घर पर नियमित वर्कआउट करना अब काफी आसान हो गया है, खासकर जब आप एक्सरसाइज बाइक का इस्तेमाल करते हैं। ये बाइक आपके कार्डियो वर्कआउट को ज्यादा असरदार बनाती हैं और कैलोरी बर्न में मदद करती हैं, जिससे वजन कंट्रोल करने और स्टैमिना बढ़ाने में मदद मिल सकती है। अलग-अलग प्रकार की Exercise Bikes जैसे एयर बाइक, अपराइट बाइक और स्पिन बाइक आपको अपने फिटनेस लेवल और रोज़मर्रा की जरूरतों के अनुसार विकल्प देती हैं। एयर बाइक मॉडल में मूविंग हैंडल होते हैं, जो सिर्फ पैडलिंग ही नहीं बल्कि ऊपरी शरीर को भी एक्टिव रखते हैं और पूरे शरीर के वर्कआउट को बेहतर बनाते हैं। वहीं अपराइट और स्पिन बाइक्स में एडजस्टेबल रस्सिटेंट और कुशन्ड सीट जैसी बहुत-सी सुविधाएं मिलती हैं, जिससे घर पर रोजाना का वर्कआउट आरामदायक और प्रभावी बनता है।
नीचे देखें अमेजन पर उपलब्ध होम वर्कआउट के लिए 5 बढ़िया एक्सरसाइज बाइक।
PowerMax Fitness BU-201 Dual Action Air Bike
मजबूत स्टील फ्रेम के साथ यह एक्सरसाइज साइकिल लंबे समय तक टिकाऊ प्रदर्शन देने के लिए बनाई गई है। इसकी ड्यूल एक्शन डिज़ाइन में चलने वाले हैंडल्स और पैडल एक साथ काम करते हैं, जिससे पूरे शरीर की कसरत हो जाती है । 120 किलो तक वजन उठाने की क्षमता इसे अलग-अलग उम्र के लोगों के लिए उपयुक्त बनाता है। आराम को ध्यान में रखते हुए इसमें कुशन सीट दी गई है, जिससे लंबी एक्सरसाइज के दौरान भी असुविधा नहीं होती। हैंडल पर हाई डेंसिटी फोम ग्रिप है, जो पकड़ को मजबूत बनाती है और हाथों में दर्द कम करती है। एंटी स्किड पैडल और एडजस्टेबल फुट स्ट्रैप पैरों को सुरक्षित रखते हैं। बेल्ट ड्राइव रेजिस्टेंस सिस्टम कम शोर के साथ में स्मूथ पैडलिंग देता है। LED डिस्प्ले पर आप समय, दूरी, स्पीड और कैलोरी जैसी जानकारी आसानी से देख सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - PowerMax Fitness BU-201
- स्पेशल फीचर - एडजस्टेबल सीट
- कलर - ब्लैक
- साइकिल का वजन - 18.5 किलोग्राम
- मटेरियल - अलॉय स्टील
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 48.3D x 104.1W x 116.8H
खूबियां
- 120 किलोग्राम तक वजन को आसानी से संभालने के लिए मजबूत स्टील फ्रेम
- साइकलिंग के दौरान पैरों को सुरक्षित रखने के लिए नॉन स्लिप पैडल और एडजस्ट होने वाले फुट स्ट्रैप
कमी
- साइकिल की बिल्ड क्वालिटी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
01
Reach AB 110 Upright Air Bike with Moving/Stationary Handle
घर पर रोजाना कार्डियो और एक्सरसाइज करने के लिए यह एयर बाइक बढ़िया विकल्प हो सकती है। इसका कॉम्पैक्ट आकार छोटे कमरों में भी आसानी से फिट हो जाता है और इसे जोड़ना भी आसान है। इसमें चलने और स्थिर दोनों तरह के हैंडल दिए गए हैं, जिससे हाथ और पैरों की एक साथ कसरत हो सकती है। इस Gym Cycle के अलग-अलग रेजिस्टेंस लेवल आपको हल्की या तेज कसरत चुनने की सुविधा देते हैं। गद्देदार सीट हर तरह के यूजर के लिए आरामदायक रहती है। नॉब बेस्ड रेजिस्टेंस सिस्टम स्मूथ तरीके से काम करता है, जबकि डिजिटल मीटर पर आप समय, स्पीड और कैलोरी की जानकारी देख सकते हैं। 110 किलो तक का अधिकतम वजन क्षमता इसे परिवार के अधिकतर सदस्यों के लिए उपयुक्त बनाती है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Reach AB 110
- स्पेशल फीचर - एडजस्टेबल
- कलर - ब्लैक
- साइकिल का वजन - 19 किलोग्राम
- मटेरियल - अलॉय स्टील
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 53.5D x 157.5W x 234H
खूबियां
- हाथों और पैरों की कसरत एक साथ करने के लिए मूविंग और स्टेशनेरी हैंडल
- अलग-अलग हाइट के यूजर्स के लिए एडजस्ट होने वाली गद्देदार सीट
कमी
- डिलीवरी के समय साइकिल के पार्ट्स टूटे हुए होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Lifelong Fit Pro Spin Fitness Bike
घर पर पसीना बहाने और फिट रहने के लिए यह स्पिन फिटनेस बाइक खासतौर से डिजाइन की गई है। इसमें 6 से 8 किलो का मजबूत फ्लाईव्हील दिया गया है, जो पैडलिंग के दौरान आसान मूवमेंट बनाए रखता है। भारी फ्लाईव्हील की वजह से गति स्थिर रहती है और एक्सरसाइज का अनुभव अधिक प्रभावी बनता है। इसमें बेल्ट ड्राइव सिस्टम लगा है, जो कम शोर के साथ आरामदायक राइड देता है। माइक्रो एडजस्टेबल रेजिस्टेंस की मदद से आप अपनी जरूरत के अनुसार स्पीड पावर को चुन सकते हैं। फोम ग्रिप हैंडल के साथ हार्ट रेट सेंसर दिया गया है, जिससे आप कसरत के दौरान अपनी धड़कन पर नजर रख सकते हैं। LCD मॉनिटर पर स्पीड, समय, दूरी, कैलोरी और हार्ट रेट की जानकारी दिखाता है। यह बाइक 120 किलो तक वजन उठा सकती है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Lifelong LLF45 Fit Pro
- स्पेशल फीचर - एडजस्टेबल
- कलर - ब्लैक
- साइकिल का वजन - 12 किलोग्राम
- मटेरियल - अलॉय स्टील
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 25D x 101W x 82H
खूबियां
- पैडल चलाते समय स्मूद मूवमेंट बनाए रखने के लिए 6 किलो का मजबूत फ्लाईव्हील
- वर्कआउट के दौरान दिल की धड़कन पर नजर रखने के लिए फोम ग्रिप हैंडल पर लगा हार्ट रेट सेंसर
कमी
- साइकिल की सीट कम्फर्टेबल ना होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
03
Sparnod SAB-05 Air Bike Exercise Cycle for Home Gym
घर पर आराम से पूरा शरीर फिट रखना चाहते हैं तो यह एयर बाइक आपके लिए उपयोगी विकल्प हो सकती है। इसमें ड्यूल एक्शन मूविंग हैंडल दिए गए हैं, जो पैरों के साथ-साथ हाथों की भी एक्सरसाइज कराते हैं। वहीं आप चाहें तो हैंडल को स्थिर करके केवल पैरों की कसरत भी कर सकते हैं। इस Cycling Machine में कुशन वाली एडजस्टेबल सीट और मजबूत बैक सपोर्ट दिया गया है, जो सही पोश्चर बनाए रखने में मदद करता है और कमर पर दबाव कम करता है। रेजिस्टेंस नॉब को घुमाकर आप कसरत की तीव्रता अपने स्तर के अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं। एंटी-स्लिप पैडल और एडजस्टेबल फुट स्ट्रैप इसे सुरक्षित और स्थिर बनाते हैं। एलसीडी मॉनिटर समय, गति, दूरी और कैलोरी की जानकारी दिखाता है।
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Sparnod SAB-05 Air
- स्पेशल फीचर - एडजस्टेबल
- कलर - ब्लैक
- साइकिल का वजन - 18 किलोग्राम
- मटेरियल - अलॉय स्टील
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 94D x 22.5W x 62H
खूबियां
- हाथ और पैरों की एक साथ एक्सरसाइज करने के लिए ड्यूल एक्शन मूविंग हैंडल
- सही पोस्चर बनाए रखने के लिए गद्देदार सीट और बैक सपोर्ट
कमी
- साइकिल को लेकर अभी तक कोई शिकायत नही है।
04
Lifelong Fit Pro Spin Fitness Bike with 7Kg Flywheel
120 किलो तक वजन उठाने की क्षमता के साथ यह नियमित घरेलू कसरत के लिए बढ़िया फिटनेस साइकिल है। इसमें 7 किलो का मजबूत फ्लायव्हील दिया गया है, जो पैडलिंग के दौरान संतुलन बनाए रखता है और राइड को स्थिर व स्मूद बनाता है। इससे लंबी कसरत के दौरान भी स्पीड और कंट्रोल बेहतर रहता है। Lifelong साइकिल में एडजस्टेबल रेजिस्टेंस की मदद से आप अपनी जरूरत के अनुसार हल्की या तेज कसरत चुन सकते हैं। चलाने की दूरी, वर्कआउट का समय और हार्ट रेट देखने के लिए मॉनिटर दिया गया है। हैंडल पर लगा हार्ट रेट सेंसर वर्कआउट के दौरान दिल की धड़कन पर नजर रखने में मदद करता है। फोम ग्रिप हैंडल लंबे समय तक पकड़ने में आराम देता है। बेल्ट ड्राइव सिस्टम शोर कम करता है और साइलेंट एक्सरसाइज का अनुभव देता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Lifelong Fit Pro {LLSBB50}
- स्पेशल फीचर - एडजस्टेबल रेस्सिटेंस लेवल
- कलर - जेट ब्लैक
- साइकिल का वजन - 18 किलोग्राम
- मटेरियल - अलॉय स्टील
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 93D x 48W x 112H
खूबियां
- लंबे समय तक आरामदायक बैठने का अनुभव देने के लिए एडजस्ट होने वाली कुशन सीट
- फिटनेस के हिसाब से एक्सरसाइज की तीव्रता तय करने के लिए एडजस्टेबल रस्सिटेंस
कमी
- साइकिल की सीट कम्फर्टेबल ना होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
05
तुलना: होम वर्कआउट के लिए टॉप 5 एक्सरसाइज बाइक
यहां पर हमने ऊपर बताए होम Workout के लिए 5 बढ़िया एक्सरसाइज साइकल्स की फीचर्स के साथ में तुलनात्मक जानकारी दी है, जिससे आप अलग-अलग ब्रांड और प्रोडक्ट्स की फीचर्स करके बढ़िया विकल्प चुन सकते हैं।
ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें फिट-किट का पेज।
इन्हें भी पढ़ें :-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।