60Hz वाले ये Smart TV देते हैं स्मूद पिक्चर और दमदार साउंड! घर पर मिलेगा भरपूर मनोरंजन

होम एंटरटेनमेंट के लिए बढ़िया 60 Hz स्मार्ट टीवी के विकल्प देख लें। शानदार पिक्चर क्वालिटी, स्मूद परफॉर्मेंस, स्मार्ट फीचर्स, OTT ऐप सपोर्ट और किफायती कीमत वाले ये टीवी घर के लिए बढ़िया मॉडल्स हैं।
होम एंटरटेनमेंट के लिए बढ़िया 60Hz स्मार्ट टीवी
होम एंटरटेनमेंट के लिए बढ़िया 60Hz स्मार्ट टीवी

दमदार पिक्चर क्वालिटी और स्मूद परफॉर्मेंस के लिए 60 Hz स्मार्ट टीवी बढ़िया विकल्प बनते जा रहे हैं. इनसे मनोरंजन का अनुभव पहले से कहीं अधिक बढ़िया और शानदार हो जाता है। आपको मूवी देखनी है, वेब सीरीज के शौकीन हैं या फैमिली के साथ मैच को एंजॉय करना है, तो ये 60 Hz रिफ्रेश रेट वाले Smart TV रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए बिना लैग के साफ और स्मूद विज़ुअल्स देते हैं। इसके साथ ही इनमें मिलने वाले स्मार्ट फीचर्स जैसे OTT ऐप्स का सपोर्ट, वाई-फाई कनेक्टिविटी और वॉयस कंट्रोल आपके टीवी देखने के अनुभव को और भी आसान बनाते हैं। बजट और परफॉर्मेंस के हिसाब ये टीवी छोटे से लेकर बड़े लिविंग रूम तक हर तरह के एंटरटेनमेंट के लिए बढ़िया विकल्प हैं।

आइए नीचे अमेजन पर मौजूद 60 Hz स्मार्ट टीवी के बढ़िया विकल्प देखें - 

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Vu 55 inch 4K QLED Smart TV

    यह 55 इंच टीवी बढ़िया पिक्चर क्वालिटी, साउंड और स्मार्ट फीचर्स के साथ आता है। इसमें 4K QLED A+ ग्रेड पैनल दिया गया है, जो डॉल्बी विजन, HDR10 और HLG सपोर्ट के साथ शानदार रंग, बेहतर कॉन्ट्रास्ट और चमकदार विज़ुअल्स देता है, जबकि 400 निट्स ब्राइटनेस और 178 डिग्री व्यूइंग एंगल हर एंगल से साफ तस्वीर दिखाते हैं। 60Hz रिफ्रेश रेट और MEMC टेक्नोलॉजी तेज मूवमेंट वाले सीन जैसे क्रिकेट मैच, एक्शन मूवी और स्पोर्ट्स को बिना ब्लर और लैग के स्मूद बनाती है। साउंड की बात करें तो इसमें 88W का इनबिल्ट साउंडबार और डॉल्बी एटमॉस मिलता है, जो क्लियर डायलॉग, दमदार बेस और थिएटर जैसा अनुभव देता है, साथ ही क्रिकेट और सिनेमा साउंड मोड भी मौजूद हैं। HDMI 2.1, VRR, ALLM और गेम मोड जैसे फीचर्स इसे गेमिंग के लिए बेहतरीन टीवी बनाते हैं, जबकि वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, एयर प्ले और क्रोमकास्ट सपोर्ट से कनेक्टिविटी आसान हो जाती है।


     स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • ब्रांड - Vu 
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED 
    • रेज्योलूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 60 Hz
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी - ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई
    • आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9

    खूबियां 

    • गूगल टीवी OS की वजह से इस टीवी में नेटफ्लिक्स, यूट्यूब जैसे ऐप आसानी से मिल जाते हैं।
    • एक्टिवॉयस रिमोट से आप बोलकर चैनल बदल सकते हैं, मूवी या शो सर्च कर सकते हैं। 
    • 1.5 GHz VuOn™ प्रोसेसर टीवी को तेज बनाता है, जिससे मेनू जल्दी खुलते हैं और ऐप स्मूद चलते हैं।

    कमी 

    • कुछ अमेजन ग्राहकों ने इसकी इंस्टॉलेशन को मुफ्त नहीं बताया।
    01
  • Hisense 50 inch 4K Ultra HD Smart QLED TV

    इस 50 इंच टीवी में 4K अल्ट्रा HD QLED डिस्प्ले दिया गया है, जो क्वांटम डॉट टेक्नोलॉजी के साथ अरबों रंगों को ज़्यादा चमकदार, प्राकृतिक और जीवंत बनाता है, जिससे हर सीन बहुत वास्तविक लगता है। AI 4K अपस्केलर लो-रेज़ोल्यूशन वीडियो को भी लगभग 4K क्वालिटी में दिखाने की कोशिश करता है, जिससे पुराने या SD/HD कंटेंट भी बेहतर नजर आते हैं। डॉल्बी विजन, HDR10+ और HLG सपोर्ट की वजह से ब्राइट और डार्क दोनों सीन में बेहतर डिटेल और कॉन्ट्रास्ट मिलता है, जबकि 178 डिग्री वाइड व्यूइंग एंगल से साइड से देखने पर भी तस्वीर साफ रहती है। 60 Hz रिफ्रेश रेट के साथ 120Hz HSR, MEMC और AI स्मूद मोशन टेक्नोलॉजी तेज मूवमेंट वाले कंटेंट जैसे स्पोर्ट्स और एक्शन मूवी को बिना ब्लर और झटके के स्मूद बनाती है। इसमें 20 वॉट के स्पीकर्स के साथ डॉल्बी एटमॉस का सपोर्ट दिया गया है, जो साफ आवाज़, बेहतर डायलॉग और थिएटर जैसा अनुभव देता है. साथ ही अलग-अलग साउंड मोड जैसे मूवी, स्पोर्ट्स और म्यूज़िक के लिए ऑप्शन मिलते हैं। VIDAA स्मार्ट टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम इस Hisense टीवी को तेज और आसान बनाता है. इसमें आप नेटफ्लिक्स, यूट्यूब, प्राइम वीडियो, डिज्नी+हॉटस्टार जैसे कई ऐप पहले से मौजूद हैं, साथ ही हिंदी वॉयस कंट्रोल, अलेक्सा सपोर्ट और स्क्रीन मिररिंग की सुविधा भी मिलती है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज - 50 इंच
    • ब्रांड - Hisense 
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED 
    • रेज्योलूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 60 Hz
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी - ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई
    • आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9

    खूबियां 

    • गेमिंग के लिए इसमें गेम मोड, VRR और ALLM जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो इनपुट लैग कम करते हैं और गेमिंग को ज़्यादा स्मूद बनाते हैं। 
    • आई केयर मोड आंखों पर पड़ने वाले असर को कम करता है। 
    • AI लॉगहट सेंसर कमरे की रोशनी के हिसाब से स्क्रीन ब्राइटनेस अपने आप एडजस्ट कर लेता है।

    कमी 

    • कुछ अमेजन ग्राहकों ने इसके सही से काम न करने और टीवी के लैग करने की शिकायत की है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • LG 55 inch 4K Ultra HD Smart LED TV

    यह 55 इंच 4K अल्ट्रा HD स्मार्ट टीवी 60 Hz रिफ्रेश रेट के साथ उन यूजर्स के लिए एक बेहतरीन विकल्प है, जो भरोसेमंद ब्रांड के साथ शानदार पिक्चर क्वालिटी और स्मार्ट फीचर्स चाहते हैं। इसमें 4K अल्ट्रा HD LED डिस्प्ले है, जो 4K अपस्केलर और HDR10 सपोर्ट के साथ तस्वीरों को ज़्यादा साफ, चमकदार और प्राकृतिक बनाती है। α5 AI प्रोसेसर 4K जेन6 इस LG टीवी की परफॉर्मेंस को तेज बनाता है। वहीं AI सुपर अपस्केलिंग के होने से तस्वीरों की डिटेल और क्लैरिटी बढ़ती है, जबकि डायनामिक टोन मैपिंग हर सीन के अनुसार ब्राइटनेस और कॉन्ट्रास्ट को ऑटोमैटिक एडजस्ट करके प्राकृतिक HDR अनुभव देता है। HDR10 सपोर्ट से रंग ज़्यादा गहरे और वास्तविक दिखते हैं और फिल्ममेकर मोड डायरेक्टर के असली विजन के हिसाब से कंटेंट दिखाने में मदद करता है, जिससे घर पर सिनेमा जैसा अनुभव पा सकते हैं। इस Smart TV में 20W के 2.0 चैनल स्पीकर्स दिए गए हैं, जो AI साउंड की मदद से चारों तरफ से आने वाली आवाज का एहसास देते हैं। AI एकॉस्टिक ट्यूनिंग कमरे के साइज और बैठने की जगह के हिसाब से साउंड को अपने-आप ट्यून कर लेता है, जिससे डायलॉग साफ और बैकग्राउंड साउंड बैलेंस्ड रहता है। स्मार्ट फीचर्स के लिए इसमें वेबओएस स्मार्ट टीवी प्लेटफॉर्म मिलता है, जो तेज, आसान और यूजर-फ्रेंडली अनुभव देता है। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • ब्रांड - LG 
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED 
    • रेज्योलूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 60 Hz
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी - ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई
    • आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9

    खूबियां 

    • AI थिनक्यू से आप टीवी को स्मार्ट तरीके से कंट्रोल कर सकते हैं। 
    • एप्पल एयरप्ले 2 और होमकिट सपोर्ट से आईफोन या दूसरे एप्पल डिवाइस का कंटेंट सीधे टीवी पर चला सकते हैं।
    • गेम ऑप्टिमाइज़र फीचर गेमिंग के दौरान बेहतर कंट्रोल और स्मूद एक्सपीरियंस देता है। 

    कमी 

    • कुछ अमेजन ग्राहकों ने मैजिक रिमोट न मिलने और डिस्प्ले के अच्छे से काम न करने की शिकायत की है। 


    जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर आप ऐसी ही जानकारी पा सकते है।

    03
  • TOSHIBA 55 inch 4K Ultra HD Smart LED TV

    इस तोशिबा टीवी का 60Hz रिफ्रेश रेट रोजमर्रा के कंटेंट, वेब सीरीज और स्पोर्ट्स को स्मूद बनाता है, जबकि MEMC टेक्नोलॉजी तेज मूवमेंट वाले सीन में ब्लर कम करके स्मूद दृश्य देती है। इसमें 24W ऑडियो आउटपुट के साथ डॉल्बी एटमॉस और डॉल्बी डिजिटल सपोर्ट दिया गया है, जो चारों तरफ से आने वाली आवाज जैसा एहसास देता है। ऑडियो इक्वलाइजर, लिप-सिंक एडजस्टमेंट और अलग-अलग साउंड मोड जैसे स्टैंडर्ड, थिएटर, स्पोर्ट्स, म्यूज़िक, स्पीच और लेट नाइट हैं, जो हर तरह के कंटेंट के लिए साउंड को बेहतर बनाते हैं। यह TOSHIBA टेलीविजन गूगल टीवी पर प्लेटफॉर्म ऑपरेट करता है, जिसमें गूगल असिस्टेंट और वॉयस कमांड की सुविधा है. इनकी मदद से आप बोलकर चैनल बदल सकते हैं या मूवी सर्च कर सकते हैं। स्क्रीन मिररिंग के लिए डीएलएनए, क्रोमकास्ट, मिराकास्ट और एप्पल एयरप्ले का सपोर्ट मिलता है, जिससे मोबाइल या लैपटॉप का कंटेंट बड़ी स्क्रीन पर आसानी से देखा जा सकता है। VRR और ALLM जैसे फीचर्स गेमिंग के दौरान लैग को कम करते हैं और स्मूद गेमप्ले का अनुभव देते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • ब्रांड - TOSHIBA
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED 
    • रेज्योलूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 60 Hz
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी - ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई
    • आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9

    खूबियां 

    • 178 डिग्री वाइड व्यूइंग एंगल से साइड से देखने पर भी तस्वीर साफ रहती है। 
    •  स्लीप टाइमर और ऑन/ऑफ टाइमर से आप टाइम सेट कर सकते हैं और आराम से सो सकते हैं। 
    • डॉल्बी विजन हर सीन को अलग-अलग तरीके से एडजस्ट करता है जिससे ब्राइट सीन ज़्यादा चमकदार और क्लियर दिखते हैं।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने कुछ समय बाद टीवी के काम न करने और इंस्टालेशन में देरी की शिकायत की है। 
    04
  • acer 55 inch 4K Ultra HD Smart QLED TV

    इस 55 इंच टीवी में क्यूएलईडी डिस्प्ले के साथ 4K अल्ट्रा एचडी रिज़ॉल्यूशन (3840×2160) दिया गया है, जो माइक्रो डिमिंग, हाई कॉन्ट्रास्ट रेशियो और AI पिक्चर ऑप्टिमाइज़ेशन की मदद से हर सीन को ज़्यादा ब्राइट, शार्प और प्राकृतिक बनाता है। डॉल्बी विजन, HDR10 और HLG सपोर्ट से रंग ज़्यादा गहरे और डिटेल्ड दिखते हैं, जबकि 178 डिग्री वाइड व्यूइंग एंगल से साइड से देखने पर भी तस्वीर साफ रहती है। 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ MEMC, VRR और ALLM जैसे फीचर्स तेज मूवमेंट, स्पोर्ट्स और गेमिंग में ब्लर और लैग को कम करके स्मूद एक्सपीरियंस देते हैं। फ्रेमलेस डिज़ाइन टीवी को देखने में स्टाइलिश बनाता है और स्क्रीन पर फोकस बढ़ाता है। इसमें 80W हाई फिडेलिटी स्पीकर्स दिए गए हैं, जिनमें ड्यूल एम्प्लीफायर, वूफर और ट्वीटर शामिल हैं, जो गहरा बेस और साफ आवाज देते हैं। डॉल्बी एटमॉस और डॉल्बी एमएस12 तकनीक से चारों तरफ से आने वाली आवाज जैसा एहसास होता है, जिससे मूवी और गेमिंग और भी रोमांचक लगते हैं। स्टैंडर्ड, स्पीच, म्यूज़िक, स्टेडियम और यूजर जैसे साउंड मोड हर तरह के कंटेंट के हिसाब से साउंड को बेहतर बनाते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • ब्रांड - Acer
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED 
    • रेज्योलूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 60 Hz
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी - ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई
    • आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9

    खूबियां 

    • गूगल असिस्टेंट और वॉयस-इनेबल्ड स्मार्ट रिमोट से आप बोलकर टीवी कंट्रोल कर सकते हैं। 
    • इन बिल्ट क्रोमकास्ट, गूगलकास्ट और फास्टकास्ट से मोबाइल या लैपटॉप का कंटेंट बड़ी स्क्रीन पर आसानी से देखा जा सकता है। 
    • वीडियो कॉलिंग के लिए गूगल मीटिंग और ट्रू-कॉन्फ्रेंस सपोर्ट भी दिया गया है। 

    कमी 

    • कुछ अमेजन ग्राहकों ने इस टीवी को बहुत धीमा बताया है।
    05

60Hz स्मार्ट टीवी की संक्षिप्त जानकारी 

यहां पर हमने अमेजन पर मौजूद 60Hz वाले स्मार्ट टीवी के 5 मॉडल्स के फीचर्स, साइज, डिस्प्ले जैसे मुख्य बिन्दुओं को तालिका में बताया है, ताकि आप अपनी जरूरत, बजट और पसंद के अनुसार सबसे सही टीवी चुन सकें और अपने एंटरटेनमेंट अनुभव को एक नया लेवल दे सकें।

फीचर

VU 55 Vibe

Hisense E7Q

LG UR7500

Toshiba C350

Acer Super Series

स्क्रीन साइज

55 इंच

50 इंच

55 इंच

55 इंच

55 इंच

रिज़ॉल्यूशन

4K (3840×2160)

4K (3840×2160)

4K (3840×2160)

4K (3840×2160)

4K (3840×2160)

डिस्प्ले टेक्नोलॉजी

QLED 

QLED 

LED 

LED 

QLED 

रिफ्रेश रेट

60Hz 

60Hz (120 एचएसआर)

60Hz 

60Hz 

60Hz 

एचडीआर सपोर्ट

डॉल्बी विज़न, HDR10, HLG

डॉल्बी विज़न, HDR10+, HLG

HDR10

डॉल्बी विज़न, HDR10, HLG

डॉल्बी विज़न, HDR10, HLG

साउंड आउटपुट

88 W (इन-बिल्ट साउंडबार)

20 W

20 W

24 W

80 W

साउंड टेक्नोलॉजी

डॉल्बी एटमॉस

डॉल्बी एटमॉस

AI साउंड (वर्चुअल 5.1)

डॉल्बी एटमॉस

डॉल्बी एटमॉस

अगर आप स्मार्ट टीवी के अलावा लैपटॉप, स्मार्ट वॉच या साउंड बार जैसे कई अन्य उत्पादों के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं, तो गैजेट गली कैटेगरी पर क्लिक करें। 

इन्हें भी पढ़ें 

 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • 60 Hz स्मार्ट टीवी क्या है और इसे क्यों चुनें?
    +
    60 Hz का मतलब है कि स्क्रीन एक सेकंड में 60 बार फ्रेम्स अपडेट करती है। इससे रोजमर्रा का कंटेंट जैसे टीवी शो, वेब सीरीज, मूवी और स्पोर्ट्स दृश्य स्मूद और लैग-फ्री दिखता है। ये टीवी बजट-फ्रेंडली होते हैं और घर के मनोरंजन के लिए सबसे अच्छा बैलेंस पिक्चर क्वालिटी और परफॉर्मेंस देते हैं।
  • 60 Hz टीवी और हाई रिफ्रेश रेट (जैसे 120 Hz) टीवी में क्या अंतर है?
    +
    60 Hz टीवी रोजमर्रा के उपयोग के लिए बढ़िया होते हैं। ये मूवी, वेब सीरीज, क्रिकेट/फुटबॉल मैच के लिए सही रहते है। वहीं 120 Hz या ज़्यादा रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन गेमिंग और सुपर-फास्ट मूवमेंट वाले सीन में थोड़ा और स्मूद अनुभव देती हैं, लेकिन 60 Hz टीवी ज्यादातर यूजर्स के लिए काफी बेहतर परफॉर्मेंस देती है।
  • क्या 60 Hz टीवी में शानदार पिक्चर क्वालिटी मिल सकती है?
    +
    हां! आज के 60Hz स्मार्ट टीवी में 4K रिज़ॉल्यूशन, HDR और QLED / LED पैनल जैसे फीचर्स दिए जाते हैं। इनसे कलर, ब्राइटनेस और कंट्रास्ट बेहतर होता है, जिससे पिक्चर क्वालिटी भी प्रीमियम महसूस होती है।