बिना गियर वाली साइकिलें आज भी रोजाना आने जाने और सुबह की साइकिलिंग के लिए काफी पसंद की जाती हैं क्योंकि इनमें रखरखाव कम रहता है और चलाने में ज्यादा झंझट महसूस नहीं होता। ₹10,000 के अंदर अब कई ऐसे Cycle मॉडल मिल रहे हैं जिनमें आगे शॉकर, डबल डिस्क ब्रेक और हल्की बॉडी जैसी खूबियां भी दी जा रही हैं। इसी वजह से यह साइकिल अब सिर्फ साधारण इस्तेमाल तक सीमित नहीं रही। शहर की सड़कों और रोजाना की साइकिलिंग के लिए बिना Gear वाली साइकिलें ज्यादा आसान मानी जाती हैं क्योंकि इनमें बार-बार सेटिंग करने की जरूरत कम पड़ती है। Hero, Leader, Hercules और Urban Terrain जैसे ब्रांड इस बजट में 26T और 27.5T पहियों वाले कई मॉडल पेश कर रहे हैं, जो सुबह की साइकिलिंग और छोटे रास्तों के सफर दोनों के लिए इस्तेमाल किए जा सकते हैं। चौड़े टायर टूटी सड़कों पर थोड़ा बेहतर संतुलन देने में मदद करते हैं, जबकि हल्का फ्रेम भीड़भाड़ वाले रास्तों में साइकिल को संभालना आसान बनाता है।
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।
नीचे देखें अमेजन पर उपलब्ध बिना गियर वाली 5 बढ़िया साइकिल मॉडल।
Hercules Hank Mountain Bike
शहर की सड़कों पर रोजाना चलाने के साथ कभी कभी हल्के ऑफ रोड रास्तों पर भी जाना पसंद है, तो यह Hercules की माउंटेन बाइक काफी बढ़िया विकल्प हो सकती है। 27.5 इंच व्हील साइज की वजह से टूटी सड़क या छोटे गड्ढों पर साइकिल ज्यादा स्थिर महसूस होती है। इसमें दिया गया सिंगल स्पीड सिस्टम बार-बार गियर एडजस्ट करने का झंझट खत्म करता है, इसलिए कॉलेज जाने, फिटनेस राइड या रोज के इस्तेमाल में इसे संभालना आसान रहता है। मजबूत अलॉय स्टील फ्रेम साइकिल को टिकाऊ बनाता है। इसकी हैंडल पोजिशन और कुशन वाली सीट लंबे समय तक चलाने पर शरीर पर ज्यादा दबाव नहीं पड़ने देती। ग्लॉस ब्लैक फिनिश इसे साधारण साइकिल जैसा लुक नहीं देती बल्कि थोड़ा स्पोर्टी अहसास जोड़ती है। इसमें वॉटर बॉटल होल्डर भी दिया है, जो सुबह की लंबी राइड या फिटनेस रूटीन के दौरान काफी काम आ सकता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Hercules Hank
- साइकिल टाइप - माउंटेन बाइक
- स्पीड नंबर - 1
- रंग - स्पेस ग्रे
- फ्रेम साइज - 17.5 इंच
- आइटम का वजन - 16 किलोग्राम
खूबियां
- लंबे समय तक टिकाऊ ड्यूरेबल स्टील फ्रेम बिल्ड डिजाइन
- फिटनेस राइडिंग के दौरान पानी की बोतल टांगने के लिए वॉटर बॉटल होल्डर
कमी
- साइकिल फुल्ली असेंबल कंडीशन में ना आने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
01
Hero RIOT 26T 21 Gear Mountain Bicycle for Adults
इस साइकिल में 21 स्पीड सेटअप दिया गया है, जो सड़क, ढलान और हल्के ट्रेल के हिसाब से राइड को आसानी से एडजस्ट करने देता है, इसलिए पैडल मारने में जरूरत से ज्यादा दबाव महसूस नहीं होता। इस Hero Cycle में आगे की तरफ मिलने वाला सस्पेंशन खराब सड़क और छोटे गड्ढों का झटका काफी हद तक कम कर देता है, जिससे रोजाना राइड ज्यादा आरामदायक लग सकती है। दोनों पहियों में लगे 160mm डिस्क ब्रेक तेज स्पीड के दौरान बेहतर कंट्रोल देते हैं, खासकर बारिश या ढलान वाले रास्तों पर। 26 इंच व्हील और 16.5 इंच फ्रेम 5 फीट से लेकर लगभग 5 फीट 8 इंच तक के राइडर्स के लिए संतुलित राइडिंग पोजिशन तैयार करते हैं। Hero ने इसे लगभग पूरी तरह प्री असेंबल्ड रखा है, इसलिए लेने के बाद ज्यादा सेटअप में समय नहीं देना पड़ता।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Hero RIOT
- साइकिल टाइप - माउंटेन बाइक
- स्पीड नंबर - 21
- रंग - ग्रे
- फ्रेम साइज - 16.5 इंच
- आइटम का वजन - 22 किलोग्राम
खूबियां
- हाईट के हिसाब से सीट को एडजस्ट करने की सुविधा
- ऊबड-खाबड रास्तों में आरामदायक राइड के लिए फ्रंट सस्पेंशन
कमी
- साइकिल की सीट थोडी कम्फर्टेबल ना होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Leader Beast 26T IBC Premium Single Speed Cycle for Men
रोजाना इस्तेमाल वाली साइकिल में अगर मजबूती के साथ थोड़ा स्पोर्टी अंदाज भी मिल जाए, तो सफर ज्यादा मजेदार लगने लगता है। Leader की इस साइकिल में इसी तरह का अनुभव मिलता है। इस माउंटेन बाइक का सिंगल स्पीड सिस्टम बार-बार गियर संभालने की परेशानी नहीं देता, इसलिए स्कूल, ऑफिस या बाजार जाने के लिए इसे चलाना काफी आसान लगता है। 18 इंच स्टील फ्रेम मजबूत पकड़ देता है और खराब सड़कों पर भी साइकिल जल्दी अस्थिर महसूस नहीं होती। आगे की तरफ दिया गया सस्पेंशन छोटे गड्ढों और उबड़ खाबड़ रास्तों का झटका काफी हद तक कम कर देता है, जिससे लंबी राइड कम थकाने वाली लगती है। दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक लगाए गए हैं, इसलिए अचानक ब्रेक लगाने पर कंट्रोल बेहतर बना रहता है। इसका इनबिल्ट कैरियर बैग या छोटा सामान रखने में काम आता है, जबकि साथ मिलने वाली वॉटर बॉटल और केज फिटनेस राइड या लंबी दूरी के दौरान काफी सुविधाजनक महसूस होते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Leader Beast 26T
- साइकिल टाइप - माउंटेन बाइक
- स्पीड नंबर - 1
- रंग - मैट ब्लैक
- फ्रेम साइज - 18 इंच
- आइटम का वजन - 19 किलोग्राम
खूबियां
- ऊबड-खाबड रास्तो में स्टेबल और स्मूद राइडिंग के लिए 26 इंच टायर साइज
- इमरजेंसी में अचानक ब्रेक लगाने के लिए हाई-क्वालिटी डुअल डिस्क ब्रेकिंग सिस्टम
कमी
- साइकिल का व्हील एलाइनमेंट ठीक ना होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
03
FitTrip Scrambler 27.5T Single Speed MTB Cycle for Men
FitTrip Scrambler ने यह साइकिल खासतौर पर ऐसे राइडर्स के लिए बनाई है जो बिना गियर वाले सेटअप में सीधी और भरोसेमंद राइड चाहते हैं। इसके बड़े 27.5 इंच व्हील खराब सड़क और हल्के ऑफ रोड रास्तों पर ज्यादा संतुलन बनाए रखते हैं, इसलिए साइकिल ज्यादा हिलती हुई महसूस नहीं होती। Hartex टायर्स सड़क पर अच्छी पकड़ देते हैं और कंकड़ या उबड़-खाबड़ हिस्सों पर भी कंट्रोल बनाए रखते हैं। हाई स्ट्रेंथ स्टील अलॉय फ्रेम लंबे इस्तेमाल के दौरान मजबूत पकड़ देता है, जबकि Hardtail MTB डिजाइन शहर और ट्रेल दोनों जगह आरामदायक राइडिंग पोजिशन बनाए रखता है। दोनों तरफ दिए गए डिस्क ब्रेक अचानक रुकने की स्थिति में ज्यादा भरोसा देते हैं। इसका लिक्विड मेटल ब्लू फिनिश दूर से ही स्पोर्टी लुक देता है और रोजाना इस्तेमाल के बावजूद जल्दी फीका महसूस नहीं होता।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - FitTrip Scrambler
- साइकिल टाइप - माउंटेन बाइक
- स्पीड नंबर - 1
- रंग - मेटल ब्लू
- फ्रेम साइज - 18.5 इंच
- आइटम का वजन - 20 किलोग्राम
खूबियां
- पुरुषों और महिलाओं दोनों के इस्तेमाल के लिए एर्गोनोमिक डिजाइन
- लंबे समय तक टिकाऊ ड्यूरेबल स्टील अलॉय फ्रेम
कमी
- साइकिल की बिल्ड क्वालिटी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
04
Hero Slingshot Unisex Bicycle for Adults
हल्की फुल्की डेली राइड और शहर के अंदर आसान सफर के लिए बनाई गई यह Hero साइकिल बिना झंझट वाला अनुभव देती है। इसका सिंगल स्पीड सेटअप रोजाना इस्तेमाल में ज्यादा आसान लगता है क्योंकि इसमें गियर एडजस्ट करने या ज्यादा मेंटेनेंस की जरूरत नहीं पड़ती। 26T व्हील साइज शहर की सड़कों पर संतुलित राइडिंग देता है और ट्रैफिक के बीच साइकिल मोड़ना भी ज्यादा मुश्किल नहीं होता। इसमें दिए गए V ब्रेक नार्मल स्पीड पर अच्छा कंट्रोल बनाए रखते हैं, इसलिए अचानक रुकने की स्थिति में भरोसा बना रहता है। 200mm एडजस्टेबल सीट पोस्ट अलग-अलग हाइट वाले राइडर्स के हिसाब से बैठने की पोजिशन सेट करने में मदद करता है। नई डिजाइन वाली PU सीट लंबे समय तक चलाने पर ज्यादा हार्ड महसूस नहीं होती, जिससे रोज ऑफिस, कॉलेज या बाजार आने जाने में आराम बना रहता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Hero Slingshot
- साइकिल टाइप - माउंटेन बाइक
- स्पीड नंबर - 1
- रंग - ब्लू और ग्रे
- फ्रेम साइज - NA
- आइटम का वजन - 19 किलोग्राम
खूबियां
- राइडिंग के दौरान स्ट्रैंथ और स्टेबिलिटी के लिए ड्यूरेबल स्टील रिम
- शहरों की सड़को पर चलाने के लिए खास स्लीक और स्टाइलिश डिजाइ
कमी
- साइकिल पर अभी तक कोई रिव्यू या रेटिंग नही है।
05
तुलना: ₹10,000 से कम में बिना गियर वाली टॉप 5 साइकिल
यहां पर हमने ऊपर बताए गए बिना गियर वाली Bicycle मॉडल्स की अलग-अलग खासियतों के साथ में जानकारी प्रदान की है जिससे आप सभी प्रोडक्ट्स की तुलनात्मक अध्धयन कर सकते हैं और उस हिसाब से सही विकल्प चुन सकते हैं।
ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें फिट-किट का पेज।
लेख लिखते समय यहां बताए गए विकल्पों की कीमत ₹10,000 के अंदर थी। आने वाले समय में कीमत में हुआ कोई भी परिवर्तन पूरी तरह से अमेजन पर चल रहे डिस्काउंट और डील्स पर निर्भर करता है। ग्राहक किसी भी विकल्प का चुनाव करने से पहले एक बार अमेजन पर उनके दाम देख लें।
इन्हें भी पढ़ें :-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।