₹7,000 से ₹10,000 के बीच में टॉप 5 Gear Cycles मजबूत बिल्ड के साथ रहेंगी डेली राइड के लिए बढ़िया

₹7,000 से 10,000 के बीच में आने वाली गियर Cycles में आपको मजबूत स्टील फ्रेम, 7 स्पीड सिस्टम और ठीक-ठाक सस्पेंशन जैसे फीचर्स मिल जाते हैं। ये साइकिल रोजाना राइडिंग के लिए उपयुक्त होती हैं और बेहतर कंट्रोल देती हैं।
₹7,000 से ₹10,000 के बीच के में टॉप 5 गियर साइकिल
₹7,000 से ₹10,000 के बीच के में टॉप 5 गियर साइकिल

रोजाना साइकिल चलाने के लिए सिर्फ गियर होना काफी नहीं होता, बल्कि मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मूद चलने की क्षमता भी जरूरी होती है। 7 से लेकर 10 हजार रूपए के बजट में मिलने वाली Gear Cycles में आमतौर पर 7 स्पीड सिस्टम दिया जाता है, जो शहर की सड़कों और हल्के ऊबड़-खाबड़ रास्तों के लिए उपयुक्त माना जाता है। साइकिल का बढ़िया गियर सिस्टम राइडर को जरूरत के अनुसार स्पीड को कंट्रोल करने में मदद करता है, जिससे लंबी दूरी तय करना आसान हो जाता है। इसके साथ साइकिल के लिए स्टील फ्रेम मजबूत माना जाता है, जो रोजाना इस्तेमाल और खराब सड़कों के लिए टिकाऊ रहता है। फ्रंट सस्पेंशन और डिस्क ब्रेक्स जैसे फीचर्स राइड के समय कम्फर्ट और सुरक्षा को बेहतर बनाते हैं। इसलिए सही साइकिल वही मानी जाती है जो मजबूत हो, आराम से चले और रोजाना उपयोग में बढ़िया परफॉर्मेंस दे सके।

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।

नीचे देखें अमेजन पर उपलब्ध 5 बढ़िया गियर साइकिल मॉडल्स।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Urban Terrain Galaxy Max Mountain Cycles for Men

    अगर आप ऐसी साइकिल चाहते हैं जो रोज के इस्तेमाल से लेकर हल्के ट्रेल्स तक आसानी से संभाल ले, तो इस Urban Terrain साइकिल में दिया गया 7 स्पीड गियर सिस्टम काफी काम आता है। आप रास्ते के हिसाब से गियर बदल सकते हैं, जिससे चढ़ाई पर पैडल मारना आसान हो जाता है और सीधी सड़क पर स्पीड बनाए रखना भी आरामदायक रहता है। फ्रंट और रियर दोनों में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं, जो अचानक रुकने की जरूरत पड़ने पर बेहतर कंट्रोल देते हैं। भीड़भाड़ या फिसलन वाली जगह पर यह सुरक्षा को बढ़ाते हैं। 27.5 इंच के चौड़े टायर और मजबूत रिम्स सड़क पर अच्छा ग्रिप देते हैं, जिससे साइकिल चलाते समय संतुलन बना रहता है। फ्रंट सस्पेंशन रास्ते के झटकों को कम करता है, इसलिए गड्ढों या ऊबड़ खाबड़ रास्तों पर भी राइड ज्यादा स्मूद लगती है। स्टील फ्रेम इसे मजबूत बनाता है और लंबे समय तक टिकाऊ रखता है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Urban Terrain Galaxy Max
    • साइकिल टाइप - माउंटेन बाइक
    • स्पीड नंबर - 7
    • रंग - लाइम ग्रीन
    • फ्रेम साइज - 27.5 इंच
    • आइटम का वजन - 19 किलोग्राम

    खूबियां 

    • राइडर के हिसाब से बिना टूल सीट की ऊचांई बदलने की सुविधा
    • रास्तों पर बेहतर ब्रेकिंग और कंट्रोल के लिए डिस्क ब्रेक सिस्टम

    कमी

    • साइकिल की बिल्ड क्वालिटी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    01
  • CROW - Meridian 7 Speed Gear Cycle

    इस साइकिल की सबसे बड़ी खासियत इसके 29 इंच के बड़े पहिए हैं, जो चलते समय ज्यादा स्थिरता देते हैं। लंबी दूरी या खराब सड़क पर भी बैलेंस बना रहता है और राइड थोड़ा स्मूद महसूस होती है। अगर आप रोज आना-जाना करते हैं या कभी-कभी लंबा राइड प्लान करते हैं, तो यह साइज काम आता है। इस Cycle For Men में 7 स्पीड गियर दिए गए हैं, जिससे आप चढ़ाई, ढलान या सीधी सड़क के हिसाब से राइड को एडजस्ट कर सकते हैं। इससे पैडलिंग पर कम जोर लगता है और थकान भी कम होती है। फ्रंट सस्पेंशन रास्ते के झटकों को सोख लेता है, इसलिए गड्ढों या ऊबड़ खाबड़ रास्ते पर भी ज्यादा झटका महसूस नहीं होता। साथ में दिए गए ड्यूल डिस्क ब्रेक अचानक रुकने पर बेहतर कंट्रोल देते हैं, जिससे भीड़ या ट्रैफिक में राइड करना सुरक्षित रहता है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - CROW - Meridian 
    • साइकिल टाइप - माउंटेन बाइक
    • स्पीड नंबर - 7
    • रंग - ग्रे और संतरी
    • फ्रेम साइज - 29 इंच
    • आइटम का वजन - 18 किलोग्राम

    खूबियां 

    • आसानी से इस्तेमाल होने वाले डिजाइन के साथ में मजबूत स्टील फ्रेम
    • राइडिंग के समय सड़क पर ज्यादा स्टेबिलिटी के लिए 29 इंच टायर

    कमी

    • साइकिल को लेकर अभी तक किसी अमेजन यूजर की कोई शिकायत नही है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Cradiac Xplorer 7 Speed High Performance Cycle

    लंबे राइड या खराब रास्तों पर चलाने के लिए इस साइकिल में 29 इंच के बड़े टायर दिए गए हैं, जो चलते समय बेहतर संतुलन और पकड़ देते हैं। डबल वॉल रिम्स इसे और मजबूत बनाते हैं, जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल में भरोसा बना रहता है। इसमें 7 स्पीड गियर सिस्टम दिया गया है, जिससे आप रास्ते के हिसाब से गियर बदल सकते हैं। चढ़ाई पर कम मेहनत लगती है और सीधी सड़क पर स्पीड बनाए रखना आसान हो जाता है। Shimano शिफ्टर्स गियर बदलने को स्मूद बनाते हैं, जिससे राइड के दौरान झटका महसूस नहीं होता। फ्रंट सस्पेंशन झटकों को कम करता है, इसलिए गड्ढों वाले रास्ते पर भी आराम बना रहता है। ड्यूल डिस्क ब्रेक हर मौसम में बेहतर कंट्रोल देते हैं, जिससे अचानक रुकने की स्थिति में सुरक्षा बनी रहती है। इसका स्टील फ्रेम मजबूत है और रोजाना इस्तेमाल के साथ ट्रेल राइडिंग के लिए भी टिकाऊ साबित होता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Cradiac Xplorer
    • साइकिल टाइप - माउंटेन बाइक
    • स्पीड नंबर - 7
    • रंग - ब्लैक
    • साइज - 29 इंच
    • आइटम का वजन - 16.68 किलोग्राम

    खूबियां 

    • राइडिंग के दौरान स्मूद गियर सिफ्टिंग के लिए SHIMANO TY EF 500 शिफ्टर
    • 5.5 फीट वाले बंदे के लिए बढ़िया 18.5 इंच फ्रेम साइज

    कमी

    • साइकिल के सस्पेंशन ठीक से काम ना करने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    03
  • XCi Swagger Pro Mountain Bike

    शहरों की सड़को पर रोजान आरामदायक राइड के लिए इस साइकिल में 21 स्पीड Shimano गियर सिस्टम दिया गया है। ज्यादा गियर होने का फायदा यह है कि आप चढ़ाई, ढलान या सीधी सड़क हर जगह अपनी राइड को आसानी से एडजस्ट कर सकते हैं, जिससे कंट्रोल और आराम दोनों बेहतर रहते हैं। इस Mountain Bike में 26 इंच के टायर दिए गए हैं, जो शहर की सड़कों से लेकर हल्के ट्रेल्स तक संतुलन बनाए रखते हैं। फ्रंट सस्पेंशन झटकों को कम करता है, इसलिए खराब रास्ते पर भी राइड ज्यादा आरामदायक लगती है। मैकेनिकल डिस्क ब्रेक हर मौसम में भरोसेमंद ब्रेकिंग देते हैं, जिससे अचानक रुकने पर साइकिल आसानी से कंट्रोल में रहती है। 17 इंच का हल्का लेकिन मजबूत स्टील फ्रेम इसे संभालने में आसान बनाता है, जिससे नए राइडर भी इसे आराम से चला सकते हैं। इसका डिजाइन युवाओं के हिसाब से रखा गया है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - XCi Swagger Pro 
    • साइकिल टाइप - माउंटेन बाइक
    • स्पीड नंबर - 21
    • रंग - ब्लैक ग्रे
    • साइज - 26 इंच
    • आइटम का वजन - 17 किलोग्राम

    खूबियां 

    • ऊबड-खाबड रास्तों या फिर गढ्ढों में आराम के लिए फ्रंट सस्पेंशन सिस्टम
    • हल्के वजन के साथ लंबे चलने वाला स्टील फ्रेम डिजाइन

    कमी

    • साइकिल की परफॉर्मेंस को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    04
  • Geekay Speed 2.0 Multispeed 26T Mountain Bike

    इस गियर साइकिल के 26 इंच चौड़े टायर सड़क पर अच्छा ग्रिप देते हैं, जिससे चलते समय बैलेंस बना रहता है। 21 स्पीड Shimano Tourney गियर सिस्टम अलग-अलग रास्तों पर चलने में काफी मदद करता है। फ्रंट सस्पेंशन 80mm ट्रैवल के साथ आता है, जो गड्ढों और खराब रास्तों के झटकों को कम करता है, इसलिए राइड ज्यादा आरामदायक लगती है। मैकेनिकल डिस्क ब्रेक आगे और पीछे दोनों में दिए गए हैं, जो अचानक रुकने पर बेहतर कंट्रोल देते हैं। 17 इंच का हाई टेंसाइल स्टील फ्रेम मजबूत है और लंबे समय तक टिकता है, जबकि क्विक रिलीज सीट से ऊंचाई आसानी से एडजस्ट की जा सकती है। यह साइकिल स्कूल, ट्यूशन या रोज के छोटे सफर के लिए एक संतुलित विकल्प बनती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Geekay 
    • साइकिल टाइप - माउंटेन बाइक
    • स्पीड नंबर - 21
    • रंग - मेट ब्लैक
    • साइज - 26 इंच
    • आइटम का वजन - 18.50 किलोग्राम

    खूबियां 

    • बिना किसी टूल के साइकिल की सीट एडजस्ट करने की सुविधा
    • 17 इंच फ्रेम साइज के चलते 5.7 फीट से लेकर 6 फीट तक के लोगों के लिए बढ़िया

    कमी

    • साइकिल की बिल्ड क्वालिटी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    05

तुलना: ₹7,000 से ₹10,000 के बीच के में टॉप 5 गियर साइकिल

यहां पर हमने ऊपर बताए गए गियर Bicycle मॉडल्स की अलग-अलग खासियतों के साथ में जानकारी प्रदान की है जिससे आप सभी प्रोडक्ट्स की तुलनात्मक अध्धयन कर सकते हैं और उस हिसाब से सही विकल्प चुन सकते हैं। 

ब्रांड

साइज

स्पीड नंबर

आइटम का वजन

Urban Terrain Galaxy Max

27.5 इंच

7

19 किलोग्राम

CROW - Meridian

29 इंच

7

18 किलोग्राम

Cradiac Xplorer

29 इंच

7

16.68 किलोग्राम

XCi Swagger Pro 

26 इंच

21

17 किलोग्राम

Geekay 

26 इंच

21

18.50 किलोग्राम

ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें फिट-किट का पेज।

लेख लिखते समय यहां बताए गए विकल्पों की कीमत ₹7,000 से लेकर ₹10,000 के अंदर थी। आने वाले समय में कीमत में हुआ कोई भी परिवर्तन पूरी तरह से अमेजन पर चल रहे डिस्काउंट और डील्स पर निर्भर करता है। ग्राहक किसी भी विकल्प का चुनाव करने से पहले एक बार अमेजन पर उनके दाम देख लें।

इन्हें भी पढ़ें :-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या 7 गियर साइकिल रोजाना उपयोग के लिए सही होती हैं?
    +
    हाँ, 7 स्पीड सिस्टम वाली गियर साइकिल को आप शहर की सड़को से लेकर सामान्य रास्तों पर अच्छे से चला सकते हैं।
  • कौन-सा फ्रेम ज्यादा टिकाऊ होता है?
    +
    साइकिल के स्टील फ्रेम बॉडी ज्यादा मजबूत और लंबे समय तक चलने वाली मानी जाती है, खासकर कच्चे रास्तों के लिए।
  • गियर साइकिल का फायदा क्या होता है?
    +
    गियर सिस्टम वाली साइकिल से राइडिंग आसान हो जाती है और आप रास्ते के अनुसार शरीर की क्षमता को नियंत्रित कर सकते हैं।