भारत में मिलने वाले बढ़िया Solo Microwave के विकल्प, चुनें अपने किचन का परफेक्ट साथी!

क्या आप भारत में अपनी रसोई के लिए सबसे अच्छा Solo Microwave ढूंढ रहे हैं? सही माइक्रोवेव चुनना एक चुनौतीपूर्ण काम हो सकता है, खासकर जब बाजार में इतने सारे विकल्प मौजूद हों। ऐसे में आप यहां 5 बढ़िया विकल्पों को देख सकते हैं और साथ ही उनके फीचर्स के बारे में जान सकते हैं।
भारत में मिलने वाले बेहतरीन सोलो माइक्रोवेव
भारत में मिलने वाले बेहतरीन सोलो माइक्रोवेव

सोलो माइक्रोवेव ओवन सबसे बेहतरीन प्रकार का माइक्रोवेव माना जाता है, जो मुख्य रूप से खाने को गर्म करने, डीफ्रॉस्ट करने और कुछ चीजें पकाने के लिए डिजाइन किया गया है। यह उन लोगों के लिए आदर्श है जिन्हें ग्रिलिंग या बेकिंग की जरूरत नहीं होती है। ऐसे में हम आपके लिए भारत में मिलने वाले 5 बेहतरीन और लोकप्रिय ब्रांड के सोलो Microwave Oven के विकल्प लेकर आए हैं, जो आपकी रसोई के लिए अच्छे हो सकते हैं। आप यहां LG, IFB, Panasonic, Haier जैसी कंपनियों के विभिन्न क्षमता वाले माइक्रोवेव देख सकते हैं, जिन्हें खास तौर पर भारतीय किचन के लिए बनाया गया है। इनमें आपको ऑटो कुक मेन्यू की सुविधा भी मिलती है, जिसकी मदद से विभिन्न प्रकार के व्यंजनों को बस एक बटन दबाकर तैयार किया जा सकता है। ये टाइमर और तापमान नियंत्रण जैसी सुविधाओं के साथ आते हैं, जो इन्हें इस्तेमाल में आसान और सुरक्षित बनाती हैं।

आप नीचे सोलो माइक्रोवेव के विकल्पों पर एक नजर डाल सकते हैं-

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • IFB 20 Litre Solo Microwave Oven

    20 लीटर क्षमता का यह IFB सोलो माइक्रोवेव ओवन एक छोटे परिवार या फिर सिंगल लोगों के इस्तेमाल के लिए अच्छा रहने वाला है। इसका सोलो फंक्शन इसे रीहीटिंग, मेल्टिंग और कुकिंग के लिए उपयुक्त बनाता है। इसमें मिलने वाली एंटी बैक्टेरियल कैविटी माइक्रोवेव के अंदर बैक्टेरिया को पनपने और उसका असर खाने पर होने से रोकती है। वहीं, इस 20 लीटर माइक्रोवेव में ऑटो डीफ्रॉस्ट की सुविधा दी गई है, ताकी आप जमे हुए यानी फ्रोज़न फूड को भी आसानी से पका सकें। इसके ओवरहीट प्रोटक्शन के साथ आपको सुरक्षित और टिकाऊ प्रदर्शन मिल सकता है। खाना पकाने की अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इसमें टाइमर फंक्शन भी दिया गया है, जिससे आप उचित टाइम सेट करके उसे पका सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- IFB
    • क्षमता- 20 लीटर
    • स्पेशल फीचर्स- ऑटो कुक, ऑटो डीफ्रॉस्ट, ओवरहीटिंग प्रोटक्शन
    • वॉटेज- 1200 वॉट्स
    • कंट्रोलर टाइप- मैकेनिकल नॉब
    • वोल्टेज- 230 वोल्ट्स
    • हीटिंग मेथेड- माइक्रोवेव रेडिएशन
    • डीफ्रॉस्ट सिस्टम टाइप- ऑटो डीफ्रॉस्ट

    खूबियां

    • खाना पकाने की जरूरत के हिसाब से इसे 5 अलग-अलग पावर लेवल पर सेट कर सकते हैं।
    • इसमें मिलने वाले मैकेनिकल नॉब इसे नियंत्रण और इस्तेमाल में आसान बनाते हैं।
    • बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चाइल्ड सेफ्टी लॉक भी दिया गया है।

    कमी

    • अभी तक अमेजन ग्राहकों ने किसी खास समस्या का जिक्र नहीं किया है।
    01
  • Panasonic 25L Solo Microwave Oven

    पैनासोनिक ब्रांड के इस सोलो माइक्रोवेव ओवन की क्षमता 25 लीटर है, जो कि घरेलू इस्तेमाल के लिए बढ़िया रहने वाला है। इसकी 900 वॉट की हाई पावर खाने की तेज व एकसमान रूप से पकाने का काम करती है। यह टच कीपैड और डिजिटल डिस्प्ले के साथ आता है, जो इसे उपयोग में आसान बनाता है। इसमें री-हीट और डीफ्रॉस्ट का फीचर भी दिया गया है, जिसकी मदद से आप खाने को दोबारा गर्म करने के साथ ही फ्रोज़ेन फूड को आसानी से पका सकते हैं। इसका वैपोर क्लीन फंक्शन अंदर कि हिस्से को दुर्गन्ध और दाग-धब्बों से साफ करने में मदद करता है। वहीं, इस माइक्रोवेव ओवन में क्विक मिनट टाइमर दिया गया है, जिसकी मदद से आप खाना पकाते समय उसपर नजर बनाए रखने के लिए एक मिनट के अंतराल का टाइमर सेट कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Panasonic
    • क्षमता- 25 लीटर
    • स्पेशल फीचर्स- ऑटो कुक, डिजिटल कंट्रोल, टाइमर
    • वॉटेज- 900 वॉट्स
    • कंट्रोलर टाइप- टच कीपैड
    • वोल्टेज- 230 वोल्ट्स
    • हीटिंग मेथेड- सोलो
    • डीफ्रॉस्ट सिस्टम टाइप- ऑटो डीफ्रॉस्ट

    खूबियां

    • पाउडर कोटेड कैविटी इसे लंबे इस्तेमाल के लिए टिकाऊ बनाती है।
    • क्विक 30 सेकेंड फंक्शन के जरिए खाने को फटाफट से पकाया जा सकता है।
    • स्लीक और कॉम्पैक्ट डिजाइन छोटी-सी जगह में भी आराम से फिट हो सकता है।

    कमी

    • एक ग्राहक द्वारा अमेजन पर प्रदर्शन को लेकर शिकायत की गई है।
    02
  • हमारे मूल मूल्यहमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Morphy Richards 20 Litres Solo Microwave Oven

    यह 20 लीटर क्षमता वाला सोलो माइक्रोवेव ओवन है, जिसे रीहीटिंग, डीफ्रॉस्टिंग और कुकिंग के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका आसान मैकेनिकल नॉब कंट्रोल टाइमर, टेंप्रेचर और पावर लेवल को सुविधाजनक तरीके से सेट करने की अनुमति देता है। इस Solo Microwave Oven में फ्रोज़ेन फूड के स्वाद और ताजगी को बनाए रखते हुए उसे आसानी से पकाने के लिए क्विक डीफ्रॉस्ट फंक्शन मिलता है। वहीं, यह क्विक हीटिंग विकल्प के साथ आता है, जिसकी मदद से खाने के स्वाद या बनावट को बिगाड़े उसे मिनटों में गर्म किया जा सकता है। इसमें ऑटोमैटिक शट-ऑफ के साथ ओवरहीटिंग प्रोटक्शन दिया गया है, ताकी अधिक गर्माहट से होने वाले नुकसान से बचा जा सके और माइक्रोवेव लंबे समय तक चलता रहे।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Morphy Richards
    • क्षमता- 20 लीटर
    • स्पेशल फीचर्स- 6 पावर लेवल, ओवरहीट प्रोटक्शन
    • वॉटेज- 1150 वॉट्स
    • कंट्रोलर टाइप- नॉब
    • पावर लेवल- 6
    • हीटिंग मेथेड- माइक्रोवेव रेडिएशन
    • डीफ्रॉस्ट सिस्टम टाइप- मैनुअल डीफ्रॉस्ट

    खूबियां

    • 245mm का बड़ा टर्नटेबल एकसाथ ज्यादा खाना पकाने की सुविधा देता है।
    • इसका शानदार ब्लैक फिनिश इसे देखने में बेहतरीन बनाता है।
    • यह 6 एडजस्टेबल पावर लेवल के साथ आता है।

    कमी

    • एक ग्राहक ने खराब डिलीवरी और पैकेजिंग से जुड़ी शिकायत की है।
    03
  • LG 30 L Solo Microwave Oven

    बड़े परिवारों के लिए उपयुक्त रहने वाला यह एलजी माइक्रोवेव 30 लीटर की क्षमता में आता है। इसमें मिलने वाली i-wave टेक्नोलॉजी को तेज गर्माहट और आसान कुकिंग के लिए डिजाइन किया गया है। यह रीहीटिंग से लेकर डीफ्रॉस्टिंग, और कुकिंग तक के लिए बढ़िया रहने वाला है। इसका एलईडी डिस्प्ले और बटन कंट्रोल फंक्शन आपको आसान नियंत्रण और संचालन पर निगरानी रखने की सुविधा प्रदान करता है। इस LG माइक्रोवेव में मिलने वाले 44 ऑटो कुक मेन्यू आपको आसानी से विभिन्न प्रकार के व्यंजन तैयार करने की सुविधा देते हैं। यह एंटी बैक्टेरियल कैविटी के साथ आता है, जिसमें बैक्टेरिया पनपने की समस्या कम होती है। एनर्जी सेविंग फीचर के साथ यह बिजली की कम खपत करते हुए बेहतरीन प्रदर्शन दे सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- LG
    • क्षमता- 30 लीटर
    • स्पेशल फीचर्स- ऑटो कुक, डीफ्रॉस्ट
    • वॉटेज- 900 वॉट्स
    • कंट्रोलर टाइप- बटन
    • फ्रेक्वेंसी- 50 Hz
    • हीटिंग मेथेड- इलेक्ट्रिक
    • डीफ्रॉस्ट सिस्टम टाइप- डीफ्रॉस्ट

    खूबियां

    • क्वार्ट्ज हीटर के साथ तेज, एकसमान और लगातार बढ़िया गर्माहट मिलती है।
    • स्टीम क्लीन के जरिए माइक्रोवेव को आसानी से साफ किया जा सकता है।
    • यह विभिन्न कुकिंग के लिए कई प्रकार के एडजस्टेबल प्रोग्राम के साथ आता है।

    कमी

    • कुछ लोग नॉइज लेवल से जुड़ी समस्याओं की शिकायत करते हैं।

    अन्य कैटेगरी के लिए जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर क्लिक करें।

    04
  • Haier 19 L Inverter Technology, Solo Microwave Oven

    19 लीटर क्षमता का यह हायर माइक्रोवेव ओवन छोटे परिवारों से लेकर सिंगल्स या फिर कपल्स के लिए अच्छा हो सकता है। इसका 700 W का पावर आउटपुट तेज और एकसमान कुकिंग वाला प्रदर्शन देता है। वहीं, इसे 5 अलग-अलग पावर लेवल पर सेट किया जा सकता है। इसमें पावर लेवल और टाइमर को सेट करने के लिए सुविधाजनक नॉब दिए गए हैं। इसके अलावा यह Haier सोलो माइक्रोवेव इंवर्टर टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जो ना सिर्फ प्रदर्शन को तेज बनाती है बल्कि ऊर्जा की भी बचत कर सकती है। इसमें स्टीम क्लीन की सुविधा भी मिलती है, जिसकी मदद से कैविटी को बेहद आसानी से और दाग-धब्बे हटाते हुए साफ किया जा सकता है। यह एक हल्का और कॉम्पैक्ट माइक्रोवेव है, जो आपकी रसोई के लिए अच्छा हो सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Haier
    • क्षमता- 19 लीटर
    • स्पेशल फीचर्स- डीफ्रॉस्ट, टाइमर, लाइटवेट
    • वॉटेज- 700 वॉट्स
    • कंट्रोलर टाइप- नॉब
    • फ्रेक्वेंसी- 50 Hz
    • हीटिंग मेथेड- सोलो
    • डीफ्रॉस्ट सिस्टम टाइप- डीफ्रॉस्ट

    खूबियां

    • यह सोलो माइक्रोवेव बिना ज्यादा शोर किए कम आवाज के साथ काम करता है।
    • ऑटो डीफ्रॉस्ट के जरिए फ्रोज़ेन फूड को आसानी से पकाया जा सकता है।
    • 700 वॉट पावर के साथ यह ऊर्जा दक्ष प्रदर्शन दे सकता है।

    कमी

    • कुछ ग्राहकों को अमेजन से डैमेज प्रोडक्ट प्राप्त हुआ है।
    05

भारत में मिलने वाले सोलो माइक्रोवेव मॉडलों की तुलना

प्रत्येक ब्रांड का माइक्रोवेव अपनी विशेष खूबियों के लिए जाना जाता है। वहीं, यहां शामिल सभी विकल्प अपने शानदार प्रदर्शन और फीचर्स के लिए मशहूर हैं। ऐसे में आप अपने बजट, जरूरत और परिवार के सदस्यों की संख्या का ध्यान रखते हुए एक सही क्षमता और ब्रांड का विकल्प चुन सकते हैं-

मॉडल्स

क्षमता

सुरक्षा फीचर्स

सुविधाएं

IFB Solo Microwave Oven

20 लीटर

ओवरहीटिंग प्रोटक्शन, चाइल्ड लॉक

ऑटो डीफ्रॉस्ट, टाइमर फंक्शन, मैकेनिकल नॉब

Panasonic Solo Microwave Oven

25 लीटर

चाइल्ड लॉक सेफ्टी

85 ऑटो कुक मेन्यू, 5 पावर लेवल, वैपोर क्लीन

Morphy Richards Solo Microwave Oven

20 लीटर

ऑटो शट ऑफ के साथ ओवरहीट प्रोटक्शन

6 पावर लेवल, बड़ी टर्नटेबल, क्विक हीटिंग

LG Solo Microwave Oven

30 लीटर

सेफ्टी डोर लॉक सिस्टम

44 ऑटो कुक मेन्यू, स्टीम क्लीन, एंटी बैक्टेरियल कैविटी

Haier Solo Microwave Oven

19 लीटर

कंपलीशन बीपर

डीफ्रॉस्ट, 5 पावर लेवल, इंवर्टर टेक्नोलॉजी

हाउस ऑफ एप्लाइंसेस में अन्य उपकरणों से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • सोलो माइक्रोवेव और कन्वेक्शन माइक्रोवेव में क्या अंतर है?
    +
    सोलो माइक्रोवेव केवल भोजन को गर्म करने और डीफ्रॉस्ट करने के लिए माइक्रोवेव तरंगों का उपयोग करता है, जबकि कन्वेक्शन माइक्रोवेव में एक हीटिंग एलिमेंट और पंखा भी होता है, जिससे यह बेकिंग, ग्रिलिंग और रोस्टिंग भी कर सकता है।
  • सोलो माइक्रोवेव की औसत जीवनकाल कितना होता है?
    +
    एक अच्छी गुणवत्ता वाले सोलो माइक्रोवेव का औसत जीवनकाल 5 से 10 साल के बीच हो सकता है, जो उपयोग और रखरखाव पर निर्भर करता है।
  • क्या सोलो माइक्रोवेव में केक बेक किया जा सकता है?
    +
    नहीं, सोलो माइक्रोवेव में केक बेक नहीं किया जा सकता है क्योंकि इसमें कन्वेक्शन फंक्शन नहीं होता है जो बेकिंग के लिए आवश्यक है। इसके लिए आपको कन्वेक्शन माइक्रोवेव की आवश्यकता होगी।