Petrol-Diesel की बढ़ती कीमतों के बीच रोजाना के ट्रेवल का ये Electric Cycles बनेंगी प्रैक्टिकल समाधान

Petrol-Diesel की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण, रोज़ाना यात्रा करने वालों के लिए इलेक्ट्रिक साइकिलें चर्चा में हैं। पेट्रोल-डीजल की गाड़ियों के मुकाबले इनको चलाने की कम कीमत और छोटी दूरी के सफर के लिए उपयुक्तता, इन्हें ईंधन पर निर्भर ट्रेवल का एक अच्छा विकल्प बना रही है।
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत: रोजाना ट्रेवल के लिए इलेक्ट्रिक साइकिल
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत: रोजाना ट्रेवल के लिए इलेक्ट्रिक साइकिल

Petrol-Diesel Price में आया उछाल अब सिर्फ गाड़ी चलाने का खर्च नहीं बढ़ा रहा है, बल्कि रोज़ाना आने-जाने के तरीके पर भी असर डाल रहा है। 25 मई 2026 को पेट्रोल ₹2.61 और डीज़ल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा हुआ, जो 10 दिनों में चौथी बढ़ोतरी है। इस दौरान कुल ईंधन की कीमतें करीब ₹7.5 प्रति लीटर बढ़ चुकी हैं। इसलिए, कम दूरी के लिए रोज़ाना का ट्रेवल करने वाले लोग अब Electric Cycle जैसे विकल्पों पर ध्यान दे रहे हैं। इलेक्ट्रिक साइकिल में पैडल असिस्ट और बैटरी सपोर्ट होता है, जिससे 10 से 30 किलोमीटर तक का सफर कम थकाऊ होता है। इन्हें ऑफिस, कोचिंग, कॉलेज और छोटे शहरों में रोज़ाना आने-जाने के लिए कम खर्च वाला विकल्प माना जा रहा है। भले ही इन्हें लेने की शुरुआती कीमत ज़्यादा हो, लेकिन लोग लगातार बढ़ते ईंधन खर्च के सामने लंबी अवधि की बचत देख रहे हैं। यही वजह है कि इलेक्ट्रिक साइकिल अब सिर्फ़ फिटनेस तक सीमित न रहकर, बल्कि एक भरोसेमंद ट्रांसपोर्ट विकल्प बन गई हैं।

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।

नीचे देखें बढ़ती ईधन कीमतों के बीच कम खर्च में इधर-उधर जानें के लिए 5 बढ़िया इलेक्ट्रिक साइकिल विकल्प।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Alter 26" 002S Model Electric Cycle

    रोजाना ऑफिस, कॉलेज या छोटी दूरी के सफर के लिए यह इलेक्ट्रिक साइकिल इस्तेमाल की जा सकती है। इस Alter साइकिल में 250W BLDC मोटर दी गई है, जो करीब 25 से 30 किमी प्रति घंटा तक स्पीड पर चलती है। फ्रेम के अंदर 36V 5.2Ah लिथियम आयन बैटरी लगाई गई है, जिससे एक चार्ज पर लगभग 20 से 25 किमी रेंज मिल जाती है। बैटरी को पूरा चार्ज होने में करीब 2.5 घंटे लगते हैं। ड्यूल डिस्क ब्रेक रुकने के दौरान बेहतर कंट्रोल देते हैं। 26 इंच व्हील साइज और एडजस्ट होने वाली सीट अलग-अलग हाईट वाले लोगों के लिए उपयोगी रहती है। हेडलाइट के साथ इनबिल्ट हॉर्न भी दिया गया है, इसलिए शाम या रात में चलाते समय अतिरिक्त सुविधा मिलती है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Alter 
    • साइकिल टाइप - इलेक्ट्रिक 
    • स्पीड संख्या - 1
    • कलर - ब्लैक और पीला
    • फ्रेम साइज - 24 इंच
    • साइकिल का वजन - 32 किलोग्राम

    खूबियां 

    • 6 मेगनेट PAS सेंसर के साथ में वॉटरप्रूफ और डस्टप्रूफ डिजाइन मिलता है।
    • शहरो की सड़कों पर सुरक्षित राइडिंग के लिए डुअल डिस्क ब्रेक सिस्टम मिलता है।
    • मजबूत स्टील फ्रेम रोजाना इस्तेमाल के लिए बनाया गया है। 

    कमी

    • इस साइकिल का वजन 32 किलोग्राम है, जो एक सिंगल-स्पीड साइकिल के लिए बहुत भारी है। बैटरी खत्म होने पर इसे पैडल से खींचना मुश्किल हो जाएगा।
    01
  • Leader Men E-Power L6 27.5T Electric Cycle

    पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच यह इलेक्ट्रिक साइकिल रोजाना ऑफिस या फिर स्कूल जैसी जगहों पर जाने के लिए बढ़िया विकल्प हो सकती है। इस Leader साइकिल में 250W BLDC मोटर दी गई है, जो पैडल चलाते समय अतिरिक्त सपोर्ट देती है और चढ़ाई या लंबी दूरी में मेहनत कम महसूस होती है। जिन लोगों के यहा खराब या फिर टूटे-फूटे रास्ते हैं, उनकी सुरक्षा के लिए इसमें 27.5 इंच टायर और फ्रंट सस्पेंशन मिलता है। यह Electric Bicycle खराब रास्तों पर झटके थोड़ा कम रखने में काम आते हैं। आगे और पीछे दोनों तरफ डिस्क ब्रेक दिए गए हैं, जिससे रुकने के दौरान बेहतर नियंत्रण मिलता है। हटाई जा सकने वाली लिथियम आयन बैटरी चार्जिंग को आसान बनाती है क्योंकि पूरी साइकिल को चार्जिंग पॉइंट तक ले जाना जरूरी नहीं रहता। 19 इंच फ्रेम और 5 से 6 फुट तक की राइडर हाइट सपोर्ट इसे बच्चों और बड़ों दोनों के लिए उपयोगी बनाती है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Leader Men E-Power
    • साइकिल टाइप - इलेक्ट्रिक 
    • स्पीड संख्या - 1
    • कलर - ग्रे और ब्लैक
    • फ्रेम साइज - 19 इंच
    • साइकिल का वजन - 20 किलोग्राम

    खूबियां

    • पोर्टेबिलिटी के साथ में बैटरी को आसानी से बदल सकते हैं।
    • बारिश के समय कीचड़ को कपड़े पर लगने से बचाने के लिए फ्लाइंग मडगार्ड मिलता है।
    • फ्रंट LED लाइट और हॉर्न शाम के समय चलाने में काम आते हैं।  

    कमी

    • साइकिल का बैटरी बैक-अप कम होने को लेकर शिकायत मिलती हैं।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • EMotorad X1 Electric Cycle for Men & Women

    रोज की यात्रा में पेट्रोल खर्च कम करने वालों के लिए यह विकल्प बन सकती है। इस EMotorad साइकिल में 36V 7.65Ah हटाई जा सकने वाली बैटरी दी गई है, जिससे बैटरी को चार्ज करना काफी आसान रहता है। एक बार चार्ज होने पर करीब 35 किमी तक पैडल असिस्ट रेंज और लगभग 30 किमी थ्रॉटल रेंज मिल जाती है। अगर आपको आस-पास जाने के लिए एक दो पहिया चाहिए, तो इसकी 25 किमी प्रति घंटा की स्पीड शहर में चलाने के लिए काफी रहती है। 100mm फ्रंट सस्पेंशन खराब रास्तों पर झटके कम करने का काम करता है, इसलिए लंबी राइड थोड़ी आरामदायक लग सकती है। मजबूत स्टील फ्रेम रोजाना इस्तेमाल को ध्यान में रखकर बनाया गया है और लगभग 110 किलो तक वजन सपोर्ट करता है। सिंगल स्पीड डिजाइन होने से ज्यादा सेटिंग या रखरखाव की जरूरत नहीं रहती है। 5 फुट 3 इंच से 6 फुट तक की ऊंचाई वाले राइडर इसे इस्तेमाल कर सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - EMotorad X1 
    • साइकिल टाइप - इलेक्ट्रिक 
    • स्पीड संख्या - 1
    • कलर - रूबी रेड
    • फ्रेम साइज - 27.5 इंच
    • साइकिल का वजन - 20.06 किलोग्राम

    खूबियां 

    • सिंगल स्पीड के साथ में राइडिंग और हैडलिंग काफी आसान रहती है।
    • 6 फीट तक हाईट वाले लोगों के लिए डिजाइन उपयुक्त होता है।
    • 27.5 इंच चौड़े टायर पकड़ और संतुलन बनाए रखने में काम आते हैं।

    कमी

    • सीट हार्ड होने की वजह से साइकिल में कम्फर्ट को लेकर समझौता करना पड़ सकता है।
    03
  • Motovolt KIVO Easy Electric Cycle - LITE

    रोजाना कॉलेज, ऑफिस या आसपास के सफर में पेट्रोल खर्च बचाने के लिए यह इलेक्ट्रिक साइकिल इस्तेमाल की जा सकती है। इस Motovolt ब्रांड की साइकिल में 250W BLDC मोटर दी गई है, जो पैडल चलाने के दौरान अतिरिक्त पावर देती है। कंपनी के अनुसार इस Battery Bicycle को एक चार्ज पर करीब 45 किमी तक रेंज मिल सकती है, खासकर पैडल असिस्ट मोड में। पोर्टेबल 6Ah लिथियम आयन बैटरी को निकालकर चार्ज करना काफी आसान रहता है। आगे सस्पेंशन दिया गया है, इसलिए टूटे रास्तों पर झटके थोड़े कम महसूस होते हैं। 26 इंच टायर रोजाना शहर के उपयोग के लिए सही रहते हैं। लगभग 110 किलो तक वजन सपोर्ट होने से अलग-अलग वजन या हाइट वाले राइडर इस्तेमाल कर सकते हैं। साधारण डिजाइन होने की वजह से ज्यादा सेटिंग समझने की जरूरत नहीं पड़ती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Motovolt KIVO 
    • साइकिल टाइप - इलेक्ट्रिक 
    • स्पीड संख्या - 1
    • कलर - एक्वा ब्लू
    • फ्रेम साइज - 26 इंच
    • साइकिल का वजन - 25.6 किलोग्राम

    खूबियां 

    • इको और स्पोर्ट मोड अलग जरूरत के हिसाब से राइड बदलने की सुविधा देते हैं।
    • रात में राइडिंग के लिए मल्टी-फंक्शन एलईडी डिस्पले दिया गया है।
    • डिजीटल एंटी-थेफ्ट सिक्योरिटी के साथ स्मार्ट ऐप कनेक्टिविटी मिलती है।

    कमी

    • इसका वजन थोड़ा ज्यादा है, रीसेल वैल्यू भी कम हो सकती है।
    04
  • Alter 20" HANZOR Kids Electric Cycle

    बच्चों के लिए बनी यह इलेक्ट्रिक साइकिल रोजाना घूमने, पार्क जाने या छोटी दूरी की राइड के लिए इस्तेमाल की जा सकती है। इसमें 250W BLDC मोटर दी गई है। 5.2Ah लिथियम आयन बैटरी के साथ एक चार्ज पर करीब 25Km तक रेंज बताई गई है। बच्चों को राइडिंग का मज़ा देने के साथ-साथ अतिरिक्त सुरक्षा के लिए ड्यूल डिस्क ब्रेक सिस्टम दिए गए हैं, इसलिए रुकते समय कंट्रोल बेहतर रहता है। पानी से बचाव वाले कनेक्टर अलग मौसम में उपयोग के दौरान भरोसा बनाए रखने के लिए दिए गए हैं। 20 इंच साइज बच्चों की जरूरत को ध्यान में रखकर बनाया गया है। मजबूत डिजाइन रोजाना उपयोग झेलने के लिए तैयार की गई है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Alter HANZOR 
    • साइकिल टाइप - इलेक्ट्रिक 
    • स्पीड संख्या - 1
    • कलर - लाल और ब्लैक
    • फ्रेम साइज - 20 इंच
    • साइकिल का वजन - 25 किलोग्राम

    खूबियां 

    • आगे लगी हेडलाइट और हॉर्न शाम के समय चलाने में काम आते हैं।
    • 2.5 घंटे में फुल बैटरी चार्ज करने की सुविधा
    • रात के समय चलाने के लिए इनबिल्ट हार्न और हैडलाइट

    कमी

    • 20 इंच की बच्चों की साइकिल के हिसाब से इसका 25 किलो वजन ज्यादा है।
    05

तुलना - पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम: रोजाना ट्रेवल के लिए इलेक्ट्रिक साइकिल

यहां पर हमने ऊपर बताए गए Electric Cycle मॉडल्स की फीचर्स के साथ में तालिका बनाई है जिससे आप सभी मॉडल्स की तुलनात्मक जानकारी पा सकते हैं और अपने लिए बढ़िया विकल्प चुन सकते हैं।

मॉडल

फ्रेम साइज

वजन

Alter

24 इंच

32 किलोग्राम

Leader Men e-Power

19 इंच

20 किलोग्राम

EMotoroad X1

27.5 इंच

20.06 किलोग्राम

Motovolt KIVO

26 इंच

25.6 किलोग्राम

Alter HANZOR

20 इंच

25 किलोग्राम

ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें गैजेट गली का पेज।

इन्हें भी पढ़ें :-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • इलेक्ट्रिक साइकिल का रोजाना खर्च कम क्यों माना जाता है?
    +
    इनमें पेट्रोल या डीजल की जरूरत नहीं होती, इसलिए चार्जिंग की कीमत ईधन वाली गाडी के मुकाबले कम पड़ सकती है।
  • क्या इलेक्ट्रिक साइकिल रोजाना ऑफिस जानें के लिए सही रहती हैं?
    +
    रोजाना छोटी दूरी तक ट्रेवल करने और शहर की सड़को पर चलाने के लिए कई यूजर्स इन्हें प्रैक्टिकल विकल्प मानते हैं।
  • ईधन की बढ़ते दामों का असर ट्रांसपोर्ट की जरुरतों पर पड़ सकता है?
    +
    हाँ, लगातार बढ़ती कीमतें लोगों को वैक्लिप ट्रेवल ऑप्शन देखने के लिए प्रेरित कर सकती हैं।