पुरुषों के फैशन में पिछले कुछ समय से कम्फर्ट और यूटिलिटी दोनों को साथ लेकर चलने वाले आउटफिट्स ज्यादा लोकप्रिय हो रहे हैं। इसी वजह से कारगो जींस फिर से मार्केट में लौट रहे हैं। पहले इन्हें सिर्फ रफ आउटडोर स्टाइल से जोड़ा जाता था, लेकिन अब रिलैक्स फिट, टेपर्ड एंकल और क्लीन पॉकेट डिजाइन के साथ Cargo Jeans मॉडर्न स्ट्रीट फैशन का हिस्सा बन चुकी हैं। आजकल सिंपल शेड्स जैसे ब्लैक, ओलिव, ग्रे और हल्का फेड वाला ब्लू सबसे ज्यादा ट्रेंड में हैं, क्योंकि ये ओवरसाइज्ड T-Shirts, स्नीकर्स और कैजुअल जैकेट्स के साथ आसानी से मैच हो जाते हैं। Levi’s और The Bear House जैसे ब्रांड्स रिलैक्स्ड स्ट्रीटवेयर से इंस्पायर्ड कारगो स्टाइल पर ध्यान दे रहे हैं, जबकि The Souled Store जैसे ब्रांड यूटिलिटी इंस्पायर्ड Denim लुक को मॉडर्न फिटिंग के साथ पेश कर रहे हैं। आज कारगो जींस सिर्फ एक्स्ट्रा पॉकेट वाला फैशन नहीं रह गया, बल्कि कैजुअल कम्फर्ट और स्ट्रीट स्टाइलिंग का अहम हिस्सा बन चुका है।
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।
नीचे देखें अमेजन पर उपलब्ध पुरुषों के लिए 5 बढ़िया कारगो जींस विकल्प।
