अगर आप कम बजट में प्रोजेक्टर लेना चाहते हैं ताकि घर पर मूवी, ऑफिस प्रेजेंटेशन या दोस्तों-परिवार के साथ बड़े स्क्रीन पर कंटेंट देख सकें, तो ₹5000 के अंदर कुछ अच्छे विकल्प उपलब्ध हैं। इस रेंज में मॉडल्स में Zebronics एंड्राइ़ड स्मार्ट जैसे पोर्टेबल प्रोजेक्टर हैं जिनमें वायरलेस सपोर्ट और हाई लुमेन ब्राइटनेस दी जाती है, जिससे कमरे में साफ इमेज मिलती है। ऐसे ही Ant Esports 515 फुल HD स्मार्ट Projector और Livato HY300 प्रो प्रोजेक्टर जैसे मॉडल्स बढ़िया LED लैंप और HD प्रोजेक्शन प्रदान करते हैं, जो साधारण मूवी नाइट या प्रेजेंटेशन दोनों के लिए उपयुक्त रहते हैं। इन मॉडल्स में आपको USB, HDMI और AV सपोर्ट मिलता है, जिससे आप स्मार्टफोन, लैपटॉप या पेन-ड्राइव से आसानी से वीडियो चला सकते हैं। ₹5000 के अंदर ये बेस्ट रेटेड प्रोजेक्टर्स छोटे और मीडियम साइज कमरे में बढ़िया पिक्चर क्वालिटी और उपयोगिता प्रदान करते हैं।
नीचे देखें अमेजन पर उपलब्ध 5,000 रुपये के अंदर 5 बढ़िया प्रोजेक्टर्स विकल्प।
Zebronics Android 13 Smart LED Projector
घर को मिनी थिएटर में बदलने का आसान तरीका चाहिए तो यह स्मार्ट प्रोजेक्टर बड़ा काम का साबित हो सकता है। यह 100 इंच तक की बड़ी स्क्रीन प्रोजेक्शन देता है, जिससे फिल्में, मैच या गेमिंग का अनुभव कहीं ज्यादा मजेदार बन जाता है। इस Zebronics प्रोजेक्टर की 2800 ल्यूमेंस ब्राइटनेस के साथ तस्वीर साफ और चमकदार दिखती है, इसलिए कमरे की हल्की रोशनी में भी विजुअल स्पष्ट रहते हैं। फुल HD 1080P सपोर्ट हर डिटेल को उभारकर दिखाता है। इसमें 90 डिग्री टिल्ट सुविधा दी गई है, जिससे आप सुविधानुसार आसानी से सेट कर सकते हैं। ऑटो कीस्टोन फीचर स्क्रीन को सीधा और संतुलित रखता है। एंड्रॉयड 13 प्लेटफॉर्म पर नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और हॉटस्टार जैसे ऐप सीधे चलाए जा सकते हैं। वाईफाई, ब्लूटूथ 5.0, HDMI और मिराकास्ट सपोर्ट से मोबाइल या लैपटॉप कनेक्ट करना आसान है। 30,000 घंटे की LED लैंप लाइफ लंबे समय तक भरोसेमंद प्रदर्शन देती है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Zebronics Android 13 Smart
- स्पेशल फीचर - ओटीटी ऐप्स का सपोर्ट, वाई-फाई, मिराकास्ट, क्वाड-कोर प्रोसेसर
- कनेक्टिविटी तकनीक - ऑक्स, HDMI, ब्लूटूथ, USB
- डिस्पले रेजोल्यूशन - 1280x720
- आइटम का वजन - 750 ग्राम
- अधिकतम स्क्रीन साइज - 100 इंच तक
खूबियां
- मिररिंग और iOS स्क्रीन शेयरिंग के साथ में लंबी एलईडी लैंप लाइफ
- साफ आवाज देने वाला बिल्ट-इन स्पीकर
- दीवार पर लगाकर देखने के लिए वॉल माउंट डिजाइन
कमी
- प्रोजेक्टर को लेकर अभी तक किसी अमेजन यूजर की कोई शिकायत नही है।
01
Ant Esports View 515 Smart LED Mini Projector for Room & Home
बड़ी स्क्रीन पर साफ और दमदार प्रोजेक्शन चाहिए तो यह मिनी प्रोजेक्टर अच्छा विकल्प बन सकता है। 4000 ल्यूमेंस ब्राइटनेस और 1000:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो के साथ तस्वीर चमकदार और स्पष्ट दिखाई देती है। 1080P नेटिव रेजोल्यूशन होने से इस Ant Esports प्रोजेक्टर पर मूवी या प्रेजेंटेशन की हर डिटेल साफ नजर आती है, साथ ही 4K कंटेंट सपोर्ट भी मिलता है। इसमें इनबिल्ट एंड्रॉयड 11 प्लेटफॉर्म दिया गया है, जिससे जियो हॉटस्टार, नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो जैसे ओटीटी ऐप सीधे चलाए जा सकते हैं। इस Home Projector पर अलग से डिवाइस जोड़ने की जरूरत नहीं पड़ती। डुअल बैंड वाईफाई और ब्लूटूथ 5.0 कनेक्टिविटी दूसरे डिवाइस को जोड़ने की सुविधा देते हैं। ऑटो वर्टिकल कीस्टोन और मैनुअल फोकस से स्क्रीन को सही आकार में सेट करना आसान हो जाता है, जबकि बिल्ट इन स्टैंड की मदद से एंगल अपनी जरूरत के अनुसार एडजस्ट किया जा सकता है।
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Ant Esports View 515
- स्पेशल फीचर - बिल्ट-इन कूलिंग सिस्टम, बिल्ट-इन मीडिया प्लेयर, बिल्ट-इन स्पीकर, हल्का वजन, पोर्टेबल
- कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, USB
- डिस्पले रेजोल्यूशन - 1920x1080
- आइटम का वजन - 730 ग्राम
- अधिकतम स्क्रीन साइज - 130 इंच तक
खूबियां
- कंटेंट को स्टोर करके रखने के लिए बिल्ट-इन 8GB रैम
- जरुरत के हिसाब से 210 डिग्री तक एंगल प्रोजेक्शन
- एंड्राइड या एप्पल स्मार्टफोन से स्क्रीन मिरिंग की सुविधा
कमी
- प्रोजेक्टर की ब्राइटनेस कम होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Livato Free Style Projector for Home
छोटे कमरे में बड़ी स्क्रीन का मज़ा लेना हो तो यह कॉम्पैक्ट स्मार्ट प्रोजेक्टर अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। 720P नेटिव रेजोल्यूशन के साथ यह फुल एचडी 30fps कंटेंट सपोर्ट करता है, जिससे फिल्में और वेब सीरीज़ साफ क्वालिटी में दिखाई देती हैं। 4500 ल्यूमेंस ब्राइटनेस रोज़मर्रा के उपयोग के लिए पर्याप्त रोशनी देती है, ताकि तस्वीर फीकी न लगे। इसमें एंड्रॉयड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है, जिससे नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और हॉटस्टार जैसे ऐप्स पर आप कंटेंट देख सकते हैं। 5G वाईफाई और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी से तेज स्ट्रीमिंग और वायरलेस ऑडियो कनेक्शन मिलता है। 180 डिग्री रोटेशन डिजाइन इसे फ्री स्टाइल उपयोग के लिए सुविधाजनक बनाता है। 150 इंच तक की स्क्रीन साइज सपोर्ट और 50,000 घंटे की लैम्प लाइफ इसे लंबे समय तक चलने वाला विकल्प बनाती है। 3W इनबिल्ट स्पीकर छोटे कमरे के लिए पर्याप्त साउंड देता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Free Style
- स्पेशल फीचर - डिजीटल कि-स्टोन करेक्शन
- कनेक्टिविटी तकनीक - HDMI, वाई-फाई
- डिस्पले रेजोल्यूशन - 1280x720
- आइटम का वजन - 720 ग्राम
- अधिकतम स्क्रीन साइज - 150 इंच तक
खूबियां
- फिल्में और प्रेजेंटशन को साफ क्वालिटी में देखने के लिए 30fps कंटेंट सपोर्ट
- तेज स्ट्रीमिंग और वायरलेस ऑडियो कनेक्शन के लिए 5G वाईफाई और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी
कमी
- प्रोजेक्टर की ब्राइटनेस कम होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
03
Technoview Smart LED Projector
घर पर बड़ी स्क्रीन का मज़ा लेना अब आसान हो गया है। यह LED प्रोजेक्टर 720P एचडी नेटिव रेजोल्यूशन के साथ एकदम क्लियर तस्वीर दिखाता है, जिससे मूवी से लेकर वेब सीरीज़ बेहतर अनुभव के साथ देखी जा सकते हैं। 2000 ल्यूमेंस ब्राइटनेस सामान्य रोशनी वाले कमरे में भी अच्छी विजुअल बनाए रखती है। यह Projector Screen एंड्रॉयड 11 पर काम करती है जिसके कारण मल्टीपल ओटीटी ऐप्स और यूट्यूब जैसे ऐप का इस्तेमाल आसानी से कर सकते हैं। वाईफाई और वायरलेस मिराकास्ट सपोर्ट से आप मोबाइल की स्क्रीन भी आसानी से कास्ट कर सकते हैं। 180 डिग्री घूमने वाला डिजाइन इसे अलग-अलग एंगल पर इस्तेमाल करने की सुविधा देता है। ऑटो कीस्टोन करेक्शन और मैनुअल फोकस से तस्वीर बिना टेढ़ी-मेढ़ी दिखे सही सेट हो जाती है। 40 से 150 इंच तक की स्क्रीन साइज सपोर्ट इसे छोटे कमरे से लेकर बड़े हॉल तक उपयोगी बनाती है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Technoview
- स्पेशल फीचर - 180 डिग्री रोटेशन, बिल्ट-इन स्टीरियो स्पीकर, वायरलेस स्क्रीन मिररिंग
- कनेक्टिविटी तकनीक - वाई-फाई, ब्लूटूथ, USB
- डिस्पले रेजोल्यूशन - 1280x720
- आइटम का वजन - 570 ग्राम
- अधिकतम स्क्रीन साइज - 150 इंच तक
खूबियां
- मूवी के लिए पर्याप्त साउंड के लिए 3 वॉट इन-बिल्ट स्पीकर
- स्क्रीन के एंगल को खुद से सटीक तरीके से सेट करने के लिए ऑटो-किस्टोन करेक्शन
कमी
- प्रोजेक्टर की क्वालिट को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
04
Atom 3X | Android iOS Projector
छोटे आकार में बड़ा सिनेमा जैसा अनुभव देने के लिए इस प्रोजेक्टर का 4K HDR सपोर्ट के साथ 5000:1 कॉन्ट्रास्ट गहराई और रंगों को उभारता है। इसमें 210 इंच तक की बड़ी स्क्रीन पर भी दृश्य साफ दिखते हैं। 300 ISO ब्राइटनेस सामान्य कमरे के उपयोग के लिए बढ़िया रोशनी देती है। इस Atom प्रोजेक्टर का 180 डिग्री घूमने वाला डिजाइन इसे दीवार या छत की ओर आसानी से सेट करने देता है। ऑटो और 4D 4P कीस्टोन करेक्शन के कारण तस्वीर अपने आप सीधी और संतुलित हो जाती है, चाहे प्रोजेक्टर किसी भी एंगल पर रखा हो। शॉर्ट थ्रो 1.1:1 रेशियो कम दूरी से बड़ी स्क्रीन बनाने में मदद करता है, जो छोटे कमरों के लिए उपयोगी है। वाईफाई 6, ब्लूटूथ 5.0, HDMI, USB और 3.5 मिमी ऑडियो आउट जैसे पोर्ट इसे कई डिवाइस से जोड़ने की सुविधा देते हैं। 60000 घंटे की लैम्प लाइफ लंबे समय तक साथ निभाती है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Atom 3X
- स्पेशल फीचर - ब्लूटूथ 5.0
- कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, USB
- डिस्पले रेजोल्यूशन - 1920x1080
- आइटम का वजन - 2.50 किलोग्राम
- अधिकतम स्क्रीन साइज - NA
खूबियां
- प्रोजेक्टर को बिना अटके काम की सुविधा देने के लिए Amologic चिप सेट का सपोर्ट
- कंटेंट को स्टोर करके रखने के लिए 8GB रैम का सपोर्ट
- एंड्राइड ऑपेरेटिंग सिस्टम के साथ में 9000+ ऐप्स देखने की सुविधा
कमी
- ब्लूटूथ और वाई-फाई कनेक्टिविटी में परेशानी होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
05
तुलना: ₹5,000 से कम में बेस्ट रेटेड प्रोजेक्टर मॉडल्स
यहां पर हमने ऊपर बताए गए बजट Projector मॉडल्स की फीचर्स के साथ में तालिका बनाई है जिससे आप सभी मॉडल्स की तुलनात्मक जानकारी पा सकते हैं और अपने लिए बढ़िया विकल्प चुन सकते हैं।
लेख लिखते समय यहां बताए गए विकल्पों की कीमत ₹5,000 के अंदर थी। आने वाले समय में कीमत में हुआ कोई भी परिवर्तन पूरी तरह से अमेजन पर चल रहे डिस्काउंट और डील्स पर निर्भर करता है। ग्राहक किसी भी विकल्प का चुनाव करने से पहले एक बार अमेजन पर उनके दाम देख लें।
ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें गैजेट गली का पेज।
इन्हें भी पढ़ें :-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।