Coocaa के इस 65 इंच आई कम्फर्ट मिनी एलईडी टीवी में 120 Hz हाई रिफ्रेश रेट दिया गया है, जिससे तेज एक्शन सीन, स्पोर्ट्स और गेमिंग बेहद स्मूद और बिना ब्लर के दिखाई देते हैं। MEMC टेक्नोलॉजी मूवमेंट को और भी स्मूद बनाती है। HDR10+, HLG और डॉल्बी विजन सपोर्ट से ब्राइटनेस, कॉन्ट्रास्ट और कलर बहुत बेहतर हो जाते हैं, जिससे हर सीन ज्यादा रियल और डिटेल में दिखाई देता है। यह स्मार्ट फीचर्स के साथ आता है, जैसे AI स्किन टोन ऑप्टिमाइज़ेशन, जो लोगों के चेहरे के रंग को प्राकृतिक और वास्तविक बनाकर दिखाता है। फिल्ममेकर मोड आपको वही अनुभव देता है जैसा फिल्म मेकर ने बनाया है, जिससे आप असली सिनेमैटिक फील ले सकते हैं। इसमें लोकल डिमिंग और टोटल-लिंक हेलो कंट्रोल टेक्नोलॉजी दी गई है, जो स्क्रीन की ब्राइटनेस को संतुलित करके आंखों पर पड़ने वाले तनाव को कम करती है और लंबे समय तक देखने में आराम देती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - coocaa
- स्क्रीन साइज - 65 इंच
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QD-Mini LED
- रेज्योलूशन - 4K UHD (3840 x 2160 Pixels)
- रिफ्रेश रेट - 120 Hz
- आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9, 4:3
- वाइड व्यू एंगल - 178 डिग्री
खूबियां
- 178 डिग्री वाइड व्यूइंग एंगल की वजह से आप किसी भी एंगल से साफ तस्वीर देख सकते हैं।
- हैंड्स-फ्री वॉइस कंट्रोल और गूगल असिस्टेंट से आप आसानी से टीवी कंट्रोल कर सकते हैं।
- स्क्रीन मिररिंग और एयरप्ले से आप मोबाइल कंटेंट टीवी पर देख सकते हैं।
- इसमें 2GB रैम और 32GB स्टोरेज दिया गया है, जिससे टीवी स्मूद और फास्ट चलता है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने इंस्टालेशन सर्विस को बढ़िया नहीं बताया है।
अगर आप स्मार्ट टीवी के अलावा लैपटॉप, स्मार्ट वॉच या साउंड बार जैसे कई अन्य उत्पादों के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं, तो गैजेट गली कैटेगरी पर क्लिक करें।