कॉलेज रोमांस कहानियों में, कुछ किताबें ऐसी हैं जो पिछले दस सालों से लगातार बहुत पसंद की गई हैं, और Off Campus Series उनमें सबसे खास है। यह सीरीज़ Elle Kennedy ने लिखी है। इसका मुख्य फोकस कॉलेज की ज़िंदगी, दोस्ती, रिश्ते और खुद को बेहतर बनाने जैसे विषयों पर है। इस सीरीज़ की शुरुआत The Deal नाम की किताब से हुई थी, जिसके बाद और भी कई किताबें आईं। पढ़नें वालों को यह इसलिए पसंद है क्योंकि इसमें रोमांस और किरदारों के पर्सनल डेवलपमेंट का अच्छा संतुलन है। ये किताबें सिर्फ रोमांटिक रिश्तों पर नहीं, बल्कि कॉलेज के स्टूडेंट्स की मुश्किलों, उनके सपनों और उतार-चढ़ाव पर भी ध्यान देती हैं। कहानियाँ Ice Hockey Team के खिलाड़ियों पर बेस्ड हैं और इनमें दोस्ती, भरोसा और खुद को पहचानने जैसे ज़रूरी विषय भी शामिल हैं। यही वजह है कि यह सीरीज़ रोमांस पढ़ने वालों के साथ-साथ यंग अडल्ट फिक्शन पसंद करने वालों के बीच भी काफी लोकप्रिय हो गई है।
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।
नीचे ऑफ-कैंपेंस सीरीज की 5 किताबों की कहानियों को अच्छे से बताया गया है, जिन्हें आप पढ़ सकते हैं।
