एक नया लैपटॉप लेने की योजना बना रहे हैं, तो आपको अमेजन पर मिलने वाले टॉप 10 लैपटॉप के बारे में जरूर जानना चाहिए। फिर चाहे आपको पढ़ाई, ऑफिस के काम, कंटेट क्रिएशन या फिर गेमिंग के लिए एक अच्छा मॉडल चाहिए हो, इनमें आपको तमाम विकल्प मिल सकते हैं। इनमें अमेजन द्वारा बेस्ट सेलर और Amazon’s Choice की कैटेगरी में आने वाले मॉडलों को शामिल किया गया है, जिन्हें ग्राहकों ने प्रदर्शन के लिहाज से पसंद किया है। इन्हीं मे से दस बढ़िया रिव्यू और रेटिंग वाले Laptop को यहां शामिल किया गया है, जिनमें आपको Dell, HP, Lenovo, ASUS, Acer, Apple, MSI जैसे विकल्प देखने को मिलेंगे। हमारे द्वारा यहां पर इनके प्रोसेसर (Intel/AMD), रैम (RAM), स्टोरेज (SSD/HDD), ग्राफिक्स कार्ड (GPU), स्क्रीन का आकार और रिजॉल्यूशन, बैटरी लाइफ, पोर्टेबिलिटी, और अन्य जरूरी कारकों के बारे जानकारी दी गई है। इसके जरिए आप अपनी प्राथमिकताओं के अनुसार एक सही विकल्प का चुनाव कर सकते हैं।
नीचे आप 10 बेहतरीन लैपटॉप मॉडल्स को देख सकते हैं-
NEW Microsoft Surface Laptop (7th Edition)
यह माइक्रोसॉफ्ट सर्फेस लैपटॉप 10-कोर वाले क्वालकॉम स्नैपड्रैगन एक्स प्लस प्रोसेसर से लैस है, जो सामान्य डिजिटल कार्यों को बेहतर स्पीड के साथ कुशलता से कर सकता है। इसका शक्तिशाली NPU प्रति सेकंड 45 ट्रिलियन ऑपरेशन की गति के साथ AI कंप्यूटिंग करने की सुविधा देता है। इस Microsoft लैपटॉप में बिना रूकावट क्रिएटिव और प्रोडक्टिव कार्यों को करने के लिए 14 घंटे तक चलने वाली लंबी बैटरी लाइफ मिलती है। वहीं, इसमें मिलने वाले 2 USB-C 4 पोर्ट्स के जरिए डेटा को तेजी से ट्रान्सफर किया जा सकता है। यह सुरक्षित AI प्रदर्शन देने के लिए Copilot+ PCs सिस्टम के साथ आता है, जो आपके डेटा और प्राइवेसी को सुरक्षा प्रदान करता है। इस 7th एडिशन वाले लैपटॉप पतले बैजल वाला टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है, जिसका स्क्रीन साइज 13.8 इंच रहने वाला है। काम हो मनोरंजन दोनों में लैग और ब्लर फ्री विजुअल्स देने के लिए यह 120Hz रीफ्रेश रेट के साथ आता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Microsoft
- मॉडल नाम- सर्फेस लैपटॉप
- स्क्रीन साइज- 13.8 इंच
- हार्ड डिस्क साइज- 512 जीबी
- सीपीयू मॉडल- स्नैपड्रैगन
- रैम मेमोरी- 16 जीबी
- ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
- स्पेशल फीचर- एचडी ऑडियो
खूबियां
- अल्ट्रा पोर्टेबल डिजाइन वाले इस लैपटॉप को आसानी से अपने साथ कहीं भी लेकर जा सकते हैं।
- यह बड़े आकार वाले टचपैड और स्मूद तरीके से चलने वाले कीबोर्ड के साथ आता है।
- वीडियो कॉलिंग के दौरान बेहतर लाइट और ऑडियो के लिए इसमें AI-एनहैंस्ड फीचर्स मिलते हैं।
कमी
- अमेजन पर ग्राहकों ने अभी तक किसी समस्या की शिकायत नहीं की है।
01
Apple 2025 MacBook Air
इस एप्पल मैकबुक एयर की M4 चिप काम और गेम दोनों में शानदार स्पीड वाला प्रदर्शन दे सकती है। यह 18 घंटे तक चलने वाली लंबी बैटरी लाइफ के साथ आता है। वहीं, इसका शानदार पोर्टेबल डिजाइन इसे अपने साथ ऑफिस, कॉलेज, या यात्राओं पर ले जाने के लिए आदर्श बनाता है। इस Apple MacBook का 13.6 इंच वाला लिक्विड रेटिना डिस्प्ले 1 बिलियन कलर्स को सपोर्ट करता है, जिससे आपको स्क्रीन पर बेहद स्पष्ट, गहरे और रंगीन विजुअल्स देखने को मिल सकते हैं। इसमें 12MP का सेंटर स्टेज कैमरा दिया गया है, जो आपको हाई-क्वालिटी वीडियो कॉलिंग का अनुभव दे सकता है। इसके अलावा, अच्छी ऑडियो व साउंड के लिए 3 माइक और Spatial ऑडियो वाले 4 स्पीकर्स के साथ आता है। इस मैकबुक का एप्पल इंटेलिजेंस सिस्टम बेहतरीन प्राइवेसी प्रोटक्शन के साथ आपको कुशलता से काम करने की अनुमति देता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Apple
- मॉडल नाम- मैकबुक एयर
- स्क्रीन साइज- 13.6 इंच
- हार्ड डिस्क साइज- 256 जीबी
- सीपीयू मॉडल- एप्पल M4
- रैम मेमोरी- 16 जीबी
- ऑपरेटिंग सिस्टम- Mac OS
- स्पेशल फीचर- बैकलिट कीबोर्ड
खूबियां
- इसमें दो थंडरबोल्ट 4 पोर्ट, एक मैगसेफ चार्जिंग पोर्ट और एक हेडफोन जैक दिया गया है।
- इस मैकबुक एयर के जरिए दो एक्सटर्नल डिस्प्ले भी कनेक्ट किए जा सकते हैं।
- थिन और लाइट डिजाइन वाला यह लैपटॉप बैकलिट कीबोर्ड के साथ आता है।
कमी
- अभी तक इसे लेकर ग्राहकों ने कोई समस्या नहीं बताई है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Samsung Galaxy Book4 15.6" Full HD Screen
यह सैमसंग ब्रांड का लैपटॉप है, जो कुशल प्रदर्शन और स्पीड देने वाले इंटल कोर i5 1335U प्रोसेसर के साथ आता है। इसे छात्रों से लेकर पेशेवर लोग तक आराम से इस्तेमाल कर सकते हैं। तेज बूट टाइम के लिए इसमें 16 जीबी RAM दी गई है। वहीं, बड़ी फाइलों को तेजी से खोलने और आसानी से स्टोर करने के लिए यह 512 जीबी SSD के साथ आता है। इसमें मिलने वाला इंटल आइरिस XE ग्राफिक्स पिक्चर क्वालिटी को अधिक बेहतर और स्पष्ट बनाता है, जो कि काम और मनोरंजन दोनों के लिए बढ़िया हो सकता है। यह 15.6 इंच वाली फुल एचडी स्क्रीन में आता है और साथ ही इसका वजन काफी हल्का है। विंडोज 11 होम ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने वाले इस लैपटॉप में कनेक्टिविटी के लिए HDMI, USB, RJ45 और माइक्रो SD कार्ड जैसे विभिन्न पोर्ट्स मिलते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Samsung
- मॉडल नाम- गैलेक्सी बुक 4
- स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
- हार्ड डिस्क साइज- 512 जीबी
- सीपीयू मॉडल- कोर i5
- रैम मेमोरी- 16 जीबी
- ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
- स्पेशल फीचर- एचडी ऑडियो
खूबियां
- यह इमर्सिव ऑडियो देने वाले डॉल्बी एटमॉस से लैस डुअल स्पीकर के साथ आता है।
- इसमें Copilot फंक्शन के जरिए पर्सनलाइज्ड AI असिस्टेंस की सुविधा मिलती है।
- इसे Samsung Galaxy फोन से कनेक्ट करके डेटा को आसानी से एक्सेस किया जा सकता है।
कमी
- एक ग्राहक ने सील खुला प्रोडक्ट डिलीवर होने की शिकायत की है।
03
Lenovo LOQ, AMD Ryzen 5 7235HS, RTX 3050-6GB
अगर आप रोजमर्रा के डिजिटल कार्यों के साथ ही हल्की-फुल्की गेमिंग के लिए एक अच्छा लैपटॉप तलाश रहे हैं, तो लेनोवो का यह मॉडल आपके लिए बढ़िया हो सकता है। इसमें मिलने वाला एएमडी राइज़ेन 5 7235HS प्रोसेसर 4.2GHz तक की अधिकतम स्पीड के साथ काम करते हुए आपको लैग फ्री परफॉर्मेंस दे सकता है। यह लेनोवो LOQ लैपटॉप IPS टेक्नोलॉजी वाले 15.6 इंच फुल एचडी डिस्प्ले के साथ आता है, जिसपर हाई-क्वालिटी विजुअल्स देखे जा सकते हैं। इसका 144 Hz रीफ्रेश रेट पिक्चर को धुंधला होने से बचाता है और साथ ही 300 निट्स की ब्राइटनेस तेज रोशनी में भी स्क्रीन की चमक कम नहीं होने देती है। इस Lenovo Laptop में मिलने वाला हाइपरचैंबर थर्मल डिजाइन गेम-चेंजर साबित हो सकता है, जो लंबे सेशन या हैवी लोड में मशीन को हीट होने से बचाता है। वहीं, शानदार ग्राफिक्स प्रदर्शन के लिए इसमें 6GB GDDR6 का NVIDIA GeForce RTX 3050 जीपीयू भी मिलता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Lenovo
- मॉडल नाम- LOQ
- स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
- हार्ड डिस्क साइज- 512 जीबी
- सीपीयू मॉडल- राइज़ेन 5
- रैम मेमोरी- 24 जीबी
- ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
- स्पेशल फीचर- बैकलिट कीबोर्ड, एचडी ऑडियो
खूबियां
- यह 32 GB तक अपग्रेड होने वाली 24 जीबी RAM के साथ आता है।
- रेपिड चार्ज सपोर्ट 0% बैटरी को 60 मिनट में 80% तक चार्ज कर सकता है।
- इसमें ई-शटर के साथ आने वाला HD कैमरा और Nahmic ऑडियो साउंड मिलता है।
कमी
- कुछ लोगों को इसकी डिस्प्ले क्वालिटी पसंद नहीं आई है।
04
Primebook 2 Neo (2026) | 6GB RAM, 128GB Storage
मीडियोटेक हीलियो G99 प्रोसेसर से लैस इस प्राइमबुक 2 निओ लैपटॉप में आपको स्मूद ऐप परफॉर्मेंस के साथ ही आपको तेज बूट टाइम और प्रतिक्रिया वाला प्रदर्शन मिल सकता है। यह बेहतर ऐप प्रदर्शन के लिए 6GB RAM और 512GB तक अपग्रेड होने वाले 128 जीबी एसएसडी स्टोरेज के साथ आता है। इसका 11.6 इंच वाला एचडी डिस्प्ले IPS टेक्नोलॉजी से लैस है, जो बेहतरीन कंट्रास्ट और क्वालिटी वाले विजुअल्स प्रदान करता है। इस Primebook 2 Neo लैपटॉप में तेज वायरलेस कनेक्टिविटी के लिए डुअल बैंड वाई-फाई और ब्लूटूथ 5.1 सपोर्ट मिलता है। इसमें 1080p के वेबकैम के साथ आता है, जिसके जरिए आप बेहतर पिक्चर क्वालिटी के साथ वीडियो कॉलिंग की सुविधा पा सकते हैं। तेज चार्जिंग के लिए इस लैपटॉप में Type-C पोर्ट दिया गया है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Primebook
- मॉडल नाम- प्राइमबुक 2 निओ 2025
- स्क्रीन साइज- 11.6 इंच
- हार्ड डिस्क साइज- 128 जीबी
- सीपीयू मॉडल- मीडियाटेक हीलियो
- रैम मेमोरी- 6 जीबी
- ऑपरेटिंग सिस्टम- PrimeOS 3.0
- स्पेशल फीचर- लाइटवेट, माइक्रो SD कार्ड स्लॉट
खूबियां
- इसकी 29.6Wh वाली बैटरी करीब 8 घंटे तक का बैकअप दे सकती है।
- यह हल्के वजन और सिंगल ई-हैंडल हिंज डिजाइन के साथ आता है।
- इसमें पढ़ने की स्मार्ट सुविधा देने वाला शानदार AI कंपैनियन मोड मिलता है।
कमी
- अभी तक अमेजन ग्राहकों ने किसी खास कमी का जिक्र नहीं किया है।
05
ASUS TUF A15 (2025), AMD Ryzen 7 7445HS
आसुस ब्रांड के इस गेमिंग लैपटॉप में 144Hz रीफ्रेश रेट वाला 15.6 इंच फुल एचडी डिस्प्ले दिया गया है, जो गेम्स के तेजी से चलने वाली विजुअल्स को बिना ब्लर किए प्रदर्शित करता है। इस आसुस TUF लैपटॉप का एंटी ग्लेयर डिस्प्ले एंटी ग्लेयर कोटिंग के साथ आता है, जिसकी वजह से लंबे गेमिंग सेशन के दौरान आंखों पर कम ज़ोर पड़ता है। ASUS का यह Gaming Laptop शक्तिशाली प्रदर्शन देने वाले एएमडी राइज़ेन 7 7445HS प्रोसेसर के साथ आता है, जो आपको हाई-एंड गेमिंग के दौरान बिना रूकावट वाला अनुभव दे सकता है। इसके साथ ही, NVIDIA GeForce RTX 3050 जीपीयू शानदार क्वालिटी के ग्राफिक्स देता है, जिससे हर एक गेम डिटेल को गहराई से देखा जा सकता है। इसमें लाइव स्ट्रीमिंग या वीडियो कॉलिंग के लिए 720P HD कैमरा और AI-नॉइज कैंसिलेशन टेक्नोलॉजी वाले माइक दिए गए हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- ASUS
- मॉडल नाम- ASUS TUF Gaming A15
- स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
- हार्ड डिस्क साइज- 512 जीबी
- सीपीयू मॉडल- एएमडी राइज़ेन 7
- रैम मेमोरी- 16 जीबी
- ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
- स्पेशल फीचर- 720p HD कैमरा, एंटी ग्लेयर डिस्प्ले
खूबियां
- यह DTS ऑडियो प्रोसेसिंग वाले डुअल स्पीकर सिस्टम के साथ आता है।
- इसमें 1-ज़ोन RGB बैकलाइट वाला शानदार कीबोर्ड दिया गया है।
- गेमिंग के दौरान स्मूद विजुअल अनुभव देने वाली अडाप्टिव सिंक टेक्नोलॉजी मिलती है।
कमी
- कुछ ग्राहकों ने बैटरी जल्दी खत्म होने की शिकायत की है।
06
HP 15, 13th Gen Intel Core i3-1315U Laptop
यह एचपी 15 लैपटॉप 13वीं जेनरेशन के इंटल कोर i3-1315U प्रोसेसर के साथ आता है, जो कि सामान्य कार्यों में एक अच्छा प्रदर्शन दे सकता है। खास तौर पर, स्टूडेंट्स के लिए अच्छा रहने वाला यह लैपटॉप 8GB रैम के साथ आता है, जो परफॉर्मेंस को अधिक कुशल बनाती है। इसमें 512 जीबी SSD स्टोरेज भी मिलता है, जिसकी वजह लार्ज साइज वाली फाइलें जल्दी खुलती हैं और लोडिंग में समय नहीं गंवाना पड़ता है। इस HP लैपटॉप में फुल एचडी रिजॉल्यूशन वाला 15.6 इंच स्क्रीन साइज का डिस्प्ले दिया गया है। यह कमरे के अंदर से लेकर बाहर सूरज की तेज चमक में भी स्पष्ट विजुअल्स देने के लिए 250 निट्स ब्राइटनेस के साथ आता है। इसका ब्लूटूथ 5.3 वायरलेस कार्ड और Wi-Fi 6 सपोर्ट आपको तेज व स्थिर कनेक्शन की सुविधा दे सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- HP
- मॉडल नाम- एचपी 15 लैपटॉप
- स्क्रीन साइज- 39.6 सेमी
- हार्ड डिस्क साइज- 512 जीबी
- सीपीयू मॉडल- कोर i3
- रैम मेमोरी- 8 जीबी
- ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
- स्पेशल फीचर- एंटी ग्लेयर कोटिंग, एचडी ऑडियो
खूबियां
- इसमें न्यूमैरिक पैड के साथ आने वाला फुल साइज कीबोर्ड मिलता है।
- डुअल स्पीकर्स के साथ यह आपको बेहतरीन साउंड दे सकता है।
- एचपी फास्ट चार्ज की सुविधा बैटरी को तेजी से चार्ज करने में मदद करती है।
कमी
- कुछ लोगों ने बैटरी लाइफ और स्क्रीन क्वालिटी से जुड़ी शिकायत की है।
07
Dell 15 (Previously Inspiron) Laptop, 14th Gen Intel Core 3 100U Processor
14वीं जेनरेशन के इंटल कोर 3 100U प्रोसेसर के साथ आने वाले इस डेल लैपटॉप को छात्रों से लेकर वर्किंग प्रोफेशनल्स तक आराम से इस्तेमाल कर सकते हैं। यह 8 जीबी रैम और 512 जीबी एसएसडी के साथ आता है, जिस वजह तेज बूट टाइम के साथ ही फास्ट फाइल एक्सेस मिलता है। इस Dell Laptop का 15.6 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले अपने 120Hz रीफ्रेश रेट के जरिए पिक्चर को धुंधला होने से बचाता है और एक अच्छी विजुअल क्वालिटी प्रदान करता है। वहीं, पतले किनारों के साथ 250 निट्स की ब्राइटनेस हर एक परिवेश में स्क्रीन पर स्पष्ट रूप से देखने का अनुभव देख सकती है। इसमें मल्टीपल कनेक्टिविटी के लिए 3 USB, 1 HDMI पोर्ट के साथ ही 1 हेडसेट जैक और एक SD कार्ड स्लॉट भी दिया गया है। यह मजबूत एल्युमीनियम कवर वाले चेसिस के साथ आता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Dell
- मॉडल नाम- Vostro
- स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
- हार्ड डिस्क साइज- 512 जीबी
- सीपीयू मॉडल- कोर i3
- रैम मेमोरी- 8 जीबी
- ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
- स्पेशल फीचर- पतला डिजाइन
खूबियां
- आरामदायक टाइपिंग के लिए इसमें स्टैंडर्ड साइज कीबोर्ड मिलता है।
- डेल कंफर्टव्यू हानिकारक ब्लू लाइट के प्रभाव को कम करता है।
- हाई-क्वालिटी वीडियो चैट के लिए बिल्ट-इन HD वेबकैम दिया गया है।
कमी
- कुछ ग्राहकों ने लैपटॉप के गर्म होने की समस्या बताई है।
08
MSI Katana 15, Intel 14th Gen. i7-14650HX, 40CM QHD 165Hz Gaming Laptop
वैसे तो यह एक गेमिंग लैपटॉप है, लेकिन यह क्रिएटर्स के लिए अपना हाई-क्वालिटी कंटेंट एडिट करने के लिए भी बढ़िया हो सकता है। इस MSI लैपटॉप में तेज, स्मूद और कुशल परफॉर्मेंस देने वाला 14वीं जेनरेशन का इंटल कोर i7-14650HX प्रोसेसर मिलता है, जो करीब 5.2 GHz तक की स्पीड प्रदान करता है। यह एडिटिंग से लेकर गेमिंग तक में बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी देने के लिए 40 सेमी के QHD डिस्प्ले के साथ आता है, जिसका IPS लेवल हर एक विजुअल को शानदार रंग, कंट्रास्ट और डिटेल में देखने की सुविधा देता है। इसका 165Hz का तेज रीफ्रेश रेट स्पीड से चलने वाले दृश्यों को भी आसानी से संभालता है और साथ ही उन्हें ब्लर होने से बचाता है। वहीं, तेज प्रतिक्रिया और प्रदर्शन के लिए इस लैपटॉप में 16GB रैम और 512GB एसएसडी स्पेस मिलता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- MSI
- मॉडल नाम- Katana 15 HX B14WEK
- स्क्रीन साइज- 40 सेमी
- हार्ड डिस्क साइज- 512 जीबी
- सीपीयू मॉडल- कोर i7
- रैम मेमोरी- 16 जीबी
- ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
- स्पेशल फीचर- 165Hz रीफ्रेश रेट
खूबियां
- हाई-क्वालिटी ग्राफिक्स के लिए NVIDIA GeForce RTX 5050 जीपीयू मिलता है।
- गेमिंग के दौरान हीटिंग को रोकने वाला कूलर बूस्ट 5 सिस्टम मिलता है।
- यह शानदार RGB लाइट वाले बैकलिट कीबोर्ड के साथ आता है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने इसे लेकर अभी तक किसी कमी का जिक्र नहीं किया है।
अन्य कैटेगरी के लिए जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर क्लिक करिए।
09
acer SmartChoice Aspire Lite, AMD Ryzen 5-5625U Processor
इस एसर स्मार्टच्वाइस एस्पायर लाइट लैपटॉप में 4.3 GHz मैक्स बूस्ट क्लॉक स्पीड वाला एएमडी राइज़ेन 5-5625U प्रोसेसर मिलता है, जो मल्टीटास्किंग में भी अच्छा प्रदर्शन दे सकता है। यह हाई ब्राइटनेस वाले 15.6 इंच के फुल एचडी डिस्प्ले के साथ आता है, जिसका डिजाइन बेहतर पतला रहने वाला है। इस एस्पायर लैपटॉप में सुविधाजनक कनेक्टिविटी के लिए 4 USB पोर्ट और एक DC-in जैक भी दिया गया है। इस Acer Laptop का एसएसडी स्पेस 512 जीबी है और साथ ही इसमें 16 जीबी की रैम भी मिलती है। इसकी रैम को 32GB तक और एसएसडी स्टोरेज को 1TB तक अपग्रेड भी किया जा सकता है। यह 1280 x 720 रिजॉल्यूशन वाले एचडी वेबकैम और नॉइज कैंसिलेशन फीचर वाले बिल्ट-इन माइक्रोफोन के साथ आता है, जिसकी वजह से स्पष्ट ऑडियो-वीडियो के साथ कॉल्स भी जा सकती हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Acer
- मॉडल नाम- Aspire Lite
- स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
- हार्ड डिस्क साइज- 512 जीबी
- सीपीयू मॉडल- राइज़ेन 5
- रैम मेमोरी- 16 जीबी
- ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
- स्पेशल फीचर- एचडी ऑडियो, लाइटवेट
खूबियां
- मजबूती के लिए इसमें ऊपर और नीचे दोनों तरफ मेटल अलॉय कवर दिया गया है।
- यह न्यूमैरिक पैड और इंटरनेशनल लैंग्वेज सपोर्ट वाले कीबोर्ड के साथ आता है।
- आस-पास बैठे लोगों के साथ आसानी से स्क्रीन साझा करने के लिए 180 डिग्री हिंज मिलता है।
कमी
- कुछ ग्राहकों को इसकी साउंड क्वालिटी पसंद नहीं आई है।
10
अमेजन पर भारत में उपलब्ध 10 बेहतरीन लैपटॉप विकल्पों की तुलना
भारत के अंदर अमेजन पर मिलने वाले लैपटॉप में अक्सर लोग HP, Dell, Lenovo, ASUS, Acer, Apple, Samsung, Microsoft, MSI और Primebook जैसे ब्रांड्स को पसंद करते हैं। ऐसे में आप ऊपर सूची में शामिल किए गए मॉडल्स में से अपने बजट और जरूरत का ध्यान रखते हुए एक सही विकल्प को चुन सकते हैं-
गैजेट गली में आपको ऐसे अन्य लेख पढ़ने को मिल सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।