Walking Pad या Treadmills: घर पर वर्कआउट के लिए कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें यहां

Walking Pad और Treadmill दोनों घर पर फिटनेस के लिए अच्छे विकल्प हैं, लेकिन इनका उपयोग अलग-अलग जरूरतों के लिए होता है। वॉकिंग पैड जहां हल्के वॉक के लिए सही रहता है, वहीं ट्रेडमिल कैलोरी बर्न और जबरदस्त वर्कआउट का साथी बनता है। इनका चुनाव आप स्पेस, बजट और वर्कआउट स्टाइल के हिसाब से कर सकते हैं।
घर पर वर्कआउट के लिए कौन-सा रहेगा बेहतर? वॉकिंग पैड या ट्रेडमिल
घर पर वर्कआउट के लिए कौन-सा रहेगा बेहतर? वॉकिंग पैड या ट्रेडमिल

आजकल घर पर फिट रहने के लिए वॉकिंग पैड और ट्रेडमिल दोनों ही लोकप्रिय विकल्प बन चुके हैं, लेकिन सही चुनाव आपकी जरूरत पर निर्भर करता है। Walking Pad एक कॉम्पैक्ट और फोल्डेबल मशीन होती है, जिसे आसानी से बेड या सोफे के नीचे रखा जा सकता है और यह खास तौर पर हल्की वॉकिंग या डेस्क के साथ इस्तेमाल के लिए बनी होती है । वहीं दूसरी तरफ Treadmill ज्यादा पावरफुल होती है, जिसमें तेज स्पीड, रनिंग और इंक्लाइन जैसे फीचर्स मिलते हैं, जिससे इंटेंस वर्कआउट संभव होता है। अगर आपके पास जगह कम है और आप दिनभर एक्टिव रहना चाहते हैं, तो Walking Pad बेहतर हो सकता है। लेकिन अगर आपका फिटनेस गोल कैलोरी बर्न, रनिंग या स्ट्रेंथ बढ़ाना है, तो Treadmill ज्यादा उपयोगी साबित होती है। कोई भी विकल्प चुनने से पहले अपनी लाइफस्टाइल, स्पेस और फिटनेस गोल को समझना जरूरी है।

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।

नीचे देखें अमेजन पर उपलब्ध वॉकिंग पैड और ट्रेडमिल के बढ़िया विकल्प और चुनें अपने लिए उपयुक्त विकल्प।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Lifelong FitPro Motorized Treadmill for Home

    घर पर ही दौड़ने और फिट रहने का मन है लेकिन जिम जाने का टाइम नहीं मिलता, तो Lifelong की ट्रेडमिल काम आ सकती है। इसमें 4HP पीक मोटर दी गई है, जो 1 से 14 किमी प्रति घंटे तक स्मूद स्पीड देती है। मतलब आप आराम से वॉक, जॉगिंग या रनिंग सब कर सकते हैं। इसमें 3 लेवल मैनुअल इंक्लाइन मिलता है, जिससे आप अपनी एक्सरसाइज को थोड़ा मुश्किल बना सकते हैं। इससे स्टैमिना और कैलोरी बर्न दोनों बेहतर होते हैं। रनिंग बेल्ट में शॉक एब्जॉर्प्शन दिया गया है, जो दौड़ते समय घुटनों पर दबाव कम करता है। इससे लंबे समय तक वर्कआउट करना थोड़ा आसान और आरामदायक लगता है। ड्यूल LED डिस्प्ले पर आप दौड़ने का टाइम, स्पीड, दूरी, कैलोरी और हार्ट रेट जैसी जरूरी चीजें देख सकते हैं। फोल्डेबल डिजाइन के साथ हाइड्रोलिक सिस्टम दिया गया है, जिससे इसे इस्तेमाल के बाद आसानी से मोड़कर रखा जा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - Lifelong Fitpro
    • कलर - ब्लैक
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 128D x 61.5W x 20.5H सें.मी. 
    • मटेरियल - अलॉय स्टील
    • डिस्पले टाइप - LED
    • आइटम का वजन - 32 किलोग्राम

    खासियत

    • 14 किलोमीटर की प्रति घंटा की स्मूद स्पीड रेंज के लिए 4HP मोटर का सपोर्ट
    • रनिंग के दौरान घुटनों पर दबाव कम करने के लिए रबर बेस्ड शॉक एब्जॉर्प्शन सिस्टम
    • दौड़ने को दौरान स्पीड, टाइम, दूरी, कैलोरी और हार्ट रेट को मॉनिटर करने के लिए डुअल LED कंट्रोल पैनल

    कमी

    • मशीन का डिजाइन थोडा कॉम्पैक्ट ना होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    01
  • Sparnod Fitness STH-3002 Home Use Walking Pad & Treadmill

    अगर घर छोटा है और फिर भी फिटनेस को लेकर सीरियस हैं, तो इस वॉकिंग पैड को आप घर ला सकते हैं। इस Sparnod वॉकिंग पैड का डिजाइन इतना पतला है कि इसे आसानी से बेड या सोफे के नीचे रखा जा सकता है। इसमें 2.5 HP का मोटर दिया गया है, जो शांत तरीके से काम करता है। इस Walking Pad की स्पीड 1 से 6 किमी प्रति घंटे तक जाती है, इसलिए यह खासतौर पर वॉकिंग और हल्की जॉगिंग के लिए सही है। एलईडी डिस्प्ले पर टाइम, दूरी, स्पीड और कैलोरी जैसी जानकारी साफ दिखती रहती है, जिससे दिन-प्रतिदिन की जर्नी ट्रैक करना आसान हो जाता है। 2 लेवल मैनुअल इंक्लाइन मिलता है, जिससे आप अपनी वॉक को थोड़ा कठिन बना सकते हैं और ज्यादा कैलोरी बर्न कर सकते हैं। शॉक एब्जॉर्प्शन सिस्टम दिया गया है, जो चलते समय पैरों और घुटनों पर दबाव कम करता है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - Sparnod Fitness STH-3002
    • कलर - ब्लैक
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 109.2D x 46W x 25H सें.मी. 
    • मैक्सिमम स्पीड - 6 किलोमीटर प्रति घंटा
    • आइटम का वजन - 18 किलोग्राम

    खासियत

    • रोजाना वॉकिंग और हल्के कार्डियो के लिए स्पीड रेंज 1 से 6 किमी प्रति घंटा
    • वर्कआउट की तीव्रता बढ़ाने में मददगार दो स्तर का मैनुअल इंक्लाइन
    • जोड़ों पर पड़ने वाले दबाव को कम करके आरामदायक अनुभव के लिए शॉक एब्जॉर्प्शन सिस्टम

    कमी

    • वॉकिंग पैड को लेकर अमेजन के किसी यूजर की कोई शिकायत नही है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • PowerMax Fitness TDA-96 4HP Auto Incline Treadmill for Home Use

    इस ट्रेडमिल में 4HP पीक मोटर दी गई है, जो 12 किमी प्रति घंटे तक स्मूद स्पीड देती है। इसकी सबसे खास बात है 15 प्रतिशत ऑटो इंक्लाइन। आप बटन दबाकर ही इस PowerMax Fitness ट्रेडमिल की ढलान बढ़ा सकते हैं, जिससे वर्कआउट ज्यादा कठिन और असरदार बन जाता है। यह फीचर खासतौर पर कैलोरी बर्न और स्टैमिना बढ़ाने में मदद करता है। इसमें 12 प्री-सेट प्रोग्राम दिए गए हैं, जो अलग-अलग तरह की ट्रेनिंग के लिए काम आते हैं। अगर आपको समझ नहीं आता क्या करना है, तो बस कोई एक प्रोग्राम चुनिए और मशीन खुद स्पीड और इंक्लाइन सेट कर देती है। ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी मिलती है, जिससे आप ऐप के जरिए अपनी प्रोग्रेस ट्रैक कर सकते हैं और म्यूजिक सुनते हुए वर्कआउट कर सकते हैं। रनिंग बेल्ट में मल्टी-लेयर शॉक एब्जॉर्प्शन दिया गया है, जो घुटनों पर दबाव कम करता है और रनिंग को आरामदायक बनाता है।

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - PowerMax Fitness
    • कलर - ब्लैक
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 131.5D x 60.5W x 113H सें.मी. 
    • मटेरियल - अलॉय स्टील
    • डिस्पले टाइप - LED
    • आइटम का वजन - 33 किलोग्राम

    खासियत

    • बिना रुके एक्सरसाइज की तीव्रता को बढ़ाने के लिए 15% ऑटो इनक्लाइन की सुविधा
    • रोजाना के वर्कआउट को ज्यादा इफ्क्टिव बनाने के लिए 12 प्रीसेट प्रोग्राम
    • मशीन को मोडकर एक जगह सुरक्षित रखने के लिए हाइड्रोलिक फोल्डिंग सिस्टम

    कमी

    • ट्रेडमिल की बिल्ड क्वालिटी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    03
  • Cockatoo Smartpad 3.0 Walking Pad for Home

    छोटी जगह में हल्की वॉक या घर पर एक्टिव रहने के लिए यह वॉकिंग पैड एक प्रैक्टिकल समाधान साबित होता है। जो रोजमर्रा की वॉक और हल्की जॉगिंग के लिए स्मूद परफॉर्मेंस देता है। इसकी स्पीड 0.8 से 8 किमी प्रति घंटे तक जाती है, यानी आप आराम से स्लो वॉक से लेकर हल्की जॉगिंग तक कर सकते हैं। यह खासतौर पर उन लोगों के लिए सही है जो शुरुआत कर रहे हैं या घर पर हल्का फिटनेस रूटीन रखना चाहते हैं। 2 लेवल मैनुअल इंक्लाइन दिया गया है, जिससे वॉक को थोड़ा कठिन बनाया जा सकता है। रनिंग एरिया 400x950 मिमी का है, जो वॉकिंग के लिए ठीकठाक स्पेस देता है। साथ में शॉक रिड्यूसिंग पैड दिए गए हैं, जो चलते समय पैरों पर पड़ने वाले झटकों को कम करते हैं। रिमोट कंट्रोल के जरिए स्पीड और फंक्शन आसानी से कंट्रोल हो जाते हैं, जिससे बार-बार झुकने की जरूरत नहीं पड़ती।

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - Cockatoo Smartpad 3.0
    • कलर - सफेद
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 110D x 52.5W x 94H सें.मी. 
    • मैक्सिमम स्पीड - 8 किलोमीटर प्रति घंटा
    • आइटम का वजन - 18 किलोग्राम

    खासियत

    • स्मूद और स्थिर प्रदर्शन के लिए 1 एचपी कंटीन्यूअस और 3 एचपी पीक क्षमता
    • वर्कआउट की तीव्रता और कैलोरी बर्निंग के लिए दो स्तर का मैनुअल इंक्लाइन
    • 100 किलोग्राम तक की वजन क्षमता

    कमी

    • वॉकिंग पैड की बिल्ड क्वालिटी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    04
  • Sparnod Fitness STH-1200 Motorized Treadmill

    इसमें 2.5HP कंटीन्यूअस मोटर दिया गया है, जो 1 से 12 किमी प्रति घंटे तक की स्पीड देता है। जिससे हल्की वॉक से लेकर रनिंग तक सब आराम से हो जाता है। इस Treadmill for Home में 12 प्रीसेट वर्कआउट प्रोग्राम मिलते हैं, जिससे आप अलग-अलग तरह की एक्सरसाइज कर सकते हैं। अगर आपको खुद सेटिंग करने का मन नहीं है, तो ये प्रोग्राम अपने आप स्पीड और टाइम एडजस्ट कर देते हैं। रनिंग सरफेस 44x16 इंच का है, जो घर के हिसाब से अच्छा स्पेस देता है और आराम से मूवमेंट हो जाता है। साथ में शॉक एब्जॉर्प्शन होने से दौड़ते समय पैरों पर दबाव थोड़ा कम लगता है। इसकी LED डिस्प्ले पर आप दौड़ने की स्पीड, टाइम, दूरी और कैलोरी जैसी जानकारी देख सकते हैं। ब्लूटूथ और हाई-फाई स्पीकर की मदद से आप म्यूजिक सुनते हुए वर्कआउट कर सकते हैं, जिससे एक्सरसाइज बोरिंग नहीं लगती।

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - Sparnod Fitness
    • कलर - ब्लैक
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 143D x 63.5W x 106.5H सें.मी. 
    • मटेरियल - अलॉय स्टील
    • डिस्पले टाइप - LED
    • आइटम का वजन - 33 किलोग्राम

    खासियत

    • घर में उपयोग के लिए 110 किलोग्राम तक वजन सपोर्ट करने की क्षमता
    • हर दिन का व्यायाम कुछ नये तरीके और इंटेंस्टी के साथ करने के लिए 12 प्री-सेट वर्कआउट प्रोग्राम
    • रनिंग या वॉकिंग को ज्यादा मजेदार बनाने के लिए ब्लूटूथ और USB सपोर्ट वाला हाई-फाई स्पीकर म्यूजिक

    कमी

    • रनिंग करते समय मशीन थोडी आवाज करने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    05
  • Lifelong Walking Pad Treadmill

    अगर आपका फोकस हल्की वॉक, रोज की एक्टिविटी और कम जगह में फिटनेस बनाए रखना है, तो Lifelong Walking Pad समझदार भरा विकल्प हो सकता है। इसमें 3HP का ब्रशलेस मोटर दिया गया है, जो कम आवाज में स्मूद चलता है। इसकी स्पीड 8 किमी प्रति घंटे तक जाती है, मतलब आप आराम से वॉक या हल्की जॉगिंग कर सकते हैं। यह मशीन खासतौर पर शुरुआती यूज़र्स या डेली फिटनेस रूटीन के लिए ज्यादा सूटेबल है। 2 लेवल मैनुअल इंक्लाइन दिया गया है, जिससे आप अपनी वॉक को थोड़ा चुनौतीपूर्ण बना सकते हैं और ज्यादा कैलोरी बर्न कर सकते हैं। फोल्डेबल डिजाइन इसकी सबसे बड़ी खासियत है। इस्तेमाल के बाद इसे आसानी से मोड़कर बेड के नीचे या किसी कोने में रखा जा सकता है। साथ में रिमोट कंट्रोल मिलता है, जिससे बिना झुके ही स्पीड और सेटिंग्स कंट्रोल हो जाती हैं।

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - Lifelong Walking Pad
    • कलर - ब्लैक
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 114.7D x 50.7W x 13.4H सें.मी. 
    • मैक्सिमम स्पीड - 8 किलोमीटर प्रति घंटा
    • आइटम का वजन - 15 किलोग्राम

    खासियत

    • शांत और स्मूद परफॉर्मेंस देने के लिए 3 हॉर्सपावर ब्रशलैस मोटर
    • सामान्य फिटनेस, फैट बर्निंग और नियमित कार्डियो के लिए 8 किमी प्रति घंटा गति
    • उपयोग के बाद आसानी से स्टोर करने के लिए फोल्ड होने वाला डिजाइन

    कमी

    • वॉकिंग पैड को लेकर अभी तक कोई शिकायत नही है।
    06

तुलना - होम वर्कआउट के लिए वॉकिंग पैड और ट्रेडमिल मॉडल्स

यहां पर हमने ऊपर बताए गए वॉकिंग पैड और ट्रेडमिल मॉडल्स की फीचर्स के साथ में तुलनात्मक जानकारी प्रदान की है। इससे आप सभी प्रोडक्ट्स की खासियतों का अध्धयन करके अपने लिए बढ़िया विकल्प चुन सकते हैं।

ब्रांड

आइटम का वजन

अधिकतम स्पीड

खास फीचर्स

Lifelong Pro

32 किलोग्राम

14 किलो. प्रति घंटा

3 लेवल मैनुअल इंक्लाइन, शॉक एब्जॉर्प्शन, फोल्डेबल डिजाइन

Sparnod Fitness STH-3002

18 किलोग्राम

6 किलो. प्रति घंटा

2.5 HP का मोटर, एलईडी डिस्प्ले, शॉक एब्जॉर्प्शन सिस्टम 

PowerMax Fitness

33 किलोग्राम 

12 किलो. प्रति घंटा

15 प्रतिशत ऑटो इंक्लाइन, 12 प्री-सेट प्रोग्राम, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी

Cockatoo Smartpad 3.0

18 किलोग्राम

8 किलो. प्रति घंटा

2 लेवल मैनुअल इंक्लाइन, रनिंग एरिया 400x950 मिमी, रिमोट कंट्रोल

Sparnod Fitness

33 किलोग्राम

12 किलो. प्रति घंटा

12 प्रीसेट वर्कआउट प्रोग्राम, LED डिस्प्ले, हाई-फाई स्पीकर  

Lifelong Walking Pad

15 किलोग्राम

8 किलो. प्रति घंटा

3HP का ब्रशलेस मोटर, 2 लेवल मैनुअल इंक्लाइन, फोल्डेबल डिजाइन


ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें फिट-किट का पेज।

निष्कर्ष :-

वॉकिंग पैड और ट्रेडमिल दोनों अलग-अलग फिटनेस ज़रूरतों के लिए उपयोगी होते हैं। वॉकिंग पैड दिखने में छोटे और फ़ोल्डेबल मशीन होते हैं, जिन्हें आसानी से आप कहीं भी सेट कर सकते हैं। ये छोटे घरों में भी आसानी से फिट हो जाते हैं। वहीं, ट्रेडमिल ज़्यादा पावरफुल होती है, जिसमें तेज़ स्पीड और इन्क्लाइन जैसे फ़ीचर मिलते हैं। इससे आप तेज़ दौड़कर इंटेंस वर्कआउट कर सकते हैं और बेहतर कैलोरी बर्न कर सकते हैं। हमारे लिए यह बता पाना थोड़ा कठिन होगा कि दोनों में से कौन सा विकल्प आपके लिए बेहतर रहेगा, क्योंकि यह पूरी तरह से आपकी फिटनेस ज़रूरतों और बजट पर निर्भर करता है। हमने ऊपर बाज़ार में उपलब्ध 5 बढ़िया विकल्पों की जानकारी दी है, जिनके माध्यम से आप अपने लिए उपयुक्त विकल्प चुन सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें :-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • वॉकिंग पैड किसके लिए ज्यादा सही है?
    +
    वॉकिंग पैड उन लोगों के लिए सही है जिनके पास कम जगह होती है या जो वर्क फ्रॉम होम के दौरान हल्की वॉक करना चाहते हैं। यह कम स्पीड और आसान उपयोग के लिए डिजाइन किया गया होता है।
  • क्या ट्रेडमिल पर बेहतर वर्कआउट किया जा सकता है?
    +
    हाँ, ट्रेडमिल पर आप तेज वॉक, जॉगिंग और रनिंग कर सकते हैं। इसमें हाई स्पीड और इंक्लाइन जैसे फीचर्स होते हैं, जो ज्यादा इंटेंस और असरदार वर्कआउट में मदद करते हैं।
  • क्या वॉकिंग पैड वजन कम करने में मदद करता है?
    +
    हाँ, वॉकिंग पैड नियमित चलने की आदत बनाने में मदद करता है, जिससे कैलोरी बर्न होती है और वजन घटाने में सहायता मिलती है। हालांकि, तेज रिजल्ट के लिए Treadmill ज्यादा प्रभावी माना जाता है।