इन हाई रिफ्रेश रेट 75 Inch TV के साथ हर फ्रेम रहेगा सुपर स्मूद और गेमिंग होगी बिना रुकावट

क्या आप टीवी में गेम खेलते समय स्क्रीन लैग या स्लो रिस्पॉन्स का सामना करते हैं? तो हाई रिफ्रेश रेट वाले 75 इंच टीवी को ला सकते हैं। Sony, Vu, Haier और TCL जैसे ब्रांड के स्मार्ट टीवी के साथ पाएं बड़ी स्क्रीन, स्मूद पिक्चर और शानदार गेमिंग अनुभव।
हाई रिफ्रेश रेट वाले 75 इंच टीवी
हाई रिफ्रेश रेट वाले 75 इंच टीवी

क्या आप अपने घर को मिनी थिएटर या प्रोफेशनल गेमिंग ज़ोन में बदलना चाहते हैं? अगर हां, तो हाई रिफ्रेश रेट वाले 75 Inch TV आपके लिए बढ़िया विकल्प हो सकते हैं। 75 इंच की बड़ी स्क्रीन आपको सिनेमाघर जैसा अनुभव देती है, जहां हर सीन ज्यादा बड़ा, क्लियर और इमर्सिव दिखाई देता है। वहीं हाई रिफ्रेश रेट तेज मूवमेंट वाले सीन जैसे स्पोर्ट्स, एक्शन मूवी या गेमिंग को बिना किसी ब्लर या लैग के स्मूद और फ्लूइड बनाते हैं। इसके साथ ही VRR (वेरिएबल रिफ्रेश रेट), ALLM (ऑटो लो लेटेंसी मोड) और लो इनपुट लैग जैसे एडवांस गेमिंग फीचर्स गेम को तेजी से रिस्पॉन्ड करने में मदद करते हैं, जिससे आपका गेमिंग अनुभव और भी बेहतर हो जाता है। वहीं 4K जैसे बेहतर रिज़ॉल्यूशन, HDR सपोर्ट और दमदार साउंड सिस्टम के साथ ये टीवी हर सीन को ज्यादा रियल और डिटेल में दिखाते हैं।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier 75 Inch 4K Ultra HD Smart Mini LED TV

    हायर ब्रांड का यह 75 इंच हाई रिफ्रेश रेट टीवी एंटरटेनमेंट और गेमिंग दोनों के लिए शानदार अनुभव देता है। इसमें 4K अल्ट्रा एचडी (3840 × 2160) रिज़ॉल्यूशन दिया गया है, जिससे हर तस्वीर बहुत साफ, शार्प और डिटेल में दिखाई देती है। वहीं मिनी एलईडी डिस्प्ले और लगभग 800 निट्स ब्राइटनेस की वजह से यह Haier टीवी गहरे ब्लैक और चमकदार रंग दिखाता है, जिससे मूवी और गेमिंग दोनों का अनुभव और बेहतर हो जाता है। इसका रिफ्रेश रेट 60 Hz है, जो MEMC यानि मोशन एस्टिमेशन मोशन कंट्रोल टेक्नोलॉजी से तेज सीन को स्मूद बनाती है। गेमिंग के लिए इसमें एएमडी फ्री सिंक प्रीमियम, VRR (वेरिएबल रिफ्रेश रेट) और ALLM (ऑटो लो लेटेंसी मोड) जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो गेम को बिना लैग के तेज और स्मूद बनाते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड - Haier 
    • स्क्रीन साइज - 75 इंच
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - Mini Led
    • रेज्योलूशन - 2160P
    • रिफ्रेश रेट - 60 Hz
    • आस्पेक्ट रेश्यो -16:9
    • वाइड व्यू एंगल - 178 डिग्री

    खूबियां 

    • इसमें 50 W आउटपुट और केईएफ साउंड सिस्टम के साथ 2.1 चैनल स्पीकर और सबवूफर दिया गया है, जो डॉल्बी एटमॉस के साथ थिएटर जैसा ऑडियो अनुभव देता है। 
    • इसमें 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज दिया गया है, जिससे टीवी तेज और स्मूद चलता है।
    • इसमें लो ब्लू लाइट फीचर भी दिया गया है, जो लंबे समय तक देखने पर आंखों को आराम देता है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने कोई खास कमी नहीं बताई है।
    01
  • Sony BRAVIA 75 inch 4K Ultra HD AI Smart LED TV

    सोनी ब्राविया 3 सीरीज का यह 75 इंच हाई रिफ्रेश रेट टीवी लोगों के लिए शानदार विकल्प है, जो बड़ी स्क्रीन, बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी, स्मार्ट फीचर्स और स्मूद गेमिंग अनुभव चाहते हैं। इस Sony TV का 4K एचडीआर प्रोसेसर एक्स1 हर कंटेंट को बेहतर बनाता है और कलर, ब्राइटनेस और डिटेल को ऑटोमैटिक तरीके से सुधारता है। इसमें मोशन फ्लो एक्सआर 100 टेक्नोलॉजी दी गई है, जो तेज़ सीन को स्मूद बनाती है। गेमिंग के लिए इसमें ALLM और eARC (एचडीएमआई 2.1 सपोर्ट) दिया गया है, जिससे गेम बिना लैग के तेजी से रिस्पॉन्ड करता है। डॉल्बी विज़न और HDR10 सपोर्ट से गेमिंग और मूवी दोनों का अनुभव और भी वास्तविक लगता है। इसकी ट्रिलुमिनोस प्रो डिस्प्ले टेक्नोलॉजी बहुत सारे प्राकृतिक और बढ़िया रंग दिखाती है, जिससे हर सीन ज्यादा जीवंत लगता है।


     स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड - Sony 
    • स्क्रीन साइज - 75 इंच
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED
    • रेज्योलूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 60 Hz
    • आस्पेक्ट रेश्यो -16:9
    • वाइड व्यू एंगल - 178 डिग्री

    खूबियां 

    • 4K एक्स-रियलिटी प्रो टेक्नोलॉजी लो क्वालिटी कंटेंट को भी लगभग 4K क्वालिटी में बदल देती है, जिससे पुरानी वीडियो भी अच्छी दिखती हैं।
    • कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4 HDMI और 2 USB पोर्ट दिए गए हैं, जिससे आप गेमिंग कंसोल, सेट टॉप बॉक्स और अन्य डिवाइस आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं।
    • नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, जियो हॉटस्टार और कई ऐप्स आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने परफॉरमेंस को कुछ खास नहीं बताया है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Vu 75 inch 4K QLED TV

    हाई रिफ्रेश रेट वाला यह वीयू 75 इंच स्मार्ट टीवी है, जो शानदार पिक्चर क्वालिटी और जबरदस्त गेमिंग अनुभव देता है। इसमें 4K क्यूएलईडी (3840 × 2160) डिस्प्ले दिया गया है, जो क्वांटम डॉट टेक्नोलॉजी के साथ बहुत ही ब्राइट, कलरफुल और डिटेल्ड तस्वीर दिखाता है। वहीं 800 निट्स ब्राइटनेस और 100% कलर वॉल्यूम के कारण हर सीन ज्यादा वास्तविक और जीवंत लगता है। इसमें 144 Hz रिफ्रेश रेट (वीआरआर सपोर्ट के साथ) और 240 Hz मोशन रेट मिलता है। इससे तेज़ गेमिंग, स्पोर्ट्स और एक्शन सीन बिना ब्लर के बेहद स्मूद दिखाई देते हैं। एचडीएमआई 2.1 सपोर्ट, एएलएलएम (ऑटो लो लेटेंसी मोड) और गेम मोड प्रो के कारण गेमिंग में कोई लैग नहीं आता और रिस्पॉन्स बहुत अच्छा मिलता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड - Vu 
    • स्क्रीन साइज - 75 इंच
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED
    • रेज्योलूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 144 Hz
    • आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9, 4:3
    • वाइड व्यू एंगल - 178 डिग्री

    खूबियां 

    • इसका एडवांस ग्राफिक प्रोसेसर और AI पिक्चर इंजन हर सीन को अपने आप ऑप्टिमाइज करके बेहतर कलर, कॉन्ट्रास्ट और ब्राइटनेस देता है।
    • डॉल्बी विज़न, HDR10+ और HLG सपोर्ट के साथ आपको हर कंटेंट में गहरी डिटेल और शानदार क्वालिटी मिलती है। 
    • फिल्ममेकर मोड, सिनेमा मोड और क्रिकेट मोड जैसे फीचर्स अलग-अलग कंटेंट के हिसाब से बेस्ट व्यूइंग अनुभव देते हैं।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने कोई खास कमी नहीं बताई है।
    03
  • VW 75 inch 4K Ultra HD Smart QLED TV

    यह 75 इंच टीवी उन यूज़र्स के लिए अच्छा विकल्प है जो बजट के अंदर बड़ी स्क्रीन, अच्छे रंग, स्मार्ट फीचर्स और ठीक-ठाक गेमिंग परफॉर्मेंस चाहते हैं। इसमें फुल एरे लोकल डिमिंग टेक्नोलॉजी दी गई है, जो स्क्रीन के अलग-अलग हिस्सों की ब्राइटनेस को कंट्रोल करके बेहतर कॉन्ट्रास्ट और गहरे ब्लैक दिखाती है। HDR10+ और HLG सपोर्ट से हर कंटेंट में ज्यादा डिटेल और बढ़िया क्वालिटी मिलती है। इस VW टीवी का क्यूएलईडी डिस्प्ले 10-बिट पैनल और 1 बिलियन कलर्स के साथ आता है, जिससे रंग बहुत प्राकृतिक और चमकदार दिखते हैं। इसमें एएलएलएम (ऑटो लो लेटेंसी मोड) और वीआरआर (वेरिएबल रिफ्रेश रेट) सपोर्ट दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 60 Hz है, लेकिनMEMC टेक्नोलॉजी के कारण मूवमेंट स्मूद दिखता है और गेमिंग व स्पोर्ट्स का अनुभव बेहतर हो जाता है। गेम खेलते समय स्क्रीन पर लैग कम होता है और कंट्रोल जल्दी रिस्पॉन्ड करता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड - VW 
    • स्क्रीन साइज - 75 इंच
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED
    • रेज्योलूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 60 Hz
    • आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9
    • वाइड व्यू एंगल - 178 डिग्री

    खूबियां 

    • इसमें 48 W का 2.1 चैनल ऑडियो सिस्टम और बिल्ट-इन सबवूफर दिया गया है, जो दमदार और क्लियर साउंड देता है। 
    • इसमें आप नेटफ्लिक्स, यूट्यूब, प्राइम वीडियो जैसी ऐप्स आसानी से चला सकते हैं। 
    • इसमें 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज दिया गया है, जिससे टीवी स्मूद चलता है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने जल्दी टीवी खराब होने की शिकायत की है।
    04
  • TCL 75 inch 4K UHD Smart QD-Mini LED TV

    टीसीएल का यह 75 इंच टीवी 4K अल्ट्रा एचडी (3840 × 2160) रिज़ॉल्यूशन के साथ क्यूडी मिनी एलईडी पैनल के साथ आता है, जो बहुत ज्यादा ब्राइट, डीप कॉन्ट्रास्ट और शानदार डिटेल दिखाता है। इसमें 144 Hz रिफ्रेश रेट और HDMI 2.1 सपोर्ट मिलता है। इसके साथ वेरिएबल रिफ्रेश रेट और एएमडी फ्रीसिंक प्रीमियम सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे गेमिंग के दौरान स्क्रीन टियरिंग नहीं होती है और गेम बहुत स्मूद चलता है। साथ ही गेम मास्टर फीचर गेमिंग सेटिंग्स को ऑटोमैटिक ऑप्टिमाइज करता है। इस TCL TV का आईपीीक्यू प्रो प्रोसेसर हर फ्रेम को समझकर कलर, क्लैरिटी और डिटेल को बेहतर बनाता है। इसमें प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स, हॉटस्टार, ज़ी5 जैसी ऐप्स आसानी से उपलब्ध हैं। इसमें 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज दिया गया है, जिससे टीवी फास्ट और स्मूद चलता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड - TCL 
    • स्क्रीन साइज - 75 इंच
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QD-Mini LED
    • रेज्योलूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 144 Hz
    • आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9
    • वाइड व्यू एंगल - 178 डिग्री

    खूबियां 

    • इसमें टीसीएल ऑल-डोमेन हेलो कंट्रोल टेक्नोलॉजी और 512+ लोकल डिमिंग ज़ोन्स दिए गए हैं, जिससे स्क्रीन के अलग-अलग हिस्सों की ब्राइटनेस कंट्रोल होती है और शानदार कॉन्ट्रास्ट मिलता है। 
    • 178 डिग्री वाइड व्यूइंग एंगल के कारण आप किसी भी एंगल से बैठकर शानदार व्यूइंग अनुभव ले सकते हैं। 
    • डॉल्बी विजन आईक्यू और HDR10 सपोर्ट हर सीन को लाइटिंग के हिसाब से एडजस्ट करके और भी बढ़िया बना देता है

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने बताया टीवी ने एक महीने बाद काम करना बंद कर दिया। 


    अगर आप स्मार्ट टीवी के अलावा लैपटॉप, स्मार्ट वॉच या साउंड बार जैसे कई अन्य उत्पादों के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं, तो गैजेट गली कैटेगरी पर क्लिक करें। 

    05

हाई रिफ्रेश रेट वाले 75 इंच टीवी मॉडल्स की संक्षिप्त जानकारी 

नीचे आप ऑनलाइन मौजूद हाई रिफ्रेश रेट 75 इंच टीवी मॉडल्स के मुख्य बिंदुओं जैसे पिक्चर टेक्नोलॉजी, रिफ्रेश रेट, साउंड और डिस्प्ले जैसे पहलुओं के बारे में जानेंगे, ताकि आप घर पर ही शानदार एंटरटेनमेंट का अनुभव पा सकते हैं।

फीचर

Haier 75" Mini LED

Sony 75" LED

Vu 75" QLED

VW 75" QLED

TCL 75" Mini LED

डिस्प्ले

मिनी एलईडी

एलईडी

क्यूएलईडी

क्यूएलईडी

क्यूडी मिनी एलईडी

रिज़ॉल्यूशन

4K

4K

4K

4K

4K

रिफ्रेश रेट

60 Hz

60 Hz

144 Hz

60 Hz

144 Hz

गेमिंग फीचर

ALLM, VRR 

ALLM

ALLM, VRR, गेम मोड

ALLM, VRR 

ALLM, VRR, फ्रीसिंक

साउंड

50 W डॉल्बी एटमॉस

20 W डॉल्बी

124 W (सबसे पावरफुल)

48 W सबवूफर

40 W डॉल्बी एटमॉस

रैम / स्टोरेज

2GB / 32GB 

बेसिक

3GB / 16GB

2GB / 16GB

3GB / 32GB


ऐसे ही लेटेस्ट अपडेट्स के लिए जागरण स्मार्ट-चॉइस पेज चेक करें।

इन्हें भी पढ़ें 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • हाई रिफ्रेश रेट टीवी क्या है?
    +
    हाई रिफ्रेश रेट टीवी वह होता है जिसमें 60 Hz या उससे ज्यादा रिफ्रेश रेट होता है, जिससे स्क्रीन पर मूवमेंट बहुत स्मूद और बिना ब्लर के दिखता है।
  • VRR और ALLM क्या होते हैं?
    +
    वीआरआर (वेरिएबल रिफ्रेश रेट) स्क्रीन को गेम के अनुसार एडजस्ट करता है, जिससे लैग और स्क्रीन टियरिंग कम होती है, जबकि एएलएलएम (ऑटो लो लेटेंसी मोड) गेमिंग के समय टीवी को फास्ट मोड में डाल देता है।
  • क्या हाई रिफ्रेश रेट टीवी मूवी के लिए भी अच्छा है?
    +
    हां, यह टीवी सिर्फ गेमिंग ही नहीं बल्कि स्पोर्ट्स और एक्शन मूवी के लिए भी बहुत अच्छा होता है, क्योंकि इसमें हर सीन स्मूद और क्लियर दिखता है।