किस प्रकार का Oven घरेलू इस्तेमाल के लिए अच्छा रहेगा? विकल्पों से जानिए

बाजार में उपलब्ध माइक्रोवेव, ओटीजी और कंवेक्शन जैसे विभिन्न प्रकार के ओवन अपनी विशेष खूबियों व कार्यक्षमताओं के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में इनमें से कौन सा घर पर खाना पकाने के लिए अच्छा रहेगा, इससे जुड़ी जानकारी और साथ ही इनके कुछ बढ़िया विकल्प यहां देखे जा सकते हैं।
होम कुकिंग के लिए कौन-सा ओवन अच्छा है? जानिए
होम कुकिंग के लिए कौन-सा ओवन अच्छा है? जानिए

एक स्वादिष्ट भोजन बनाने की शुरुआत सही उपकरण से होती है, और एक अच्छा ओवन किसी भी रसोई का दिल होता है। लेकिन बाजार में माइक्रोवेव, ओटीजी और कन्वेक्शन जैसे कई विकल्प होने के कारण यह तय करना मुश्किल हो सकता है कि आपके लिए सबसे अच्छा Oven कौन सा है। मगर चिंता ना करें, क्योंकि हम आपके लिए इनसे जुड़ी विस्तृत जानकारी और कुछ बढ़िया विकल्प लेकर आए हैं, जो घर पर खाना पकाने के लिए अच्छे हो सकते हैं। आपको विभिन्न ब्रांड के पास अलग-अलग प्रकार और क्षमता वाले मॉडल मिल जाएंगें, जिन्हें अपनी जरूरत के हिसाब से चुना जा सकता है। हालांकी, इससे पहले इनके बीच के अंतर को समझना जरूरी है, ताकी आपको अपनी प्राथमिकताओं के अनुसार एक सही ओवन मिल सके। तो चलिए एक बार विभिन्न प्रकार के ओवन के बारे में समझ लेते हैं-

माइक्रोवेव, ओटीजी और कंवेक्शन ओवन के बीच प्रमुख अंतर

तीनों प्रकार के ओवन घर में इस्तेमाल किए जा सकते हैं। मगर, तीनों के ही काम और प्रदर्शन अलग होते हैं। ऐसे में अपनी खाना बनाने की आदतों और जरूरत के अनुसार ही ओवन का चुनाव करना चाहिए। आप नीचे इनके बारे में विस्तार से देख सकते हैं-

  • माइक्रोवेव- माइक्रोवेव ओवन अपनी तेज गति के लिए जाने जाते हैं, खासकर भोजन को गर्म करने और डीफ्रॉस्ट करने के लिए। इनमें विभिन्न प्रकार के माइक्रोवेव (सोलो, ग्रिल, कन्वेक्शन) आदि मिलते हैं। जहां सोलो Microwave ओवन केवल भोजन को गर्म करने, पकाने और पिघलाने के लिए डिजाइन किया गया है, तो वहीं एक कंवेक्शन माइक्रोवेव बेकिंग, रोस्टिंग और ब्राउनिंग जैसे कामों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा ग्रिल सुविधा वाले माइक्रोवेव में ग्रिलिंग के कार्य किए जा सकते हैं।
  • ओटीवी ओवन- OTG उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जो बेकिंग, टोस्टिंग और ग्रिलिंग का आनंद लेना चाहते हैं। इन्हें अक्सर छोटे परिवारों या फिर कम जगह में रखने के लिए आदर्श माना जाता है।
  • कंवेक्शन ओवन- कन्वेक्शन ओवन पारंपरिक हीटिंग के साथ-साथ एक पंखे का उपयोग करके गर्म हवा को फैलाते हैं, जिससे खाना तेजी से और समान रूप से पकता है। इन्हें अक्सर बेहतर बेकिंग रिजल्ट, कुरकुरे स्वाद और कम समय में खाना पकाने के लिए पसंद किया जाता है।

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Samsung 23 L Solo Microwave Oven

    यह सैमसंग ब्रांड का एक सोलो माइक्रोवेव ओवन है, जो 23 लीटर की क्षमता में आता है। इसमें खाने के प्रकार के अनुसार एनर्जी आउटपुट को कम-ज्यादा करने के लिए 6 पावर लेवल दिए गए हैं, जो एकसमान हीटिंग और कुकिंग सुनिश्चित करते हैं। इसके 20 ऑटो कुक मेन्यू के साथ पुलाव, वेजिटेबल और स्नैक्स जैसे अलग-अलग व्यंजन बस एक बटन को टच करने मात्र से तैयार किए जा सकते हैं। इस Samsung Microwave में बिजली की अधिकतम बचत करने के लिए इको मोड दिया गया है। वहीं, इसका डिओडराइजेशन फीचर अंदर किसी भी प्रकार की दुर्गन्ध को पैदा होने से रोकता है। यह जमे हुए खाने को तेजी से पकाने के लिए क्विक डीफ्रॉस्ट के साथ आता है और 30 Sec+ की मदद से खाने को तेजी से गर्म किया जा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • साइज- 23 लीटर
    • ब्रांड- Samsung
    • हीटिंग मेथेड- कंवेक्शन
    • इंस्टॉलेशन टाइप- फ्रीस्टैंडिंग
    • वॉटेज- 800 वॉट्स
    • डीफ्रॉस्ट सिस्टम टाइप- क्विक डीफ्रॉस्ट
    • फ्रेक्वेंसी- 50 Hz
    • स्पेशल फीचर- क्लॉक, चाइल्ड सेफ्टी लॉक, इको मोड

    खूबियां

    • चौड़े आकार वाले ग्रिल के साथ 99% तक बेहतर कवरेज मिल सकती है।
    • सेरेमिक इनेमल कैवेटी आंतरिक भाग को साफ और निशान मुक्त रखती है।
    • यह सुविधाजनक एलईडी डिस्प्ले और टच कंट्रोल पैनल के साथ आता है।

    कमी

    • कुछ ग्राहकों ने माइक्रोवेव में लगी खिड़की की पारदर्शिता खराब बताई है।
    • कुछ लोगों को अमेजन से डैमेज व निशान पड़ा प्रोडक्ट प्राप्त हुआ है।
    01
  • Panasonic 23L Convection Microwave Oven

    इस पैनासोनिक कंवेक्शन माइक्रोवेव ओवन की क्षमता 23 लीटर है, जो कि 3-4 सदस्य वाले परिवारों के लिए उपयुक्त हो सकती है। यह 800 वॉट्स की हाई पावर के साथ तेज, एकसमान और स्वादिष्ट कुकिंग परिणाम दे सकता है। इसमें मिलने वाला 360 डिग्री हीट रैप गर्मी को चारों तरफ एकसमान रूप से फैलाते हुए खाने को तेजी से पकाने में मदद करता है। वहीं, डेजर्ट, हेल्दी, स्वादिष्ट और रोजमर्रा के खाने को आसानी से बनाने के लिए 61 प्री-लोडेड कुकिंग मोड्स दिए गए हैं। इस Panasonic माइक्रोवेव ओवन में रीहीट और डिफ्रॉस्ट की सुविधा भी मिलती है, जिसके जरिए खाने को दोबारा गर्म और फ्रोज़ेन फूड को पकाया जा सकता है। इसका मैजिक ग्रिल खाने को हर तरफ से पकाते हुए उसे ऊपर से कुरकुरे और अंदर से रसीले स्वाद के साथ तैयार करता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • साइज- 23 लीटर
    • ब्रांड- Panasonic
    • हीटिंग मेथेड- कंवेक्शन
    • वॉटेज- 800 वॉट्स
    • कंट्रोलर टाइप- टच
    • डीफ्रॉस्ट सिस्टम टाइप- डीफ्रॉस्ट
    • फ्रेक्वेंसी- 50 Hz
    • स्पेशल फीचर- ऑटो कुक

    खूबियां

    • बच्चों द्वारा छेड़खानी किए जाने से बचाने के लिए चाइल्ड सेफ्टी लॉक।
    • कॉम्पैक्ट डिजाइन की वजह से छोटी जगहों में फिट हो सकता है।
    • टिकाऊ स्टेनलेस स्टील कैविटी सफाई में आसान और खाने को तेजी से पकाती है।

    कमी

    • अमेजन ग्राहकों ने अभी तक कोई खास कमी नहीं बताई है।
    02
  • हमारे मूल मूल्यहमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • LG 28 L Convection Microwave Oven

    28 लीटर क्षमता में आने वाला यह एलजी माइक्रोवेव ओवन कंवेक्शन प्रकार वाला है, जो घर पर खाना पकाने के लिए अच्छा हो सकता है। इसका हेल्थ प्लस मेन्यू उन लोगों के लिए बेहतरीन हो सकता है, जो स्वास्थ्य के प्रति सजग रहते हुए खाना बनाते हैं। इस कंवेक्शन Microwave Oven में लगी स्टेनलेस स्टील कैविटी अधिक टिकाऊ और स्वच्छ रहने वाली है। खाने को जलने या जरूरत से ज्यादा पकने से बचाने के लिए इसमें कुकिंग कंपलीशन बीपर दिया गया है, जो प्रक्रिया पूरी होने पर आपको संकेत दे देता है। यह 251 ऑटो कुक मेन्यू के साथ आता है, जिसमें आप अलग-अलग व्यंजनों को आसानी से कम समय में तैयार कर सकते हैं। इसे खाने के प्रकार के हिसाब से 5 अलग-अलग पावर लेवल पर भी चलाया जा सकता है। इसका क्वार्ट्ज हीटर लगातार गर्माहट बनाए रखते हुए खाने को जल्दी व एकसमान रूप से पकाने का काम करता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • साइज- 28 लीटर
    • ब्रांड- LG
    • हीटिंग मेथेड- कंवेक्शन
    • इंस्टॉलेशन टाइप- काउंटरटॉप
    • वॉटेज- 900 वॉट्स
    • डीफ्रॉस्ट सिस्टम टाइप- डीफ्रॉस्ट
    • फ्रेक्वेंसी- 50 Hz
    • स्पेशल फीचर- ऑटो कुक, चाइल्ड लॉक, डीफ्रॉस्ट

    खूबियां

    • पेटेंटेड i-Wave टेक्नोलॉजी खाने को तेजी से हर तरफ से बराबर पकाती है।
    • इसमें करीब 12 मिनट के अंदर घी तैयार किया जा सकता है।
    • गर्मा-गर्म रोटियां तैयार करने के लिए इंडियन रोटी बास्केट फीचर मिलता है।

    कमी

    • कुछ लोगों प्रोडक्ट के साथ सही इंस्ट्रक्शन ना मिलने की शिकायत की है।
    • कुछ ग्राहक टिकाऊपन से जुड़ी समस्याएं भी बताते हैं।

    हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर अन्य उपकरणों की जानकारी देख सकते हैं।

    03
  • Morphy Richards 20 Litres Solo Microwave Oven

    यह सोलो माइक्रोवेव ओवन मॉर्फी रिचार्ड्स ब्रांड का है, जो कि 20 लीटर क्षमता में आता है। इसके 6 एडजस्टेबल पावर लेवल आपको खाने के अनुसार गर्मी के लेवल को सेट करने की अनुमति देते हैं। इसमें खाने को पकाने के साथ ही उसे दोबारा गर्म और डीफ्रॉस्ट भी किया जा सकता है। वहीं, तापमान, टाइमर और पावर लेवल को आसानी से नियंत्रित करने के लिए यह आसान मैकेनिकल नॉब कंट्रोल के साथ आता है। इस सोलो माइक्रोवेव में फ्रोजेन फूड के स्वाद और ताजगी को खराब किए बिना उसे आसानी से पकाने के लिए डीफ्रॉस्ट फंक्शन मिलता है। यह क्विक हीटिंग विकल्प के साथ आता है, जिसकी मदद से आप खाने को कुछ ही मिनटों में बिना स्वाद खराब किए गर्म कर सकते हैं। इसकी 245mm की बड़ी टर्नटेबल इसमें बड़े बर्तन या फिर एकसाथ ज्यादा चीजें पकाने और गर्म करने की सुविधा देती है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • साइज- 20 लीटर
    • ब्रांड- Morphy Richards
    • हीटिंग मेथेड- माइक्रोवेव रेडिएशन
    • वॉटेज- 1150 वॉट्स
    • डीफ्रॉस्ट सिस्टम टाइप- मैनुअल डीफ्रॉस्ट
    • स्पेशल फीचर- 6 पावर लेवल, ड्यूरेबल डिजाइन
    • कंट्रोलर टाइप- नॉब
    • पावर लेवल की संख्या- 6

    खूबियां

    • ओवरहीटिंग से बचाने के लिए ऑटोमैटिक शट-ऑफ फीचर दिया गया है।
    • इसका एलिगेंट ब्लैक फिनिश किचन में शानदार दिख सकता है।
    • यह कम शोर वाले संचालन के लिए भी अच्छा हो सकता है।

    कमी

    • एक अमेजन ग्राहक का डिलीवरी से जुड़ा अनुभव अच्छा नहीं रहा है।
    04
  • AGARO Marvel 48 Liters Oven Toaster Griller

    अगारो के इस 48 लीटर क्षमता वाले ओटीजी ओवन को खाने को रोस्ट, बेक, ग्रिल और टोस्ट करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। यह मांस या सब्जियों को भूनने के लिए कांटों से युक्त मोटरयुक्त रोटिसरी के साथ आता है, जिससे वे हर तरफ से अच्छी तरह पकते हैं। इस OTG Oven में टॉप, बॉटन, टॉप और बॉटम तीन एडजस्टेबल हीटिंग मोड्स भी दिए गए हैं। इसमें डिशेज तैयार करने के लिए तापमान को 100°C से 250°C रेंज के बीच सेट किया जा सकता है। इसके अलावा आप खाने की जरूरत के अनुसार 120 मिनट तक का टाइमर भी इसमें सेट कर सकते हैं। यह टेंपर्ड ग्लास विंडो और लाइट लगे हुए चैंबर के साथ आता है, जिसकी वजह से अंदर पर रहे खाने को बाहर से देखा जा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • साइज- 48 लीटर
    • ब्रांड- AGARO
    • वॉटेज- 2000 वॉट्स
    • कंट्रोल टाइप- नॉब
    • स्पेशल फीचर- टेंप्रेचर कंट्रोल, टाइमर
    • टेंप्रेचर रेंज- 100-250 डिग्री सेल्सियस
    • मटेरियल टाइप- अलॉय स्टील

    खूबियां

    • इसके साथ बेकिंग पैन, ट्रे हैंडल, ग्रिल रैक, रोटिसरी रॉड और हैंडल मिलता है।
    • 5-इन-1 फंक्शन के साथ बेकिंग, ग्रिलिंग, रोस्टिंग, टोस्टिंग और रोटिसरी की सुविधा मिलती है।
    • इसका रेडी बेस खाना पकने की प्रक्रिया पूरी होने पर आपको संकेत दे देता है।

    कमी

    • कुछ ग्राहकों को तापमान नियंत्रण में समस्या आई है।
    • कुछ लोग इसे मजबूती के मामले में खराब बताते हैं।
    05

सूची में शामिल पांचों ओवन मॉडलों की तुलना

तीनों के बीच के अंतर को समझते हुए आप अपने बजट, जरूरत और खाना पकाने की आदतों के अनुसार इनमें से किसी भी ओवन को चुन सकते हैं। इस काम को आसानी से करने के लिए आप नीचे की गई विकल्पों की तुलना भी देख सकते हैं-

मॉडल्स

क्षमता

प्रकार

सुविधाएं

Samsung 23 L Solo Microwave Oven

23 लीटर

सोलो माइक्रोवेव

ऑटो कुक प्रोग्राम्स, चाइल्ड सेफ्टी लॉक, मेमोरी फीचर

Panasonic 23L Convection Microwave Oven

23 लीटर

कंवेक्शन माइक्रोवेव

360° हीट रैप, मैजिक ग्रिल, रीहीट और डीफ्रॉस्ट

LG 28 L Convection Microwave Oven

28 लीटर

कंवेक्शन माइक्रोवेव

हेल्थ प्लस मेन्यू, क्वार्ट्ज हीटर, स्टीम क्लीन

Morphy Richards 20 Litres Solo Microwave Oven

20 लीटर

सोलो माइक्रोवेव

6 पावर लेवल, डीफ्रॉस्ट, ओवरहीट प्रोटक्शन

AGARO Marvel 48 Liters Oven Toaster Griller

ओटीजी ओवन

49 लीटर

3 कुकिंग मोड्स, एडजस्टेबल टेंप्रेचर, हीट सेटिंग्स

निष्कर्ष: माइक्रोवेव, ओटीजी और कंवेक्शन में से किस प्रकार का ओवन घर में खाना पकाने के लिए अच्छा है, यह पूरी तरह से आपकी जरूरतों पर निर्भर करता है। मगर, इन तीनों में अक्सर कंवेक्शन ओवन को ज्यादा अच्छा पाया जाता है, क्योंकि खाने को पकाने और गर्म करने के साथ ही बेकिंग व रोस्टिंग जैसे काम भी किए जा सकते हैं। हालांकी, शुरूआती लोगों के लिए ओटीजी भी बढ़िया है, जो कि बाकियों के मुकाबले कम कीमत में भी मिल जाता है। ऐसे में आप बजट, जरूरत, उपयोग आदि को ध्यान में रखते हुए इनमें से किसी भी ओवन को चुन सकते हैं।

जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर अन्य कैटेगरी भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • माइक्रोवेव और ओटीजी में क्या अंतर है?
    +
    माइक्रोवेव मुख्य रूप से भोजन को गर्म करने और डीफ्रॉस्ट करने के लिए इलेक्ट्रोमैग्नेटिक तरंगों का उपयोग करता है, जबकि ओटीजी (Oven Toaster Griller) हीटिंग कॉइल का उपयोग करके बेकिंग, टोस्टिंग और ग्रिलिंग के लिए बेहतर है।
  • घर के लिए कन्वेक्शन ओवन क्यों चुनें?
    +
    कन्वेक्शन ओवन गर्म हवा को पंखे के माध्यम से फैलाता है, जिससे भोजन तेजी से और समान रूप से पकता है। यह बेकिंग, रोस्टिंग और ग्रिलिंग के लिए उत्कृष्ट है, जिससे कुरकुरी बाहरी परत और रसदार अंदरूनी हिस्सा मिलता है।
  • ओवन लेते समय किन सुरक्षा सुविधाओं पर ध्यान देना चाहिए?
    +
    सुरक्षा के लिए चाइल्ड लॉक, ऑटो शट-ऑफ, ओवरहीटिंग प्रोटेक्शन और मजबूत, गर्मी प्रतिरोधी बाहरी बॉडी जैसी सुविधाओं पर ध्यान दें।