घर पर सिनेमा जैसा अनुभव पाने के लिए प्रोजेक्टर का उपयोग काफी तेजी से बढ़ रहा है, और इस कैटेगरी में उन्नत डिस्प्ले तकनीक वाले प्रोजेक्टर खास तौर पर पसंद किए जाते हैं। अब आने वाले मार्डन BenQ Projector में 4K रेजोल्यूशन, HDR सपोर्ट और बेहतर कलर एक्यूरेसी जैसी सुविधाएं मिलती हैं, जिससे तस्वीर अधिक स्पष्ट और वास्तविक दिखाई देती है। BenQ के प्रोजेक्टर में DLP तकनीक का उपयोग होता है, जो स्मूद और शार्प इमेज प्रदान करने के लिए जानी जाती है। इसके अलावा हाई ब्राइटनेस लेवल, जैसे 2000 से 3000 ल्यूमेंस, अलग-अलग लाइटिंग कंडीशन में भी बेहतर विजुअल अनुभव देते हैं। कई मॉडल्स में स्मार्ट फीचर्स, इनबिल्ट ऐप सपोर्ट और वॉयस कंट्रोल भी मिलता है, जिससे कंटेंट को देखना काफी सुविधाजनक हो जाता है। ऐसे फीचर्स घर पर मूवी, स्पोर्ट्स और गेमिंग के अनुभव को अधिक इमर्सिव बनाते हैं।
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।
नीचे देखें अमेजन पर उपलब्ध 5 बढ़िया बेनक्यू प्रोजेक्टर मॉडल्स और जानें विस्तार से।
BenQ MX560C XGA Business & Education Projector
अगर आपको प्रेजेंटेशन या क्लासरूम के लिए प्रोजेक्टर चाहिए, तो इसमें 4000 ल्यूमेंस की ब्राइटनेस दी गई है, जिससे दिन के उजाले में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है और बार-बार लाइट बंद करने की जरूरत नहीं पड़ती। इसका XGA रेजोल्यूशन टेक्स्ट और स्लाइड्स के लिए अच्छा रहता है। खासकर चार्ट, स्प्रेडशीट या प्रेजेंटेशन दिखाते समय अक्षर साफ पढ़े जाते हैं। 20000:1 कॉन्ट्रास्ट की वजह से हल्के और गहरे हिस्सों का फर्क भी ठीक से नजर आता है। यह 150 इंच तक बड़ी स्क्रीन बना सकता है, जिससे मीटिंग रूम या क्लास में पीछे बैठे लोग भी आसानी से देख सकते हैं। साथ में 10 वॉट का स्पीकर दिया गया है, जो छोटे कमरे में अलग स्पीकर की जरूरत कम कर देता है। इसमें HDMI, VGA और USB जैसे कई कनेक्शन मिलते हैं, जिससे लैपटॉप या दूसरे डिवाइस आसानी से जुड़ जाते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - BenQ MX560C XGA
- स्पेशल फीचर - बिल्ट-इन स्पीकर
- कनेक्टिविटी तकनीक - HDMI, IR, USB
- डिस्पले रेजोल्यूशन - 1024x768
- आइटम का वजन - 2.3 किलोग्राम
- अधिकतम स्क्रीन साइज - 150 इंच तक
खूबियां
- करीब 15000 घंटे तक की लैंप लाइफ का सपोर्ट
- बड़ी स्क्रीन के साथ में क्लियर साउंड के लिए 10 वॉट का स्पीकर
कमी
- प्रोडक्ट को लेकर अभी तक किसी अमेजन यूजर की कोई शिकायत नही है।
01
BenQ MW560C WXGA Business & Education Projector
BenQ के इस प्रोजेक्टर में WXGA रेजोल्यूशन दिया गया है, जो सामान्य XGA से थोड़ा ज्यादा चौड़ा और साफ होता है, इसलिए स्क्रीन पर वीडियो ज्यादा अच्छे से दिखते हैं। 4000 ल्यूमेंस ब्राइटनेस की वजह से यह दिन की रोशनी में भी ठीक से काम करता है। आपको बार-बार कमरा अंधेरा करने की जरूरत नहीं पड़ती है। यह Projector for Home 150 इंच तक बड़ी स्क्रीन दिखा सकता है, जिससे कमरे में आखिरी में बैठे बंदे को भी सबकुछ साफ-साफ दिखाई देता है। 20000:1 कॉन्ट्रास्ट के कारण टेक्स्ट और बैकग्राउंड का फर्क साफ दिखता है, जिससे पढ़ना आसान रहता है। 10 वॉट का स्पीकर छोटे कमरे के लिए ठीक रहता है, और HDMI, VGA जैसे पोर्ट से लैपटॉप या दूसरे डिवाइस आसानी से जुड़ जाते हैं। करीब 15000 घंटे की लैंप लाइफ होने से लंबे समय तक बिना ज्यादा खर्च के इस्तेमाल किया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - BenQ MW560C
- स्पेशल फीचर - बिल्ट-इन स्पीकर
- कनेक्टिविटी तकनीक - ऑक्स, HDMI, ब्लूटूथ, USB
- डिस्पले रेजोल्यूशन - 1280x800
- आइटम का वजन - 2.3 किलोग्राम
- अधिकतम स्क्रीन साइज - 150 इंच तक
खूबियां
- प्रोजेक्टर के लैंस को धूल से बचाने के लिए एंटी-डस्ट सेंसर
- डिवाइस की फिजिक्ल सिक्योरिटी के लिए Kensington लॉक
कमी
- प्रोजेक्टर को लेकर अभी तक किसी अमजेन यूजर की कोई शिकायत नही है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
BenQ TH575 4K Compatible Full HD Home Cinema Projector
अगर घर पर बड़ी स्क्रीन पर मूवी या गेम खेलने का असली मजा लेना है, तो यह 4K कंटेंट भी सपोर्ट करता है, इसलिए तस्वीर साफ और डिटेल में नजर आती है। 3800 ल्यूमेंस ब्राइटनेस की वजह से यह हल्की रोशनी में भी ठीक से दिखता है, और 200 इंच तक की बड़ी स्क्रीन बना सकता है। मतलब आपका कमरा ही मिनी थिएटर जैसा लगने लगता है। इसकी सबसे खास बात गेमिंग में है। लगभग 16ms का लो इनपुट लैग होने से गेम खेलते समय देरी महसूस नहीं होती, और कंट्रोल ज्यादा स्मूद लगता है। यह Projector तेज गेम्स में भी मूवमेंट साफ और बिना रुकावट के दिखता है। रंगों के मामले में भी यह अच्छा है, जिससे मूवी या स्पोर्ट्स देखते समय स्क्रीन ज्यादा रियल लगती है। 10 वॉट का स्पीकर छोटे कमरे के लिए ठीक रहता है, और HDMI पोर्ट से कंसोल या लैपटॉप आसानी से जुड़ जाते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - BenQ TH575
- स्पेशल फीचर - पोर्टेबल
- कनेक्टिविटी तकनीक - HDMI, ब्लूटूथ, USB
- डिस्पले रेजोल्यूशन - 1920x1080
- आइटम का वजन - 2.5 किलोग्राम
- अधिकतम स्क्रीन साइज - 200 इंच तक
खूबियां
- स्क्रीन पर इमेज को परफेक्ट तरीके से सीधी दिखाने के लिए ऑटो-किस्टोन फीचर
- गेमर्स के लिए खास बेहतर पिक्चर और कम लैग के लिए गेम मोड को सपोर्ट
कमी
- प्रोजेक्टर की फंक्शनलिटी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
03
BenQ GP520 4K 4LED Smart Projector
कमरे को सिनेमा हॉल में बदलना हो, तो यह प्रोजेक्टर उस लेवल का अनुभव दे सकता है। इसमें 4K रेजोल्यूशन मिलता है, जिससे हर सीन साफ, डिटेल में और काफी शार्प नजर आता है। इस Home Projector में 2600 ANSI ल्यूमेंस ब्राइटनेस दी गई है, जो आसपास की रोशनी के हिसाब से खुद एडजस्ट हो जाती है। साथ ही यह 200 इंच तक बड़ी स्क्रीन बना सकता है, जिससे घर में ही थिएटर जैसा फील आता है। रंगों की क्वालिटी भी अच्छी है, लगभग 98 प्रतिशत REC709 कवरेज के साथ, जिससे तस्वीर ज्यादा नैचुरल और जीवंत दिखती है। खास बात यह है कि यह अलग-अलग रंग की दीवारों पर भी अपने आप इमेज को सही कर देता है। ऑटो फोकस, ऑटो कीस्टोन और स्क्रीन फिट जैसे फीचर इसे इस्तेमाल में बहुत आसान बना देते हैं, बस ऑन करो और सेट हो जाता है। 24 वॉट के स्पीकर्स आवाज को भरपूर और साफ बनाते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - BenQ GP520
- स्पेशल फीचर - ऑटो-फोकस, ऑटो स्क्रीन एलाइनमेंटस, बिल्ट इन स्पीकर
- कनेक्टिविटी तकनीक - 3.5mm जैक, HDMI, ब्लूटूथ, USB
- डिस्पले रेजोल्यूशन - 3840x2160
- आइटम का वजन - 3.7 किलोग्राम
- अधिकतम स्क्रीन साइज - 200 इंच तक
खूबियां
- प्रोजेक्टर को दूसरे डिवाइस से जोड़ने के लिए वाई-फाई और HDMI 2.1 का सपोर्ट
- बेनक्यू के ऐप से प्रोजेक्टर के स्मार्ट फीचर्स को कंट्रोल करने की सुविधा
कमी
- प्रोजेक्टर को लेकर अभी तक किसी अमेजन यूजर की कोई शिकायत नही है।
04
BenQ GV50 Laser Portable FHD Projector
छोटा सा प्रोजेक्टर, लेकिन काम बड़े स्क्रीन वाला करता है। BenQ का यह मॉडल खास उन लोगों के लिए है जो कहीं भी बैठकर मूवी या सीरीज देखने का मजा लेना चाहते हैं। इसमें फुल एचडी रेजोल्यूशन मिलता है और 4K कंटेंट भी चल जाता है, जिससे तस्वीर साफ और डिटेल में दिखती है। 500 ANSI ल्यूमेंस ब्राइटनेस है, जो अंधेरे या हल्की रोशनी वाले कमरे में अच्छा अनुभव देती है। 120 इंच तक स्क्रीन बना सकता है, इसलिए छोटा कमरा भी थिएटर जैसा लगने लगता है। इसकी सबसे काम की चीज है इसकी इनबिल्ट बैटरी, जो करीब 3 घंटे तक चलती है। मतलब बिजली के बिना भी आप आराम से मूवी देख सकते हैं। साथ में 135 डिग्री तक घूमने वाला डिजाइन है, जिससे बेड पर लेटकर भी आसानी से प्रोजेक्शन सेट किया जा सकता है। आवाज के लिए इसमें 18 वॉट का साउंड सेटअप है, जिसमें वूफर भी शामिल है, तो साउंड काफी भरपूर और बैलेंस्ड मिलता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - BenQ GV50
- स्पेशल फीचर - ऑटो-फोकस, ऑटो स्क्रीन एलाइमेंट, बिल्ट-इन स्पीकर, बिल्ट-इन वाई-फाई
- कनेक्टिविटी तकनीक - HDMI, ब्लूटूथ, USB
- डिस्पले रेजोल्यूशन - 1920x1080
- आइटम का वजन - 2 किलोग्राम
- अधिकतम स्क्रीन साइज - 120 इंच तक
खूबियां
- आंखों की सुरक्षा के लिए ऑटोमेटिक एडजस्ट करने वाला आई केयर मोड
- देखने की सुविधा के हिसाब से इमेज रोटेशन का सपोर्ट
कमी
- टीवी की फंक्शनलिटी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
05
तुलना: बढ़िया बेनक्यू प्रोजेक्टर मॉडल्स
यहां पर हमने ऊपर बताए गए BenQ के 4K Projector मॉडल्स की फीचर्स के साथ में तालिका बनाई है जिससे आप सभी मॉडल्स की तुलनात्मक जानकारी पा सकते हैं और अपने लिए बढ़िया विकल्प चुन सकते हैं।
ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें गैजेट गली का पेज।
इन्हें भी पढ़ें :-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।