मॉड्यूलर किचन में आजकल साइड-बाय-साइड फ्रिज की मांग बढ़ती जा रही है। इसके लिए खास तौर पर Samsung, LG और Haier तीन प्रमुख ब्रांड हैं। इनके पास विभिन्न क्षमताओं के साथ ही 3 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले कई मॉडल्स मौजूद हैं। इनमें बढ़िया कूलिंग और स्टोरेज के साथ ही कम बिजली खपत वाला प्रदर्शन मिलता है। ऐसे में आपको ज्यादा फल-सब्जियां, डेयरी प्रोडक्ट्स, बचा हुआ खाना एकसाथ स्टोर करने या उसे लंबे समय तक फ्रेश रखने के साथ-साथ फिजूल बिजली खर्च की भी टेंशन नहीं लेनी होगी। ये Side By Side Fridge ऊर्जा दक्षता और प्रदर्शन का एक अच्छा संतुलन प्रदान करते हैं।
भारतीय रसोईयों की जरूरतों को पूरा करने वाले इन फ्रिज में खाने की चीजों से लेकर बोतलों, डेयरी उत्पादों और फ्रोज़ेन फूड सभी को अलग-अलग करके रखने के लिए एक अच्छा स्टोरेज मिलता है। वहीं, यहां के मौसम और साथ ही हमारी रोजमर्रा की अलग-अलग जरूरतों के लिहाज से ब्रांड ने इन्हें कंवर्टिबल मोड के साथ बनाया गया है। ऐसे में आप कूलिंग को तापमान, जरूरत और स्टोरेज की प्राथमिकताओं के अनुसार बदल भी सकते हैं। तो आइए नजर डालते हैं कुछ अच्छे 3 स्टार साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर पर-
