नवरात्रि आते ही चारों तरफ रंग-बिरंगे कपड़ों, गरबे की धुन और पारंपरिक फैशन की रौनक नजर आने लगती है। ऐसे में गुजरात से प्रेरित नवरात्रि दुपट्टा आपके लुक में पारंपरिक खूबसूरती के साथ एक खास गुजराती अंदाज जोड़ सकता है। चटक रंग, आकर्षक कढ़ाई, मिरर वर्क और पारंपरिक पैटर्न इस दुपट्टे को खास बनाते हैं। इस Dupatta को आप चनिया चोली, कुर्ती या किसी सिंपल एथनिक आउटफिट के साथ आसानी से पहन सकती हैं। खास बात यह है कि एक खूबसूरत दुपट्टा आपके पूरे लुक को बिना ज्यादा मेहनत के फेस्टिव और स्टाइलिश बना देगा।
देखें 5 खूबसूरत दुपट्टों के विकल्प यहां -
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें अन्य प्रोडक्ट के बारे में लेख।
KENAYO CREATION Women's Multi-Color Patola Printed Silk Blend Dupatta
आर्ट सिल्क फैब्रिक में बना हुआ यह दुपट्टा वजन में काफी हल्का है जिससे डांडिया और गरबा खेलते समय इसे कैरी करना आसान होता है। इस दुपट्टे में दिए गए पारंपरिक जियोमेट्रिक और मल्टी-कलर प्रिंट्स की वजह से आपको रंग-बिरंगा लुक मिलेगा। Navratri के रंगीन माहौल में यह काफी खिलकर दिख सकता है। इसे आराम से हाथ से धोकर साफ किया जा सकता है। वहीं, 2.25 मीटर लंबाई की वजह से इसे स्टाइल करना काफी आसान होता है।
नवरात्रि में कैसे करें स्टाइल?
- इसे आप चनिया चोली या लहंगे के साथ आसानी से स्टाइल किया जा सकता है। आप कोई भी प्लेन लहंगे के साथ इसे पीछे से लाकर दाएं कंधे पर पल्लू की तरह रख सकती हैं।
01
Studio Shringaar Women's Vegan Silk Multi Coloured Bandhni Dupatta
गुजरात और राजस्थान की मशहूर बांधनी प्रिंट में बना हुआ यह दुपट्टा इस नवरात्रि आपको खिला-खिला दिखाने में मदद करेगा। वीगन सिल्क फैब्रिक से बने होने की वजह से यह काफी चमकदार लगता है जिससे गरबा नाइट में आप इसे पहनने पर दूर से ही चमकेंगी। वहीं, इसके चारों किनारों पर गोटा-पत्ती स्टाइल की बॉर्डर दी गई है, जो इसे काफी आकर्षक दिखा रहे हैं। 42 इंच चौड़ा और 2.5 मीटर लंबा होने के कारण इसका फ्लेयर काफी अच्छा आएगा और इसे अलग-अलग स्टाइल में ड्रैप किया जा सकता है।
नवरात्रि में कैसे करें स्टाइल?
- आप इसे सादे सफेद, पीले या काले कुर्ती-प्लाजो या पटियाला सूट के मैच करके पहन सकती हैं। स्टाइलिंग टिप की बात करें तो, दुपट्टे को दोनों कंधों पर फैलाकर रख सकती हैं, जिससे इसका मल्टी-कलर बांधेज पैटर्न पूरी तरह दिखेगा।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
BLACK MACY Women's Cotton Kutch Work Dupatta
कॉटन का कपड़ा हल्का, सांस लेने योग्य और आरामदायक होता है। यह दुपट्टा भी इसी फैब्रिक से बना हुआ है जो नवरात्रि में डांडिया या गरबा खेलते समय पसीने और गर्मी से बचने के लिए बढ़िया रहेगा। लाल रंग में आयने की वजह से इसे न सिर्फ गरबे वाली रात बल्कि Durga Puja के समय भी ओढा जा सकता है। इसपर रंगीन धागों से की गई एम्ब्रॉयडरी या फुलकारी का काम इसे काफी आकर्षक बना रहा है, जो आपके फेस्टिव लुक में चार चांद लगाने में मदद कर सकता है।
नवरात्रि में कैसे करें स्टाइल?
- अगर आप कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो प्लेन ब्लैक या व्हाइट कुर्ती और जीन्स के साथ इस दुपट्टे को गले में स्कार्फ की तरह या एक कंधे पर फैलाकर कैरी कर सकती हैं जो आपको क्लासी लुक देने में मदद करेंगे।
03
PK HUB Women's Silk Bandhani Bandhej Multi-Colored Heavy Dupatta
लाल, रानी पिंक और पीला इन तीन रंगों में आने वाला यह दुपट्टा नवरात्रि के शुभ अवसरों पर पहनने के लिए बढ़िया रहेगा। इसपर बना हुआ गुजराती प्रिंट इसे काफी स्टाइलिश दिखाता है। इस दुपट्टे के किनारों पर किया गया गोटा वर्क इसे भारी और शाइनी लुक देता है, जिससे यह किसी भी साधारण आउटफिट को तुरंत हैवी बना देता है। वहीं, इसके कोनों पर लगी लटकन इसकि खूबसूरती को बढ़ाने में मदद करते हैं, जो लहंगे के साथ लहराते हुए बहुत सुंदर लगेंगी। हैवी दिखने के बावजूद यह पहनने में काफी हल्का है जिससे लंबे समय तक स्टाइल किया जा सकता है।
नवरात्रि में कैसे करें स्टाइल?
- अगर आपके पास कोई प्लेन रेड, येलो या रानी पिंक कलर की एथनिक ड्रेस है, तो यह दुपट्टा उसके साथ परफेक्ट मैच करेगा और पूरे लुक को फेस्टिव बना देगा। वहीं, बड़े झुमके, मिरर वर्क नेकलेस और कड़े आपके लुक को कंप्लीट कर सकते हैं।
04
Banjara India Women Cotton Embroidered Kutch Work Dupatta RASNA (Black)
इस दुपट्टे पर गुजरात की पारंपरिक कच्छी आरी की कढ़ाई की गई है, जिसमें रंग-बिरंगे धागों के खूबसूरत पैटर्न्स बने हैं। वहीं, इस Women Dupatta में छोटे-छोटे मिरर्स का काम किया गया है, जो गरबा नाइट्स की लाइट्स में बहुत सुंदर चमकेंगे और जगमाएंगे। साथ ही, 100% कॉटन से बने होने की वजह से डांस करते समय यह आपको गर्मी नहीं लगने देगा और आराम बना कर रखने में मदद करेगा। साथ ही, काले रंग में आने की वजह से इसे आप किसी भी आउटफिट के साथ कैरी कर सकती हैं।
नवरात्रि में कैसे करें स्टाइल?
- आजकल के ट्रेंडी लुक को अगर आप इस नवरात्रि अपनाना चाहती हैं तो इसे सफेद रंग के टैंक टॉप और मल्टीकलर लॉन्ग स्कर्ट के साथ स्टाइल किया जा सकता है।
05
इन्हें भी पढ़ें
- महिलाओं के लिए ट्रेंडिंग Navratri Dress जो करेंगी सबको इम्प्रेस
- डांस फ्लोर पर मचाएं धूम! भांगड़ा-गिद्दा के लिए सबसे खूबसूरत पंजाबी सूट डिजाइन
- खूबसूरत बंगाली और कोलकाता स्टाइल साड़ियां इस साल दुर्गा पूजा में बढ़ाएंगी आपकी सुंदरता
स्टाइल स्ट्रीट पर पढ़ें इस प्रकार के अन्य लेख।
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।