₹25,000 के अंदर घर के लिए 5 बढ़िया Treadmills, डेली फिटनेस की बनेंगी साथी

₹25,000 के अंदर मिलने वाले Treadmill Machine में 2.0 से 4.5 HP मोटर, 10 से 14 किलोमीटर प्रति घंटा स्पीड और 100 से 120 किलो तक की क्षमता मिल जाती है। ये हल्की वॉकिंग और रनिंग के लिए सही रहते हैं और घर पर नियमित एक्सरसाइज करने के लिए संतुलित विकल्प माने जाते हैं।
₹25,000 से कम में होम यूज के लिए 5 बढ़िया ट्रेडमिल
₹25,000 से कम में होम यूज के लिए 5 बढ़िया ट्रेडमिल

घर पर फिट रहने के लिए ट्रेडमिल आसान और काफी असरदार तरीका माना जाता है, खासकर जब बाहर इस्तेमाल करने वाले के पास स्पेशल वर्कआउट करने का समय न हो। ₹25,000 रुपये के अंदर आने वाले Treadmill में आमतौर पर 2.0 से 4.5 HP पीक मोटर मिलती है, जो वॉकिंग और हल्की रनिंग के लिए पर्याप्त होती है। इनकी स्पीड लगभग 10 से 14 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहती है, जिससे रोजाना 20 से 40 मिनट का कार्डियो आसानी से किया जा सकता है। इस बजट में मिलने वाली ट्रेडमिल में आपको 100 से 120 किलो तक वजन सहने की क्षमता, 3 स्तर तक इन्कलाइन और फोल्ड होने वाला डिजाइन भी देखने को मिलता है, जिससे घर में जगह की बचत होती है। अगर आपका फिटनेस गोल वजन कम करना या रोजाना चलना है, तो कम मोटर वाले भी पर्याप्त है, लेकिन जॉगिंग के लिए कम से कम 3 HP पीक मोटर बेहतर मानी जाती है।

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।

नीचे देखें अमेजन पर उपलब्ध 5 बढ़िया ट्रेडमिल विकल्प और जानें विस्तार से।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Lifelong FitPro Motorized Treadmill for Home

    ट्रेडमिल का फोल्डेबल डिजाइन रोज के इस्तेमाल को आसान बनाता है। वर्कआउट के बाद इसे हाइड्रोलिक सिस्टम की मदद से मोड़कर साइड में रखा जा सकता है, जिससे जगह घेरने की समस्या नहीं होती। इस Lifelong मशीन में 4HP पीक मोटर दी गई है, जो 1 से 14 km/h तक स्मूद स्पीड कंट्रोल देती है। इसका फायदा यह है कि आप हल्की वॉक से लेकर तेज रनिंग तक अपनी जरूरत के हिसाब से स्पीड सेट कर सकते हैं। 3 लेवल मैनुअल इंक्लाइन के जरिए आप वर्कआउट की कठिनाई बढ़ा सकते हैं, जिससे स्टैमिना और कैलोरी बर्न दोनों बेहतर होते हैं। साथ में दिया गया शॉक एब्जॉर्प्शन पैरों पर पड़ने वाले झटकों को कम करता है, जिससे लंबे समय तक एक्सरसाइज करना आसान रहता है। डुअल LED डिस्प्ले पर समय, दूरी, स्पीड और कैलोरी जैसी जानकारी साफ दिखती है, जिससे आप अपनी प्रोग्रेस ट्रैक कर सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - Lifelong Fitpro
    • कलर - ब्लैक
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 128D x 61.5W x 20.5H सें.मी. 
    • मटेरियल - अलॉय स्टील
    • डिस्पले टाइप - LED
    • आइटम का वजन - 32 किलोग्राम

    खासियत

    • 14 किलोमीटर की प्रति घंटा की स्मूद स्पीड रेंज के लिए 4HP मोटर का सपोर्ट
    • रनिंग के दौरान घुटनों पर दबाव कम करने के लिए रबर बेस्ड शॉक एब्जॉर्प्शन सिस्टम
    • दौड़ने को दौरान स्पीड, टाइम, दूरी, कैलोरी और हार्ट रेट को मॉनिटर करने के लिए डुअल LED कंट्रोल पैनल

    कमी

    • मशीन का डिजाइन थोडा कॉम्पैक्ट ना होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    01
  • PowerMax Fitness TDA-96 4HP Auto Incline Treadmill for Home Use

    वर्कआउट की कठिनाई खुद से बदलती रहे, इसके लिए इसमें 15% तक का ऑटो इन्कलाइन दिया गया है। आपको हाथ से सेट करने की जरूरत नहीं पड़ती, बस प्रोग्राम या सेटिंग बदलते ही मशीन खुद ढलान एडजस्ट कर लेती है। इस Treadmill for Home में 4HP मोटर दी गई है, जो 12 किलोमीटर प्रति घंटा तक स्मूद स्पीड देती है। इसका फायदा यह है कि आप वॉक, जॉगिंग और हल्की रनिंग सभी एक ही मशीन पर कर सकते हैं। इस PowerMax Fitness मशीन में 12 प्रीसेट प्रोग्राम अलग-अलग तरह के वर्कआउट का विकल्प देते हैं, जिससे रोज एक जैसा एक्सरसाइज करने की बोरियत नहीं होती। ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के जरिए आप ऐप पर अपनी प्रोग्रेस ट्रैक कर सकते हैं और म्यूजिक भी चला सकते हैं। हाइड्रोलिक फोल्डिंग सिस्टम इसे इस्तेमाल के बाद आसानी से मोड़ने में मदद करता है। 5 लेयर रनिंग बेल्ट और शॉक एब्जॉर्प्शन पैरों पर दबाव कम करते हैं, जिससे लंबे समय तक एक्सरसाइज करना आरामदायक रहता है।

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - PowerMax Fitness
    • कलर - ब्लैक
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 131.5D x 60.5W x 113H सें.मी. 
    • मटेरियल - अलॉय स्टील
    • डिस्पले टाइप - LED
    • आइटम का वजन - 33 किलोग्राम

    खासियत

    • बिना रुके एक्सरसाइज की तीव्रता को बढ़ाने के लिए 15% ऑटो इनक्लाइन की सुविधा
    • रोजाना के वर्कआउट को ज्यादा इफ्क्टिव बनाने के लिए 12 प्रीसेट प्रोग्राम
    • मशीन को मोडकर एक जगह सुरक्षित रखने के लिए हाइड्रोलिक फोल्डिंग सिस्टम

    कमी

    • ट्रेडमिल की बिल्ड क्वालिटी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Sparnod Fitness STH-1200 Motorized Treadmill for Home Use

    घर पर रोज वॉक या जॉगिंग करने के लिए ऐसा सेटअप चाहिए जो ज्यादा झंझट वाला न हो, और यह ट्रेडमिल उसी तरह का आसान इस्तेमाल वाला विकल्प है। इसे DIY तरीके से जल्दी सेट किया जा सकता है, जिससे इंस्टॉलेशन का इंतजार नहीं करना पड़ता। इसमें 4HP पीक DC मोटर दी गई है, जो 1 से 12 km/h तक स्मूद स्पीड देती है। इस Sparnod मशीन का फायदा यह है कि आप हल्की वॉक से लेकर जॉगिंग तक अपनी जरूरत के हिसाब से स्पीड बदल सकते हैं। 12 प्रीसेट वर्कआउट प्रोग्राम अलग-अलग एक्सरसाइज विकल्प देते हैं, जिससे रोज एक जैसा रूटीन नहीं लगता। LED डिस्प्ले पर समय, दूरी, स्पीड और कैलोरी जैसी जानकारी साफ दिखती है, जिससे आप अपनी प्रोग्रेस ट्रैक कर सकते हैं। फोल्डेबल डिजाइन और नीचे दिए गए व्हील्स इसे इस्तेमाल के बाद आसानी से साइड में रखने में मदद करते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - Sparnod Fitness
    • कलर - ब्लैक
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 143D x 63.5W x 106.5H सें.मी. 
    • मटेरियल - अलॉय स्टील
    • डिस्पले टाइप - LED
    • आइटम का वजन - 33 किलोग्राम

    खासियत

    • घर में उपयोग के लिए 110 किलोग्राम तक वजन सपोर्ट करने की क्षमता
    • हर दिन का व्यायाम कुछ नये तरीके और इंटेंस्टी के साथ करने के लिए 12 प्री-सेट वर्कआउट प्रोग्राम
    • रनिंग या वॉकिंग को ज्यादा मजेदार बनाने के लिए ब्लूटूथ और USB सपोर्ट वाला हाई-फाई स्पीकर म्यूजिक

    कमी

    • रनिंग करते समय मशीन थोडी आवाज करने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    03
  • Lifelong Walking Pad Treadmill for Home

    ऑफिस का काम करते समय लंबे समय तक बैठे रहना आम बात है, और यही आदत धीरे-धीरे एक्टिविटी कम कर देती है। इस तरह के यूज के लिए यह Running Machine काम आता है, जिसे आप काम करते हुए भी हल्की वॉक के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी 2.5HP मोटर 8 किलोमीटर प्रति घंटा तक की स्पीड देती है, जिससे आप स्लो वॉक से लेकर ब्रिस्क वॉक या हल्की जॉगिंग तक कर सकते हैं। इसका मतलब है कि बिना अलग से टाइम निकाले भी आप रोज थोड़ी एक्टिविटी जोड़ सकते हैं। LED डिस्प्ले पर स्पीड, टाइम और कैलोरी जैसी जानकारी दिखती रहती है, जिससे आप अपनी प्रोग्रेस पर नजर रख सकते हैं। इसका फोल्डेबल डिजाइन और नीचे लगे व्हील्स इसे एक जगह से दूसरी जगह ले जाना आसान बनाते हैं, और जरूरत न होने पर इसे टेबल के नीचे या साइड में रखा जा सकता है। 110kg तक की क्षमता और चौड़ा रनिंग एरिया इसे रोज के इस्तेमाल के लिए स्थिर और आरामदायक बनाते हैं।

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - Lifelong Walking Pad Treadmill
    • कलर - ब्लैक
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 134.5D x 58.5W x 13.5H सें.मी. 
    • मटेरियल - अलॉय स्टील
    • डिस्पले टाइप - LED 
    • आइटम का वजन - 21.5 किलोग्राम

    खासियत

    • हल्की वॉक या ब्रिस्क वॉक के लिए अंडर डेस्क डिजाइन
    • रोज़ाना कार्डियो को बेहतर तरीके से करने के लिए 8 किलोमीटर प्रति घंटे तक की स्पीड
    • रनिंग के दौरान पैरों को बेहतर ग्रिप और आराम देने के लिए चौड़ी रबर रनिंग बेल्ट

    कमी

    • ट्रेडमिल का साइज छोटा होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    04
  • Cockatoo Smartpad 3.0 (3HP Peak) Walking Pad for Home

    डेस्क के पास या छोटे कमरे में फिट हो जाने वाला कॉम्पैक्ट वॉकिंग सेटअप चाहिए, तो यह वॉकपैड उसी तरह डिजाइन किया गया है। इसका साइज ज्यादा जगह नहीं लेता, इसलिए आप इसे काम करते समय या खाली समय में आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। 0.8 से 8 km/h की स्पीड रेंज के साथ आप आराम से वॉक या हल्की जॉगिंग कर सकते हैं। 2 लेवल मैनुअल इंक्लाइन वर्कआउट को थोड़ा चुनौतीपूर्ण बनाता है, जिससे कैलोरी बर्न बेहतर होता है। साथ में दिए गए शॉक रिड्यूसिंग पैड पैरों पर पड़ने वाले दबाव को कम करते हैं, जिससे लंबे समय तक चलना आसान रहता है। 3HP पीक मोटर स्मूद परफॉर्मेंस देती है, जिससे चलते समय झटके महसूस नहीं होते। LED डिस्प्ले पर स्पीड, टाइम, दूरी और कैलोरी जैसी जानकारी साफ दिखती रहती है। मैग्नेटिक रिमोट से कंट्रोल करना आसान है और नीचे दिए गए व्हील्स इसे इधर-उधर ले जाने में मदद करते हैं।

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - Cockatoo Smartpad 3.0
    • कलर - सफेद
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 110D x 52.5W x 94H सें.मी. 
    • मैक्सिमम स्पीड - 8 किलोमीटर प्रति घंटा
    • आइटम का वजन - 18 किलोग्राम

    खासियत

    • स्मूद और स्थिर प्रदर्शन के लिए 1 एचपी कंटीन्यूअस और 3 एचपी पीक क्षमता
    • वर्कआउट की तीव्रता और कैलोरी बर्निंग के लिए दो स्तर का मैनुअल इंक्लाइन
    • 100 किलोग्राम तक की वजन क्षमता

    कमी

    • वॉकिंग पैड की बिल्ड क्वालिटी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    05

तुलना - ₹25,000 से कम में होम यूज के लिए 5 बढ़िया ट्रेडमिल

यहां पर हमने ऊपर बताए गई Treadmill for Home मॉडल्स की फीचर्स के साथ में तुलनात्मक जानकारी प्रदान की है। इससे आप सभी प्रोडक्ट्स की खासियतों का अध्धयन करके अपने लिए बढ़िया विकल्प चुन सकते हैं।

ब्रांड

अधिकतम स्पीड

खास फीचर्स

Lifelong Fitpro

14 किलो प्रति घंटा

4HP पीक मोटर, 3 लेवल मैनुअल इंक्लाइन, शॉक एब्जॉर्प्शन 

PowerMax Fitness

12 किलो प्रति घंटा

15% तक का ऑटो इन्कलाइन, 12 प्रीसेट प्रोग्राम, हाइड्रोलिक फोल्डिंग सिस्टम

Sparnod Fitness

12 किलो प्रति घंटा

4HP पीक DC मोटर, 12 प्रीसेट वर्कआउट, LED डिस्प्ले

Lifelong Walking Pad Treadmill

8 किलो प्रति घंटा

फोल्डेबल डिजाइन, 110kg तक की क्षमता और चौड़ा रनिंग एरिया

Cockatoo Smartpad 3.0

8 किलो प्रति घंटा

2 लेवल मैनुअल इंक्लाइन,  शॉक रिड्यूसिंग पैड, मैग्नेटिक रिमोट से कंट्रोल

ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें फिट-किट का पेज।

इन्हें भी पढ़ें :-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • घर के लिए कितनी मोटर पावर वाली ट्रेडमिल सही रहती है?
    +
    वॉकिंग के लिए 2.0 HP पर्याप्त है, लेकिन जॉगिंग या रेगुलर इस्तेमाल के लिए कम से कम 3 HP पीक मोटर वाला विकल्प लेना बेहतर रहता है।
  • ट्रेडमिल की स्पीड कितनी होनी चाहिए?
    +
    रोजाना उपयोग के लिए 10 से 12 KM प्रति घंटा काफी होती है, जबकि रनिंग के लिए 14 KM प्रति घंटा बेहतर मानी जाती है।
  • क्या फोल्ड होने वाला ट्रेडमिल लेना जरूरी है?
    +
    अगर घर में जगह कम है तो फोल्ड होने वाला ट्रेडमिल बेहतर रहता है, जिससे उपयोग के बाद आसानी से रखा जा सकता है।