बेहतरीन ब्राइटनेस के साथ 50 Inch TV देंगे शानदार प्रदर्शन और 4K पिक्चर क्वालिटी

सिनेमैटिक अनुभव में बदलने के लिए एक बेहतरीन 50 इंच 4K TV लेना चाहते हैं? तो यहां हम आपके लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले मॉडल्स लेकर आए हैं। जो न केवल पिक्चर क्वालिटी को बेहतर बनाते हैं बल्कि डॉल्बी विजन और MEMC तकनीक के साथ स्मूद और हाई परफॉर्मेंस व्यूइंग एक्सपीरियंस देते हैं।
बेहतरीन ब्राइटनेस वाला सर्वश्रेष्ठ हाई परफॉर्मेंस 50 इंच टीवी
बेहतरीन ब्राइटनेस वाला सर्वश्रेष्ठ हाई परफॉर्मेंस 50 इंच टीवी

अगर आप भी अपने लिए शानदार प्रदर्शन देने वाला 50 इंच टीवी ढूंढ रहे हैं, तो यहां Sony, LG, TCL, Toshiba और VW ब्रांड्स के विकल्प की सूची दी गई है, जिनमें बेहतरीन ब्राइटनेस, तेज और स्पष्ट 4K क्वालिटी जैसे फीचर्स मौजूद हैं। ये ऐसे टीवी होते हैं जो न केवल सिर्फ फिल्म, सीरीज और गेमिंग को शानदार बनाते हैं बल्कि रोशनी में भी चित्रों की स्पष्टता और रंगों की गहराई को बरकरार रखते हैं। इन 50 Inch 4K स्मार्ट TV में 178 डिग्री का वाइड व्यूइंग एंगल मिलता है, जो घर पर ही उपयोगकर्ता को सिनेमैटिक अनुभव देता है। साथ ही इनमें गूगल असिस्टेंट की सुविधा मिलती है, जिस वजह से इन्हें आवाज की मदद से कहीं भी और कभी भी बैठकर कंट्रोल किया जा सकता है। इसके अलावा, HDR10 और HLG का सपोर्ट है, जो विजुअल्स को गहराई से प्रदर्शित करने के लिए रंग, ब्राइटनेस और कंट्रास्ट में सुधार कर सकता है। 

यहां आपको हाई ब्राइटनेस वाले 50 इंच टीवी के प्रमुख विकल्प मिलेंगे। 

जागरण स्मार्ट-चॉइस के जरिए आपको विभिन्न उत्पादों के बारे में जानकारी मिलेगी। 

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Sony 126 cm (50 inches) BRAVIA 2M2 Series 4K Ultra HD Smart LED Google TV

    यह सोनी स्मार्ट टीवी 4K अल्ट्रा HD (3840 x 2160) पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आता है, जो विजुअल्स को साफ और स्पष्ट बनाता है। इसमें चित्रों को लैग फ्री तरीके से प्रदर्शित करने के लिए 60Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। इसमें एप्पल एयरपले 2 और एप्पल होमकिट की सुविधा है, जिस वजह से विभिन्न एप्पल डिवाइस को आसानी से कनेक्ट किया जा सकता है। इस Sony LED टीवी में मोशनफ्लो XR 100 तकनीक है, जो बहुत तेज चलने वाले एक्शन मूवी को स्मूद बनाता है और ब्लर होने से बचाता है। साथ ही लाइव कलर का फंक्शन मिलता है, जो स्क्रीन की ब्राइटनेस को कंट्रोल करता है। 50 इंच के स्क्रीन साइज में आने वाला यह स्मार्ट गूगल टीवी 178 डिग्री के वाइड व्यूइंग एंगल के साथ आता है, जो घर पर ही सिनेमा जैसा बेहतरीन अनुभव प्रदान करता है। यह स्मार्ट टीवी HDR10/HLG को सपोर्ट करता है, जो विजुअल्स को गहराई से प्रस्तुत करने के लिए कंट्रास्ट, ब्राइटनेस और रंग में सुधार करता है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - ‎K-50S22BM2
    • ब्रांड - Sony 
    • रिजॉल्यूशन - 4K 
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz 
    • वोल्टेज - 240 वोल्ट
    • कनेक्टिविटी - ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 8D x 111.1W x 65.5H सेंटीमीटर
    • आइटम का वजन - 9.8 किलोग्राम 

    खासियत 

    • इसमें कनेक्टिविटी के लिए ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी और वाई-फाई की सुविधा है, जिस वजह से विभिन्न स्मार्ट डिवाइस को कनेक्ट करा जा सकता है। 
    • इस 50 इंच गूगल टीवी में गूगल असिस्टेंट की सुविधा है, जिस वजह से इसे आवाज की मदद से कहीं भी और कभी भी बैठकर कंट्रोल कर सकते हैं। 
    • वॉचलिस्ट आपकी पंसदीदा फिल्मों, टीवी शो और सीरीज को संभालकर रखता है और बाद में उन्हें ढूंढने में मदद करता है। 

    कमी 

    • अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इसके फंक्शन में कमी बताई है। 
    01
  • VW 127 cm (50 inches) Pro Series 4K Ultra HD Smart QLED Google TV

    48 वॉट के स्पीकर आउटपुट वाला यह वीडब्ल्यू स्मार्ट टीवी 2.1 चैनल के सबवूफर के साथ आता है। साथ ही इसमें डॉल्बी ऑडियो का सपोर्ट है, जो घर पर ही आपको सिनेमा जैसी आवाज प्रदान करता है। 50 इंच के स्क्रीन साइज में आने वाला यह QLED TV क्वांटम डॉट तकनीक का उपयोग करने वाला एक टीवी है, जो बेहतर रंग और चमक प्रदान करता है। हैंड्स-फ्री वॉयस कंट्रोल आपको रिमोट का इस्तेमाल किए बिना, आवाज की मदद से टीवी को नियंत्रित करने की सुविधा देती है। इस VW स्मार्ट टीवी में 4K अल्ट्रा HD (3840x2160) पिक्सल का रिजॉल्यूशन शामिल है, जिसके बेहतर प्रदर्शन के लिए 60Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। फुल ऐरे लोकल डिमिंग बैकलाइट टेक्नोलॉजी स्क्रीन के पीछे लगी एलईडी लाइट्स को कई अलग-अलग हिस्सों में बांटती है। इस स्मार्ट टीवी में HDR10+, HLG तकनीक है, जो बेहतर पिक्चर क्वालिटी, अधिक सटीक रंगों और बेहतर ब्राइटनेस के साथ चित्रों को दिखाते हैं।

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - VW 
    • रिजॉल्यूशन - 4K 
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 7 x 117 x 70.5 सेंटीमीटर 
    • मेमोरी - 16GB 
    • रैम - 2GB 
    • कनेक्टिविटी - ईथरनेट, 
    • एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 7D x 117W x 70.5H सेंटीमीटर 
    • आइटम का वजन - 14 किलोग्राम 

    खासियत 

    • बेजल लेस डिजाइन वाला यह टीवी दिखने में बेहद स्लिम और आकर्षक है। 
    • इस मॉडल में MEMC तकनीक है, जो तेज स्पीड वाले दृश्यों में धुंधलेपन को कम करती है और वीडियो को अधिक स्मूद बनाती है।
    • अगर स्टोरेज की बात करें तो इसमें 16GB का मेमोरी और 2GB का रैम मिलता है, जिस वजह से विभिन्न बाहरी ऐप्स को डाउनलोड करने की सुविधा देता है। 

    कमी 

    • अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इसकी कार्यक्षमता में कमी बताई है। 
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • LG 126 cm (50 inches) UA82 Series 4K Ultra HD Smart webOS LED TV

    यह एलजी टीवी 4K अल्ट्रा HD रिजॉल्यूशन के साथ आता है, जो तस्वीरों को साफ बनाने में मददगार हो सकता है। साथ ही इसमें विजुअल्स को लैग फ्री तरीके प्रस्तुत करने के लिए 60Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। 4K सुपर अपस्केलिंग वाला यह मॉडल कम रिजॉल्यूशन वाले कंटेंट को भी 4K में प्रदर्शित करता है। इसमें फिल्ममेकर मोड पिक्चर सेटिंग है, जो फिल्मों और शो को बिल्कुल वैसे ही दिखाता है, जैसा निर्देशक दिखाना चाहते हैं। इस LG स्मार्ट टीवी में ALLM (ऑटो लो लेटेंसी मोड), WebOS 25, इंटेलिजेंट वॉयस रिकग्रिशन, AI चैटबॉट, Hey Google के साथ काम करता है। हाई ब्राइटनेस वाले इस 50 इंच टीवी में 4K एक्सप्रेशन एन्हांसर तकनीक है, जो तस्वीरों को साफ, रंगों की गहराई और डिटेल को बेहतर बनाती है। स्टोरेज की बात करें, तो इस एलईडी टीवी में 8GB का मेमोरी और 2GB का रैम मिलता है, जो विभिन्न बाहरी ऐप्स को डाउनलोड करने की सुविधा देता है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - LG 
    • मॉडल - 50UA82006LA
    • रिजॉल्यूशन - 4K 
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz 
    • आस्पेक्ट अनुपात - 16:9
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 6.8 x 112.2 x 65.4 सेंटीमीटर 
    • मेमोरी - 8GB 
    • रैम - 2GB 
    • आइटम का वजन - 9.4 किलोग्राम 

    खासियत 

    • इस मॉडल में डायनामिक टोन मैपिंग तकनीक है, जो HDR कंटेंट के हर सीन या फ्रेम को रीयल टाइम में प्रदर्शित करके स्क्रीन की चमक और रंगों को एडजस्ट करता है। 
    • यह एलजी टीवी webOS ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है, जिसमें आपको नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, यूट्यूब, डिज्नी+ हॉटस्टार जैसे इनबिल्ट ऐप्स मिलते हैं। 
    • 50 इंच के स्क्रीन साइज वाले इस टीवी में 178 डिग्री का वाइड व्यूइंग की सुविधा है, जो घर पर ही सिनेमा जैसा बेहतरीन अनुभव प्रदान करता है।

    कमी 

    • अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इसके प्रदर्शन में कमी बताई है। 
    03
  • Toshiba 126 cm (50 inches) C350NP Series 4K Ultra HD Smart LED Google TV

    LED डिस्प्ले वाला यह तोशिबा स्मार्ट टीवी 24 वॉट के ऑडियो आउटपुट के साथ आता है, जिसमें डॉल्बी एटमॉस, ऑडियो इक्वलाइजर, डॉल्बी डिजिटल और विभिन्न साउंड मोड जैसी खास सुविधाएं मिलती हैं। इस मॉडल की HDR10 और HLG तकनीक रंगों को अधिक गहरा, प्राकृतिक और जीवंत बनाती हैं। इस Toshiba टीवी में नेटफ्लिक्स, यूट्यूब, प्राइम वीडियो, जियो हॉटस्टार, सोनीलिव, जी5 और एक्सट्रीम प्ले, एप्पल टीवी, क्रंचीरोल और ट्रैवलएक्सएपी जैसे OTT ऐप्स का सपोर्ट मिलता है। इस 50 Inch TV में डॉल्बी विजन तकनीक है, जो विजुअल्स के अनुसार पिक्चर की ब्राइटनेस, कंट्रास्ट और रंगों में सुधार करती है। इस गूगल टीवी में वॉइस कमांड की सुविधा है, जिस वजह से इसे आप आवाज की मदद से कहीं भी बैठकर कंट्रोल कर सकते हैं। इसमें स्क्रीन मिररिंग का फंक्शन है, जो वायरलेस तरीके से मोबाइल फोन पर प्रदर्शित होने वाले कंटेंट को टीवी पर चलाने की सुविधा देता है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - ‎50C350NP
    • ब्रांड - Toshiba 
    • रिजॉल्यूशन - 4K 
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz 
    • कनेक्टिविटी - ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 8D x 111.9W x 64.9H सेंटीमीटर
    • मेमोरी - 16GB 
    • रैम - 2GB 
    • आइटम का वजन - 9.5 किलोग्राम 

    खासियत 

    • MEMC टेक्नोलॉजी तेज चलने वाले सीन को भी साफ और बढ़िया दिखाती है, जिससे स्पोर्ट्स मैच और एक्शन फिल्में देखने का मजा दोगुना हो जाता है।
    • विजुअल्स को गहराई से प्रस्तुत करने के लिए इसमें HDR10 और HLG का सपोर्ट है, जो रंग, ब्राइटनेस और कलर में सुधार करता है। 
    • स्लीप टाइमर फंक्शन एक समय के बाद टीवी को ऑटोमेटिक बंद कर देता है। 

    कमी 

    • अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इसके प्रदर्शन में कमी बताई है। 
    04
  • TCL 126 cm (50 inches) Metallic Bezel-Less, FHD Smart QLED Google TV

    टीसीएल ब्रांड का यह स्मार्ट टीवी 2k FHD 1920x1080 पिक्सल का रिजॉल्यूशन शामिल है, जो तस्वीरों को साफ और स्पष्ट बनाने में मदद करता है। इसमें 24 वॉट का साउंड आउटपुट है, जो डॉल्बी ऑडियो को सपोर्ट करता है। साथ ही घर पर उपयोगकर्ताओं को सिनेमा जैसा बेहतरीन अनुभव देता है। मैटेलिक बेजल लेस डिजाइन वाला यह TCL टीवी स्लिम आकार में आता है, जो दिखने में बेहद आकर्षक है। QLED डिस्प्ले वाला यह 50 इंच Smart TV हाई ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इसमें 60Hz मोशन क्लैरिटी प्रो तकनीक शामिल होती है, जो लैग को कम करती है और पिक्चर को क्लियर व स्मूद बनाती है। डायनामिक कलर एन्हांसमेंट फंक्शन के साथ आने वाला गूगल टीवी स्क्रीन को सैकड़ों छोटे हिस्सों में विभाजित करके बैकलाइट को रियल टाइम में कंट्रोल कर सकती है। गूगल असिस्टेंट के साथ आने वाले इस मॉडल को आप आवाज की मदद से चला सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - TCL 
    • रिजॉल्यूशन - 1080p
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz 
    • कनेक्टिविटी - ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई
    • आस्पेक्ट अनुपात - 16:9
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 7.1 x 111.1 x 68.4 सेंटीमीटर
    • मेमोरी - 8GB
    • रैम - 1GB 
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - गूगल टीवी 

    खासियत 

    • यह मॉडल HDR 10 को सपोर्ट करता है, जिससे विजुअल्स को गहराई के साथ प्रस्तुत किया जा सकता है। 
    • गूगल टीवी के ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले इस टीसीएल टीवी में 8GB का मेमोरी और 1GB का रैम मिलता है। 
    • इसमें मल्टीपल पिक्चर मोड्स मिलते हैं, जो लंबे समय तक टेलीविजन देखने की सुविधा देते हैं। 

    कमी 

    • अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इस मॉडल में इंस्टॉलेशन की समस्या बताई है।
    05

हाई ब्राइटनेस के लिए कौन सा 50 इंच टीवी बढ़िया है? 

यहां आपको तालिका के माध्यम से 50 इंच के स्क्रीन साइज में आने वाले टीवी के मॉडल्स मिलेंगे, जो बेहतर प्रदर्शन और 4K पिक्चर क्वालिटी में विजुअल्स प्रदान करते हैं। 

ब्रांड्स व मॉडल्स 

रिजॉल्यूशन 

डिस्प्ले टाइप 

खास फीचर्स 

Sony- ‎K-50S22BM2

4K 

LED

एप्पल एयरप्ले 2 और एप्पल होमकिट

VW-VW50GQ1

4K

QLED

हैंड्स फ्री वॉयस कंट्रोल 

LG-‎50UA82006LA

4K

LED

4K एक्सप्रेशन एन्हांसर

TOSHIBA-‎50C350NP

4K

LED

स्क्रीन मिररिंग

TCL-‎50S5K

1080p

QLED 

64-बिट क्वाड कोर प्रोसेसर

इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए गैजेट गली पर क्लिक करें। 

इन्हें भी पढ़ें:-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • हाई ब्राइटनेस के लिए कौन से 50 इंच टीवी बढ़िया है?
    +
    अगर आप भी 50 इंच के स्क्रीन साइज में हाई ब्राइटनेस वाला टीवी लेना चाहते हैं, तो Sony, LG, Toshiba, TCL और VW ब्रांड्स को बढ़िया माना जा सकता है।
  • हाई ब्राइटनेस टीवी धूप वाले कमरों के लिए बेहतर क्यों होते हैं?
    +
    हाई ब्राइटनेस टीवी अधिक चमक उत्पन्न करते हैं, जिससे वे दिन के उजाले या अच्छी रोशनी वाले कमरों में भी छवियों को स्पष्ट और जीवंत दिखाते हैं।
  • क्या हाई ब्राइटनेस टीवी ज़्यादा बिजली की खपत करते हैं?
    +
    हां, आमतौर पर, अधिक चमक वाले टीवी ज़्यादा बिजली का उपयोग कर सकते हैं, खासकर जब वे अपनी अधिकतम चमक सेटिंग्स पर चल रहे हों।