होम वर्कआउट के लिए ₹10,000 के अंदर Gym Cycle: इन 5 प्रिमियम मॉडल्स के साथ रहें फिट

₹10,000 के अंदर मिलने वाली Gym Cycle किफायती और उपयोगी फिटनेस मशीन मानी जाती हैं। एडजस्टेबल रेसिस्टेंस, LCD डिस्प्ले और मजबूत बिल्ड क्वालिटी के साथ ये कार्डियो वर्कआउट के लिए उपयुक्त होती हैं और घर पर फिटनेस बनाए रखने में मदद करती हैं।
₹10,000 के अंदर जिम साइकल
₹10,000 के अंदर जिम साइकल

घर पर फिटनेस बनाए रखने के लिए जिम साइकल एक सुविधाजनक और किफायती विकल्प बन चुकी है, खासकर उन लोगों के लिए जो जिम नहीं जा पाते। ₹10,000 के अंदर मिलने वाली Gym Cycles आमतौर पर बेसिक लेकिन जरूरी फीचर्स के साथ आती हैं, जो रोजमर्रा के वर्कआउट के लिए पर्याप्त होती हैं। इन साइकल में एडजस्टेबल रेसिस्टेंस, आरामदायक सीट और LCD डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिलते हैं, जिससे यूजर अपने वर्कआउट को ट्रैक कर सकते हैं। कई मॉडल्स में एयर बाइक या स्पिन बाइक डिजाइन होता है, जो लो इम्पैक्ट कार्डियो वर्कआउट प्रदान करते हैं और जोड़ों पर कम दबाव डालते हैं। इसके अलावा मजबूत फ्रेम और 100 से 120 किलो तक की वेट कैपेसिटी वाले मॉडल्स भी इस बजट में उपलब्ध होते हैं। कहीं भी फिट हो जाने वाला डिजाइन और आसान असेंबली के कारण इन्हें छोटे घरों में भी आसानी से रखा जा सकता है। ये सभी फीचर्स मिलकर इन्हें Home Workout के लिए एक व्यावहारिक विकल्प बनाते हैं।

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।

नीचे देखें अमेजन पर उपलब्ध 5 बढ़िया जिम साइकल मॉडल्स और जानें विस्तार से।



जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Lifelong Fit Pro Spin Fitness Bike

    घर पर कार्डियो, वज़न घटाने और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग जैसी कसरत करने के लिए यह साइकिल बढ़िया विकल्प हो सकती है। इसमें 6 किलो का मजबूत फ्लाईव्हील है, जिससे पैडल चलाते समय मूवमेंट स्मूद रहता है और एक्सरसाइज स्थिर बनती है। यह बेल्ट से चलने वाली साइकिल है, इसलिए चलाने पर आवाज़ कम होती है और यह लंबे समय तक चलती है। इस Lifelong साइकिल के हैंडल पर फोम ग्रिप के साथ हार्ट रेट सेंसर भी लगा है, जिससे आप कसरत के दौरान अपनी दिल की धड़कन पर नज़र रख सकते हैं। इसकी सीट को चार तरह से एडजस्ट किया जा सकता है, जिससे अलग-अलग हाइट वाले लोगों को आरामदेह फिटिंग मिलती है। इसमें फ्रिक्शन रेजिस्टेंस नॉब है, जिससे आप रेजिस्टेंस को आसानी से बढ़ा या घटा सकते हैं। LCD डिस्प्ले पर आप समय, स्पीड, दूरी, कैलोरी और हार्ट रेट जैसी जानकारी देख सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड - Lifelong LLF45 Fit Pro
    • स्पेशल फीचर - एडजस्टेबल
    • कलर - ब्लैक
    • साइकिल का वजन - 12 किलोग्राम
    • मटेरियल - अलॉय स्टील
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 25D x 101W x 82H

    खूबियां

    • पैडल चलाते समय स्मूद मूवमेंट बनाए रखने के लिए 6 किलो का मजबूत फ्लाईव्हील
    • वर्कआउट के दौरान दिल की धड़कन पर नजर रखने के लिए फोम ग्रिप हैंडल पर लगा हार्ट रेट सेंसर

    कमी

    • साइकिल की सीट कम्फर्टेबल ना होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    01
  • Sparnod SAB-05 Air Bike Exercise Cycle for Home Gym

    अगर आपका लाइफस्टाइल थोड़ी बिजी है और फिटनेस पर ध्यान नहीं दे पाते हैं, तो यह साइकिल घर पर ही फुल बॉडी वर्कआउट के लिए एक बढ़िया विकल्प है। इसमें ड्यूल एक्शन वाले मूविंग हैंडल दिए गए हैं, जिससे आपके हाथ और पैर एक साथ एक्सरसाइज करते हैं और फैट जल्दी बर्न होता है। अगर आप चाहें, तो हैंडल को फिक्स करके सिर्फ पैरों की कसरत भी कर सकते हैं। इस Gym Cycle की सीट और बैक सपोर्ट काफी आरामदायक हैं, जो आपका पोस्चर सही रखते हैं और कमर पर जोर कम डालते हैं। इसलिए, इसे बिगिनर्स या हल्के वर्कआउट वाले लोग भी आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। रेजिस्टेंस नॉब की मदद से आप अपनी फिटनेस लेवल के हिसाब से वर्कआउट की स्पीड को बढ़ा या घटा सकते हैं। इसमें एक एलसीडी डिस्प्ले भी है, जिस पर आप देख सकते हैं कि आपने कितना समय, कितनी स्पीड से, कितनी दूरी तय की और कितनी कैलोरी बर्न की।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड - Sparnod SAB-05 Air
    • स्पेशल फीचर - एडजस्टेबल
    • कलर - ब्लैक
    • साइकिल का वजन - 18 किलोग्राम
    • मटेरियल - अलॉय स्टील
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 94D x 22.5W x 62H

    खूबियां

    • हाथ और पैरों की एक साथ एक्सरसाइज करने के लिए ड्यूल एक्शन मूविंग हैंडल
    • सही पोस्चर बनाए रखने के लिए गद्देदार सीट और बैक सपोर्ट

    कमी

    • साइकिल को लेकर अभी तक कोई शिकायत नही है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • PowerMax Fitness BU-201 Dual Action Air Bike

    जिम जाने की ज़रूरत नहीं, इस साइकल से आप घर पर ही कार्डियो और हल्की-फुल्की एक्सरसाइज आराम से कर सकते हैं। इसकी सीट बड़ी है, गद्देदार है और एडजस्ट भी हो जाती है, इसलिए लंबी एक्सरसाइज में भी थकान कम लगती है। इसका मजबूत स्टील फ्रेम 120 किलो तक वज़न आसानी से संभाल लेता है। इसमें मूविंग हैंडल दिए गए हैं, जो आपके हाथों और पैरों दोनों की एक्सरसाइज में मदद करते हैं। हैंडल पर फोम ग्रिप है, जिससे पकड़ अच्छी रहती है और हाथों पर ज़ोर नहीं पड़ता। पैडल फिसलते नहीं हैं और पैर फँसाने वाले स्ट्रैप्स भी एडजस्ट हो जाते हैं, जिससे पैर सुरक्षित रहते हैं। इस PowerMax साइकिल के LCD डिस्प्ले पर आप टाइम, दूरी, स्पीड और कितनी कैलोरी खर्च हुई, सब आसानी से देख सकते हैं। और हाँ, बेल्ट ड्राइव सिस्टम की वजह से पैडलिंग बहुत स्मूद होती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड - PowerMax Fitness BU-201
    • स्पेशल फीचर - एडजस्टेबल सीट
    • कलर - ब्लैक
    • साइकिल का वजन - 18.5 किलोग्राम
    • मटेरियल - अलॉय स्टील
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 48.3D x 104.1W x 116.8H

    खूबियां

    • 120 किलोग्राम तक वजन को आसानी से संभालने के लिए मजबूत स्टील फ्रेम
    • साइकलिंग के दौरान पैरों को सुरक्षित रखने के लिए नॉन स्लिप पैडल और एडजस्ट होने वाले फुट स्ट्रैप

    कमी

    • साइकिल की बिल्ड क्वालिटी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    03
  • Reach AB 110 Upright Air Bike with Moving/Stationary Handle

    घर पर रोज कार्डियो और फुल बॉडी वर्कआउट करने के लिए इस साइकिल का मजबूत स्टील फ्रेम काफी टिकाऊ है। इसका छोटा साइज़ इसे छोटे घरों के लिए भी बढ़िया बनाता है और इसे असेंबल करना आसान है। इस Gym Cardio Cycle में हिलने वाले और फिक्स दोनों तरह के हैंडल हैं, जिससे आपके हाथ और पैर एक साथ कसरत करते हैं और पूरी बॉडी की एक्सरसाइज हो जाती है। इसमें बेल्ट रेजिस्टेंस सिस्टम है जो चुपचाप काम करता है और पैडलिंग को स्मूद बनाता है, जिससे कम आवाज़ में अच्छा वर्कआउट मिलता है। इसकी एडजस्ट होने वाली गद्देदार सीट अलग-अलग हाइट वाले लोगों को आराम देती है। आप डिजिटल मीटर पर अपनी स्पीड, टाइम और कितनी कैलोरी खर्च हुई, यह सब देख सकते हैं, जिससे आपकी प्रोग्रेस पर नज़र रखना आसान होता है। यह बाइक 110 किलो तक वजन संभाल सकती है और घर पर आपको फिट रहने में मदद करती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड - Reach AB 110
    • स्पेशल फीचर - एडजस्टेबल
    • कलर - ब्लैक
    • साइकिल का वजन - 19 किलोग्राम
    • मटेरियल - अलॉय स्टील
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 53.5D x 157.5W x 234H

    खूबियां

    • हाथों और पैरों की कसरत एक साथ करने के लिए मूविंग और स्टेशनेरी हैंडल
    • अलग-अलग हाइट के यूजर्स के लिए एडजस्ट होने वाली गद्देदार सीट

    कमी

    • डिलीवरी के समय साइकिल के पार्ट्स टूटे हुए होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    04
  • Lifelong Fit Pro Spin Fitness Bike with 7Kg Flywheel

    यह साइकल काफी मजबूत है क्योंकि इसका फ्रेम टिकाऊ स्टील का बना है, पर यह हल्का भी है। यह 120 किलो तक वजन आसानी से झेल सकती है। इसकी सीट बड़ी और गद्देदार है, जिसे आप अपनी सुविधा के अनुसार एडजस्ट कर सकते हैं, ताकि लंबे समय तक एक्सरसाइज करने में आराम मिले। Lifelong की इस साइकल में 7 किलो का फ्लायव्हील लगा है, जो पैडल मारते समय संतुलन बनाए रखता है और आपकी कसरत को आरामदायक बनाता है। आप अपनी फिटनेस के हिसाब से एक्सरसाइज की तीव्रता को एडजस्ट कर सकते हैं। हैंडल पर हार्ट रेट सेंसर दिया गया है, जो कसरत करते समय आपकी धड़कन पर नज़र रखता है। इसमें बेल्ट ड्राइव सिस्टम और नॉइज़ रिडक्शन कवर है, इसलिए यह साइकल बहुत कम आवाज़ करती है। एक एलसीडी स्क्रीन भी है जिस पर आप समय, दूरी, स्पीड, कैलोरी और हार्ट रेट जैसी ज़रूरी जानकारी देख सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड - Lifelong Fit Pro {LLSBB50}
    • स्पेशल फीचर - एडजस्टेबल रस्सिटेंस लेवल
    • कलर - जेट ब्लैक
    • साइकिल का वजन - 18 किलोग्राम
    • मटेरियल - अलॉय स्टील
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 93D x 48W x 112H

    खूबियां

    • लंबे समय तक आरामदायक बैठने का अनुभव देने के लिए एडजस्ट होने वाली कुशन सीट
    • फिटनेस के हिसाब से एक्सरसाइज की तीव्रता तय करने के लिए एडजस्टेबल रस्सिटेंस

    कमी

    • साइकिल की सीट कम्फर्टेबल ना होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    05

तुलना: ₹10,000 के अंदर जिम साइकिल मॉडल्स

ब्रांड

वजन 

फीचर्स

Lifelong LLF45 Fit Pro

18 किलोग्राम

मजबूत फ्लाईव्हील, बाइक बेल्ट ड्रिवन सिस्टम, हार्ट रेट सेंसर, फ्रिक्शन रेजिस्टेंस नॉब

Sparnod SAB-05 Air

18 किलोग्राम

ड्यूल एक्शन मूविंग हैंडल, बैक सपोर्ट, रेजिस्टेंस नॉब, 

PowerMax Fitness BU-201

18.5 किलोग्राम

मजबूत स्टील फ्रेम, हैंडल पर फोम ग्रिप, नॉन स्लिप पैडल, बेल्ट ड्राइव सिस्टम

Reach AB 110

19 किलोग्राम

मूविंग और स्टेशनेरी हैंडल, बेल्ट रेजिस्टेंस सिस्टम, डिजिटल मीटर 

Lifelong Fit Pro {LLSBB50}

18 किलोग्राम

कुशन सीट, एडजस्टेबल रस्सिटेंस, हार्ट रेट सेंसर, एलसीडी स्क्रीन

ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें फिट-किट का पेज।

इन्हें भी पढ़ें :-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या ₹10,000 के अंदर जिम साइकल्स अच्छे वर्कआउट के लिए सही होती हैं?
    +
    हां, इस बजट में मिलने वाली साइकल लो इम्पैक्ट कार्डियो वर्कआउट देती हैं और नियमित उपयोग से फिटनेस बनाए रखने में मदद करती हैं।
  • जिम साइकल में कौन-से फीचर्स जरूरी होते हैं?
    +
    एडजस्टेबल रेसिस्टेंस, आरामदायक सीट, मजबूत फ्रेम और LCD डिस्प्ले जैसे फीचर्स उपयोगी माने जाते हैं।
  • क्या जिम साइकल्स छोटे घरों के लिए सही होती हैं?
    +
    हां, कॉम्पैक्ट डिजाइन और आसान सेटअप के कारण ये साइकल छोटे स्पेस में भी आसानी से उपयोग की जा सकती हैं।