ऑफिस, कॉलेज या नजदीकी बाजार जाने के लिए रोजाना पेट्रोल खर्च करना हर किसी को पसंद नहीं आता। यही वजह है कि अब लोग Electric Cycles को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। खासकर ₹30,000 से कम कीमत वाली कैटेगरी उन लोगों का ध्यान खींच रही है जो कम खर्च में इधर-उधर जाने का विकल्प चाहते हैं। हालांकि इस बजट में मिलने वाली सभी इलेक्ट्रिक साइकिल एक जैसी नहीं होतीं। उनकी बैटरी क्षमता, मोटर की पावर, किलोमीटर रेंज और बिल्ड क्वालिटी में बड़ा अंतर देखने को मिल सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए हमने ऐसे साइकिल विकल्पों की जानकारी दी हैं जो बजट, सुविधा और रोजमर्रा के उपयोग के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करते हैं।
हम इस विषय पर बात क्यों कर रहे हैं?
- ₹25,000 से ₹30,000 की कैटेगरी को कई विशेषज्ञ इलेक्ट्रिक साइकिल बाजार का वैल्यू फॉर मनी एरिया मानते हैं। इसी बजट में वारंटी, लिथियम आयन बैटरी और फैक्ट्री असेंबल्ड मॉडल मिलने लगते हैं।
- कई यूजर केवल कंपनी द्वारा बताई गई रेंज देखते हैं। जबकि वास्तविक उपयोग में सड़क, वजन, चढ़ाई और पैडल असिस्ट के उपयोग के अनुसार रेंज काफी बदल सकती है। जिसकी सही जानकारी आपको यहां मिल जाएगी।
- इस बजट में 250W मोटर सबसे आम विकल्प होती है। यह रोजमर्रा के शहर की सड़कों और सामान्य उपयोग के लिए पर्याप्त मानी जाती है।
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।
नीचे देखें अमेजन पर उपलब्ध 30,000 रुपये के अंदर आने वाली 5 बढ़िया इलेक्ट्रिक साइकिल मॉडल।
