इलेक्ट्रिक साइकिल अब सिर्फ फिटनेस प्रोडक्ट नहीं, बल्कि घूमने-फिरने का स्मार्ट तरीका बनती जा रही है। इलेक्ट्रिक साइकिल चुनते समय उसकी मोटर पावर, बैटरी रेंज और राइडिंग कम्फर्ट का ध्यान रखना सबसे जरुरी होता है। भारत में कई Electric Cycles 250W मोटर क्षमता के साथ आती हैं, जो सामान्य शहर में चलाने और रोजाना इधर-उधर जाने के लिए उपयुक्त मानी जाती हैं। कई मॉडल्स में एक चार्ज पर लगभग 25 से 50 किलोमीटर तक रेंज मिल सकती है, जो रोजाना ट्रेवल के लिए पर्याप्त होती है। साइकिल को रोज़ाना इस्तेमाल करने के लिए, उसका कम्फर्ट भी बहुत ज़रूरी है। इसके लिए, फ्रेम की बनावट, सस्पेंशन और सीट का डिज़ाइन बहुत मायने रखता है। इसके अलावा, डिस्क ब्रेक और अलग-अलग पैडल असिस्ट मोड जैसे फ़ीचर्स आपके राइडिंग अनुभव को और भी आसान बनाते हैं। अगर आप स्मार्ट ट्रैवल के लिए इलेक्ट्रिक साइकिल देख रहे हैं, तो बैटरी रेंज के साथ कम्फर्टेबल राइडिंग पर ध्यान देना भी जरुरी होता है।
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।
नीचे देखें अमेजन पर उपलब्ध भारत में सबसे बढ़िया इलेक्ट्रिक साइकिल मॉडल्स और जानें विस्तार से।
Leader Men E-Power L6 27.5T Electric Cycle
27.5 इंच टायर के साथ आने वाली यह इलेक्ट्रिक साइकिल शहर के रास्तों से लेकर हल्के ऑफ रोड इस्तेमाल के लिए काम आ सकती है। 250W BLDC मोटर पैडलिंग के साथ अतिरिक्त सपोर्ट देने में मदद करती है, जिससे लंबी दूरी चलाना कम थकाने वाला लग सकता है। इस Leader साइकिल में रिमूवेबल लिथियम बैटरी दी गई है, जिससे चार्जिंग में सुविधा रहती है और जरूरत पड़ने पर बैटरी अलग से संभालना आसान हो सकता है। सिंगल स्पीड सेट-अप रोजमर्रा इस्तेमाल को आसान रखता है। डुअल डिस्क ब्रेक आगे और पीछे बेहतर ब्रेकिंग कंट्रोल देने के काम आते हैं, जो राइ़डिंग के दौरान भरोसा बढ़ा सकते हैं। फ्रंट सस्पेंशन उबड़-खाबड़ रास्तों पर झटके कम महसूस कराने में मदद कर सकता है। 19 इंच स्टील फ्रेम मजबूती देने के लिए अच्छा माना जाता है। फ्रंट एलईडी लाइट्स और हार्न नाइट राइडिंग या ट्रेफिक में उपयोगी हो सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Leader Men E-Power
- साइकिल टाइप - इलेक्ट्रिक
- स्पीड संख्या - 1
- कलर - ग्रे और ब्लैक
- फ्रेम साइज - 19 इंच
- साइकिल का वजन - 20 किलोग्राम
खूबियां
- आसानी से बदले जाने वाला पोर्टेबल बैटरी सिस्टम
- बारिश के समय कीचड़ को कपड़े पर लगने से बचाने के लिए फ्लाइंग मडगार्ड
कमी
- साइकिल का बैटरी बैक-अप कम होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
01
Alter 20" HANZOR Kids Electric Cycle
यह साइकिल बच्चों के लिए काफी मजेदार और उपयोगी राइडिंग विकल्प हो सकती है। 250W BLDC हब मोटर पैडलिंग के साथ एक्स्ट्रा सपोर्ट देने में मदद करती है, जिससे चलाना आसान और मजेदार लग सकता है। इस Electric Bicycle में 5.2Ah लिथियम बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज पर अच्छी राइडिंग रेंज देने का काम कर सकती है। आसपास घूमने या रोजाना की दोस्तों के साथ राइड के लिए यह उपयोगी हो सकती है। इसके डुअल डिस्क ब्रेक बेहतर ब्रेकिंग कंट्रोल देने में मदद करते हैं, जिससे चलानें के दौरान सुरक्षा बनी रहती है। हैडलाइट और हॉर्न जैसे फीचर्स दूर तक देखने की सुविधा के साथ अलर्टनेस के लिए काम आ सकते हैं। मजबूत बिल्ड और पानी से सुरक्षित डिजाइन इसको लंबे इस्तेमाल के लिए बढ़िया बनाते हैं। बच्चों के लिए इलेक्ट्रिक साइकिल लेने वालों के लिए यह परफॉर्मेंस और सुरक्षा का अच्छा मेल दे सकती है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Alter HANZOR
- साइकिल टाइप - इलेक्ट्रिक
- स्पीड संख्या - 1
- कलर - लाल और ब्लैक
- फ्रेम साइज - 20 इंच
- साइकिल का वजन - 25 किलोग्राम
खूबियां
- 2.5 घंटे में फुल बैटरी चार्ज करने की सुविधा
- रात के समय चलाने के लिए इनबिल्ट हार्न और हैडलाइट
कमी
- साइकिल को लेकर अभी तक किसी अमेजन यूजर की कोई शिकायत नही है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
EMotorad X1 Electric Cycle for Men & Women
रोजाना आना-जाना हो या शहर में घूमना, ये साइकिल बढ़िया विकल्प हो सकती है। इसमें 36V 7.65Ah की बैटरी है, इसलिए ये काफी दूर तक चल सकती है जिससे बार-बार चार्ज करने की टेंशन कम हो जाती है। पैडल अस्सिट और थ्रोटल सपोर्ट से लंबी राइडिंग भी थकाने वाली नहीं लगेगी। इस इलेक्ट्रिक साइकिल के 27.5 इंच के टायर अच्छी पकड़ और कंट्रोल देते हैं, जिससे शहर की सड़कों के साथ थोड़ी ऊबड़-खाबड़ जगह पर भी चलाना आसान महसूस हो सकता है। 100mm का फ्रंट सस्पेंशन झटके कम लगने देता है, जिससे आराम बढ़ जाता है। 25 kmph की स्पीड रोज़ के सफर के लिए अच्छी है। सिंगल स्पीड सेटअप होने से इसका रखरखाव भी आसान रहता है। मजबूत हाई टेंसाइल स्टील फ्रेम 110 किलो तक का वज़न आराम से संभाल सकता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - EMotoroad X1
- साइकिल टाइप - इलेक्ट्रिक
- स्पीड संख्या - 1
- कलर - रूबी रेड
- फ्रेम साइज - 27.5 इंच
- साइकिल का वजन - 20.06 किलोग्राम
खूबियां
- आसान राइडिंग और हैडलिंग के लिए सिंगल स्पीड इलेक्ट्रिक मॉडल
- 6 फीट तक हाईट वाले बंदों के लिए डिजाइन उपयुक्त
कमी
- साइकिल में कम्फर्ट को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
03
Motovolt KIVO Easy Electric Cycle - LITE
45 किलोमीटर तक की रेंज देने वाली यह साइकिल 250W BLDC मोटर के साथ आती है। साथ ही, पैडलिंग के साथ एक्स्ट्रा सपोर्ट भी मिल जाता है, जिससे चढ़ाई या लंबी दूरी तक चलाना आसान रहता है। Eco और Sport राइड मोड्स होने से जरूरत के हिसाब से चलाने के अनुभव को बदला जा सकता है। 6Ah रिमूवेबल बैटरी चार्जिंग में सुविधा देती है, क्योंकि इसे E-Cycle से अलग निकालकर चार्ज किया जा सकता है। पेडल असिस्ट मोड बैटरी बचाने और ज्यादा दूरी तय करने में काम आ सकता है। 26 इंच टायर शहर की सड़कों पर संतुलित राइड देने में मदद कर सकते हैं। फ्रंट सस्पेंशन खराब रास्तों पर झटके कम महसूस कराने के लिए उपयोगी हो सकता है, जिससे आराम बढ़ सकता है। 110 किलो की लोड कैपेसिटी इसे प्रैक्टिकल बनाती है और सिंगल स्पीड सेट-अप रोजमर्रा इस्तेमाल को आसान रखता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Motovolt KIVO
- साइकिल टाइप - इलेक्ट्रिक
- स्पीड संख्या - 1
- कलर - एक्वा ब्लू
- फ्रेम साइज - 26 इंच
- साइकिल का वजन - 25.6 किलोग्राम
खूबियां
- रात में राइडिंग के लिए मल्टी-फंक्शन एलईडी डिस्पले
- डिजीटल एंटी-थेफ्ट सिक्योरिटी के साथ स्मार्ट ऐप कनेक्टिविटी
कमी
- साइकिल के साथ लाइट और हॉर्न ना आने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
04
Alter 26" 002S Model Electric Cycle
यह इलेक्ट्रिक साइकिल 26 इंच के व्हील्स के साथ आती है, जो रोज़ाना शहर में चलाने और कम दूरी के सफर के लिए अच्छी है। इसमें 250W की मोटर है, जो 25 से 30 किमी प्रति घंटा की स्पीड दे सकती है। इसमें 5.2Ah की लिथियम बैटरी लगी है, जो एक बार चार्ज करने पर 20 से 25 किलोमीटर चलती है और इसे सिर्फ 2.5 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। पैडल असिस्ट सेंसर राइडिंग को आसान बनाता है। बेहतर कंट्रोल के लिए इसमें डुअल डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। इसका फ्रेम मजबूत स्टील का बना है और सीट को एडजस्ट किया जा सकता है। रात में चलाने के लिए इसमें हेडलाइट और हॉर्न भी है। वाटरप्रूफ कनेक्टर और डस्ट प्रोटेक्शन वाले पार्ट्स इसे हर मौसम में भरोसेमंद बनाते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Alter
- साइकिल टाइप - इलेक्ट्रिक
- स्पीड संख्या - 1
- कलर - ब्लैक और पीला
- फ्रेम साइज - 24 इंच
- साइकिल का वजन - 32 किलोग्राम
खूबियां
- वॉटरप्रूफ और डस्टप्रूफ 12 मेगनेट के साथ PAS सेंसर
- शहर की सड़कों पर सुरक्षित राइड के लिए डुअल डिस्क ब्रेक
कमी
- साइकिल को लेकर अभी तक किसी अमेजन यूजर की कोई शिकायत नही है।
05
तुलना - भारत में बढ़िया इलैक्ट्रिक साइकिल मॉडल्स
यहां पर हमने ऊपर बताए गए Electric Cycle मॉडल्स की फीचर्स के साथ में तालिका बनाई है जिससे आप सभी मॉडल्स की तुलनात्मक जानकारी पा सकते हैं और अपने लिए बढ़िया विकल्प चुन सकते हैं।
ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें गैजेट गली का पेज।
इन्हें भी पढ़ें :-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।