बजट में रहते हुए भी पाएं हाई-परफॉरमेंस: घर से काम करने के लिए ये लैपटॉप हैं लाजवाब!

घर से काम करना अब एक आम बात हो गई है, और इसके लिए एक विश्वसनीय लैपटॉप का होना बेहद जरूरी है। लेकिन क्या अच्छा परफॉरमेंस पाने के लिए आपको अपनी जेब खाली करनी पड़ेगी? बिल्कुल नहीं! हमने उन किफायती लैपटॉप्स की एक सूची तैयार की है जो बेहतरीन बैटरी लाइफ, कुशल प्रोसेसर और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए अच्छे वेबकैम जैसी आवश्यक सुविधाएं प्रदान करते हैं।
बजट लैपटॉप्स के साथ वर्क फ्रॉम होम को बनाएं आसान
बजट लैपटॉप्स के साथ वर्क फ्रॉम होम को बनाएं आसान

वर्क फ्रॉम होम के बढ़ते ट्रेंड के बीच लैपटॉप की मांग बढ़ती जा रही है। हालांकी, अक्सर प्रोफेशनल्स को ऐसे मॉडल की तलाश रहती है, जो बिना उनकी जेब पर बोझ डाले बजट-फ्रेंडली कीमत में मिल जाए। मगर, बजट के साथ ही परफॉर्मेंस उनकी प्राथमिकताओं में से एक होती है। ऐसे ही प्रोफेशनल्स के लिए हमने अमेजन पर मिलने वाले बजट लैपटॉप्स ढूंढ निकाले हैं, जो Work From Home के लिए बढ़िया रहते हैं। इनकी परफॉर्मेंस की बात की जाए, तो ऑफिस से जुड़े कामों को बिना रूकावट करने के लिए अच्छा प्रोसेसर, बढ़िया बैटरी लाइफ और साथ ही मीटिंग्स के लिए इन-बिल्ट वेबकैम व माइक भी मिलता है।

इस सूची में HP 15, Dell Inspiron, Lenovo IdeaPad, Acer Aspire और Asus VivoBook जैसे लैपटॉप शामिल किए गए हैं, जो ऑफिस वर्क के लिए अच्छे रहते हैं। इन मॉडलों में आपको स्मूद परफॉर्मेंस मिलती है, जो वर्क फ्रॉम होम के समय आपको बिना लैगिंग काम फटाफट निपटाने की सुविधा देती है। वहीं, अगर कभी ऑफिस भी जाना पड़े, तो लाइटवेट डिजाइन की वजह से इन्हें ले जाना आसान रहता है।

आइए नजर डालें इन बजट लैपटॉप के विकल्पों पर-

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • ASUS Vivobook 15, Smartchoice

    बजट में रहते हुए घर से काम करने के लिए आप इस आसुस वीवोबुक 15 लैपटॉप को चुन सकते हैं। 13वीं जेनरेशन के इंटेल कोर i3-1315U प्रोसेसर के साथ ऑफिस हल्के से लेकर मीडियम लोड वाले कामों को करने के लिए स्मूद परफॉर्मेंस मिलती है। यह एक हल्का और पतला लैपटॉप है, जिसे जरूरत पड़ने पर आराम से ऑफिस या कहीं भी अपने साथ ले जा सकते हैं।

    ये फीचर्स वर्क फ्रॉम होम को बनाएंगें आसान

    • कई बार घर से ऑफिस का काम करते वक्त लैपटॉप को एक बड़ी स्क्रीन के साथ जोड़ना पड़ता है। अगर आप भी कुछ ऐसा काम करते हैं, तो इसके 1x HDMI 1.4 पोर्ट की मदद से एक्सटर्नल मॉनिटर, टीवी या प्रोजेक्टर कनेक्ट कर सकते हैं।
    • देर रात अंधेरे कमरे में बैठकर काम रहे हैं या फिर अक्सर नाइट शिफ्ट करते हैं, तो इसका बैकलिट कीबोर्ड बहुत काम का साबित होगा। आप बिना ज्यादा रोशनी के कीबोर्ड Keys को आसानी से देख सकते हैं और टाइप कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- ASUS
    • स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
    • हार्ड डिस्क साइज- 512 जीबी
    • रैम मेमोरी- 12 जीबी
    • कुल पोर्ट्स- 7

    खूबियां

    • फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
    • एंटी ग्लेयर डिस्प्ले

    कमी

    • बिल्ड क्वालिटी कमजोर लग सकती है।
    01
  • Acer Aspire Lite, AMD Ryzen 5-5625U

    एसर एस्पायर सीरीज का यह मॉडल भी वर्क फ्रॉम होम करने वालों के लिए बजट-फ्रेंडली और पावरफुल विकल्प है। शक्तिशाली प्रोसेसर के साथ ही सॉफ्टवेयर के तेज रिस्पॉन्स के लिए 16GB RAM दी गई है, जिसे 32GB तक अपग्रेड भी कर सकते हैं। वहीं, इस वर्क फ्रॉम होम लैपटॉप में आपकी ढेरों फाइल्स, डॉक्यूमेंट्स, शीट्स आदि को स्टोर करने के लिए 512GB SSD भी मिलती है, जिससे वे तेजी से खुलती भी हैं।

    ये फीचर्स वर्क फ्रॉम होम को बनाएंगें आसान

    • हाई ब्राइटनेस के साथ फुल एचडी डिस्प्ले दी गई है, जिससे आप दिन के समय अगर किसी ऐसी जगह बैठकर काम कर रहे हैं जहां तेज रोशनी आती है! तो भी आपको स्क्रीन पर टेक्स्ट, पिक्चर, विजुअल्स साफ दिखाई पड़ेंगे।
    • मीटिंग लेते समय अक्सर पीछे आने वाली आवाजें फोकस खराब करती हैं। ऐसे में इस लैपटॉप के नॉइज कैंसिलेशन वाले डुअल माइक्रोफोन आपकी इस परेशानी को खत्म करेंगे। बाहरी शोर के बिना आपकी आवाज आराम से सामने वाले तक पहुंचेगी।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Acer
    • कलर- स्टील ग्रे
    • स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
    • कुल यूएसबी पोर्ट- 4

    खूबियां

    • अल्ट्रा स्लिम डिजाइन
    • स्क्रीन रोटेशन के साथ 180 डिग्री हिंज

    कमी

    • डिस्प्ले की कलर क्वालिटी थोड़ा मायूस कर सकती है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Lenovo IdeaPad Slim 3 13th Gen Core i5-13420H

    बजट में ब्रांड का भरोसा और दमदार प्रदर्शन दोनों की चाह रखने वाले वर्किंग प्रोफेशनल्स अपने काम के लिए इस लेनोवो लैपटॉप को चुन सकते हैं। आइडियापैड सीरीज अपने फीचर्स और परफॉर्मेंस की वजह से लोकप्रिय है, जिसके इस मॉडल में कुशल प्रदर्शन देने वाला 13वीं जेनरेशन का इंटेल कोर i5-13420H प्रोसेसर मिलता है। इसकी 4.6 GHz तक की स्पीड बिना लैगिंग के तेज लोडिंग और रिस्पॉन्स देती है।

    ये फीचर्स वर्क फ्रॉम होम को बनाएंगें आसान

    • घर से काम करना हो या ऑफिस से स्क्रीन पर कई घंटों तक आंखों गड़ाकर रखनी पड़ती है। ऐसे में आपकी 8-9 घंटे तक चलने वाली नौकरी में आंखों को आराम और सुरक्षा देने के लिए यह लैपटॉप एंटी ग्लेयर कोटिंग और TUV लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन के साथ आता है।
    • अगर आपको दिनभर कई सारी मीटिंग्स लेनी होती हैं और बार-बार ईयरफोन या हेडफोन लगाने का मन नहीं करता! तो इस बजट फ्रेंडली i5 लैपटॉप के डॉल्बी ऑडियो से लैस डुअल 2W स्पीकर्स आपतक सामने वाली की साफ आवाज पहुंचाते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Lenovo
    • हार्ड डिस्क साइज- 512 जीबी
    • रैम मेमोरी- 16 जीबी
    • प्रोसेसर काउंट- 8
    • डिस्प्ले टाइप- एलईडी

    खूबियां

    • फेशियल रिकॉग्निशन के साथ स्मार्ट लॉगइन
    • प्राइवेसी शटर के साथ फुल एचडी कैमरा

    कमी

    • माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस एक्टिवेशन में समस्या आ सकती है।
    03
  • Dell 15 (Previously Inspiron) Laptop

    ऑफिस का काम करने के लिए डेल ब्रांड के पास कई बढ़िया लैपटॉप मिलते हैं, इन्हीं में से एक यह डेल 15 मॉडल आपके लिए अच्छा हो सकता है। 15.6 इंच का डिस्प्ले और स्टैंडर्ड साइज वाला कीबोर्ड वर्क फ्रॉम होम में ऑफिस वर्क को आसानी से करने में मदद करते हैं। इससे टाइपिंग करना सुविधाजनक रहता है और फुल एचडी रिजॉल्यूशन विजुअल्स को स्पष्टता के साथ पेश करता है।

    ये फीचर्स वर्क फ्रॉम होम को बनाएंगें आसान

    • सबसे पहले तो 7 घंटे तक चलने वाली लंबी बैटरी लाइफ आपके ऑफिस के काम में बिना बाधा डाले आराम से काम करने की सुविधा देती है। इसकी वजह से आपको बार-बार चार्जिंग या फिर पावरकट के दौरान परेशना नहीं होना पड़ेगा।
    • कई बार घंटों तक लगातार काम करने या फिर लोड बढ़ने पर लैपटॉप गर्म होने लगता है। इससे काम में रूकावट आती है और स्पीड भी धीमी हो जाती है। मगर, इसके अडाप्टिव थर्मल्स इस समस्या से बचाते हैं और स्मूद परफॉर्मेंस देते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Dell
    • कलर- कार्बन ब्लैक
    • हार्ड डिस्क साइज- 512 जीबी
    • सीपीयू मॉडल- इंटेल कोर 3
    • पोर्ट्स की संख्या- 7

    खूबियां

    • बिल्ट-इन HD वेबकैम
    • फिंगरप्रिंट रीडर

    कमी

    • लैपटॉप मजबूती के मामले में थोड़ा निराश कर सकता है।

    जागरण स्मार्ट च्वाइस पर देखिए अन्य कैटेगरी से जुड़ी जानकारी।

    04
  • HP 15, AMD Ryzen 5 7520U,(16GB LPDDR5, 512GB SSD)

    अक्सर कई ऑफिस में भी कंपनियां अपने कर्मचारियों की एचपी के लैपटॉप देती हैं। ऐसे में आप अपने वर्क फ्रॉम होम के लिए भी इस एचपी 15 मॉडल को देख सकते हैं। यह 16 जीबी रैम लैपटॉप आपकी लंबी प्रोडक्टिविटी को बनाए रखने के लिए शक्तिशाली बैटरी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है, जिसकी मदद से 0% बैटरी को 45 मिनट में 50% तक चार्ज कर सकते हैं।

    ये फीचर्स वर्क फ्रॉम होम को बनाएंगें आसान

    • घर बैठकर काम करना हो या फिर बोर होने पर मनोरंजन इसका AMD रेडिऑन ग्राफिक्स डिजिटल कंटेंट में शानदार ग्राफिक्स पेश करता है। इससे हर एक टेक्स्ट, पिक्चर और वीडियो एकदम साफ दिखाई देते हैं।
    • इसमें 1080p का फुल एचडी कैमरा दिया गया है, जिसकी मदद से ऑनलाइन मीटिंग्स ज्वाइन करना आसान बनता है। यह आपकी वीडियो अच्छी क्वालिटी में दिखाता है और इसमें प्राइवेसी शटर भी लगा हुआ है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- HP
    • स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
    • कलर- सिल्वर
    • हार्ड डिस्क साइज- 512 जीबी
    • बैटरी लाइफ- 8 घंटा

    खूबियां

    • टेंपोरल नॉइज रिडक्शन वाले डुअल माइक
    • एंटी ग्लेयर स्क्रीन और माइक्रो बैजल

    कमी

    • लैपटॉप की साउंड क्वालिटी कमजोर है।
    05

वर्क फ्रॉम होम के लिए बजट लैपटॉप मॉडलों की तुलना

घर से काम करने के लिए एक अच्छे लैपटॉप का चुनाव अपनी प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए ही करना चाहिए। भले, ही ये सभी एक सीमित कीमत में आते हैं। मगर, इसके बावजूद आपका बजट भी कई मायनों में अहम है। आइए इनकी तुलना के जरिए समझें कौन-सा मॉडल आपके लिए परफेक्ट हो सकता है-

मॉडल्स

प्रोसेसर

बैटरी लाइफ

किसके लिए अच्छा है?

ASUS Vivobook 15, Smartchoice

इंटेल कोर i3-1315U

3-5 घंटा

HR, सेल्स, एडमिन, कोडिंग/डेटा, अकाउंट्स, या रोज की मीटिंग्स के लिए

Acer Aspire Lite

एएमडी राइज़ेन 5-5625U

2-5 घंटा

डेटा एनालिटिक्स, भारी एक्सेल शीट, कोडिंग, मल्टीटास्किंग, HR/एडमिन ऑपरेशन्स, या लंबी वीडियो मीटिंग्स

Lenovo IdeaPad Slim 3

इंटेल कोर i5-13420H

10 घंटा

सॉफ़्टवेयर डेवलपमेंट/कोडिंग, डेटा एनालिटिक्स, बड़े फाइनेंशियल मॉडल, ग्राफिक/वीडियो एडिटिंग, या हेवी मल्टीटास्किंग

Dell 15 (Previously Inspiron) Laptop

इंटेल कोर 3 100U

7 घंटा

सेल्स, HR, अकाउंट्स, डॉक्यूमेंटेशन, रोजाना ज़ूम/टीम्स कॉल या हल्का डेटा का काम

HP 15 Backlit KB Laptop

एएमडी राइज़ेन 5 7520U

8 घंटा

सेल्स, HR, क्लाइंट सपोर्ट, कंटेंट, फाइनेंस या जनरल मैनेजमेंट

अन्य डिवाइसों की जानकारी गैजेट गली कैटेगरी पर देखी जा सकती है।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • वर्क फ्रॉम होम के लिए 8GB रैम वाला लैपटॉप पर्याप्त है क्या?
    +
    हां, सामान्य वर्क फ्रॉम होम कार्यों जैसे वेब ब्राउज़िंग, डॉक्यूमेंट एडिटिंग, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और हल्के मल्टीटास्किंग के लिए 8GB रैम आमतौर पर पर्याप्त है। यदि आप ग्राफिक्स-गहन कार्य करते हैं तो 16GB बेहतर होगा।
  • क्या SSD स्टोरेज वर्क फ्रॉम होम लैपटॉप के लिए महत्वपूर्ण है?
    +
    बिल्कुल। SSD (सॉलिड-स्टेट ड्राइव) पारंपरिक HDD (हार्ड डिस्क ड्राइव) की तुलना में बहुत तेज होती है, जिससे लैपटॉप जल्दी बूट होता है, एप्लिकेशन तेजी से लोड होते हैं और समग्र प्रदर्शन में सुधार होता है, जो वर्क फ्रॉम होम के लिए आवश्यक है।
  • वर्क फ्रॉम होम लैपटॉप में कौन सा प्रोसेसर सबसे अच्छा है?
    +
    बजट श्रेणी में, Intel Core i5 (10वीं पीढ़ी या नया) या AMD Ryzen 5 प्रोसेसर सामान्य कार्यों के लिए अच्छे हैं। अगर आपका बजट थोड़ा अधिक है, तो Core i7 या Ryzen 7 मल्टीटास्किंग और अधिक मांग वाले कामों के लिए बेहतर परफॉरमेंस देंगे।
  • वर्क फ्रॉम होम के लिए लैपटॉप की बैटरी लाइफ कितनी होनी चाहिए?
    +
    वर्क फ्रॉम होम के लिए, कम से कम 6-8 घंटे की वास्तविक बैटरी लाइफ वाला लैपटॉप आदर्श है। यह आपको पावर आउटलेट से बंधे बिना काम करने की सुविधा देता है और पावर कट की स्थिति में भी सहायक होता है।
  • क्या मैं वर्क फ्रॉम होम के लिए क्रोमबुक का उपयोग कर सकता हूं?
    +
    हां, अगर आपके अधिकतर काम वेब-आधारित हैं (जैसे Google Docs, Gmail, Zoom) और आपको विंडोज-विशिष्ट सॉफ्टवेयर की आवश्यकता नहीं है, तो क्रोमबुक एक किफायती और कुशल वर्क फ्रॉम होम विकल्प हो सकता है।