इंडिया में मशहूर ये Party Speaker ब्रांडस तगड़े बेस के साथ देगें दमदार साउंड

भारत में उपलब्ध टॉप पार्टी Speaker Brands तेज आवाज, बेहतरीन बेस क्वालिटी और स्मार्ट फीचर्स के आधार पर अलग-अलग पहचान रखते हैं। बजट और उपयोग के हिसाब से सही स्पीकर चुनते समय यह समझना जरूरी है कि आपको आउटडोर पावर चाहिए या बैलेंस्ड इंडोर साउंड, क्योंकि हर ब्रांड की खासियत अलग-अलग होती है।
इंडिया में उपलब्ध बढ़िया पार्टी स्पीकर ब्रांडस
इंडिया में उपलब्ध बढ़िया पार्टी स्पीकर ब्रांडस

पार्टी स्पीकर चुनते समय सिर्फ तेज आवाज काफी नहीं होती, असली फर्क इस बात से पड़ता है कि कौन-सा ब्रांड किस तरह का साउंड देता है। भारत में JBL स्पीकर ब्रांड अपने डीप बेस और लाउड आउटडोर साउंड के लिए जाना जाता है, इसलिए ज्यादा लोगों के साथ और बड़ी पार्टी में इसका इस्तेमाल ज्यादा होता है। वहीं Sony के Party Speakers बैलेंस्ड साउंड और साफ आवाज देने के लिए पहचाने जाते हैं, जिससे हर तरह का म्यूजिक साफ सुनाई देता है। boAt जैसे ब्रांडस ने किफायती दाम में मार्किट पर मजबूत पकड़ बनाई है, जहां कम कीमत में अच्छी-खासी बेस और पोर्टेबल डिजाइन मिलता है। वहीं Zebronics और Portronics ऐसे विकल्प देते हैं जो हाउस पार्टी और कैजुअल यूज के लिए बढ़िया विकल्प माने जाते हैं। हाल के समय में ब्रांडस बैटरी बैकअप, वायरलेस कनेक्टिविटी और वॉटर रस्सिटेंट जैसे फीचर्स पर भी ध्यान दे रहे हैं, जिससे स्पीकर्स मल्टीपर्पस बनते जा रहे हैं।

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।

नीचे देखें अमेजन पर उपलब्ध भारत में टॉप ब्रांडस के पार्टी स्पीकर मॉडल्स और जानें विस्तार से।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • JBL Partybox 110 Wireless Bluetooth Party Speaker

    यह पार्टी स्पीकर 160W की पावर के साथ बड़े कमरे या खुले एरिया में तेज और दमदार आवाज दे सकता है, जिससे म्यूजिक दूर तक साफ सुनाई देता है। इस JBL स्पीकर में डायनमिक लाइट शो दिया गया है, जो गानों के साथ रंग बदलता है और माहौल को और मजेदार बनाता है। इस स्पीकर को एक बार चार्ज करने पर करीब 12 घंटे तक प्लेटाइम मिल जाता है, जिससे लंबे समय तक बिना रुकावट म्यूजिक चलता रहता है। माइक और गिटार इनपुट होने की वजह से गाना गाने या लाइव परफॉर्म करने का भी मजा लिया जा सकता है, जो हाउस पार्टी में काम आ सकता है। IPX4 प्रोटेक्शन हल्के पानी के छींटों से बचाव करता है, इसलिए बाहर इस्तेमाल करना भी आसान रहता है। बिल्ट-इन पावर बैंक फीचर फोन चार्ज करने में मदद करता है, जिससे पार्टी के बीच में बैटरी खत्म होने की चिंता कम रहती है।

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - JBL Partybox 110
    • स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट - 160 वॉट
    • ऑडियो आउटपुट मोड - स्टीरियो
    • बैटरी लाइफ - 12 घंटे 
    • आइटम का वजन - 10.8 किलोग्राम 
    • स्पीकर साइज - 29.5D x 30W x 56.8H से.मी. 

    खासियत 

    • जेबीएल पार्टीबॉक्स ऐप की मदद से Karaoke के साथ दूसरे फीचर्स कंट्रोल करने की सुविधा
    • गाने सुनने के साथ-साथ फोन चार्ज करने के लिए बिल्ट-इन पावरबैंक

    कमी 

    • स्पीकर की बैटरी लाइफ थोडी कम होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    01
  • boAt Partypal 390/400 Speaker

    इस boAt स्पीकर में फ्लैम एलईडी लाइट्स दी गई हैं, जो गानों के साथ माहौल को और मजेदार बना सकती हैं और रात के समय पार्टी को अलग लुक देती हैं। इसमें करीब 6 घंटे का बैटरी लाइफ मिलता है, जो छोटे-मोट फंक्शन दोस्तों के साथ पार्टी के लिए ठीक रहता है। यह boAt Speaker 160W की साउंड आउटपुट तेज और भरपूर आवाज देने में सक्षम है, जिससे बड़े कमरे में भी म्यूजिक साफ सुनाई देता है। दो माइक्रोफोन इनपुट होने की वजह से केरोओके स्पीकर या डुएट सिंगिंग करना आसान हो जाता है, जो दोस्तों के साथ मजेदार अनुभव दे सकता है। गिटार इनपुट भी दिया गया है, जिससे लाइव म्यूजिक का मजा लिया जा सकता है। EQ मोड्स और बेस ट्रेबल कंट्रोल की मदद से आवाज अपनी पसंद के हिसाब से सेट की जा सकती है।

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - boAt Partypal 390/400
    • स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट - 160 वॉट
    • ऑडियो आउटपुट मोड - स्टीरियो
    • बैटरी लाइफ - 6 घंटे 
    • आइटम का वजन - 10.8 किलोग्राम 
    • स्पीकर साइज - 70D x 32W x 32H से.मी. 

    खासियत 

    • दूसरे डिवाइस से स्पीकर को जोड़ने के लिए ब्लूटूथ के साथ में TF कार्ड, AUX और USB पोर्ट की सुविधा
    • दो स्पीकर को जोड़कर जबरदस्त साउंड पाने के लिए TWS मोड

    कमी 

    • स्पीकर की माइक क्वालिट कमजोर होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Sony SRS-XV800 X-Series Wireless Portable Party Speaker

    चारों तरफ आवाज फैलाने के लिए इसमें ओमनी-डायरेक्शन साउंड दिया गया है, जिससे कमरे के हर कोने में म्यूजिक सुनाई दे सकता है और पार्टी का माहौल बराबर बना रहता है। X-बैलेंस्ड स्पीकर बेस को गहराई के साथ सुनाने में मदद करता है। इस Sony Speaker में एक बार चार्ज करने पर 25 घंटे तक का प्लेटाइम मिल सकता है, जिससे लंबे समय तक बिना रुकावट म्यूजिक चलता रहता है और बार-बार चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ती। एम्बिएंट लाइटिंग गानों के साथ माहौल को और आकर्षक बनाती है, जिससे रात में पार्टी का अनुभव अलग लगता है। केरोओके और गिटार इनपुट की मदद से गाना गाने या लाइव परफॉर्म करने का भी मजा लिया जा सकता है। IPX4 प्रोटेक्शन हल्के पानी से बचाव देता है, इसलिए घर से बाहर इस्तेमाल करना आसान रहता है। बिल्ट-इन हैंडल और व्हील्स इसे एक जगह से दूसरी जगह ले जाने में सुविधा देते हैं।

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - Sony SRS-XV800 
    • स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट - NA
    • ऑडियो आउटपुट मोड - स्टीरियो
    • बैटरी लाइफ - 25 घंटे 
    • आइटम का वजन - 18.5 किलोग्राम 
    • स्पीकर साइज - 37.5D x 31.7W x 72H से.मी. 

    खासियत 

    • Fiestable ऐप की मदद से स्पीकर की डायनमिक लाइट से लेकर साउंड कंट्रोल करने की सुविधा
    • 10 मिनट चार्ज करने पर करीब 3 घंटे तक की बैटरी लाइफ

    कमी 

    • स्पीकर को लेकर अभी तक किसी अमेजन यूजर की कोई शिकायत नही है।
    03
  • JBL Partybox 320 Portable Bluetooth 240W Party Speaker

    इस पार्टी स्पीकर में AI साउंड बूस्ट फीचर दिया गया है, जो आवाज को बेहतर तरीके से बैलेंस करने की कोशिश करता है, जिससे हाई वोल्यूम पर भी साउंड काफी साफ रहता है। इसमें बेस और क्लियर साउंड का संतुलन बना रहता है, इसलिए हर तरह के गाने अच्छे सुनाई देते हैं। 240 वॉट का साउंड आउटपुट लाउड और भरपूर आवाज देता है, जिससे म्यूजिक दूर तक साफ सुनाई देता है। यह JBL Partybox लगभग 18 घंटे तक का प्लेबैक टाइम मिलता है, जिससे लंबे समय तक पार्टी बिना रुकावट चल सकती है। जरूरत पड़ने पर फास्ट चार्ज से थोड़े समय में फिर से चलाने में मदद मिलती है। Futuristic लाइट शो गानों के साथ माहौल को और आकर्षक बनाता है, जिससे रात की पार्टी में अलग मजा आता है। Telescopic हैंडल और व्हील्स इसे आसानी से एक जगह से दूसरी जगह ले जाने में मदद करते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - JBL Partybox 320
    • स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट - 240 वॉट
    • ऑडियो आउटपुट मोड - स्टीरियो
    • बैटरी लाइफ - 18 घंटे 
    • आइटम का वजन - 16.5 किलोग्राम 
    • स्पीकर साइज - 38.5D x 33.5W x 66.9H से.मी. 

    खासियत 

    • वायरलेस कनेक्टिविटी के साथ दो स्पीकर जोड़ने के लिए Auracast फीचर 
    • पार्टी में केरोओके का मजा उठाने के लिए माइक और गिटार इनपुट का सपोर्ट

    कमी 

    • स्पीकर में वजन थोडा ज्यादा होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    04
  • Portronics 250W Iron Beats 5 Prime Wheeled Party Speaker

    इस Portronics स्पीकर के साथ वायरलेस UHF माइक मिलता है, जिससे केरोओक के साथ सिंगिंग करना आसान हो जाता है और दोस्तों के साथ मस्ती का अनुभव बढ़ सकता है। 250 वॉट साउंड आउटपुट के साथ डुअल बेस ड्राइवर और बेस बूस्ट तकनीक की वजह से गानों में गहराई ज्यादा सुनाई देती है, जो डांस या पार्टी के माहौल को और बेहतर बना सकती है। इस Portronics Speaker में करीब 6 घंटे का प्लेटाइम एक बार चार्ज में मिल जाता है, जो छोटे फंक्शन के लिए ठीक रहता है। RGB LED लाइट्स गानों के साथ माहौल को और आकर्षक बनाती हैं, जिससे रात की पार्टी में अलग मजा आता है। TWS मोड से दो स्पीकर्स जोड़कर आवाज को और दमदार किया जा सकता है। ब्लूटूथ 5.3 स्टेबल कनेक्शन देने में मदद करता है, जबकि गिटार इनपुट और ईको कंट्रोल लाइव सिंगिंग को और मजेदार बना सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - Portronics Iron Beats 5
    • स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट - 250 वॉट
    • ऑडियो आउटपुट मोड - स्टीरियो
    • बैटरी लाइफ - 6 घंटे 
    • आइटम का वजन - 14 किलोग्राम 
    • स्पीकर साइज - 76.1D x 35.2W x 36.9H से.मी. 

    खासियत 

    • घंटो तक म्यूजिक का मजा बिना किसी परेशानी के लेने के लिए 8000mAh की बैटरी
    • डीजे पार्टी में हिला देने वाली साउंड के लिए बेस बूस्ट तकनीक का सपोर्ट

    कमी 

    • स्पीकर की साउंड क्वालिटी थोडी कम होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    05
  • Mivi SuperBox Classic 120W Portable Bluetooth Speaker

    यह पोर्टेबल स्पीकर 120 वॉट साउंड आउटपुट के साथ तेज और साफ आवाज दे सकता है, जिससे गाने और वीडियो दोनों अच्छे सुनाई देते हैं। इसमें बिल्ट-इन सबवूफर दिया गया है, जो बेस को गहराई के साथ महसूस कराने में मदद करता है, इसलिए म्यूजिक ज्यादा प्रभावी लगता है। इस Mivi स्पीकर में बेस और ट्रेबल कंट्रोल नॉब्स दिए गए हैं, जिनकी मदद से आवाज को अपनी पसंद के हिसाब से सेट किया जा सकता है, जिससे अलग-अलग तरह के गानों में सही बैलेंस मिल सकता है। ब्लूटूथ के साथ AUX और USB सपोर्ट भी मिलता है, जिससे अलग-अलग डिवाइस से जोड़ना आसान रहता है और इस्तेमाल में सुविधा मिलती है। इसका पोर्टेबल डिजाइन इसे घर के साथ बाहर ले जाने में भी आसान बनाता है। USB चार्जिंग के साथ यह लंबे समय तक चल सकता है, जिससे बार-बार चार्ज करने की जरूरत कम पड़ती है और रोजमर्रा इस्तेमाल आसान हो जाता है।

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - Mivi SuperBox Classic
    • स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट - 120 वॉट
    • ऑडियो आउटपुट मोड - सराउंड
    • बैटरी लाइफ - NA 
    • आइटम का वजन - 900 ग्राम 
    • स्पीकर साइज - 20D x 15W x 18H से.मी. 

    खासियत 

    • लिविंग रुम में प्रीमियम लुक के लिए लेदर फिनिश डिजाइन
    • स्पीकर को दूसरे डिवाइस से कनेक्ट करने के लिए ब्लूटूथ, AUX और USB सपोर्ट 

    कमी 

    • स्पीकर का पावर बटन ठीक से काम ना करने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    06
  • ZEBRONICS 20W Portable Bluetooth Speaker

    यह स्पीकर छोटे कमरे या पर्सनल यूज के लिए बढ़िया विकल्प हो सकता है, जिससे गाने और वीडियो की आवाज साफ सुनाई दे सकती हैं। 10.16cm ड्राइवर बेस को थोड़ा गहराई के साथ सुनाने में मदद करता है, इसलिए म्यूजिक सुनने का अनुभव बेहतर लगता है। इस ZEBRONICS स्पीकर में ब्लूटूथ के साथ USB, माइक्रोSD, AUX और FM जैसे कई विकल्प मिलते हैं, जिससे अलग-अलग तरीके से गाने चलाना आसान हो जाता है। करीब 5 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिल जाती है, जो रोजमर्रा इस्तेमाल या छोटे गेट-टुगेदर के लिए ठीक रहती है। टाइप-C चार्जिंग इसे जल्दी चार्ज करने में मदद करती है। TWS फीचर की मदद से 2 स्पीकर्स जोड़कर आवाज को थोड़ा और फैलाया जा सकता है। RGB लाइट्स गानों के साथ माहौल को और मजेदार बनाती हैं। माइक इनपुट और साथ में मिलने वाला माइक Karaoke के लिए काम आता है, जबकि कैरी हैंडल इसे इस्तेमाल और ले जाने में आसान बनाते हैं।

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - Zebronics Buddy 100
    • स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट - 20 वॉट
    • ऑडियो आउटपुट मोड - स्टीरियो
    • बैटरी लाइफ - 5 घंटे 
    • आइटम का वजन - 1.1 किलोग्राम 
    • स्पीकर साइज - 15D x 15W x 23H से.मी. 

    खासियत 

    • मीडिया कंट्रोल के लिए मल्टीपल बटन की सुविधा
    • स्पीकर पर मोबाइल को सेट करने के लिए होल्डर का सपोर्ट

    कमी 

    • स्पीकर की आवाज थोडी कम होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    07
  • Philips TAX4910/94 120W Wireless Bluetooth Party Speaker

    इस फिलिप्स स्पीकर में 6000mAh बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज करने पर लगभग 10 घंटे तक प्लेटाइम दे सकती है, इसलिए लंबे समय तक बिना रुकावट म्यूजिक चलता रहता है। मीडियम साइज कमरे में बेस वाला पार्टी साउंड पाने के लिए 120W आउटपुट मिल जाता है, जिससे गाने और मूवी दोनों में साउंड जबरदस्त महसूस होता है। स्टीरियो मोड की वजह से आवाज थोड़ी फैलकर सुनाई देती है, जिससे माहौल बेहतर बनता है। ब्लूटूथ के साथ USB, SD कार्ड और AUX जैसे कई कनेक्टिविटी विकल्प मिलते हैं, जिससे अलग-अलग डिवाइस से गाने चलाना आसान रहता है। रिमोट कंट्रोल की मदद से EQ, बेस, ट्रेबल और माइक सेटिंग्स को आसानी से बदल सकते हैं, जिससे हर गाने के हिसाब से आवाज सेट की जा सकती है। RGB लाइट्स गानों के साथ माहौल को और आकर्षक बनाती हैं, जिससे पार्टी में अलग मजा आता है।

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - Philips TAX4910/94
    • स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट - 120 वॉट
    • ऑडियो आउटपुट मोड - स्टीरियो
    • बैटरी लाइफ - 10 घंटे 
    • आइटम का वजन - 6.4 किलोग्राम 
    • स्पीकर साइज - 28.1D x 26.5W x 62.4H से.मी. 

    खासियत 

    • कहीं से भी म्यूजिक और अन्य फीचर्स को कंट्रोल करने के लिए रिमोट का सपोर्ट
    • दो स्पीकर को जोड़कर कान फाड साउंड पाने के लिए ट्रू-वायरलेस टेक्नोलॉजी

    कमी 

    • स्पीकर की साउंड क्वालिटी लंठ होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    08
  • pTron Fusion ONE 48W Bluetooth Party Speaker

    48 वॉट ऑडियो आउटपुट देने वाला यह स्पीकर छोटे कमरे या बाहर बैठकर म्यूजिक सुनने के लिए ठीक लगता है, जहां आवाज बहुत तेज नहीं बल्कि संतुलित चाहिए होती है। डुअल 4 इंच ड्राइवर्स गानों को साफ रखते हैं, इसलिए वोकल्स और म्यूजिक अलग-अलग सुनाई देते हैं। इस pTron speaker में RGB लाइट्स दी गई हैं, जो गानों के साथ माहौल को थोड़ा खुशनुमा बना देती हैं। 6 घंटे का प्लेटाइम कैजुअल यूज के लिए ठीक बैठता है। ब्लूटूथ के साथ USB, TF कार्ड और AUX का कनेक्टिविटी विकल्प दिया गया है, जिससे अलग-अलग तरीके से गाने चलाए जा सकते हैं। माइक सपोर्ट होने से हल्का केरोओके इस्तेमाल भी किया जा सकता है। TWS मोड से 2 स्पीकर्स जोड़कर आवाज थोड़ी और फैल सकती है, जो छोटे गेट-टुगेदर में काम आती है।

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - pTron Fusion 
    • स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट - 48 वॉट
    • ऑडियो आउटपुट मोड - स्टीरियो
    • बैटरी लाइफ - 6 घंटे 
    • आइटम का वजन - 1.810 किलोग्राम 
    • स्पीकर साइज - 14.5D x 15.5W x 37.5H से.मी. 

    खासियत 

    • ब्लूटूथ के साथ में 10 मीटर दूर तक की कनेक्टिविटी सुविधा
    • कहीं भी ले जाने में आसान पोर्टेबल डिजाइन

    कमी 

    • स्पीकर की साउंड क्वालिटी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    09
  • Digimore PartyBox 120W Portable Karaoke Bluetooth Speaker

    120W की पावर के साथ आने वाला यह पार्टी स्पीकर लाउड साउंड देता है, जिससे घर या बाहर दोनों जगह म्यूजिक साफ और दमदार लगता है। डुअल 6.5 इंच ड्राइवर्स बेस को गहराई के साथ सुनाने में मदद करते हैं। इस स्पीकर में करीब 10 घंटे तक का प्लेटाइम मिल जाता है, जिससे लंबे समय तक बिना रुकावट म्यूजिक चलता रहता है। टाइप-C चार्जिंग इसे जल्दी चार्ज करने में मदद करती है, जो रोज इस्तेमाल में काम आती है। वायरलेस माइक के साथ केरोओके करना आसान हो जाता है, जिससे दोस्तों के साथ गाने का मजा लिया जा सकता है। RGB लाइट्स गानों के साथ माहौल को और आकर्षक बनाती हैं, जिससे पार्टी का अनुभव बेहतर लगता है। ब्लूटूथ, USB, TF कार्ड और AUX जैसे कई विकल्प मिल जाते हैं, जिससे अलग-अलग डिवाइस से गाने चलाना आसान रहता है। TWS मोड से 2 स्पीकर्स जोड़कर आवाज को और बड़ा किया जा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - Digimore PartyBox
    • स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट - 120 वॉट
    • ऑडियो आउटपुट मोड - स्टीरियो
    • बैटरी लाइफ - 10 घंटे 
    • आइटम का वजन - 2.8 किलोग्राम 
    • स्पीकर साइज - 17D x 7W x 18H से.मी. 

    खासियत 

    • ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ में 50 फीट तक की कनेक्टिविटी रेंज
    • पार्टी का माहौल शानदार बनाने के लिए मल्टीपल RGB मोड्स

    कमी 

    • स्पीकर को लेकर अभी तक किसी अमेजन यूजर की कोई खास शिकायत नही है।
    10

तुलना: भारत में उपलब्ध बढ़िया पार्टी स्पीकर ब्रांडस

यहां पर हमने ऊपर बताए गए भारत में उपलब्ध टॉप 10 पार्टी स्पीकर ब्रांड मॉडल्स की अलग-अलग खासियतों के साथ में तुलनात्मक जानकारी दी है जिससे आप कोई भी विकल्प चुनने से पहले देख सकते हैं।

मॉडल

स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट

बैटरी लाइफ

खास फीचर्स

JBL Partybox 110

160 वॉट

12 घंटे

डायनमिक लाइट शो, माइक और गिटार इनपुट, बिल्ट-इन पावर बैंक 

boAt Partypal 390/400

160 वॉट

6 घंटे

फ्लैम एलईडी लाइट्स, दो माइक्रोफोन इनपुट, EQ मोड्स और बेस ट्रेबल कंट्रोल

Sony SRS-XV800

NA

25 घंटे

ओमनी-डायरेक्शन साउंड, एम्बिएंट लाइटिंग, बिल्ट-इन हैंडल और व्हील्स

JBL Partybox 320

240 वॉट

18 घंटे

AI साउंड बूस्ट फीचर, Futuristic लाइट शो, Telescopic हैंडल और व्हील्स 

Portronics Iron Beats 5

250 वॉट

6 घंटे

वायरलेस UHF माइक, बेस बूस्ट तकनीक, RGB LED लाइट्स 

Mivi SuperBox Classic

120 वॉट

NA

बिल्ट-इन सबवूफर, बेस और ट्रेबल कंट्रोल नॉब्स, पोर्टेबल डिजाइन

Zebronics Buddy 100

20 वॉट

5 घंटे

10.16cm ड्राइवर बेस, TWS फीचर, माइक इनपुट

Philips TAX4910/94

120 वॉट

10 घंटे

स्टीरियो मोड, रिमोट कंट्रोल, RGB लाइट्स

pTron Fusion

48 वॉट

6 घंटे

डुअल 4 इंच ड्राइवर्स,  TWS मोड से 2 स्पीकर्स

Digimore PartyBox

120 वॉट

10 घंटे

डुअल 6.5 इंच ड्राइवर्स, वायरलेस माइक के साथ केरोओके, RGB लाइट्स

ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें गैजेट गली का पेज।

इन्हें भी पढ़ें :-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • पार्टी स्पीकर के लिए सबसे ज्यादा कौन-सा ब्रांड लोकप्रिय है?
    +
    JBL और Sony अक्सर दमदार बेस और साफ आवाज के कारण सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं।
  • क्या भारतीय ब्रांडस भी अच्छे पार्टी स्पीकर्स बनाते हैं?
    +
    हाँ, boAt, Zebronics और Portronics जैसे ब्रांडस बजट में अच्छे फीचर्स और ठीक-ठाक साउंड के साथ बढ़िया पार्टी स्पीकर पेश करते हैं।
  • स्पीकर ब्रांड चुनते समय सबसे जरूरी क्या देखना चाहिए?
    +
    स्पीकर लेते समय आपको साउंड टाइप, बैटरी बैक-अप और उपयोग के अनुसार परफॉर्मेंस को समझना जरूरी होता है।