सोनी साउंडबार अपनी असाधारण ऑडियो क्वालिटी और विश्वसनीयता के लिए जाने जाते हैं, लेकिन बाजार में इतने सारे मॉडलों के साथ, अपने बजट में 'सर्वश्रेष्ठ' का चुनाव करना मुश्किल हो सकता है। हम समझते हैं कि आप एक ऐसा साउंडबार चाहते हैं जो बेहतरीन प्रदर्शन दे और आपकी जेब पर भी भारी न पड़े। इसी वजह से, हमने यहां अमेजन पर मिलने वाले किफायती से लेकर प्रीमियम रेंज तक अलग-अलग Sony Soundbar शामिल किए हैं। ये ना सिर्फ विभिन्न कीमतों में आते हैं, बल्कि अपनी दमदार आवाज के साथ आपका मनोरंजन धमाकेदार बना सकते हैं। हालांकी, अलग-अलग रेंज में आने वाले ये मॉडल्स कुछ फीचर्स, प्रदर्शन और साउंड के मामले में कम-ज्यादा हो सकते हैं। मगर, सोनी का हर एक साउंडबार अपनी कीमत के हिसाब से बढ़िया आवाज और प्रदर्शन के लिए जाना जाता है। ऐसे में आप अपने बजट में रहकर एक अच्छा विकल्प भी चुन सकते हैं, जरूरी नहीं है कि सभी को प्रीमियम रेंज में ही जाना पड़े। आपके काम को आसान बनाने के लिए यहां 5 अलग-अलग कीमतों वाले साउंडबार शामिल किए गए हैं, जिनके फीचर्स और तुलना आप नीचे देख सकते हैं-
अन्य प्रोडक्ट्स की जानकारी जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर देखें।
Sony HT-S40R Real 5.1ch Dolby Audio Soundbar for TV
यह सोनी साउंडबार 600w के पावर आउटपुट के साथ फिल्में देखने पर आपको ऐसा साउंड देता है, जिसके साथ आपको एकदम असली जैसी आवाज सुनाई दे सकती है। इसका 5.1ch वाला रिअल सराउंड साउंड घर में ही थिएटर वाला मजा दे सकता है। इसके लिए साउंडबार में एकसाथ काम करते हुए फुल फ्रेक्वेंसी का साउंड प्रदान करने वाले तीन चैनल बार स्पीकर्स, रिअर स्पीकर्स और एक सबवूफर मिलता है। यह वायरलेस रिअर स्पीकर के साथ आता है, यानी आपको इन्हें सेटअप करने के लिए तारों की झंझट का सामना नहीं करना पड़ेगा और इन्हें किसी भी कोने में रखकर आप कमरे में अलग-अलग दिशाओं से आने वाला समान आवाज का अनुभव पा सकते हैं। इसमें मिलने वाली Dolby Audio टेक्नोलॉजी साउंड की क्वालिटी के और भी बेहतरीन बनाती है, जिससे फिल्में देखने से लेकर गाने सुनने या फिर गेम खेलने का मजा दोगुना हो सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- मॉडल नाम- HT-S40R
- ऑडियो आउटपुट- सराउंड साउंड
- माउंटिंग टाइप- फ्लोर स्टैंडिंग, टेबलटॉप, वॉल माउंट
- स्पीकर टाइप- साउंडबार, सबवूफर, सराउंड साउंड, सेंटर चैनल
- कंट्रोलर टाइप- रिमोट कंट्रोल
- कंपैटिबल डिवाइस- टीवी, होम थिएटर, लैपटॉप, स्मार्टफोन, टैब, PC
- फ्रेक्वेंसी रिस्पॉन्स- 20 KHz
- कनेक्टिविटी- ब्लूटूथ, HDMI, USB, ऑप्टिकल
खूबियां
- इसे ऑटो, स्टैंडर्ड, सिनेमा और म्यूजिक 4 अलग मोड्स पर ऑपरेट कर सकते हैं।
- अपने टीवी को HDMI, ऑप्टिकल या एनालॉग केबल कनेक्शन से कनेक्ट कर सकते हैं।
- डायलॉग एनहैंस्मेंट ऑप्शन फिल्मों के संवाद को स्पष्ट रूप से सुनने का अनुभव देता है।
कमी
- कुछ ग्राहकों को ब्लूटूथ कनेक्टिविटी से जुड़ी समस्याएं आईं।
01
Sony HT-S20R Real 5.1ch Dolby Digital Soundbar for TV
आपको बेहतरीन क्वालिटी वाले सराउंड साउंड का मजा देने के लिए यह सोनी साउंडबार डॉल्बी डिजिटल ऑडियो टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जिसकी सिनेमाई आवाज मनोरंजन का अनुभव बेहतर कर सकती है। इसमें 3-चैनल साउंडबार के साथ एक सबवूफर और रिअर स्पीकर्स मिलकर दमदार क्षमता के साथ 5.1 चैनल का कमरे को घेरने वाला साउंड प्रदान करते हैं। वहीं, यह 400W के पावर आउटपुट के साथ आपको असली जैसी आवाजें देते हुए फिल्मों हो या गेम में खोने वाला एहसास दे सकता है। इस TV Soundbar में आसान ब्लूटूथ कनेक्टिविटी की सुविधा मिलती है, जिसकी मदद से आप फोन, लैपटॉप, टैब आदि को आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं। इसका USB प्लेबैक सपोर्ट आपको यूएसबी स्टिक को आसानी से कनेक्ट करने की अनुमति देता है। इसके रिअर स्पीकर्स कॉम्पैक्ट आकार में डिजाइन किए गए हैं, ताकी बिना ज्यादा जगह घेरे बिना शक्तिशाली आवाज दे सकें।
स्पेसिफिकेशन्स
- मॉडल नाम- HT-S20R
- ऑडियो आउटपुट- सराउंड साउंड
- माउंटिंग टाइप- फ्लोर स्टैंडिंग
- स्पीकर टाइप- साउंडबार, सबवूफर, सराउंड साउंड
- कंट्रोलर टाइप- रिमोट
- कंपैटिबल डिवाइस- टीवी, होम थिएटर, लैपटॉप, स्मार्टफोन, टैब, PC
- फ्रेक्वेंसी रिस्पॉन्स- 0.01 Hz
- कनेक्टिविटी- ब्लूटूथ, HDMI, USB, ऑप्टिकल
खूबियां
- फिल्में देखने के अनुभव को बेहतर करने के लिए वॉइस और नाइट मोड मिलते हैं।
- HDMI ARC आपको एक ही केबल के जरिए टीवी से कनेक्ट करने की सुविधा देता है।
- बाहरी सबवूफर के साथ आपके गहरे और रोमांचक बेस का मजा ले सकते हैं।
कमी
- कुछ ग्राहकों ने वायरलेस कनेक्टिविटी से जुड़ी समस्या बताई।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Sony HT-A3000 5.1.ch 360 SSM and Dolby Atmos Soundbar
इस साउंडबार का साउंड फील्ड ऑप्टिमाइजेशन आपके आस-पास के वातावरण का पता लगाकर उसी के अनुसार सबसे सटीक ऑडियो देने का काम करता है। यह 360 स्पेटिअल साउंड मैपिंग टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जो एक ऐसा शानदार साउंड का माहौल बनाती है जिससे आपको एकदम असली सराउंड साउंड का अनुभव मिल सकता है। इसमें फिल्मों के जबरदस्त मनोरंजन के लिए डॉल्बी एटमॉस के साथ ही DTS: X ऑडियो टेक्नोलॉजी मिलती है, जो डायलॉग और एक्शन को बेहतरीन ढंग से सुना सकती है। इस सोनी साउंडबार में वायरलेस सबवूफर और रिअर स्पीकर्स दिए गए हैं, जिनके साथ आपके मनोरंजन में गहरी आवाज का मजा जुड़ सकता है। इसका ब्राविया अकाउस्टिक सेंटर सिंक विजुअल्स और ऑडियो को एक सिंक में प्रदान करने का काम करता है, ताकी सीन और साउंड अलग-अलग ना चलें। वहीं, इसमें ब्लूटूथ, HDMI और ऑप्टिकल जैसे मल्टीपल कनेक्टिविटी विकल्प भी मिलते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- मॉडल नाम- HT-A3000+SW3+RS3S
- ऑडियो आउटपुट- सराउंड साउंड
- माउंटिंग टाइप- फ्री स्टैंडिंग
- स्पीकर टाइप- साउंडबार
- कंट्रोलर टाइप- रिमोट
- कंपैटिबल डिवाइस- टीवी, स्मार्टफोन
- ऑडियो चैनल- 5.1
- कनेक्टिविटी- ब्लूटूथ, HDMI, USB, ऑप्टिकल
खूबियां
- चुनिंदा सोनी ब्राविया टीवी के साथ पेयर करने पर साउंडबार को कंट्रोल किया जा सकता है।
- इसे Google Assistant या Amazon Alexa के जरिए आवाज से कंट्रोल कर सकते हैं।
- बिल्ट-इन डुअल सबवूफर और तीन फ्रंट स्पीकर स्पष्ट डायलॉग सुनने का अनुभव देते हैं।
कमी
- अमेजन पर कुछ लोग कीमत को लेकर निराशा व्यक्त करते हैं।
03
Sony Bravia Theatre Quad (HT-A9M2) Premium Soundbar System
पूरी तरह से वायरलेस कनेक्टिविटी के साथ आने वाले इस साउंडबार में मिलने वाले चारों स्पीकर सुविधाजनक रिसीवर के साथ आते हैं। इसका वॉइस ज़ूम 3 फीचर बेहतरीन AI टेक्नोलॉजी के साथ साउंड वोकल्स को कंट्रोल करके अधिक स्पष्ट आवाज देने का काम करता है। Sony का यह Sound Bar सिस्टम आपके आस-पास के माहौल के हिसाब से उपयुक्त आवाज देने वाला साउंड फील्ड ऑप्टिमाइज़ेशन के साथ आता है। इसमें अकाउस्टिक सेंटर सिंक का फीचर भी दिया गया है, जो संगत ब्राविया टीवी के विजुअल्स और साउंड को एकसाथ चलाने में मदद करता है। वहीं, डॉल्बी एटमॉस और DTS: X जैसी शानदार ऑडियो टेक्नोलॉजी आपको प्रीमियम क्वालिटी वाला थिएटर जैसा साउंड देती हैं, जिसके साथ कमरे में एक सिनेमैटिक आवाज का अनुभव मिल सकता है। यह 360 स्पेटिअल साउंड मैपिंग के जरिए इमर्सिव और रियल सराउंड साउंड देने में सक्षम है, जिसके साथ मनोरंजन का स्तर कई गुना तक बढ़ सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- मॉडल नाम- HT A9M2
- ऑडियो आउटपुट- सराउंड साउंड
- माउंटिंग टाइप- फ्री स्टैंडिंग
- स्पीकर टाइप- सबवूफर
- कंट्रोलर टाइप- रिमोट कंट्रोल
- कंपैटिबल डिवाइस- टीवी, मोबाईल
- ऑडियो चैनल- 4.0.4
- कनेक्टिविटी- ब्लूटूथ
खूबियां
- इसमें बिल्ट-इन क्रोमकास्ट, एप्पल एयरप्ले और WiFi जैसी स्मार्ट कनेक्टिविटी सुविधाएं मिलती हैं।
- इसे ब्राविया कनेक्ट ऐप से जोड़कर फोन के जरिए आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है।
- IMAX एन्हैंस्ड फीचर आपको घर में ही बेहतरीन थिएटर वाला मजा दे सकता है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने अभी तक किसी खास कमी का जिक्र नहीं किया है।
04
Sony HT-S100F 2.0 Ch Dolby Audio Soundbar
इस सोनी साउंडबार के बेस रिफ्लेक्स स्पीकर के साथ आप गहरे बेस वाला साउंड सुन सकते हैं, जो एक्शन सीन या फिर गानों का मजा बढ़ा सकता है। यह पतले डिजाइन में आता है, जिसकी वजह से इसे टीवी के नीचे भी आराम से रखा और सेटअप किया जा सकता है। इसमें ब्लूटूथ, ऑप्टिकल और HDMI जैसे विभिन्न कनेक्टिविटी सुविधाएं भी दी गई है, जिनकी मदद से साउंडबार को फोन, टीवी, लैपटॉप, टैब जैसी डिवाइसों से जोड़ा जा सकता है। इसका 120 वॉट का पावर आउटपुट छोटे कमरों में बेहतर ऑडियो अनुभव दे सकता है। वहीं, इस डॉल्बी ऑडियो साउंडबार के साथ आपको फिल्में देखने पर एक बेहतरीन सिनेमा हॉल जैसी आवाज का मजा मिल सकता है। यह 2.0 चैनल वाला बिल्ट-इन ट्वीटर के साथ आता है, जिसकी वजह से इसमें अलग-से स्पीकरों को सेटअप करने की झंझट भी नहीं होती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- मॉडल नाम- HT-S100F
- ऑडियो आउटपुट- स्टीरियो
- माउंटिंग टाइप- वॉल माउंट
- स्पीकर टाइप- साउंडबार
- कंट्रोलर टाइप- रिमोट कंट्रोल
- कंपैटिबल डिवाइस- टीवी, स्मार्टफोन, टैब
- ऑडियो चैनल- 2.0
- कनेक्टिविटी- ब्लूटूथ, ऑप्टिकल, HDMI
खूबियां
- S-फोर्स प्रो फ्रंट सराउंड बेहतरीन रेंज वाला साउंड देने का काम करता है।
- हाई-क्वालिटी वायरलेस ट्रांसमिशन सुनने का शानदार अनुभव दे सकता है।
- HDMI के जरिए आपको टीवी कनेक्ट करने की बेहतर और आसान सुविधा मिलती है।
कमी
- कुछ लोग इसके चालू न होने की समस्या का जिक्र करते हैं।
05
आपके बजट के अनुसार बेस्ट सोनी साउंडबार मॉडल्स की तुलना
10,000 रूपए से भी कम कीमत में अच्छा साउंडबार चाहिए, तो Sony HT-S100F एक बढ़िया विकल्प हो सकता है। वहीं, मिड-रेंज यानी 25 से 30 हजार तक की बात करें तो आप अपने लिए Sony HT-S40R या फिर Sony HT-S20R में से किसी एक को चुन सकते हैं। अब अगर आपका बजट करीब 1 लाख तक का है, तो फिर आप Sony HT-A3000 और Sony Bravia Theatre Quad (HT-A9M2) जैसे मॉडल्स देख सकते हैं। नीचे इनकी कुछ प्रमुख बिंदुओं पर तुलना भी की गई है-
निष्कर्ष: आपके बजट में कौन-सा Sony साउंडबार सबसे अच्छा रहेगा, यह पूरी तरह से आप पर निर्भर करता है। इसमें आपका अंतिम बजट, मनोरंजन की जरूरत से लेकर कमरे का आकार आदि विभिन्न कारक शामिल हैं। ऐसे में सबसे पहले अपने बजट का ध्यान रखते हुए कुछ बढ़िया साउंडबार को चुनें और इन पहलुओं पर उनकी तुलना करें। इसके साथ आप अपने लिए एक उचित मॉडल का चुनाव कर सकते हैं। ऊपर सूची में शामिल सोनी साउंडबार भी अलग-अलग कीमतों में उपलब्ध हैं, जिस वजह से ये विभिन्न बजटों में फिट बैठ सकते हैं।
गैजेट गली पर ऐसे ही अन्य डिवाइस के बारे में जान सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।