एचपी ओमेन लैपटॉप अपनी मजबूत बिल्ड क्वालिटी, शक्तिशाली प्रोसेसर (इंटेल कोर i7/i9 या एएमडी राइज़ेन 7/9), एडवांस्ड ग्राफिक्स कार्ड (NVIDIA आरटीएक्स या AMD रेडिऑन), और कुशल कूलिंग सिस्टम के लिए मशहूर हैं। इनमें हाई रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले, कस्टमाइजेबल आरजीबी कीबोर्ड और बेहतरीन ऑडियो अनुभव भी मिलता है, जो एक शानदार गेमिंग अनुभव प्रदान करता है। ऐसे में अगर आप भी एक हाई-एंड गेमिंग का अनुभव चाहते हैं, तो HP Omen सीरीज के Gaming Laptops बढ़िया हो सकते हैं। इनमें आपको 24 जीबी रैम से लेकर 1 TB एसएसडी तक का हैवी स्टोरेज भी मिलता है, जो प्रदर्शन को अधिक तेज और कुशल बनाने का काम करता है। हालांकी, किसी भी आम प्रोडक्ट की तरह इसके भी अपने कुछ फायदे और नुकसान हैं। ऐसे में अगर बात करें इसके फायदों की तो, इसमें शक्तिशाली प्रदर्शन, मजबूत कूलिंग, आकर्षक डिजाइन और बढ़िया कस्टूमर सपोर्ट शामिल है। वहीं, नुकसान में कुछ मॉडलों में बैटरी लाइफ, वजन और हाई-प्राइस रेंज इसके कारण हो सकते हैं।
अपनी गेमिंग जरूरतों के अनुसार आप नीचे 5 बढ़िया एचपी ओमेन गेमिंग लैपटॉप देख सकते हैं-
HP Omen, Intel Core Ultra 7 255H Gaming Laptop
इंटल कोर अल्ट्रा 7 255H प्रोसेसर से लैस यह एचपी ओमेन लैपटॉप इंटल टर्बो बूस्ट टेक्नोलॉजी के साथ 5.1 GHz तक की स्पीड देता है, जिसके साथ गेमिंग से लेकर हैवी मल्टीटास्किंग तक आसानी से की जा सकती है। इसकी रैम मेमोरी 24 GB क्षमता के साथ आती है, जिसे ज्यादा भारी लोड के लिए अपग्रेड भी किया जा सकता है। वहीं, 1TB का एसएसडी स्टोरेज इसमें बड़ी फाइलों को भी आसानी से स्टोर, एक्सेस और लोड करने की अनुमति देता है। इसमें मिलने वाला 16 इंच का बड़ा 2K डिस्प्ले गेमिंग के दौरान क्लीयर और क्रिस्प विजुअल्स प्रदान करता है। यह 60-165 Hz तक के रीफ्रेश रेट के साथ 3 मिलीसेकेंड का तेज रिस्पॉन्स देता है, जिससे गेम्स के हर एक एक्शन सीन को फुल ऑन स्पीड के साथ देखा जा सकता है। इसका डिस्प्ले 100% sRGB कलर के साथ बेहतरीन रंग वाले विजुअल्स देता है और 400 निट्स की ब्राइटनेस स्क्रीन पर बेहतर चमक प्रदान करती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- हार्ड ड्राइव साइज- 1TB
- ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
- स्पेशल फीचर- एंटी ग्लेयर कोटिंग, बैकलिट कीबोर्ड
- ग्राफिक्स रैम साइज- 8GB
- डिस्प्ले टाइप- एलईडी
- मेमोरी स्पीड- 5600 MHz
- पोर्ट्स की संख्या- 8
- प्रोसेसर स्पीड- 5.1 GHz
खूबियां
- AI-ड्रिवन पर्सनलाइज्ड सेटिंग्स गेमप्ले की परफॉर्मेंस को ज्यादा तेज और स्मूद बनाती है।
- इसके बैकलिट कीबोर्ड लाइट को आप अपने अनुसार कस्टमाइज कर सकते हैं।
- इसका फास्ट चार्जिंग सपोर्ट 0% बैटरी को 30 मिनट में 50% तक चार्ज कर सकता है।
कमी
- अमेजन पर अभी तक ग्राहकों ने किसी कमी का जिक्र नहीं किया है।
01
HP Omen, AMD Ryzen 9 8940HX, 8GB RTX 5070, AI Gaming Laptop
एचपी ओमेन सीरीज का यह गेमिंग लैपटॉप गेम्स के दौरान जबरदस्त पिक्चर क्वालिटी देने के लिए 2K रिजॉल्यूशन वाले 16 इंच के बड़े डिस्प्ले के साथ आता है। इसका 240 Hz का तेज रीफ्रेश रेट और 3 मिलीसेकेंड का रिस्पॉन्स टाइम आपको बिना रूके या अटके पावरफुल गेमिंग का अनुभव दे सकता है। इस HP Laptop में एंटी ग्लेयर कोटिंग के साथ ही लो ब्लू लाइट मिलती है, जिसकी वजह से लंबे सेशन के दौरान आंखों पर ज्यादा ज़ोर नहीं पड़ता है। यह 8 GB GDDR7 के डेडिकेटेड NVIDIA GeForce RTX 5070 जीपीयू के साथ आता है, जो हाई-क्वालिटी वाले ग्राफिक्स देने का काम करता है। इसमें तेज और शक्तिशाली प्रदर्शन देने वाला एएमडी राइज़ेन 9 8940HX प्रोसेसर दिया गया है, जो हैवी लोड वाले गेम्स को भी स्मूद तरीके से चला सकता है। वहीं, 24 GB की रैम और 1TB का एसएसडी स्टोरेज इसे पावरफुल गेमिंग के लिहाज से और भी अच्छा बनाता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- स्क्रीन साइज- 16 इंच
- सीपीयू मॉडल- राइज़ेन 9
- ऑपरेटिंग सिस्सटम- विंडोज 11 होम
- स्पेशल फीचर- आरजीबी बैकलिट
- नेटवर्क कनेक्टिविटी- ब्लूटूथ, वाई-फाई
- प्रोसेसर स्पीड- 5.3 GHz
- कुल यूएसबी पोर्ट्स- 4
- रिजॉल्यूशन- 1920 x 1200
खूबियां
- इसमें न्यूमैरिक पैड और बैकलिट वाला एंटी-घोस्टिंग टेक्नोलॉजी से लैस कीबोर्ड दिया गया है।
- ओमेन टेंपेस्ट कूलिंग सिस्टम हैवी गेमिंग में भी लैपटॉप को ठंडा बनाए रखता है।
- यह टेंपोरल नॉइज रिडक्शन वाले डुअल डिजिटल माइक्रोफोन के साथ आता है।
कमी
- एक ग्राहक ने इसके स्पेयर पार्ट्स जल्दी ना मिलने की समस्या बताई है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
HP Omen, AMD Ryzen AI 7 350, 8GB RTX 5060, 24GB DDR5(Upgradeable)
अपने शक्तिशाली एएमडी राइज़ेन AI 7 350 प्रोसेसर के साथ यह एचपी ओमेन गेमिंग लैपटॉप आपके खेलने के अनुभव को नए स्तर पर ले जा सकता है। एडवांस्ड AI टेक्नोलॉजी परफॉर्मेंस को ऑप्टिमाइज करती है, जिससे गेमप्ले ज्यादा पावरफुल और स्मूद बन सकता है। इसका 1TB एसएसडी स्पेस हैवी फाइलों को तेजी से लोड करने में मदद करता है और साथ ही 24GB की अपग्रेडेबल रैम बूट टाइम से लेकर प्रतिक्रिया को तेज बनाती है। इस एचपी गेमिंग लैपटॉप में 3 मिलीसेकेंड का तेज रिस्पॉन्स देने वाला 16 इंच का 2K डिस्प्ले मिलता है, जिसकी ब्राइटनेस 400 निट्स है। वहीं, इसमें 60-165 Hz रीफ्रेश रेट के साथ 8 GB GDDR6 का डेडिकेटेड NVIDIA GeForce RTX 5060 जीपीयू दिया गया है, जिसके साथ शानदार स्पीड व ग्राफिक्स का मजा लिया जा सकता है। बात करें कनेक्टिविटी की तो, यह 4 यूएसबी, 1 HDMI, 1 डिस्प्ले पोर्ट और 1 हेडसेट जैक के साथ आता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- हार्ड ड्राइव साइज- 1TB
- ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
- स्पेशल फीचर- बैकलिट कीबोर्ड
- ग्राफिक्स रैम साइज- 8GB
- डिस्प्ले टाइप- एलईडी
- मेमोरी स्पीड- 5600 MHz
- पोर्ट्स की संख्या- 8
- प्रोसेसर स्पीड- 5 GHz
खूबियां
- इसमें बेहतरीन साउंड देने वाले DTS:X अल्ट्रा टेक्नोलॉजी से लैस डुअल स्पीकर मिलते हैं।
- यह एचपी ट्रू विज़न वाले 1080p कैमरा और डुअल माइक्रोफोन के साथ आता है।
- इसका RGB बैकलिट कीबोर्ड एंटी-घोस्टिंग टेक्नोलॉजी के साथ आता है।
कमी
- इसे लेकर अभी तक ग्राहकों ने कोई कमी नहीं बताई है।
03
HP Omen, Intel Core i7-14650HX 14th Gen, 8GB RTX 5050
इस एचपी ओमेन गेमिंग लैपटॉप में इंटल टर्बो बूस्ट टेक्नोलॉजी के साथ आने वाला इंटल कोर i7-14650HX प्रोसेसर दिया गया है, जो शक्तिशाली प्रदर्शन के लिए 5.2 GHz की स्पीड प्रदान करता है। यह 24 जीबी रैम और 1 टीबी SSD के साथ आता है, ताकी तेज रिस्पॉन्स और लोड टाइम के साथ बिना रूकावट हाई-एंड गेमिंग का मजा लिया जा सके। इसका 16 इंच वाला डाइग्नल डिस्प्ले 2K रिजॉल्यूशन वाले शानदार विजुअल्स प्रदान करता है और साथ ही एंटी ग्लेयर कोटिंग के कारण आंखों पर पड़ने वाला ज़ोर भी कम हो सकता है। इस HP Gaming Laptop की ब्राइटनेस 400 निट्स और रीफ्रेश रेट 165 Hz है, जो आपको गेम के दौरान शानदार चमक व स्पीड वाले विजुअल्स देता है। इसमें 8GB क्षमता वाला NVIDIA GeForce RTX 5050 जीपीयू दिया गया है, ताकी गेम खेलते वक्त आपको शानदार क्वालिटी के ग्राफिक्स मिल सकें। यह 4-ज़ोन वाले RGB बैकलिट कीबोर्ड के साथ आता है, जिसकी लाइट को आप अपने अनुसार बदल भी सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- स्क्रीन साइज- 16 इंच
- सीपीयू मॉडल- कोर i7
- ऑपरेटिंग सिस्सटम- विंडोज 11 होम
- स्पेशल फीचर- एंटी ग्लेयर कोटिंग, बैकलिट कीबोर्ड
- नेटवर्क कनेक्टिविटी- ब्लूटूथ, वाई-फाई
- प्रोसेसर स्पीड- 5.2 GHz
- कुल यूएसबी पोर्ट्स- 4
- रिजॉल्यूशन- 1920 x 1200
खूबियां
- लो ब्लू लाइट के साथ लंबे गेमिंग सेशन में भी आंखों पर ज्यादा ज़ोर नहीं पड़ता है।
- तेज और स्थिर वायरलेस कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 6 और ब्लूटूथ 5.4 सपोर्ट मिलता है।
- इसकी 24GB RAM को लोड बढ़ने पर अपग्रेड भी किया जा सकता है।
कमी
- कुछ ग्राहक हैवी टास्क में बैटरी जल्दी खत्म होने की शिकायत करते हैं।
अन्य कैटेगरी जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर एक्सप्लोर करें।
04
HP Omen, Intel Core Ultra 9 285H, 8GB RTX 5070, 32GB DDR5, 1TB SSD
यह एचपी गेमिंग लैपटॉप 165 Hz रीफ्रेश रेट के साथ काम करने वाले 16 इंच 2K डिस्प्ले के जरिए गेम खेलते वक्त आपको जबरदस्त पिक्चर क्वालिटी दे सकता है। इसमें मिलने वाला माइक्रो ऐज डिस्प्ले एंटी ग्लेयर कोटिंग और लो ब्लू लाइट के साथ आता है, ताकी लंबे गेमिंग सेशन में आपको आरामदायक देखने का अनुभव मिल सके। इस एचपी ओमेन लैपटॉप में शानदार ग्राफिक्स परफॉर्मेंस देने वाला 8 GB GDDR7 का डेडिकेटेड NVIDIA GeForce RTX 5070 जीपीयू भी दिया गया है। वहीं, इंटल कोर अल्ट्रा 9 285H प्रोसेसर आपको ऐसा प्रदर्शन दे सकता है, जो हैवी लोड वाले गेमिंग सॉफ्टवेयर को मक्खन जैसी स्पीड के साथ चला सकता है। वहीं, उच्च-प्रदर्शन और तेज प्रतिक्रिया के लिए इस लैपटॉप में 32GB RAM और 1TB एसएसडी स्पेस दिया गया है। इसके 1080p कैमरा और डुअल डिजिटल माइक्रोफोन आपको हाई-क्वालिटी में लाइव स्ट्रीमिंग करने की अनुमति देते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- हार्ड डिस्क साइज- 1TB
- रैम मेमोरी- 32 जीबी
- ग्राफिक्स कार्ड- डेडिकेटेड
- ग्राफिक्स रैम साइज- 8 GB
- डिस्प्ले टाइप- एलईडी
- नेटवर्क कनेक्टिविटी- ब्लूटूथ, वाई-फाई
- प्रोसेसर स्पीड- 5.4 GHz
- मॉडल नंबर- an0012TX
खूबियां
- यह एचडी ऑडियो बूस्ट, हाइपर X और DTS:X अल्ट्रा ऑडियो वाले डुअल स्पीकर के साथ आता है।
- मल्टीपल कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4 USB, 1 HDMI, 1 डिस्प्ले पोर्ट दिया गया है।
- इसके डिस्प्ले का 3 ms का तेज रिस्पॉन्स गेमिंग एक्शन को पावरफुल बना सकता है।
कमी
- एक-दो ग्राहकों द्वारा कस्टूमर सर्विस से जुड़ी शिकायत की गई है।
05
बेस्ट एचपी ओमेन गेमिंग लैपटॉप मॉडलों की तुलना
जैसा कि आपने ऊपर शामिल HP Omen मॉडलों में देखा कि, सभी के प्रोसेसर, प्रदर्शन और कुछ फीचर्स एक-दूसरे से अलग हैं। ऐसे में आप अपनी गेमिंग जरूरतों, आदतों और साथ ही बजट के अनुसार इनमें से किसी भी विकल्प को चुन सकते हैं-
गैजेट गली कैटेगरी पर देखिए ऐसी अन्य जानकारियां।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।