आईटी डेवलपर्स, ध्यान दें! ये हैं वो Laptop जो आपके कोड को देंगे हाई-परफॉर्मिंग स्पीड

अगर आप भी IT डेवलपर या कोडर हैं और खुद के लिए बढ़िया प्रदर्शन वाला लैपटॉप लेना चाहते हैं, तो यहां पर ASUS, HP, Dell जैसे बड़े ब्रांड के मॉडल्स दिए गए हैं जिनमें दमदार प्रोसेसर के साथ 16 GB RAM की भी सुविधा मिलेगी जिसकी वजह से इनपर आप आसानी से कोडिंग और प्रोग्रामिंग कर सकते हैं।
IT डेवलपर्स और कोडर्स के लिए लैपटॉप
IT डेवलपर्स और कोडर्स के लिए लैपटॉप

आज के डिजिटल युग में, आईटी डेवलपर और कोडर के लिए लैपटॉप एक ज़रूरी उपकरण है जिससे वे आसानी से हाई लेवल के कोड करके अलग-अलग वेबसाइट, गेम, ऐप्स को डेवलप कर सकते हैं। ऐसे में यहां पर कुछ बेहतरीन लैपटॉप के विकल्प दिए गए हैं जो न केवल कोडिंग को तेजी से करने में मदद करेंगे, बल्कि हार्ड प्रोजेक्ट्स को भी संभालने के साथ-साथ मल्टीटास्किंग के लिए भी उपयुक्त होंगे।

इन लैपटॉप में एडवांस्ड स्तर के प्रोसेसर जैसे कि i7 (13वीं, 14वीं, 15वीं पीढ़ी के) का इस्तेमाल किया गया है जो इन्हें बिना किसी रुकावट के चलाने में मदद करते हैं। इसके अलावा, बढ़िया बैटरी बैकअप की वजह से बार-बार चार्ज करने की भी ज़रूरत नहीं पड़ती है। बता दें कि ASUS, HP, Dell, Acer, Lenovo जैसे ब्रांड्स के मॉडल्स यहां दिए गए हैं जो AI फ़ीचर्स के साथ आते हैं जिससे आपका काम और भी आसान हो जाता है।

गैजेट गली पर क्लिक करके अन्य लेख पढ़ सकते हैं।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • ASUS Vivobook S16,14th Gen, Intel Core 5-210H

    अगर आप कोडिंग के लिए बढ़िया लैपटॉप लेने के बारे में सोच रहे हैं तो ASUS ब्रांड का यह मॉडल बढ़िया होगा। इसमें 16 इंच का बढ़िया स्क्रीन के साथ FHD रिजॉलुशन दिया गया है जिससे आपको हर एक कोड साफ नजर आएंगे।

    इसे क्यों चुनें?

    • अगर आप कोडिंग करते हैं जिसकी वजह से स्मूथ चलने वाले लैपटॉप की तलाश में हैं तो इसे चुन सकते हैं क्योंकि इसमें इंटेल कोर 5 210H प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है जो लैपटॉप को 2.2 GHz की गति से चलाने में मदद करता है। इसकी वजह से आप आसानी से कोड कर सकते हैं।
    • यह प्रोफेशनल लैपटॉप 16GB RAM को सपोर्ट करता है, साथ ही इसमें 512GB का स्टोरेज भी दिया गया है। यह खासकर लैपटॉप को लैग-फ्री चलाने के साथ-साथ, हैवी फाइल्स से लेकर डॉक्यूमेंट्स तक खोलने के लिए उपयोगी होगा।
    • इसके अलावा इसमें 144HZ का रिफ्रेश रेट भी मिलता है जिससे अगर आप इसपर वीडियो भी देखते हैं, तो आपको धुंधलापन का एहसास नहीं होगा।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड - ASUS
    • स्क्रीन साइज़ - 16 इंच
    • हार्ड डिस्क साइज - 512 GB
    • CPU मॉडल - Intel Core 5
    • RAM मेमोरी इंस्टॉल्ड साइज - 16 GB
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - Windows 11 Home

    खूबियां

    • एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले
    • LED बैकलिट कीबोर्ड 

    कमी

    • इस लैपटॉप की बैटरी लाइफ कम है जिसकी वजह से आपको बार-बार चार्ज करना पड़ सकता है। 
    01
  • HP OmniBook 5 OLED (Previously Pavilion)

    HP ब्रांड का यह लैपटॉप Windows 11 होम ऑपरेटिंग सिस्टम को सपोर्ट करता है जिससे यूज़र फ्रेंडली इंटरफेस मिलता है। इस लैपटॉप में एंटी-ग्लेयर कोटिंग वाली 14 इंच की OLED स्क्रीन दी गई है। इसमें दमदार बैटरी मिलती है जिससे अगर आप इसे फुल चार्ज करते हैं तो 34 घंटे तक चार्ज करने की ज़रूरत नहीं पड़ती।

    इसे क्यों चुनें?

    • अगर आप खुद के लिए ऐसा लैपटॉप लेने के बारे में सोच रहे हैं जिससे अन्य डिवाइस को भी कनेक्ट कर सकें, तो इसमें ब्लूटूथ, USB, वाई-फ़ाई जैसी कनेक्टिविटी मिलती है जिनकी वजह से आप दूसरे डिवाइस को कनेक्ट कर सकते हैं।
    • इस लैपटॉप में 13वीं जेन के स्नैपड्रैगन X प्लस प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है जिसकी वजह से आप लैपटॉप पर मल्टीटास्किंग आसानी से कर सकते हैं। यह इसे हैंग होने से रोकने के साथ स्मूथ चलाने में भी मदद करता है।
    • इसमें AI फीचर्स का भी इस्तेमाल किया गया है जो आपके क्रिएटिंग डिज़ाइन और राइटिंग में काफ़ी ज़्यादा मदद करते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड - HP
    • स्क्रीन साइज - 35.6 सेंटीमीटर
    • कलर - सिल्वर
    • हार्ड डिस्क साइज़ - 512 GB
    • CPU मॉडल - स्नैपड्रैगन
    • RAM मेमोरी इंस्टॉल्ड साइज़ - 16 GB
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - Windows 11 Home

    खूबियां

    • 300 निट्स ब्राइटनेस
    • 512 GB स्टोरेज

    कमी

    • स्क्रीन फ्लिकरिंग की समस्या हो सकती है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Acer Professional 14

    फिंगरप्रिंट के साथ आने वाले इस लैपटॉप को ऑन और ऑफ करना आसान होता है। यह 14 इंच के FHD डिस्प्ले को सपोर्ट करता है, जिससे हाई क्वालिटी में विजुअल्स और टेक्स्ट देखने को मिलते हैं। इसमें 512GB SSD स्टोरेज दिया गया है, जिससे आप भारी फाइलें भी आसानी से खोल और स्टोर कर सकते हैं।

    इसे क्यों चुनें?

    • हाई-परफ़ॉर्मिंग इस लैपटॉप में Intel Core 7-150U प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है, जिसकी वजह से लैपटॉप तेज़ी से प्रतिक्रिया देता है। इसके ज़रिए आपका कोडिंग का काम और भी आसानी से किया जा सकता है।
    • इस कोडिंग लैपटॉप को इसलिए भी चुना जा सकता है क्योंकि इसमें 3 साल की वारंटी दी गई है, जिसके ज़रिए अगर यह तीन साल के अंदर खराब भी होता है, तो इसे आसानी से बनवाया जा सकता है। 
    • यह अल्ट्रा स्लिम डिज़ाइन में बनाया गया है, जो इसे वज़न में हल्का बनाता है और इसे लेकर यात्रा करना भी आसान कर देता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड - Acer
    • स्क्रीन साइज़ - 14 इंच
    • हार्ड डिस्क - 512 GB
    • CPU मॉडल - Intel Core 7
    • RAM मेमोरी साइज़ - 16 GB
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - Windows 11 Pro

    खूबियां

    • HDMI, WIFI
    • स्टीरियो स्पीकर 

    कमी

    • रैम और एसएसडी अपग्रेड नहीं किए जा सकते हैं।
    03
  • Dell 15 SmartChoice

    इस लैपटॉप को ख़ासकर कोडर्स के लिए डिज़ाइन किया गया है जिसकी वजह से इसमें 16 GB RAM मिलता है जिससे यह कोडिंग करते समय बढ़िया तरीके से रिस्पॉन्स करता है। इसमें बैकलिट कीबोर्ड दिया गया है जिससे आप रात के समय भी कोडिंग कर सकते हैं।

    इसे क्यों चुनें?

    • अगर आपको भी कोडिंग करते वक्त टेक्स्ट छोटे दिखते हैं तो यह लैपटॉप बेहतर होगा क्योंकि यह 15.6 इंच के स्क्रीन साइज़ में आता है। साथ ही इसमें 120 HZ रिफ्रेश रेट दिया गया है जिससे विजुअल्स साफ़ नज़र आते हैं।
    • इस लैपटॉप में Windows 11 Home ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है जिसकी वजह से इसमें यूज़र फ्रेंडली इंटरफेस दिया गया है जिसकी वजह से इसे इस्तेमाल में लिया जा सकता है।
    • इसमें पावरफुल 13वीं जेन के Intel Core i5-1334U प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है जो लैपटॉप को हाई स्पीड में चलाने में मदद करता है जिससे आपका काम और भी आसानी से हो सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड - Dell
    • स्क्रीन साइज़ - 15.6 इंच
    • कलर - सिल्वर
    • हार्ड डिस्क साइज़ - 1 TB
    • CPU मॉडल - Core i5
    • RAM मेमोरी साइज़ - 16 GB
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - Windows 11 Home

    खूबियां

    • इंटीग्रेटेड ग्राफिक्स
    • 16 GB RAM

    कमी

    • यह काफी जल्दी गर्म हो जाता है जिससे इस पर एक साथ लंबे समय तक काम करने में समस्या हो सकती है।
    04
  • Lenovo IdeaPad Slim 3, Intel Core i7-13620H

    Lenovo ब्रांड के इस लैपटॉप में USB, HDMI जैसी कनेक्टिविटी मिलती है, जिससे दूसरे डिवाइस को इससे आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं। इसमें 15 इंच का डिस्प्ले के साथ फुल एचडी रिजॉलुशन भी दिया गया है जिससे आपको सफ विजुअल्स देखने को मिलते है।  

    इसे क्यों चुनें?

    • इस लैपटॉप में इंटेल UHD ग्राफिक्स का इस्तेमाल किया गया है, जिसकी वजह से आप इसमें हाई लेवल के ग्राफिक्स से संबंधित काम आसानी से कर सकते हैं।
    • इसमें 512GB स्टोरेज मिलता है, जिसकी वजह से आप इस लैपटॉप में आसानी से हैवी फाइल ओपन कर सकते हैं और आपका लैपटॉप हैंग नहीं होता है।
    • इस लैपटॉप को बार-बार चार्ज करने की जरूरत नहीं होती है क्योंकि इसमें 8 घंटे तक की बैटरी मिलती है, जिससे आप बिना किसी चार्जिंग के लंबे समय तक आसानी से काम कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड - लेनोवो
    • स्क्रीन साइज़ - 15 इंच
    • हार्ड डिस्क साइज़ - 512 GB
    • RAM मेमोरी - साइज़ 16 GB
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम
    • ग्राफ़िक्स कार्ड डिस्क्रिप्शन - इंटीग्रेटेड

    खूबियां

    • फुल एचडी रिजॉलुशन
    • 300 नीट्स ब्राइटनेस 

    कमी

    • इस लैपटॉप की साउंड क्वालिटी बढ़िया नहीं है जिसकी वजह से आपको अलग से स्पीकर लगाने की जरूरत पड़ सकती है।
    05

हाई-परफॉर्मिंग लैपटॉप के मॉडल्स की तुलना

यहां पर अमेजन पर मौजूद हाई-परफॉर्मिंग लैपटॉप के मॉडल्स के फ़ीचर्स की तुलना फ़ीचर्स के आधार पर की गई है जिनको ध्यान में रखकर आप अपना चुनाव कर सकते हैं।

ब्रांड मॉडल्स

डिस्प्ले 

प्रोसेसर 

बैटरी लाइफ 

ASUS Vivobook S16

16.0 इंच

इंटेल कोर 5 प्रोसेसर 210H 

70 W

HP OmniBook 5 OLED

35.6 सेमी

स्नैपड्रैगन X प्लस प्रोसेसर

59 W

Dell 15 SmartChoice

15.6 इंच

Intel Core i5-1334U

41 W

Acer Professional 14

14 इंच

इंटेल कोर 7-150U प्रोसेसर

55 W

Lenovo IdeaPad Slim 3

15 इंच

इंटेल कोर i7-13620एच

6 घंटे

ऐसे ही लेख के लिए जागरण स्मार्ट-चॉइस पर क्लिक कर सकते हैं। 

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • एक डेवलपर के लिए कितनी रैम होनी चाहिए?
    +
    एक डेवलपर के लिए कम से कम 16GB रैम आवश्यक है, लेकिन 32GB रैम बड़े प्रोजेक्ट्स और मल्टीटास्किंग के लिए बढ़िया माना जाता है।
  • क्या कोडिंग के लिए डेडिकेटेड ग्राफ़िक्स कार्ड ज़रूरी है?
    +
    अधिकांश कोडिंग और वेब डेवलपमेंट के लिए यह ज़रूरी नहीं है, लेकिन गेम डेवलपमेंट, मशीन लर्निंग या वीडियो एडिटिंग जैसे कार्यों के लिए यह फायदेमंद हो सकता है।
  • डेवलपर को लैपटॉप लेने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
    +
    अगर डेवलपर खुद के लिए बढ़िया लैपटॉप लेने के बारे में सोच रहे हैं, तो उन्हें ब्रांड, रैम, स्टोरेज, बैटरी लाइफ जैसी अलग-अलग चीज़ों पर विचार करना चाहिए।
  • एक अच्छा लैपटॉप कितने में मिलेगा?
    +
    अगर आप खुद के लिए एक अच्छा लैपटॉप लेने के बारे में सोच रहे हैं, तो अलग-अलग ब्रांड के मॉडल्स की कीमतें विभिन्न हो सकती हैं। हालांकि, इसकी शुरुआती कीमत ₹50,000 से लेकर एक लाख तक हो सकती है।
  • कोडिंग लैपटॉप में किस तरह की स्टोरेज बेहतर है?
    +
    कोडिंग लैपटॉप में NVMe SSD स्टोरेज सबसे तेज़ है और बूट टाइम तथा एप्लिकेशन लोडिंग को काफी कम कर देती है, इसलिए यह सबसे अच्छा विकल्प है।