₹20,000 से कम कीमत में आने वाली ये माउंटेन बाइक शहरी सड़कों से लेकर ऊबड-खाबड़ रास्तों के लिए रहेंगी बढ़िया

₹20,000 से कम में अब ऐसी माउंटेन बाइक मिल रही हैं जिनमें अच्छे सस्पेंशन, डिस्क ब्रेक और कई गियर दिए गए हैं। आजकल लोग सिर्फ स्टाइलिश दिखने वाली साइकिल ही नहीं, बल्कि आरामदायक और लंबे समय तक चलने वाले विकल्पों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
₹20,000 से कम में बढ़िया माउंटेन बाइक
₹20,000 से कम में बढ़िया माउंटेन बाइक

माउंटेन बाइक अब केवल ऊबड़-खाबड़ रास्तों के लिए ही नहीं, बल्कि शहर में चलाने और फिट रहने के लिए भी काफी पसंद की जा रही हैं। ₹20,000 के बजट में आने वाली MTB में फ्रंट सस्पेंशन और चौड़े टायर मिल जाते हैं, जो खराब सड़कों पर भी साइकिल को स्थिर रखते हैं। भारत में Firefox जैसा साइकिल ब्रांड अपने एल्युमीनियम फ्रेम और Shimano गियर सेटअप के लिए जाना जाता है। वहीं Ninety One अपने स्टाइलिश डिजाइन और किफायती साइकिलों की वजह से लोकप्रिय है। Hero और Hercules अपनी टिकाऊ बॉडी और रोजाना इस्तेमाल होने वाली मजबूत साइकिलों के लिए पहचाने जाते हैं। आजकल 27.5 इंच और 29 इंच के पहियों वाली साइकिलों का चलन ज्यादा है क्योंकि ये ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर बेहतर पकड़ देती हैं। अगर आप साइकिल का इस्तेमाल ऑफिस जाने और कभी-कभी शौक के लिए करना चाहते हैं, तो सिर्फ लुक ही नहीं, बल्कि आरामदायक फ्रेम और अच्छे ब्रेक पर ध्यान देना जरूरी है।

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।

नीचे देखें अमेजन पर उपलब्ध 5 बढ़िया माउंटेन बाइक मॉडल्स और जानें विस्तार से।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Hero Enzo 29T Mountain Geared Bicycle

    यह साइकिल ऊबड़-खाबड़ रास्तों और रोजाना चलाने दोनों के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती है। 29 इंच के बड़े टायर सड़क पर बेहतर पकड़ बनाने में मदद करते हैं, जिससे लंबे रास्तों पर राइड करना थोड़ा ज़्यादा स्थिर महसूस होता है। इस Hero साइकिल में 21-स्पीड गियर सिस्टम दिया गया है, जिसकी मदद से चढ़ाई, खराब रास्ते या तेज़ राइडिंग के दौरान ज़रूरत के हिसाब से गियर बदले जा सकते हैं। 18 इंच का फ्रेम बड़े लोगों के लिए उपयुक्त रहता है और इसका Mountain Bike डिज़ाइन एक स्पोर्टी लुक देने की कोशिश करता है। नीला और ग्रे रंग का मेल इसे थोड़ा ज़्यादा आकर्षक बनाता है। चौड़े टायर और मज़बूत फ्रेम की वजह से इस माउंटेन साइकिल को शहर की सड़कों के साथ-साथ हल्के कच्चे रास्तों पर भी इस्तेमाल करने के लिए बढिया विकल्प बनाता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Hero Enzo 29T
    • साइकिल टाइप - माउंटेन बाइक
    • स्पीड नंबर - 21
    • रंग - ब्लू-ग्रे
    • फ्रेम साइज - 18 इंच
    • आइटम का वजन - 17 किलोग्राम

    खूबियां 

    • ब्लू और ग्रे रंग के साथ में थोडा स्पोर्टी लुक
    • चढ़ाई से लेकर खराब रास्तों पर चलाने के लिए 21-स्पीड गियर सिस्टम

    कमी

    • साइकिल को लेकर अमेजन के अभी किसी यूजर को कोई शिकायत नही है।
    01
  • FIREFOX Tremor X 29D 21 Gear Mountain Bicycle

    शहर की सड़कों से लेकर हल्के खराब रास्तों तक चलाने वालों के लिए इस माउंटेन साइकिल में 29 इंच के बड़े टायर मिलते हैं। जो सड़क पर बेहतर संतुलन और पकड़ बनाए रखने में मदद करता है। इस FIREFOX साइकिल में 21 स्पीड Shimano गियर सिस्टम दिए गए हैं, जिनकी मदद से चढ़ाई, तेज रास्ते या ऊबड़-खाबड़ सतह पर सवारी को जरूरत के हिसाब से आसान बनाया जा सकता है। गियर बदलना काफी आसान महसूस हो सकता है, जिससे लगातार पैडल मारने में कम थकान लग सकती है। 60mm फ्रंट सस्पेंशन खराब रास्तों के झटकों को थोड़ा कम करने में मदद करता है। इससे लंबे समय तक राइड करने पर हाथों और कंधों पर दबाव थोड़ा कम महसूस होता है। डिस्क ब्रेक, ब्रेक लगाने के दौरान बेहतर पकड़ देने की कोशिश करते हैं, इसलिए अचानक रुकने की जरूरत पड़ने पर ज्यादा कंट्रोल मिलता है। 18 इंच का स्टील फ्रेम मजबूत बनावट देने में मदद करता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - FIREFOX Tremor X 29D
    • साइकिल टाइप - माउंटेन बाइक
    • स्पीड नंबर - 21
    • रंग - ग्रे
    • फ्रेम साइज - 18 इंच
    • आइटम का वजन - 18.7 किलोग्राम

    खूबियां 

    • ऊबड-खाबड रास्तों पर चलाने के दौरान सुविधा के लिए शोक ओब्जोर्बिंग 60mm ससपेंशन
    • लंबी राइडिंग के दौरान बेहतर ग्रिप वाला हैंडलबार ग्रिप

    कमी

    • साइकिल का हैंडल कमजोर होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Hercules Roadeo Gear Cycle

    अगर आपकी हाइट 5.5 फीट से ज्यादा है, तो 29 इंच के पहियों वाली यह गियर्ड साइकिल आपके लिए एक बढ़िया विकल्प हो सकती है। इसके बड़े व्हील्स लंबी दूरी की राइडिंग के दौरान सड़क पर बेहतर संतुलन और मजबूती देते हैं। इस Hercules Roadeo साइकिल में 21-स्पीड गियर दिए गए हैं, जिससे आप चढ़ाई, ऊबड़-खाबड़ रास्तों या तेज स्पीड में अपनी जरूरत के हिसाब से गियर बदल सकते हैं। इसमें दिए गए अलग-अलग गियर ऑप्शन्स लंबी राइड को काफी आरामदायक बना देते हैं। इसके डुअल डिस्क ब्रेक अचानक रुकने की स्थिति में साइकिल पर अच्छा कंट्रोल रखने में मदद करते हैं। फ्रंट सस्पेंशन खराब रास्तों के झटकों को कम करता है, जिससे राइड काफी स्मूथ लगती है। इसका अलॉय स्टेम हैंडल साइकिल को स्पोर्टी लुक देने के साथ-साथ बैठने के तरीके को भी आरामदायक बनाता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Hercules Roadeo Gear Cycle
    • साइकिल टाइप - माउंटेन बाइक
    • स्पीड नंबर - 21
    • रंग - ब्लैक
    • फ्रेम साइज - 29 इंच
    • आइटम का वजन - 15 किलोग्राम

    खूबियां 

    • स्टाइलिश लुक के लिए ब्लैक फिनिश के साथ में आकर्षक स्टिकर्स डिजाइन
    • लंबे समय तक टिकाऊ मजबूत अलॉय स्टील फ्रेम

    कमी

    • साइकिल को लेकर अभी तक किसी अमेजन यूजर की कोई शिकायत नही है।
    03
  • FitTrip Adult Super Dominator Stunt Cycle

    अगर आपको स्पोर्टी लुक वाली साइकिल पसंद है, तो यह एमटीबी साइकिल आपके लिए बहुत अच्छा विकल्प हो सकती है। इसका मारियाना टील ब्लू ड्युअल टोन पेंट और मेटैलिक क्रिस्टल फिनिश इसे बाकी साधारण साइकिलों से अलग और प्रीमियम लुक देता है। इस Mountain Bicycle में 21 स्पीड वाला शिमैनो गियरसेट दिया गया है, जिससे आप अलग-अलग तरह के रास्तों पर अपनी जरूरत के हिसाब से गियर बदल सकते हैं। इससे चढ़ाई वाले रास्तों या खराब सड़कों पर साइकिल चलाना काफी आसान हो जाता है। इसमें लगा डबल क्राउन सस्पेंशन खराब रास्तों के झटकों और हल्की कूद-फांद के दौरान आराम देता है। साथ ही, इसमें 160mm के डिस्क ब्रेक्स दिए गए हैं, जो अचानक ब्रेक लगाने पर आपको साइकिल पर पूरा कंट्रोल देते हैं। इसका 26 इंच का पहिया शहर में चलाने और स्टंट करने, दोनों के लिए सही बैलेंस बनाता है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - FitTrip Adult Super Dominator
    • साइकिल टाइप - माउंटेन बाइक
    • स्पीड नंबर - 21
    • रंग - टिल ब्लू
    • फ्रेम साइज - 26 इंच
    • आइटम का वजन - 17 किलोग्राम

    खूबियां 

    • सीट (सैडल) की ऊंचाई को भी अपने हिसाब से कम या ज्यादा कर सकते हैं
    • ब्रांड की तरफ से 5 साल की स्पेयर पार्ट्स पर सपोर्टिंड ग्रारंटी

    कमी

    • साइकिल की बिल्ड क्वालिटी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    04
  • Cradiac XC 900 24 Speed Bicycle

    इस साइकिल का 6061 अलॉय फ्रेम काफी हल्का और मजबूत है, जिससे साइकिल को कंट्रोल करना आसान हो जाता है। हल्का होने की वजह से चढ़ाई और तेज चलाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती। इसमें 24-स्पीड शिमैनो गियर सेटअप मिलता है, जिसमें बेहतर परफॉर्मेंस के लिए Acera और Altus जैसे पार्ट्स लगाए गए हैं। गियर बदलना काफी स्मूथ है, जिससे ऊंचे-नीचे रास्तों पर राइड आसान हो जाती है। खराब रास्तों के झटकों को कम करने के लिए इसमें जूम मसेरा फ्रंट सस्पेंशन दिया गया है। इसकी खास बात यह है कि आप स्मूथ सड़कों पर सस्पेंशन को लॉक भी कर सकते हैं। इसके 27.5 इंच के टायर सड़क और कच्चे रास्तों पर अच्छी पकड़ देते हैं। अचानक रुकने के लिए इसमें डुअल डिस्क ब्रेक दिए गए हैं जो जबरदस्त कंट्रोल देते हैं। व्हील्स में क्विक रिलीज फीचर होने की वजह से इसे मेंटेन करना और कहीं ले जाना काफी आसान है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Cradiac XC 900
    • साइकिल टाइप - माउंटेन बाइक
    • स्पीड नंबर - 24
    • रंग - ग्रे
    • फ्रेम साइज - 18 इंच
    • आइटम का वजन - 15 किलोग्राम

    खूबियां 

    • सीट को हाईट के हिसाब से एडजस्ट करने की सुविधा
    • राइडिंग को स्मूद और कंट्रोल्ड रखने के लिए जूम मसेरा अलॉय लॉकआउट ससपेंशन

    कमी

    • साइकिल में गियर सिफ्टिंग को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    05

तुलना: ₹20,000 से कम में बढ़िया माउंटेन बाइक

यहां पर हमने ऊपर बताए गए Mountain Bike मॉडल्स की अलग-अलग खासियतों के साथ में जानकारी प्रदान की है जिससे आप सभी प्रोडक्ट्स की तुलनात्मक अध्धयन कर सकते हैं और उस हिसाब से सही विकल्प चुन सकते हैं। 

ब्रांड

साइज

स्पीड नंबर

आइटम का वजन

Hero Enzo 29T

18 इंच

21

17 किलोग्राम

FIREFOX Tremor X 29D

18 इंच

21

18.7 किलोग्राम

Hercules Roadeo Gear Cycle

19 इंच

21

15 किलोग्राम

FitTrip Adult Super Dominator

18 इंच

21

17 किलोग्राम

Cradiac XC 900

18 इंच

24

15 किलोग्राम

ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें फिट-किट का पेज।

लेख लिखते समय यहां बताए गए विकल्पों की कीमत ₹20,000 के अंदर थी। आने वाले समय में कीमत में हुआ कोई भी परिवर्तन पूरी तरह से अमेजन पर चल रहे डिस्काउंट और डील्स पर निर्भर करता है। ग्राहक किसी भी विकल्प का चुनाव करने से पहले एक बार अमेजन पर उनके दाम देख लें।

इन्हें भी पढ़ें :-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या माउंटेन बाइक रोजाना शहर की सड़कों पर चलाने के लिए अच्छी होती है?
    +
    हाँ, चौड़े टायर और मजबूत फ्रेम खराब सड़कों पर ज्यादा स्टेबिलिटी देते हैं, इसलिए ये डेली राइडिंग में भी उपयोगी हो सकती हैं।
  • 27.5 इंच और 29 इंच साइकिल व्हील्स में क्या फर्क होता है?
    +
    29 इंच व्हील्स कच्चे-पक्के रास्तों पर ज्यादा स्टेबल महसूस होते हैं, जबकि 27.5 इंच व्हील्स ज्यादा तेजी से चलने वाले माने जाते हैं।
  • MTB लेते समय सबसे जरूरी क्या देखना चाहिए?
    +
    माउंटेन बाइक लेते समय फ्रेम क्वालिटी, ब्रेक सिस्टम और सस्पेंशन परफॉर्मेंस पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि यही राइडिंग कम्फर्ट और कंट्रोल तय करते हैं।