अगर गेम खेलते वक्त बार-बार अटकने और रूकने जैसी समस्याएं झेलनी पड़े, तो मजा पूरी तरह खराब हो जाता है। ऐसे में जो लोग एक स्मूद गेमिंग एक्सपीरियंस चाहते हैं, उन्हें Lenovo LOQ सीरीज में एक से बढ़कर एक दमदार लैपटॉप मिल सकते हैं। यह एक ऐसी सीरीज है, जो अपनी परफॉर्मेंस और फीचर्स के लिए जानी जाती है। बता दें कि, लेनोवो LOQ सीरीज कई कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध है, जिनमें इंटेल और एएमडी प्रोसेसर विकल्प, साथ ही विभिन्न NVIDIA RTX ग्राफिक्स कार्ड शामिल हैं। ये सभी मिलकर बिना रूकावट हाई-एंड गेमिंग का मजा लेने की अनुमति देते हैं। अब चाहें आप एक कैजुअल गेमर हों या फिर प्रोफेशनल इस सीरीज में आपको अपने लिए एक बढ़िया Gaming Laptop आसानी से मिल सकता है। हालांकी, आपके काम को आसान करने के लिए हमने यहां पर 5 बढ़िया विकल्पों को शामिल किया है, और उनके फीचर्स की भी जानकारी दी है। इसके जरिए आप अपनी गेमिंग की जरूरतों और साथ ही बजट के अनुसार एक सबसे अच्छे लेनोवो गेमिंग लैपटॉप का चयन कर सकते हैं।
नीचे देखिए लेनोवो LOQ गेमिंग लैपटॉप के 5 दमदार मॉडल्स-
Lenovo LOQ 2025 AMD Ryzen 7 250| NVIDIA RTX 5060 8GB
एएमडी राइज़ेन 7 250 प्रोसेसर से लैस इस लेनोवो गेमिंग लैपटॉप में 5.1GHz की अधिकतम स्पीड के साथ हाई-एंड गेम से लेकर कुशल मल्टीटास्किंग की जा सकती है। इसका 15.6 इंच वाला फुल एचडी डिस्प्ले IPS टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जो साधारण पैनल के मुकाबले ज्यादा बेहतर और वाइड व्यूइंग एंगल ऑफर करता है। यह 144 Hz रीफ्रेश रेट के साथ गेम के विजुअल्स को धुंधला होने से बचाता है और साथ ही 300 निट्स की ब्राइटनेस स्क्रीन की चमक को तेज रोशनी में भी कम नहीं होने देती है। इसमें तेज और स्थिर वायरलेस कनेक्टिविटी के लिए BT5.3 और Wi-Fi 6 सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा, तेज प्रदर्शन वाली 24GB रैम को जरूरत पड़ने पर 32GB तक अपग्रेड किया जा सकता है। इस लेनोवो LOQ लैपटॉप में बड़ी फाइलों को आसानी से स्टोर करने के लिए 1TB SSD भी मिलती है। यह 8GB GDDR7 वाले NVIDIA GeForce RTX 5060 जीपीयू के जरिए शानदार ग्राफिक्स प्रदर्शन देता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
- हार्ड डिस्क साइज- 1TB
- सीपीयू मॉडल- एएमडी राइज़ेन 7
- रैम मेमोरी- 24 जीबी
- ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
- स्पेशल फीचर- बैकलिट कीबोर्ड, एचडी ऑडियो
- ग्राफिक्स कार्ड- डेडिकेटेड
- बैटरी लाइफ- 4.4 घंटा
खूबियां
- 245W के रेक्टेंगुलर अडाप्टर और रेपिड चार्ज प्रो के साथ बैटरी तेजी से चार्ज हो सकती है।
- यह AI पावर्ड वाली शानदार इमर्सिव 3D ऑडियो और सराउंड साउंड देने में सक्षम है।
- वर्सटाइल कनेक्टिविटी के लिए 4 USB, 1 HDMI, 1 डिस्प्ले पोर्ट के साथ ऑडियो कॉम्बो जैक मिलता है।
कमी
- अमेजन पर अभी तक इसे लेकर ज्यादा रिव्यू नहीं दिए गए हैं।
01
Lenovo LOQ AMD Ryzen 5 7235HS | AI Gaming Laptop
लेनोवो का यह गेमिंग लैपटॉप 16 जीबी RAM के साथ आता है, जिसे 32 जीबी तक अपग्रेड भी किया जा सकता है। वहीं, 512 जीबी SSD बड़ी फाइलों को स्टोर, तेजी से खोलने और बिना रूकावट गेम खेलने का अनुभव दे सकती है। इसमें IPS टेक्नोलॉजी वाला 15.6 इंच फुल एचडी डिस्प्ले दिया गया है, जिसपर आप गेमिंग के विजुअल्स को अधिक स्पष्ट और बेहतर ढंग से देख सकते हैं। इस Lenovo Gaming Laptop की 300 निट्स ब्राइटनेस कमरे के अंदर से लेकर बाहर के परिवेश में भी तेज रोशनी को मात देते हुए स्क्रीन पर स्पष्ट रूप से देखने का अनुभव दे सकती है। इसके अलावा, 6GB GDDR6 का NVIDIA GeForce RTX 4050 जीपीयू ग्राफिक्स की क्वालिटी और प्रदर्शन दोनों को शानदार बनाता है। यह G-Sync टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जो हैवी लोड वाले गेम्स को भी स्मूद तरीके से चलाने का काम करता है। इसका हाइपर चैंबर थर्मल डिजाइन लंबे गेमिंग सेशल या ज्यादा लोड में भी लैपटॉप को ठंडा रखने में सक्षम है।
स्पेसिफिकेशन्स
- स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
- हार्ड डिस्क साइज- 512 जीबी
- सीपीयू मॉडल- एएमडी राइज़ेन 5
- रैम मेमोरी- 16 जीबी
- ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
- स्पेशल फीचर- बैकलिट कीबोर्ड, एचडी ऑडियो
- ग्राफिक्स कार्ड- डेडिकेटेड
- बैटरी लाइफ- 6 घंटा
खूबियां
- दमदार प्रदर्शन के लिए Lenovo AI Engine+ और Lenovo LA1 AI Chip, NVIDIA Advanced Optimus के साथ MUX स्विच के साथ मिलकर काम करते हैं।
- यह तेज, स्मूद और शक्तिशाली परफॉर्मेंस देने वाले एएमडी राइज़ेन 5 7235HS प्रोसेसर के साथ आता है।
- इसमें सफेद बैकलाइट के साथ आने वाला 100% एंटी-घोस्टिंग कीबोर्ड दिया गया है।
कमी
- एक ग्राहक ने कस्टूमर सर्विस से जुड़ी समस्या बताई है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Lenovo LOQ 2024, 12th Gen Intel Core i5 12450HX
लेनोवो की LOQ सीरीज का यह लैपटॉप गेमिंग के लिए अच्छा हो सकता है, क्योंकि यह 4.4GHz की अधिकतम स्पीड वाले 12वीं जेनरेशन के इंटल कोर i5 12450HX प्रोसेसर के साथ आता है। इसका एसएसडी स्पेस 512 GB है, जिसे आप ज्यादा बेहतर प्रदर्शन के लिए 1TB तक अपग्रेड कर सकते हैं। यह 32 जीबी तक बढ़ाने योग्य 16 जीबी RAM के साथ आता है, जिससे गेमिंग के दौरान आपको तेज प्रतिक्रिया और बूट टाइम मिल सकता है। इसमें 144Hz रीफ्रेश रेट वाला 15.6 इंच डिस्प्ले दिया गया है, जो IPS टेक्नोलॉजी और FHD रिजॉल्यूशन के साथ बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी प्रदान करता है। इस लेनोवो गेमिंग सीरीज लैपटॉप का एंटी ग्लेयर डिस्प्ले लंबे सेशन में आंखों पर हानिकारक ब्लू लाइट से पड़ने वाले ज़ोर को कम करता है। वहीं, हैवी लोड या फिर लंबे गेमिंग सेशन के दौरान हीटिंग की समस्या को रोकने के लिए हाइपर चैंबर कूलिंग सिस्टम मिलता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
- हार्ड डिस्क साइज- 512 जीबी
- सीपीयू मॉडल- कोर i5
- रैम मेमोरी- 16 जीबी
- ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
- स्पेशल फीचर- एंटी ग्लेयर कोटिंग
- ग्राफिक्स कार्ड- डेडिकेटेड
- बैटरी लाइफ- 6 घंटा
खूबियां
- यह Nahimic ऑडियो वाले स्पीकर के साथ आता है, जो बेहतरीन सराउंड साउंड देते हैं।
- इसका पतला, हल्का और मजबूत डिजाइन इसे पोर्टेबिलटी के लिहाज से बेहतरीन बनाता है।
- NVIDIA GeForce RTX 3050 जीपीयू ग्राफिक्स की पावर और परफॉर्मेंस को संतुलित करता है।
कमी
- कुछ लोगों ने बैटरी जल्दी खत्म होने की समस्या बताई है।
03
Lenovo LOQ, Intel Core i7 14th Gen-14700HX, RTX 5050-8GB
इस लेनोवो लैपटॉप में 14वीं जेनरेशन का इंटल कोर i7-14700HX प्रोसेसर दिया गया है, जो हैवी लोड वाले गेमिंग सॉफ्टवेयर को स्मूद तरीके से चला सकता है। यह एंटी ग्लेयर कोटिंग वाले 15.6 इंच डिस्प्ले के साथ आता है, जिससे हानिकारक ब्लू लाइट का असर आंखों पर कम होता है। वहीं, 144 Hz रीफ्रेश रेट और 300 निट्स ब्राइटनेस विजुअल्स की स्पीड व चमक दोनों को बेहतरीन बनाते हैं। इसमें BT5.2 के साथ ही Wi-Fi 6 सपोर्ट मिलता है, जो बिना रूकावट तेज व स्थिर कनेक्शन की सुविधा देते हैं। तेज और बिना रूकावट प्रदर्शन के लिए इस Lenovo Laptop में 16 जीबी रैम और 1TB एसएसडी दी गई है। यह लेनोवो AI Engine+ के जरिए सीपीयू और जीपीयू का एक संतुलित प्रदर्शन देता है, जिससे गेमिंग के दौरान अटकने और रूकने वाली समस्या कम होती है। इसके 2W x2 वाले स्टीरियो स्पीकर्स Nahimic ऑडियो के साथ बेहतरीन साउंड प्रदान करते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
- हार्ड डिस्क साइज- 1 टीबी
- सीपीयू मॉडल- इंटल कोर i7
- रैम मेमोरी- 16 जीबी
- ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
- स्पेशल फीचर- बैकलिट कीबोर्ड, एचडी ऑडियो
- ग्राफिक्स कार्ड- डेडिकेटेड
- प्रोसेसर काउंट- 20
खूबियां
- यह 3 महीने तक के PC गेम पास और AI स्मार्ट प्रोफाइल के साथ आता है।
- इसके AI टूल्स के साथ आपको एडवांस्ड प्रोडक्टिविटी और प्रोटक्शन मिल सकता है।
- इसमें 24-ज़ोन वाला शानदार आरजीबी बैकलाइट कीबोर्ड दिया गया है।
कमी
- एक ग्राहक द्वारा कस्टूमर सर्विस से जुड़ी शिकायत की गई है।
अन्य कैटेगरी के लिए जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर क्लिक करिए।
04
Lenovo LOQ, AMD Ryzen 5 7235HS, RTX 3050A-4GB
इसका शक्तिशाली प्रोसेसर और हाइपर चैंबर कूलिंग सिस्टम गेमिंग प्रदर्शन को अधिक तेज व कुशल बनाने का काम करते हैं। इस लेनोवो LOQ गेमिंग लैपटॉप में एएमडी राइज़ेन 5 7235HS प्रोसेसर मिलता है, जिसकी अधिकतम स्पीड 4.2GHz तक की है। यह 32 जीबी तक अपग्रेड होने वाली 12GB RAM के साथ आता है। वहीं, इसमें 512 जीबी SSD दी गई है, जिसे आप अधिक जरूरत और लोड के हिसाब से 1TB तक अपग्रेड कर सकते हैं। इसका 15.6 इंच वाला फुल एचडी डिस्प्ले अपने 144Hz रीफ्रेश रेट के जरिए गेमिंग के एक्शन को अटकने या धुंधला होने से बचाता है। यह हानिकारक ब्लू लाइट के प्रभाव को कम करने वाली एंटी ग्लेयर स्क्रीन के साथ आता है और इसकी ब्राइटनेस 300 निट्स रहने वाली है। गेम खेलने के दौरान शानदार ग्राफिक्स का मजा देने के लिए इस लेनोवो लैपटॉप में 4GB GDDR6 का NVIDIA GeForce RTX 3050A जीपीयू भी मिलता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
- हार्ड डिस्क साइज- 512 जीबी
- सीपीयू मॉडल- राइज़ेन 6
- रैम मेमोरी- 12 जीबी
- ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
- स्पेशल फीचर- बैकलिट कीबोर्ड, एचडी ऑडियो
- ग्राफिक्स कार्ड- डेडिकेटेड
- प्रोसेसर काउंट- 4
खूबियां
- इसका डिजाइन पतला और हल्का होने के साथ ही काफी मजबूत रहने वाला है।
- गेमिंग में शानदार विजुअल्स प्रदान करने के लिए यह MUX स्विच के साथ आता है।
- हाइपर चैंबर कूलिंग सिस्टम लैपटॉप को हैवी लोड में गर्म होने से बचाता है।
कमी
- कुछ लोगों ने इसकी सर्विस से जुड़ी समस्याओं का जिक्र किया है।
05
बेस्ट लेनोवो LOQ गेमिंग लैपटॉप मॉडलों की तुलना
जैसा कि ऊपर आपने सभी मॉडलों के फीचर्स और परफॉर्मेंस के बारे में जाना, उसी को ध्यान में रखते हुए आप इनकी तुलना के जरिए एक सही लेनोवो LOQ गेमिंग लैपटॉप को चुन सकते हैं। इसके लिए आपको अपनी प्राथमिकताओं पर गौर करना होगा, और फिर उसी के अनुसार सही प्रोसेसर, रैम, स्टोरेज आदि वाला मॉडल चुनना होगा-
गैजेट गली कैटेगरी पर ऐसी अन्य डिवाइसों की जानकारी देख सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।