घर पर इन Wireless Speakers के साथ म्यूजिक सुनने का पाएं एकदम नया अनुभव

वायरलेस Speakers आज मार्डन घरों में मनोरंजन का बड़ा हिस्सा बन चुके हैं। बिना तारों की झंझट के इनमें बेहतर साउंड क्वालिटी, आसान कनेक्टिविटी विकल्प और स्मार्ट फीचर्स का सपोर्ट मिलता है। इन सब सुविधाओं के चलते ये स्पीकर्स म्यूजिक सुनने के अनुभव को ज्यादा सुविधाजनक और मार्डन बना रहे हैं।
घर पर म्यूजिक के शानदार अनुभव के लिए वायरलेस स्पीकर
घर पर म्यूजिक के शानदार अनुभव के लिए वायरलेस स्पीकर

घर में म्यूजिक सुनने का तरीका पिछले कुछ सालों में काफी बदल गया है। अब लोग भारी साउंड सिस्टम की जगह ऐसे वायरेलस स्पीकर्स पसंद कर रहे हैं जिन्हें आसानी से कहीं भी रखा जा सके और बिना तारों की परेशानी के इस्तेमाल किया जा सके। आज के मार्डन Wireless Speakers सिर्फ तेज आवाज देने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि साफ वोकल, गहरा बेस और रुम फिलिंग साउंड देने में भी सक्षम हैं। इसी मामलें में, JBL अपने तगडे बेस और पार्टी स्टाइल साउंड के लिए जाना जाता है, जबकि Sony बैलेंस्ड ऑडियो और क्लियर वोकल के लिए पसंद किया जाता है। वहीं Sonos जैसे ब्रांडस मल्टी रुम म्यूजिक और स्मार्ट होम कनेक्टिविटी पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। आज के समय वॉइस अस्सिटेंट सपोर्ट, वाई-फाई स्ट्रीमिंग और घंटो का बैटरी बैक-अप जैसे फीचर्स तेजी से आम हो रहे हैं। 

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।

नीचे देखें अमेजन पर उपलब्ध 5 बढ़िया वायरलेस स्पीकर मॉडल।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • JBL Flip 6 Wireless Portable Bluetooth Speaker

    बाहर घूमने, ट्रैवल या रोज इस्तेमाल के लिए यह वायरलेस स्पीकर अच्छा विकल्प हो सकता है। इसका छोटू-सा डिजाइन बैग में आसानी से आ सकता है जिससे कहीं भी ले जाना काफी सुविधाजनक रहता है। इस JBL Speaker में डुअल पैसिव रेडिएटर्स दिए गए हैं, जो बेस को ज्यादा गहरा सुनाने में मदद करते हैं। एक बार चार्ज करने पर यह जेबीएल स्पीकर 12 घंटे तक प्लेबैक टाइम दे देता है, इसलिए छोटी ट्रिप या लंबे घंटो तक सुननें में बार-बार चार्जिंग की जरूरत कम पड़ती है। IP67 रेटिंग की वजह से यह पानी की छींटों और धूल से काफी हद तक सुरक्षित रह सकता है। ऐसे में पूल साइड, पार्क या हल्की बारिश के दौरान भी इस्तेमाल करना आसान लग सकता है। इसमें PartyBoost फीचर भी दिया गया है, जिसकी मदद से ऐसे ही दूसरे स्पीकर को जोड़कर आवाज को ज्यादा दमदार बनाया जा सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - JBL Flip 6
    • स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट - 30 वॉट
    • ऑडियो आउटपुट मोड - मोनो
    • बैटरी लाइफ - 12 घंटे 
    • आइटम का वजन - 550 ग्राम 
    • स्पीकर साइज - 7.2D x 17.8W x 6.8H से.मी. 

    खासियत 

    • एक बार सिंगल चार्ज पर लगभग 12 घंटो तक का बैटरी बैक-अप
    • लंबे समय तक चलने वाली टिकाऊ मजबूत और रग्ड बिल्ड डिजाइन

    कमी 

    • ब्लूटूथ कनेक्टिविटी में परेशानी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    01
  • Sony SRS-XV800 X-Series Wireless Karaoke Party Speaker

    घर की पार्टी या बड़े कमरे में गाने चलाने के लिए यह स्पीकर दमदार विकल्प साबित हो सकता है। इसमें ओमनी-डायरेक्शनल साउंड दिया गया है, जो आवाज को सिर्फ सामने नहीं बल्कि चारों तरफ फैलाने में मदद करता है। इस Sony स्पीकर में X-बैलेंस्ड स्पीकर यूनिट दी गई है, जो बेस को ज्यादा गहरा और आवाज को तेज रखने में मदद करती है। इस स्पीकर को एक बार चार्ज करके आप करीब 25 घंटो का बैटरी बैक-अप पा सकते हैं, इसलिए नाइट पार्टी या आउटडोर यूज में बार-बार चार्जिंग की चिंता कम रहती है। बिल्ट-इन हैंडल और व्हील्स इसे एक जगह से दूसरी जगह ले जाना आसान बनाते हैं। TV साउंड बूस्टर फीचर की मदद से इसे टीवी के साथ जोड़कर ज्यादा पावरफुल साउंड लिया जा सकता है। Karaoke और गिटार इनपुट होने की वजह से लाइव सिंगिंग का माहौल भी बनाया जा सकता है। एम्बिएंट लाइट म्यूजिक के साथ पार्टी का माहौल और आकर्षक बनाती हैं।

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - Sony SRS-XV800-X 
    • स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट - NA
    • ऑडियो आउटपुट मोड - स्टीरियो, सराउंड
    • बैटरी लाइफ - 25 घंटे 
    • आइटम का वजन - 18.5 किलोग्राम 
    • स्पीकर साइज - 37.5D x 31.7W x 72H से.मी. 

    खासियत 

    • इन-बिल्ट बैटरी के साथ में 10 मिनट चार्ज करने पर 3 घंटे का बैक-अप
    • स्पीकर के फीचर्स से लेकर लाइटिंग को कंट्रोल करने के लिए Fiestable ऐप 

    कमी 

    • स्पीकर को लेकर अभी तक किसी अमेजन यूजर की कोई शिकायत नही है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Boat Stone 1200 Pro 60W Bluetooth Speaker

    छोटे कमरे में पार्टी वाला माहौल बनाने के लिए इस पोर्टेबल स्पीकर में 60 वॉट का साउंड आउटपुट मिलता है। इसमें 76.2mm ड्राइवर्स दिए गए हैं, जो बेस को ज्यादा दमदार बनाने में मदद करते हैं। जिससे गाने सुनते समय म्यूजिक बीट्स थोड़े ज्यादा भारी महसूस होते हैं। इस boAt Speaker मे करीब 7.5 घंटे तक का बैटरी बैक-अप मिलने की वजह से लंबे समय तक म्यूजिक चलाया जा सकता है। ऐसे में दोस्तों के साथ गेट-टुगेदर में बार-बार चार्जिंग की जरूरत कम पड़ती है। TWS फीचर की मदद से 2 ब्लूटूथ स्पीकर्स को साथ जोड़कर स्टीरियो साउंड का मजा ले सकते हैं। ब्लूटूथ v5.3 कनेक्टिविटी फोन के साथ स्टेबल कनेक्शन बनाए रखने में मदद करती है। इसके अलावा USB सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे अलग-अलग डिवाइस से कनेक्ट कर सकते हैं। कैरी स्ट्रैप इसे बाहर ले जाने में सुविधा देता है।

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - boAt Stone 1200 Pro
    • स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट - 60 वॉट
    • ऑडियो आउटपुट मोड - स्टीरियो
    • बैटरी लाइफ - 7.5 घंटे 
    • आइटम का वजन - 2.5 किलोग्राम 
    • स्पीकर साइज - 30D x 13W x 12H से.मी. 

    खासियत 

    • पार्टी को माहौल को ज्यादा दमदार बनाने के लिए दो स्पीकर जोड़ने की सुविधा
    • गानें सुनते समय हैंडस-फ्री कॉलिंग के लिए बिल्ट-इन माइक

    कमी 

    • स्पीकर की बैटरी लाइफ कम होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    03
  • Marshall Middleton Portable Bluetooth Speaker

    प्रीमियम डिजाइन के साथ दमदार साउंड चाहने वालों के लिए इस स्पीकर में 360 डिग्री साउंड सेट-अप मिलता है, जो आवाज को चारों तरफ फैलाने में मदद करता है और सराउंड साउंड अनुभव प्रदान करता है। इस Marshall speaker में ट्रू-स्टीरियोफोनिक तकनीक दी गई है, जो आवाज को ज्यादा खुलकर सुनाने की कोशिश करती है। ऐसे में हर तरह के म्यूजिक को आप हाई बेस और ज्यादा पावरफुल साउंड के साथ सुन सकते हैं। एक बार चार्ज करने पर 20 घंटे से ज्यादा का प्लेटाइम मिल सकता है, इसलिए लंबे सफर या आउटडोर ट्रिप में म्यूजिक सुनने के दौरान चार्जिंग की चिंता कम रहती है। फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की वजह से बैटरी को दोबारा जल्दी चार्ज कर सकते हैं। IP67 रेटिंग इसे धूल और पानी से काफी हद तक सुरक्षित रखने में मदद करती है। Stack मोड की मदद से कई स्पीकर्स जोड़कर ज्यादा बेहतरीन साउंड सेट-अप तैयार किया जा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - Marshall Middleton
    • स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट - 60 वॉट
    • ऑडियो आउटपुट मोड - स्टीरियो
    • बैटरी लाइफ - 20+ घंटे 
    • आइटम का वजन - NA 
    • स्पीकर साइज - 10.9D x 9.5W x 23H से.मी. 

    खासियत 

    • कहीं भी बैठकर चारों तरफ से आने वाले म्यूजिक का मजा पाने के लिए 360 डिग्री साउंड
    • स्टैक मोड के साथ में दो स्पीकर को एक साथ जोड़ने की सुविधा

    कमी 

    • स्पीकर को लेकर अभी तक किसी अमेजन यूजर की कोई शिकायत नही है।
    04
  • Bose SoundLink Flex Portable Bluetooth Speaker

    इस स्पीकर का कॉम्पैक्ट डिजाइन हाथ में आसानी से पकड़ा जा सकता है और यूटिलिटी लूप की मदद से इसे बैग के साथ भी टांगा जा सकता है, इसलिए बाहर ले जाना आसान लगता है। इस Bose speaker में बैलेंस्ड हाई-फाई ऑडियो सुनने को मिलता है, जहां वोकल्स साफ रहते हैं और बेस जरूरत से ज्यादा भारी महसूस नहीं होता। ऐसे में गाने या एकॉस्टिक म्यूजिक सुनते समय आवाज काफी नैचुरल लगती है। IP67 रेटिंग इसे पानी और धूल से काफी हद तक सुरक्षित रखने में मदद करती है। सिलिकॉन बॉडी हल्के झटकों और गिरने जैसी स्थिति में स्पीकर को अतिरिक्त सुरक्षा देने का काम करती है। ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी को ज्याद स्टेबल बनाए रखने में मदद करता है। मल्टीपाइंट सपोर्ट की वजह से एक साथ कई डिवाइस कनेक्टि किए जा सकते हैं, जिससे बार-बार पेयरिंग करने की जरूरत कम पड़ती है।

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - Bose SoundLink Flex
    • स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट - 7.5 वॉट
    • ऑडियो आउटपुट मोड - स्टीरियो
    • बैटरी लाइफ - 12 घंटे 
    • आइटम का वजन - 0.59 किलोग्राम 
    • स्पीकर साइज - 9D x 20.1W x 5.2H से.मी. 

    खासियत 

    • ब्लूटूथ के साथ में 30 फीट दूर तक भी स्टेबल कनेक्शन का सपोर्ट
    • एक साथ से ज्यादा डिवाइस से कनेक्ट करने की सुविधा

    कमी 

    • स्पीकर के डिजाइन को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    05

तुलना - घर पर बढ़िया म्यूजिक एक्सपीरियंस के लिए वायरलेस स्पीकर्स

यहां पर हमने ऊपर बताए गए Wireless कनेक्टिविटी वाले Speaker मॉडल्स की अलग-अलग खासियतों के साथ में तुलनात्मक जानकारी दी है जिससे आप कोई भी विकल्प चुनने से पहले देख सकते हैं।

मॉडल

स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट

बैटरी लाइफ

JBL Flip 6

30 वॉट

12 घंटे

Sony SRS-XV800-X

NA

25 घंटे

boAt Stone 1200 Pro

60 वॉट

7.5 घंटे

Marshall Middleton

60 वॉट

20+ घंटे

Bose SoundLink Flex

7.5 वॉट

12 घंटे

ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें गैजेट गली का पेज।

इन्हें भी पढ़ें :-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • वायरलेस स्पीकर का सबसे बड़ा फायदा क्या होता है?
    +
    वायरलेस स्पीकर को आप बिना तारों की परेशानी के आसानी से कहीं भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • क्या छोटे वायरलेस स्पीकर भी अच्छा साउंड देते हैं?
    +
    हाँ, नए कॉम्पैक्ट साइज में आने वाले स्पीकर पहले की तुलना में ज्यादा साफ आवाज और बेहतर बेस प्रदान कर रहे हैं।
  • स्पीकर लेते समय सबसे जरूरी क्या देखना चाहिए?
    +
    स्पीकर लेते समय आपको साउंड क्लैरिट, बैटरी बैक-अप और कनेक्टिविटी विकल्पों पर ध्यान देना चाहिए।