रोज़ाना चलाने के लिए अगर आप एक भरोसेमंद और स्टाइलिश साइकिल ढूंढ रहे हैं, तो यह आपके काम की साबित हो सकती है। यह एक स्टील फ्रेम वाली हाइब्रिड सिटी बाइक है, जिसे खास तौर पर डेली कम्यूट और आरामदायक राइड को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। 18 इंच का मजबूत फ्रेम 5.10 फीट तक की हाइट वाले राइडर्स को अच्छा बैलेंस और सही बैठने की पोज़िशन देता है। 700C साइज के टायर शहर की सड़कों पर स्मूद रोलिंग देते हैं और लंबी दूरी तय करते समय पैडल मारना आसान बनाते हैं। इसमें दिया गया 21 स्पीड गियर सिस्टम आपको ट्रैफिक, हल्की चढ़ाई या खुले रास्तों पर अपनी रफ्तार को आसानी से कंट्रोल करने की सुविधा देता है। V-ब्रेक सिस्टम आगे और पीछे दोनों तरफ दिया गया है, जो सामान्य शहर की राइडिंग के लिए पर्याप्त और संतुलित ब्रेकिंग देता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Firefox Bike Bad Attitude 8
- साइकिल टाइप - माउंटेन बाइक
- रंग - ग्रीन और ब्लैक
- फ्रेम साइज - 18 इंच
- आइटम का वजन - 15 किलोग्राम
खूबियां
- 18 इंच के मजबूत फ्रेम के साथ में 5.10 फीट तक की हाइट वाले राइडर्स को अच्छा बैलेंस
- शहर की सड़कों पर स्मूद रोलिंग के लिए 700C साइज के टायर
- राइडिंग के दौरान कहीं भी रोकने के लिए V-ब्रेक सिस्टम आगे और पीछे दोनों तरफ
कमी
- साइकिल की सीट थोडी सख्त होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
05
तुलना: ₹20,000 के अंदर फायरफॉक्स साइकिल मॉडल
ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें फिट-किट का पेज।
जब यह लेख लिखा गया है, तब सभी फायरफॉक्स साइकिल की कीमत ₹20,000 से कम थी। लेकिन हां, समय के साथ कीमत कम-ज्यादा हो सकती है, जिससे हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है। वास्तविक समय में कीमत जानने के लिए Amazon पर जरूर देखें।
इन्हें भी पढ़ें :-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।