ओशो (Osho) के विचार और उनका दर्शन इतना व्यापक है कि ध्यान, प्रेम, अध्यात्म और मानसिक स्वतंत्रता जैसे गहरे विषय इसमें समाए हुए हैं। यही वजह है कि एक नए पाठक या बिगनर्स के लिए ओशो के साहित्य की दुनिया में कदम रखना थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो जाता है। लोग अक्सर समझ नहीं पाते कि उनकी किस किताब से शुरुआत करें। अगर आप भी ओशो के विचारों से जुड़ना चाहते हैं, तो शुरुआत में उनके गहरे दर्शन के बजाय ध्यान और जागरूकता पर आधारित Awareness और The Book of Secrets जैसी किताबों को चुनना सबसे बेस्ट रहेगा।
ओशो की किताबें पारंपरिक सेल्फ-हेल्प बुक्स से अलग क्यों हैं?
आमतौर पर मिलने वाली मोटिवेशनल या सेल्फ-हेल्प किताबों से अलग, ओशो ने ये किताबें खुद बैठकर नहीं लिखीं। दरअसल, ये पुस्तकें उनके द्वारा देश-विदेश में दिए गए लाइव प्रवचनों का लिखित रूप हैं। यही कारण है कि जब आप इन Osho Books को पढ़ते हैं, तो ऐसा लगता है जैसे वे सीधे आपसे संवाद कर रहे हों। उनका यह बातचीत वाला सहज अंदाज कठिन से कठिन दार्शनिक विषयों को भी बेहद आसान बना देता है।
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।
नीचे देखें ओशो की वो 5 किताबें जो बिगनर्स या शुरुआती पाठक को जरुर पढ़नी चाहिए।
