अगर आपको अपनी टीवी की आवाज कम लगती है या फिर संगीत और फिल्म के हिसाब से सही नहीं लग रही हैं, तो ₹15,000 से कम कीमत पर मिलने वाले होम थिएटर आपके लिए बढ़िया हो सकते हैं। इनमें डॉल्बी डिजिटल ऑडियो है, जिस वजह से ये घर पर ही सिनेमा जैसा बेहतरीन अनुभव प्रदान करते हैं। इन Home Theatre में अलग-अलग वाट क्षमता है, जो आवाज को गहरा बेस देती है। 15 हजार रुपये से कम कीमत पर मिलने वाले इन होम थिएटर सिस्टम में Sony, GOVO, Zebronics, JBL और Mivi ब्रांड्स मिलते हैं, जिनमें सराउंड साउंड शामिल है और इनकी आवाज कमरे के चारों तरफ गूंजती है। इनमें कनेक्टिविटी के लिए सहायक, ब्लूटूथ, यूएसबी और HDMI की सुविधा है, जिस वजह से इसे आप स्मार्टफोन, टीवी और लैपटॉप और अन्य स्मार्ट डिवाइस के साथ जोड़ सकते हैं।
यहां आपको 15 हजार रुपये के अंदर मिलने वाले बजट होम थिएटर के प्रमुख विकल्प मिलेंगे।
जागरण स्मार्ट-चॉइस के जरिए आपको विभिन्न कैटेगरी के बारे में जानकारी मिलेगी।
Sony SA-D40M2 All in One 4.1ch Home Theatre System
इस सोनी होम थिएटर में 100 वाट का अधिकतम स्पीकर आउटपुट मिलता है, जो साफ और स्पष्ट आवाज प्रदान करता है। सराउंड साउंड के साथ आने वाला यह मॉडल घर पर ही सिनेमा जैसा बेहतरीन अनुभव प्रदान करता है। इसके साथ बड़ा सबवूफर मिलता है, जो दमदार साउंड और बेस प्रदान करता है। 4.1 चैनल के साथ आप अपने पसंदीदा संगीत, फिल्म और शो का आनंद लें सकते हैं। 15,000 रुपये से कम कीमत वाला यह Sony होम थिएटर सिस्टम का ब्लैक ग्लॉसी फिनिश आपकी पार्टी को और भी शानदार बना सकता है। इसमें ब्लूटूथ रेंट 10 मीटर तक की है और यह मॉडल डायनामिक ड्राइवर के साथ आता है, जिसका साइज 8 सेंटीमीटर का है। इसे आसानी से कंट्रोल करने के लिए रिमोट की सुविधा है। इसके चारों सैटेलाइट स्पीकर ठीक और चारों ओर से आने वाली ध्वनि प्रदान करते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Sony
- मॉडल - SA-D40M2
- स्पीकर की अधिकतम आउटपुट पावर - 100 वाट
- फ्रीक्वेंसी - 20000 हर्ट्ज
- कनेक्टिविटी - सहायक, ब्लूटूथ, यूएसबी
- ऑडियो आउटपुट मोड - सराउंड
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 40D x 25W x 33.7H सेंटीमीटर
- आइटम का वजन - 5 किलोग्राम
खासियत
- हल्के वजन में आने की वजह से इसे टेबल और दीवार पर माउंट किया जा सकता है।
- इसमें कनेक्टिविटी के लिए सहायक, ब्लूटूथ, यूएसबी की सुविधा है, जिस वजह से विभिन्न स्मार्ट डिवाइस को आसानी से जोड़ा जा सकता है।
- इस होम थिएटर में 20,000 हर्ट्ज का फ्रीक्वेंसी मिलता है, जिससे यह बेहतरीन तरीके से काम करता है।
कमी
- अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी की समस्या बताई है।
01
GOVO GOSURROUND 950
500 वाट के अधिकतम आउटपुट वाले इस गोवो होम थिएटर में 5.1 चैनल शामिल है, जो 3 x 3.54 और 2 x 2.25 स्पीकर के साथ आते हैं। 15 हजार रुपये से कम कीमत पर मिलने वाला यह मॉडल 5 इक्वलाइजर मोड के साथ आता है, जिन्हें कंट्रोल करने के लिए रिमोट की सुविधा है। इस Home Theatre Speaker की एडवांस DSP तकनीक और मल्टी डायमेंशनल डायनामिक ऑडियो शानदार परफॉर्मेंस देती है, जिससे कमरे में शानदार साउंड का अनुभव लिया जा सकता है। इस GOVO होम थिएटर को टीवी के सामने और बिना किसी झंझट के दीवार पर लगाया जा सकता है। 3D सराउंड साउंड तकनीक आवाज को केवल आपके चारों ओर ही नहीं बल्कि ऊपर और नीचे से भी महसूस कराती है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - GOVO
- मॉडल - GOSURROUND
- सबवूफर व्यास - 6.5 इंच
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 9D x 90W x 7.9H सेंटीमीटर
- स्पीकर की अधिकतम आउटपुट पावर - 500 वाट
- इनपुट वोल्टेज - 240 वोल्ट
- फ्रीक्वेंसी - 20 किलोहर्ट्ज
- कनेक्टिविटी - ब्लूटूथ, एचडीएमआई, ऑप्टिकल, यूएसबी, वाई-फाई
- ऑडियो आउटपुट मोड - सराउंड
खासियत
- इस मॉडल में 6.5 इंच का सबवूफर मिलता है, जो दमदार आवाज और पावरफुल बेस प्रदान करता है।
- डायनामिक LED डिस्प्ले के साथ आने वाला यह सभी चीजों को स्पष्ट रूप से दिखाता है।
- रिमोट कंट्रोल की सुविधा के साथ आने वाला यह गोवो होम थिएटर सिस्टम उपयोग करने में काफी आसान है।
कमी
- अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इसके प्रदर्शन में कमी बताई है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
ZEBRONICS Juke bar 9550
सराउंड साउंड के साथ आने वाले इस जेब्रोनिक्स होम थिएटर में 625 वाट का अधिकतम स्पीकर आउटपुट मिलता है। इसके ट्रिपल ड्राइवर्स में से प्रत्येक से 75 वाट, डुअल रियर सैटेलाइट्स में से प्रत्येक से 75 वाट और डुअल सबवूफर में से प्रत्येक से 125 वाट का आउटपुट मिलता है। 40Hz की फ्रीक्वेंसी वाला यह मॉडल बेहतरीन तरीके से काम करता है। ZEBRONICS ब्रांड के इस होम थिएटर में 5.2 चैनल है, जिसमें जिसमें 5 मुख्य स्पीकर, और दो रियर/सराउंड स्पीकर के साथ 2 सबवूफर शामिल होते हैं। 15,000 रुपये से कम कीमत पर मिलने वाले इस होम थिएटर में सहायक पोर्ट, ब्लूटूथ, एचडीएमआई और यूएसबी की सुविधा है, जिस वजह से आप स्मार्टफोन, टैबलेट, लैपटॉप और अन्य डिवाइस को कनेक्ट कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - ZEBRONICS
- स्पीकर की अधिकतम आउटपुट पावर - 625 वाट
- फ्रीक्वेंसी - 40Hz
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 5D x 96W x 24H सेंटीमीटर
- सबवूफर व्यास - 6.5 इंच
- आइटम का वजन - 11 किलोग्राम
- कनेक्टिविटी - सहायक पोर्ट, ब्लूटूथ, एचडीएमआई, यूएसबी
- ऑडियो आउटपुट मोड - सराउंड
खासियत
- डॉल्बी ऑडियो के साथ आने वाला यह मॉडल घर पर ही उपयोगकर्ता को सिनेमा जैसा बेहतरीन अनुभव प्रदान करता है।
- इस होम थिएटर में होम थिएटर में RGB एलईडी लाइट्स है, जो म्यूजिक के साथ सिंक करती है।
- इसके साथ डुअल वायरलेस सबवूफर मिलता है, जो दमदार बेस प्रदान करते हुए आपको बेहतरीन ऑडियो का अनुभव देता है।
कमी
- अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इसमें कनेक्टिविटी की समस्या बताई है।
03
JBL Cinema SB271, Dolby Digital Home Theatre
दो फुल रेंज ड्राइवर्स के साथ आने वाले इस जेबीएल होम थिएटर में 220 वाट का अधिकतम स्पीकर आउटपुट मिलता है, जो साफ और स्पष्ट आवाज प्रदान करता है। इसका वायरलेस सबवूफर गहरा और पावरफुल बेस प्रदान करता है। साथ ही एक बेहतरीन अनुभव प्रदान करता है। इस Home Theater में आवाज को बढ़ाने के लिए विभिन्न साउंड मोड्स मिलते हैं, जिन्हें आप बटन और रिमोट की मदद से कंट्रोल कर सकते हैं। घर पर सिनेमा जैसा बेहतरीन अनुभव लेना चाहते हैं, तो इस JBL डॉल्बी डिजिटल होम थिएटर का चयन करना बढ़िया विकल्प हो सकता है। अगर कनेक्टिविटी ऑप्शन की बात करें, तो इसमें ब्लूटूथ, HDMI और ऑप्टिकल की सुविधा है। प्रीमियम ब्लैक फिनिश होने की वजह से यह दिखने में आकर्षक है, जो आपकी पार्टी के आनंद को दोगुना कर सकता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - JBL
- स्पीकर की अधिकतम आउटपुट क्षमता - 220 वाट
- कनेक्टिविटी - ब्लूटूथ, एचडीएमआई, ऑप्टिकल
- ऑडियो आउटपुट मोड - सराउंड
- इनपुट वोल्टेज - 240 वोल्ट
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 35.5D x 18.5W x 94.5H सेंटीमीटर
- स्पीकर का आकार - 67 मिलीमीटर
- आइटम का वजन - 6650 ग्राम
खासियत
- सराउंड साउंड के साथ आने वाले इस मॉडल की आवाज आपको हर दिशा से सुनाई देती है।
- डॉल्बी ऑडियो वाले इस होम थिएटर में 2.1 चैनल शामिल है, जो फिल्म और संगीत में खो जाने के अनुभव को बेहतर बनाता है।
- इसमें अतिरिक्त गहरे बास के लिए वायरलेस सबवूफर मिलता है।
कमी
- अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इसमें साउंड की कमी बताई है।
04
Mivi Fort Hip-Hop 4000 400 Watts Cinematic Home Theatre
5.1 चैनल साउंड के साथ आने वाले इस मिवी होम थिएटर में 3 इन बिल्ट फुल रेंज स्पीकर वाला साउंडबार और 2 फुल रेंज सैटेलाइट स्पीकर शामिल है, जो बेहतरीन ऑडियो का अनुभव प्रदान करता है। इसके साथ सबवूफर मिलता है, जो पावरफुल बेस प्रदान करता है। इस Mivi होम थिएटर सिस्टम में विभिन्न EQ मोड्स है, जिन्हें आप अपने मनोरंजन के हिसाब से सेट करके शानदार साउंड क्वालिटी का अनुभव पा सकते हैं। रिमोट कंट्रोल के साथ आने की वजह से इसे उपयोग करना काफी आसान है। इसमें 400 वाट का अधिकतम स्पीकर आउटपुट मिलता है, जो आवाज को स्पष्ट और साफ बनाने में मदद करता है। साथ ही डीप बेस देता है। प्रीमियम ब्लैक फिनिश होने की वजह से यह दिखने में बेहद आकर्षक है और आपकी पार्टी का मजा दोगुना कर सकता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Mivi
- स्पीकर की अधिकतम आउटपुट पावर - 400 वाट
- मॉडल - SBFTC32Mivi
- फ्रीक्वेंसी - 20 हर्ट्ज
- कनेक्टिविटी - सहायक, ब्लूटूथ, समाक्षीय, एचडीएमआई, ऑप्टिकल, यूएसबी
- ऑडियो आउटपुट मोड - सराउंड
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 69D x 48.5W x 25.5H सेंटीमीटर
- आइटम का वजन - 10.4 किलोग्राम
खासियत
- सराउंड साउंड वाले इस मॉडल की आवाज घर के चारों तरफ गूंजती है, जिससे बेहतरीन ऑडियो का अनुभव मिलता है।
- कनेक्टिविटी के लिए सहायक, Bluetooth, समाक्षीय, HDMI, ऑप्टिकल और USB की सुविधा है।
कमी
- अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इसके फंक्शन में कमी बताई है।
05
₹15,000 से कम कीमत में कौन सा होम थिएटर बढ़िया है?
यहां आपको तालिका के माध्यम से 15 हजार रुपये से कम कीमत पर मिलने वाले होम थिएटर के बारे में जानकारी दी जा रही है ताकि आप अपने लिए बजट में एक अच्छा ब्रांड चुन सकें।
Disclaimer:- जब यह लेख लिखा गया है, तब सभी होम थिएटर की कीमत ₹15,000 से कम थी। लेकिन हां, समय के साथ कीमत कम-ज्यादा हो सकती है, जिसमें हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है। वास्तविक समय में कीमत जानने के लिए Amazon की वेबसाइट जरूर देखें।
इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए गैजेट गली पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें:-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।