Gym के लिए किस प्रकार का Protein Shaker रहेगा बढ़िया? स्मूद मिक्सिंग के लिए चुनें सही विकल्प

जिम के लिए सही Shaker चुनना मटेरियल और मिक्सिंग सिस्टम पर निर्भर करता है। स्टील के बने शेकर टिकाऊ और साफ रखने में आसान होते हैं, जबकि मिक्सिंग बॉल या मेश डिजाइन शेक को स्मूद बनाते हैं और लंप्स को कम करते हैं।
जिम के लिए किस प्रकार का शेकर रहेगा बढ़िया? जानें यहां
जिम के लिए किस प्रकार का शेकर रहेगा बढ़िया? जानें यहां

जिम में प्रोटीन शेक पीने के लिए सही शेकर चुनना उतना ही जरूरी होता है जितना सही सप्लीमेंट चुनना। अलग-अलग प्रकार के शेकर में मटेरियल, डिजाइन और मिक्सिंग तकनीक का फर्क होता है, जो उपयोग के अनुभव को प्रभावित करता है। आमतौर पर Protein Shaker में अंदर एक मिक्सिंग बॉल या व्हिस्क दी जाती है, जो पाउडर को अच्छे से घोलकर स्मूद ड्रिंक बनाने में मदद करती है। मटेरियल के आधार पर प्लास्टिक और स्टील शेकर्स सबसे आम होते हैं। स्टेनलेस Steel Shaker टिकाऊ होते हैं, उनमें गंदी स्मैल नही आती और साफ करना आसान होता है, जबकि प्लास्टिक शेकर हल्के और किफायती होते हैं। इसके अलावा कुछ शेकर्स में स्ट्रेनर या मेश डिजाइन भी मिलता है, जो लंप्स को कम करने में मदद करता है और मिक्सिंग को बेहतर बनाता है। 

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।

नीचे देखें अमेजन पर उपलब्ध 5 बढ़िया प्रकार के शेकर विकल्प और जानें विस्तार से।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • BlenderBottle Classic V2 Shaker Bottle

    जिम के बाद स्मूद प्रोटीन शेक बनाना हो तो यह शेकर काफी काम का साबित हो सकता है। इसकी कुल क्षमता 28 ounce है, जिससे एक बार में अच्छा खासा ड्रिंक तैयार किया जा सकता है। इसमें स्टेनलेस स्टील का BlenderBall व्हिस्क दिया गया है, जो पाउडर को अच्छी तरह मिक्स करता है और गांठें नहीं बनने देता। इसका मुंह चौड़ा है, इसलिए पाउडर और पानी डालना आसान रहता है। नीचे गोल डिजाइन होने से मिक्सिंग और बेहतर हो जाती है। इसका ढक्कन कसकर बंद होता है, जिससे लीक होने की चिंता नहीं रहती। ऊपर लूप दिया गया है, जिससे इसे पकड़ना या बैग में टांगना आसान होता है। इसे साफ करना भी आसान है और यह BPA फ्री प्लास्टिक से बना है।

    01
  • Ice Shaker Stainless Steel Insulated Water Bottle

    अगर आप ऐसा शेकर चाहते हैं जो ठंडा भी रखे और मजबूत भी हो, तो यह स्टेनलेस स्टील शेकर्स काफी अलग लगता है। इस Gym Shaker में डबल वॉल इंसुलेशन दिया गया है, जिससे ड्रिंक लंबे समय तक ठंडी रहती है, यहां तक कि कई घंटों तक। इसमें खास ट्विस्ट ऑन मिक्सिंग सिस्टम है, इसलिए अलग से बॉल डालने की जरूरत नहीं पड़ती और शेक स्मूद बनता है। इसका स्टील बॉडी गंदगी और दाग पकड़ने से बचाता है, जिससे इसे लंबे समय तक साफ रखना आसान रहता है। नीचे सिलिकॉन बेस दिया गया है, जिससे यह फिसलता नहीं और रखने पर आवाज भी कम करता है।

    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • VOLTRX Electric Protein Shake Mixer

    हाथ से शेक बनाना झंझट लगता है तो यह इलेक्ट्रिक शेकर काम आसान कर देता है। इसमें एक बटन दबाते ही मिक्सिंग शुरू हो जाती है और करीब 30 सेकंड में शेक तैयार हो जाता है, वह भी बिना किसी लंम्पस के। इसका मोटर सिस्टम पानी और प्रोटीन पाउडर को अच्छी तरह घोल देता है, जिससे ड्रिंक स्मूद बनता है। यह USB C से चार्ज होता है और एक बार चार्ज करने पर कई बार इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका डिजाइन ऐसा है कि साफ करना भी आसान रहता है। ढक्कन अच्छी तरह बंद होता है, जिससे लीक की चिंता नहीं रहती। इसका 700 मिलीलीटर साइज जिम या बाहर ले जाने के लिए सही लगता है।

    03
  • Helimix 1.5 Vortex Blender Shaker Bottle 20oz

    शेक बनाते समय बॉल या व्हिस्क ढूंढने की जरूरत न पड़े, यही इसकी सबसे खास बात है। इस Protein Shaker में खास वॉर्टेक्स डिजाइन दिया गया है, जो बिना किसी अतिरिक्त पार्ट के पाउडर को अच्छी तरह मिक्स कर देता है और ड्रिंक स्मूद बनाता है। इस Shaker Bottle का 20oz साइज रोजाना के प्रोटीन या प्री वर्कआउट के लिए सही रहता है। मजबूत ट्राइटन प्लास्टिक से बना होने के कारण यह टूटने से बचता है, जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल आसान रहता है। इसे साफ करना भी आसान है और डिशवॉशर में रखा जा सकता है। ढक्कन अच्छी तरह बंद होता है, इसलिए लीक की चिंता नहीं रहती और ऊपर दिया गया लूप इसे साथ ले जाने में मदद करता है।

    04
  • Boldfit Gym Shaker Pro Cyclone Shaker Bottle 500ml

    जिम में जल्दी और बिना झंझट शेक तैयार करना है तो यह 500ml शेकर्स काफी काम का साबित होता है। इसमें अंदर साइक्लोन डिजाइन दिया गया है, जो ब्लेड की तरह काम करता है और पाउडर को अच्छे से घोलकर स्मूद ड्रिंक बनाता है। इसका ढक्कन मजबूत स्क्रू लॉक के साथ आता है, इसलिए लीक या गिरने की चिंता नहीं रहती। इसमें एक अतिरिक्त कम्पार्टमेंट भी मिलता है, जहां आप प्रोटीन पाउडर या कैप्सूल अलग से रख सकते हैं। BPA फ्री मटेरियल होने की वजह से यह सुरक्षित है और रोजाना इस्तेमाल के लिए सही रहता है। इसका हल्का और कॉम्पैक्ट डिजाइन इसे जिम बैग में आसानी से ले जाने लायक बनाता है।

    05

ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें फिट-किट का पेज।

निष्कर्ष :-

यहां हमने अलग-अलग तरह के प्रोटीन शेकर के बारे में पूरी जानकारी दी है। इनमें प्लास्टिक और स्टेनलेस स्टील के शेकर शामिल हैं। आपके लिए कौन-सा शेकर सबसे अच्छा रहेगा, यह बताना थोड़ा मुश्किल है, यह आपकी ज़रूरतों और बजट पर निर्भर करता है। हमने 5 अच्छे विकल्प बताए हैं जिनमें से आप चुन सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें :-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • जिम के लिए कौन-सा शेकर सबसे बेहतर माना जाता है?
    +
    स्टेनलेस स्टील शेकर्स अधिक टिकाऊ, साफ रखने में आसान और गंध रहित होते हैं, इसलिए इन्हें बेहतर विकल्प माना जाता है।
  • शेकर्स में मिक्सिंग बॉल का क्या काम होता है?
    +
    मिक्सिंग बॉल पाउडर को अच्छे से घोलती है और लंप्स को खत्म करके स्मूद शेक बनाने में मदद करती है।
  • प्लास्टिक और स्टील शेकर में क्या अंतर होता है?
    +
    प्लास्टिक शेकर्स हल्के और किफायती होते हैं, जबकि स्टील शेकर्स ज्यादा टिकाऊ, सुरक्षित और लंबे समय तक उपयोग के लिए बेहतर माने जाते हैं।